यूक्रेन पर हमले का 51वां दिन: रूस-यूक्रेन युद्ध को 50 दिन पूरे हो गए। रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज (15 अप्रैल 2022) 51वां दिन है। वहीं रूस डोनबास में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है, जिसके बाद यहां बड़ा हमला होने की आशंका जताई जा रही है। दूसरी तरफ, यूक्रेन के सभी इलाकों में एक साथ हवाई हमले का अलर्ट घोषित किया गया है। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, राजधानी कीव में ब्लास्ट की जानकारी मिली है। यहां एक के बाद एक 3 विस्फोट हुए हैं। वहीं रूस ने धमकी दी है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा तो, हम परमाणु हमला कर सकते हैं।
वहीं,शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चाुक्त कार्यालय की ओर से बताया गया है कि, इस जंग में अब तक पांच मिलियन यूक्रेनी देश छोड़कर जा चुके हैं। वहीं 7.1 लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो गए हैं। इस बीच यूक्रेनी ससंद ने युद्ध के दौरान विदेशियों को यूक्रेन की खुफिया एजेंसी में काम करने के लिए अनुमति दे दी है।
इस बीच यूक्रेनी हमले का शिकार रूस का मिसाइल दागने वाला वॉरशिप डूब चुका है। रूसी डिफेंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार देर रात कहा कि यूक्रेन में सैन्य अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त होने के बाद वॉरशिप मस्कवा ब्लैक सी में डूब गया। जहाज को टो करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से ऐसा हुआ।
यूक्रेन पर हमले का 51वां दिन
● पूर्वी यूक्रेन के खार्किव में रूसी हमलों में 7 की मौत, 34 घायल: राज्यपाल
●यूरोपीय संघ ने रूस द्वारा राजनयिकों के निष्कासन को 'अनुचित' बताया
●मास्को का कहना है कि रूस में यूरोपीय संघ के मिशन के 18 सदस्यों को देश छोड़ना होगा
● फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के लिए आवेदन करने की 'अत्यधिक संभावना': यूरोपीय मामलों के मंत्री
यूक्रेनी औरतों का रेप करो
रूस की एक महिला ने अपने सैनिक पति को यूक्रेनी महिलाओं से रेप करनी की बात कही है। रूसी महिला ने अपने पति से यह भी कहा कि यह सब करते हुए वो अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे। यूक्रेन की न्यूज वेबसाइट Ukrinform.net. की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
असल में, द सिक्योरिटी सर्विस ऑफ द यूक्रेन के इंटरसेप्टर ने रूसी सैनिक और उसकी पत्नी की फोन पर बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया है। इसमें रूसी सैनिक और उसकी पत्नी के बीच यूक्रेनी महिलाओं संग रेप करने की बातचीत सुनी जा सकती है। बातचीत का यह ऑडियो टेलीग्राम चैनल पर भी वायरल है।
ऑडियो क्लिप इस बात को दर्शाता है कि युद्ध का समर्थन करने वाले 80 फीसदी रूसी ''यूक्रेनी महिलाओं संग रेप'' को भी जायज़ मानते हैं।डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ऑडियो क्लिप में सुना जा सकता है कि रूसी महिला अपने सैनिक पति से बोल रही है कि यूक्रेनी महिलाओं का रेप करो। महिला हंसते हुए अपने पति से कहती है कि मुझसे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। इस पर सैनिक पति अपनी पत्नी से कहता है कि अच्छा, मुझे रेप करना चाहिए और तुमसे कुछ नहीं बताना चाहिए।
'अपनी सुरक्षा के लिए रेप कर सकते हो'
रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सैनिक अपनी पत्नी से पूछता है कि क्या मुझे सचमुच में किसी का रेप करना चाहिए, तो उसकी वाइफ कहती है कि हां तुम अपनी सुरक्षा में ये सब कर सकते हो।
यह ऑडियो उस समय सामने आया है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूसी सैनिकों पर सैकड़ों महिलाओं के साथ रेप करने और बच्चों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
पति के सामने किया था रेप
यूक्रेन की 50 साल की महिला एना ने बताया था कि बंदूक के दम उसके पति के सामने रूसी सैनिक ने उसका रेप किया था। बाद में महिला के पति की गोली मारकर हत्या भी कर दी गई थी। एना ने बताया था कि रूसी सैनिकों के जाने के बाद उन्हें ड्रग्स और वियाग्रा की खाली शीशियां मिली थीं। एना का कहना था कि रूसी सैनिक हत्यारे हैं। वे हमेशा नशे में धुत रहते हैं। उनमें से ज्यादातर हत्यारे, बलात्कारी और लुटेरे हैं।
कीव क्षेत्र में 900 से अधिक नागरिकों की मौत
रूस के हमलों की वजह से यूक्रेन की राजधानी कीव में अब तक 900 से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है। कीव क्षेत्र के पुलिस प्रमुख आंद्री नेबिटोव के अनुसार सबसे ज्यादा नागरिकों की हत्या बूचा में हुई है। कीव के उत्तर-पश्चिम में स्थित बूचा में 350 से अधिक लोग मारे गए हैं।
2022 के अंत तक नहीं चल पाएगा रूस का युद्ध: अमेरिका
अमेरिका का मानना है कि यूक्रेन में रूस का युद्ध साल 2022 के अंत तक नहीं चल पाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह आंकलन अमेरिकी विदेश सचिव ने कुछ यूरोपीय सहयोगियों के साथ साझा किया है।
मीकोलाइव में आवासीय इलाकों पर गोलाबारी
रूसी बलों ने मीकोलाइव में आवासीय इलाकों पर गोलाबारी की। यूक्रेनी मीडिया के अनुसार इस हमले में 15 लोग घायल हुए हैं।
तुरंत देश छोड़ें यूरोपीय मिशनों के सदस्य: रूस
मॉस्को ने कहा है कि रूस में मौजूद यूरोपीय संघ के मिशनों के 18 सदस्य तुरंत देश छोड़ दें। रूस ने यह फैसला यूरोपीय संघ की ओर से 19 रूसी राजनयिकों को उनकी राजनयिक स्थिति के विपरीत गतिविधियों में संलग्न होने के लिए बेल्जियम से बाहर जाने का आदेश दिए जाने के बाद लिया है।
संयुक्त राष्ट्र ने जारी की फूड रिकमेंडेशन पर रिपोर्ट
यूक्रेन संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र के भोजन, बिजली और वित्त पर वैश्विक आपदा प्रतिक्रिया समूह (यूएनजीसीआरजी) ने फूड रिकमेंडेशन रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि मानवीय सहायता के लिए वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) की ओर से खाद्य खरीद पर तत्काल प्रभाव से खाद्य निर्यात प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्यों के पास जून 2022 में होने वाली इसकी 12वीं मंत्रिस्तरीय कॉन्फ्रेंस में इसे औपचारिक तरीके से अपनाने का मौका होगा।
पीएम मोदी और वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव ने की चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एन्गुएन फु ट्रोंग से फोन पर बात की। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट और दक्षिण चीन सागर में चुनौतियों पर चर्चा की।
● रूसी मीडिया नियामक का कहना है कि फ्रांसीसी रेडियो RFI की वेबसाइट ब्लॉक हो गया है
●24 फरवरी को रूसी आक्रमण के बाद से 50 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से भाग चुके हैं: यूएन
●यूक्रेन का कहना है कि पूर्व में नागरिकों पर रूसी हमले में 7 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
● फिनलैंड, स्वीडन के नाटो में शामिल होने पर रूस ने अनिर्दिष्ट 'परिणाम' की चेतावनी दी: विदेश मंत्रालय
यूक्रेन के दो मिसाइल अटैक के बाद 'रूसी फ्लैगशिप मोस्कवा' ब्लैक सी में डूबा
यूक्रेन की जंग के 50वें दिन गुरुवार को रूस को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा था। रूसी नौसेना का स्लावा क्लास का क्रूजर मोस्कवा काला सागर में डूब गया। यूक्रेन का दावा है कि उसने अपनी नेप्चून क्रूज मिसाइल और तुर्की के बायरकतार टीबी-2 ड्रोन की मदद से इस विशाल युद्धपोत को तबाह कर दिया। वहीं, रूस का कहना है कि गोला बारूद में विस्फोट हो जाने की वजह से मोस्कवा युद्धपोत में आग लग गई और वह काला सागर में डूब गया। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के समय साल 1941 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब किसी शत्रु देश ने इतने बड़े रूसी युद्धपोत को आग के शोले में बदल दिया हो। यह युद्धपोत रूसी नौसेना की 'शान' था और व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा कर चुका था।
मोस्कवा युद्धपोत 12500 टन वजनी था और 600 फुट लंबा था। इसे सोवियत संघ के जमाने में बने इस युद्धपोत के डूब जाने को यू्क्रेन की मनोवैज्ञानिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। रूस ने पहले कहा था कि इस युद्धपोत के अंदर आग लग गई है और उसे तट पर लाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन बाद में उसने पुष्टि की कि मोस्कवा युद्धपोत समुद्र में डूब गया है। बताया जा रहा है कि यह युद्धपोत काला सागर में किसी जगह तैनात था और यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट के पास उसके अंदर विस्फोट हो गया। इस युद्धपोत के डूबने की कोई भी वजह हो लेकिन रूसी नौसेना को बड़ा झटका लगा है।
कीव के बाहर 'यूक्रेन मिसाइल निर्माण स्थल' रूसी हमले से प्रभावित
कीव के बाहर एक यूक्रेनी सैन्य कारखाना जिसने रूस के मोस्कवा युद्धपोत को मारने के लिए कथित तौर पर मिसाइलों का उत्पादन किया था, रात भर रूसी हमलों से आंशिक रूप से नष्ट हो गया था|
यूक्रेन की यात्रा पर नहीं जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन फिलहाल यूक्रेन की यात्रा पर नहीं जाएंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने इस बात की पुष्टि की है।
रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी
रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराना बंद करे। वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार रूस की ओर से भेजे गए एक राजनयिक नोट की प्रति के मुताबिक रूस ने दावा किया है कि अमेरिका और नाटो देशों की ओर से यूक्रेन को भेजी जा रही खेप के अभूतपूर्व परिणाम हो सकते हैं।
कीव पर मिसाइल हमले बढ़ाएगा रूस
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वह यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल हमले बढ़ाने की योजना बना रहा है। रूस का कहना है कि यह रूसी धरती पर यूक्रेन के कथित हमले की प्रतिक्रिया है। रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ हमले की शुरुआत की थी जो अभी भी जारी है।
चर्नीहीव में रूसी सैनिकों ने की गोलीबारी
यूक्रेन की चर्नीहीव में रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी सेना के जवानों पर गोलीबारी की। यह घटना चर्नीहीव के एक गांव की बताई जा रही है। यहां रूसी सैनिकों ने मोर्टार भी दागा। हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
● यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजीज (UNHCR) के मुताबिक, 50 दिनों के जंग में 50 लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिकों ने देश छोड़ा है, जबकि, 71 लाख से अधिक लोगों ने दूसरे देशों में पनाह ली है। इसमें 90% शरणार्थी महिलाएं और बच्चे हैं, क्योंकि बड़े उम्र के पुरुषों को यूक्रेन छोड़ने पर रोक लगा दी गई थी।
●यूक्रेनी आर्म्ड फोर्स के मुताबिक, रूस पूर्वी यूक्रेन में आक्रामक हमले की तैयारी कर रहा है। इसके लिए दक्षिणी सैन्य जिले की एडिशनल मिलिट्री यूनिट्स को ट्रेनिंग दी जा रही है।
●फ्रांस ने अपने यूक्रेनी दूतावास को पश्चिमी शहर लीव से वापस राजधानी कीव ले जाने का फैसला किया है। रूसी हमले के बाद इसे मार्च की शुरुआत में ट्रांसफर कर दिया गया था।
अमेरिका में रूसी सांसद और उसके दो सहयोगियों पर आपराधिक मामला
एक रूसी सांसद और उसके दो सहयोगियों ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सहित रूस की अन्य विदेश नीति एजेंडे के लिए अमेरिकी प्रशासन का समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से गोपनीय दुष्प्रचार अभियान चलाया था। अमेरिका के न्याय विभाग के सार्वजनिक नहीं हुए एक अभियोग से यह जानकारी मिली है। यह प्रयास उसी अभियान का हिस्सा था, जिसे अमेरिकी अधिकारियों ने रूसी सरकार द्वारा जनमत को अपने पक्ष में करने के लिए उन्हें प्रभावित करने, अमेरिकी संस्थानों में गतिरोध पैदा करने और अमेरिकी व यूरोपीय सहयोगियों के बीच फूट डालने के रूसी सरकार के व्यापक उद्देश्य की पूर्ति का हथकंडा बताया था।
मैरियूपोल की स्थिति गंभीर- यूक्रेनी कमांडर
रूस ने मार्च की शुरुआत से ही सबसे ज्यादा यूक्रेनी शहर मैरियूपोल को निशाना बनाया है। इस शहर की चारों तरफ से घेराबंदी की गई है, जिस कारण यूक्रेनी नौसैनिक रूसी घेराबंदी में घिर गए हैं। अब यूक्रेन की 36वीं मरीन ब्रिगेड के कमांडर सेरही वोलिना ने कहा कि मैरियूपोल की स्थिति काफी गंभीर है।
रूसी रक्षा मंत्री को पड़ा दिल का दौरा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को दिल का दौरा पड़ा है। दरअसल, वह पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं पड़े हैं। माना जा रहा है कि, यूक्रेन में हो रहे नुकसान को लेकर पुतिन और सर्गेई के बीच कुछ अनबन चल रही थी। इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।
जो बाइडन जाएंगे कीव
रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन की मदद के लिए कई देश आगे आए हैं। कई राष्ट्राध्यक्ष कीव का दौरा भी कर चुके हैं, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति भी कीव जाने की तैयारी में हैं। मीडिया को उन्होंने इस बात के संकेत भी दिए हैं। हालांकि, वह कब कीव यात्रा करेंगे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।
यूक्रेन में अब तक 198 बच्चों की मौत
यूक्रेन के अभियोजक कार्यालय के अनुसार, रूसी हमले के बाद से अब तक यूक्रेन में कम से कम 198 बच्चे मारे गए हैं। वहीं 355 घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, वास्तविक आंकड़ा काफी अधिक होने की संभावना है।
काला सागर में डूबा रूसी युद्धपोत
यूक्रेनी मिसाइल हमले में काला सागर में रूस का एक युद्धपोत डूब गया है। गुरुवार शाम रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, गाइडेड मिसाइल क्रूजर मोस्कवा डूब गया है। रूस ने युद्धपोत पर यूक्रेनी हमले का खंडन किया है। रूस का कहना है कि, युद्धपोत आग लगने के कारण डूबा। हालांकि, यूक्रेन की ओर से पहले ही दावा किया जा चुका था कि, उनकी सेना ने युद्धपोत पर मिसाइल से हमला किया था। उधर, पेंटागन ने इसे रूस की सांकेतिक हार बताया है।
24 घंटे में रूस ने खोए 39 सैनिक- यूक्रेन का दावा
यूक्रेन के सशस्त्र बलों के मुताबिक, दक्षिणी यूक्रेन में रूसी सैनिकों को काफी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 39 रूसी सैनिक मारे गए हैं, वहीं रूस के चार वाहन भी नष्ट कर दिए गए हैं।
पांच यूक्रेनी के बदले छोड़े चार रूसी सैनिक
रूस-यूक्रेन जंग के बीच युद्ध बंदियों की अदला-बदली भी तेजी से चल रही है। यूक्रेनी ऑपरेशनल कमांड साउथ की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने पांच यूक्रेनी सैनिकों के बदले चार रूसी सैनिकों को छोड़ दिया गया है।
● खार्किव के गवर्नर के मुताबिक, 24 फरवरी को रूसी हमले के बाद से करीब 503 नागरिक मारे गए हैं। इसमें 24 बच्चे भी शामिल हैं।
देश छोड़ने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं व बच्चे
देश छोड़कर जाने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं व बच्चे ही हैं। खबरों के मुताबिक, कुल शरणार्थियों की 90 प्रतिशत संख्या महिला व बच्चे हैं। दरअसल, पुरुषों को देश छोड़कर जाने की इजाजत नहीं है।
● रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रूसी बॉर्डर के पास एक पोस्ट पर मोर्टार दागे हैं। ये हमला ब्रायंस्क इलाके में हुआ है।
तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है
रूस-यूक्रेन युद्ध को 50 दिन पूरे हो गए| रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार 51वें दिन भी जारी है और जंग थमने के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आते। इस बीच, रूस के सरकारी टीवी चैनल ने कहा है कि यूक्रेन जंग में रूस का वॉरशिप डूबने का मतलब यह है कि तीसरा वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुका है। हालांकि, इसी चैनल ने सफाई में ये भी कहा कि वॉरशिप यूक्रेन के हमले में नहीं डूबा, बल्कि तकनीकी खराबी के बाद इसमें आग लग गई थी।
रूसी टीवी ने क्या कहा
रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार देर रात एक बयान में कहा था- यूक्रेन में सैन्य अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त होने के बाद वॉरशिप मस्कवा ब्लैक सी में डूब गया। इससे मिसाइलें दागी जा रहीं थीं।
वॉरशिप डूबने के बाद यूक्रेन ने दावा किया कि उसने इस युद्धपोत को डुबाया है। इस दावे पर रूस के सरकारी टीवी चैनल रशिया-1 की प्रेजेंटर ओल्गा कार्बेयेवा ने अपने प्रोग्राम में कहा- यूक्रेन के दावे को सही माना जाए तो ये कहा जा सकता है कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है। हम नाटो के खिलाफ लड़ रहे हैं। मस्कवा पर हमला सीधे तौर पर रूस पर हमला है।
मारियुपोल के करीब रूस
रूसी सेना यूक्रेन के मारियुपोल शहर पर कब्जा करने के करीब दिखाई दे रही है। अगर ऐसा होता है तो क्रीमिया से जाने वाले सड़क मार्ग पर रूस का कब्जा होगा। रूस डोनबास में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है, जिसके बाद यहां बड़ा हमला होने की आशंका जताई जा रही है। यूक्रेन के सभी इलाकों में एक साथ हवाई हमले का अलर्ट घोषित किया गया है। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, राजधानी कीव में ब्लास्ट की जानकारी मिली है। यहां एक के बाद एक 3 विस्फोट हुए हैं। वहीं रूस ने धमकी दी है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा तो, हम परमाणु हमला कर सकते हैं।
रूस की नाटो को चेतावनी
रूस ने अमेरिका को एक डिप्लोमैटिक नोट भेजकर यूक्रेन को हथियार भेजने पर चेतावनी दी है। रूस ने कहा- अमेरिका और नाटो की तरफ से यूक्रेन को भेजे जा रहे हथियार आग में घी डालने का काम कर रहे हैं, जिसका अंजाम खतरनाक हो सकता है। बता दें कि हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर के साथ ही कई घातक हथियार भेजने का ऐलान किया है।
पुतिन ने माना- प्रतिबंधों ने रूस के तेल और गैस सेक्टर को नुकसान पहुंचा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने गुरुवार को स्वीकार किया है कि पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से रूस के तेल और गैस सेक्टर को नुकसाना पहुंचा है। इस वजह से एक्सपोर्ट कम हुआ है और इंडस्ट्री की लागत बढ़ी है। मॉस्को में अधिकारियों के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के बैंकों ने रूसी एनर्जी एक्सपोर्ट का भुगतान करने में देरी की|
यूक्रेन में एक सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर को भेजने पर विचार कर रहा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में एक सीनियर अमेरिकी अफसर को भेजा जा सकता है। इस मसले पर वह अपनी टीम के साथ जाने पर विचार कर रहे हैं। बाइडेन ने कहा- हम अभी इस मामले में फैसला लेने वाले हैं।
US के प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी काराइन जीन-पियरे ने बताया कि हम हर दिन यूक्रेनी सरकार के संपर्क में हैं। इस बारे में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी। कीव से रूसी सेना के पीछे हटने के बाद कई पश्चिमी देशों के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं। हालांकि, बाइडेन के फिलहाल कीव जाने की संभावना नहीं है।
ब्रिटेन ने रूसी अरबपति अब्रामोविच के करीबी दो रूसी बिजनेसमैन की संपत्ति जब्त की
ब्रिटेन ने रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच से जुड़े दो रूसी बिजनेसमैन की संपत्तियों को जब्त करने का फैसला किया है। इनमें यूजीन टेनेनबाम और डेविड डेविडोविच शामिल हैं। इनसे जुड़ी 13 अरब डॉलर की संपत्ति को सीज किया गया है। अब्रामोविच चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक हैं और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी हैं। ब्रिटेन ने अब्रामोविच के सहयोगी डेविडोविच पर ट्रैवल बैन भी लगाया है।
यूक्रेन जा सकते हैं जो बाइडेन
रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जल्द ही कीव जा सकते हैं। दरअसल, यूक्रेन को समर्थन देने के लिए व्हाइट हाउस की तरफ से एक हाई-लेवल डेलिगेशन कीव जाने वाला है। इसके बाद बाइडेन या वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस के यूक्रेन जाने की उम्मीद जताई जा रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने 9 अप्रैल को कीव जाकर हालात का जायजा लिया था।
जेलेंस्की से आमने-सामने हो सकती है बात
इस दौरे के जरिए अमेरिका खुद को जंग में यूक्रेन के साथ दिखाना चाहता है। साथ ही इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत भी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जो बाइडेन और कमला हैरिस के अलावा अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के भी कीव जाने की संभावना है। हालांकि इसे लेकर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इससे पहले अप्रैल महीने में ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन, ऑस्ट्रिया, पोलैंड के राष्ट्र प्रमुख भी यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं।
जंग छिड़ने के बाद पोलैंड जा चुके हैं बाइडेन
जो बाइडेन इससे पहले जनवरी 2017 में बतौर वाइस प्रेसिडेंट यूक्रेन दौरे पर गए थे। रूस-यूक्रेन जंग छिड़ने के बाद राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पोलैंड के दौरे पर जा चुके हैं, जहां उन्होंने पोलैंड में नाटो के साथ मौजूद अमेरिकी सैनिकों से मुलाकात की थी। हालांकि कीव का ये उनका पहला दौरा होगा।
यूक्रेन को लगातार मदद भेज रहा है अमेरिका
युद्ध के बीच अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को लगातार मदद पहुंचाई जा रही है। हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया है, जिसके बाद कुल अमेरिकी सहायता 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है।
Russia Ukraine War
रूस-यूक्रेन जंग में अब तक यूक्रेन को बहुत नुकसान हो चुका है। उसके कई शहर खंडहर बन गए हैं। हजारों लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त कार्यालय की ओर से कहा गया है कि, 50 लाख से ज्यादा यूक्रेनी अब तक देश छोड़कर चले गए हैं। वहीं 70 लाख लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो चुके हैं।