Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Russia-Ukraine War Day 9: उम्मीद है कि दोनों देश दूसरे दौर की बातचीत में फंसे लोगों को सुरक्षित भेजने पर बात करेंगे- भारत

  • by: news desk
  • 04 March, 2022
Russia-Ukraine War Day 9: उम्मीद है कि दोनों देश दूसरे दौर की बातचीत में फंसे लोगों को सुरक्षित भेजने पर बात करेंगे- भारत

Russia-Ukraine War:  रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन को चारों ओर से घेर रही है। यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना ने कब्जे का दावा किया है। इस बीच जपोरिजिया में परमाणु संयंत्र पर भी रूसी सेना ने हमला बोलकर नियंत्रण कर लिया है। यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है। यूक्रेन की 25 से 30 फीसदी परमाणु ऊर्जा की इसी परमाणु संयंत्र से आपूर्ति की जाती है। फिलहाल यूक्रेन में कीव पर कब्जे की जंग लगातार जारी है।



शुक्रवार शाम मिले अपडेट्स के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की यूक्रेन की राजधानी कीव के बंकर से निकलकर पोलैंड भाग गए हैं। यह दावा रूसी मीडिया की तरफ से किया गया है। यह इसलिए अहम है क्योंकि महज दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि जेलेंस्की जब चाहें उन्हें यूक्रेन से एयरलिफ्ट कर लिया जाएगा। हालांकि, यूक्रेन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जेलेंस्की राजधानी कीव में ही हैं।



रूसी सेना ने जपोजिरिया न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा कर लिया है। इसके पहले यहां गोलीबारी हुई जिससे प्लांट में आग लग गई थी। रूस के सैनिकों ने प्लांट की एडमिन और कंट्रोल बिल्डिंग पर कब्जा कर लिया। वहीं, चेर्नीहीव में 24 घंटों से रूसी सैनिक हवाई हमले कर रहे हैं। इन हमलों में 47 लोगों की मौत हो गई है।



यूक्रेन पर हमले का नौंवा दिन LIVE




आज कुल 649 भारतीय छात्रों ने 2 इंडिगो और एक भारतीय वायु सेना के C-17 विमान द्वारा रेज़ज़ो हवाई अड्डे से भारत के लिए उड़ान भरी हैं: पोलैंड में भारत का दूतावास 



उम्मीद है कि दोनों देश दूसरे दौर की बातचीत में फंसे लोगों को सुरक्षित भेजने पर बात करेंगे

UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा है कि, ''हम जब इस संघर्ष के परमाणु आयाम पर बात कर रहे हैं तो यूक्रेन में  मानवीय संकट है जहां हजारों भारतीयों सहित नागरिकों की सुरक्षा दांव पर है। हमें उम्मीद है कि दोनों देश दूसरे दौर की बातचीत में फंसे लोगों को सुरक्षित भेजने पर बात करेंगे|



भारतीय छात्रों को लेकर बुखारेस्ट से  हिंडन एयर बेस पहुंचा भारतीय वायु सेना का विमान

उत्तर प्रदेश: भारतीय वायु सेना का C-17 विमान यूकेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट से गाज़ियाबाद में स्थित हिंडन एयर बेस पहुंचा।



अब तक 48 उड़ानें भारत पहुंचीं

ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 48 उड़ानें भारत पहुंचीं हैं, जिनमें से 18 उड़ानें पिछले 24 घंटों में पहुंचीं हैं। इन 18 उड़ानों से लौटने वाले भारतीयों की कुल संख्या लगभग 4000 है: भारत सरकार



यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे: अमेरिका

अमेरिका के विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि यूक्रेन में युद्ध को रोकने के लिए हम जरूरी कदम कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ब्लिंकन ने रूस के खिलाफ ऐतिहासिक कदम उटाने के लिए यूरोपीय संघ की भी तारीफ की। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का युद्ध का फैसला अकारण और गैरकानूनी है।



सप्ताहांत में फिर हो सकती है यूक्रेन-रूस के बीच वार्ता

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की दो वार्ताओं का आयोजन हो चुका है। यूक्रेन रूसी अधिकारियों के साथ वार्ता का तीसरा दौर इस सप्ताहांत में आयोजित करने की योजना बना रहा है।



रूस के खिलाफ माइक्रोसॉफ्ट ने किया बड़ा एलान 

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह रूस में अपने उत्पादों और सेवाओं की नई बिक्री को रद्द कर रहा है। इससे पहले नाइकी, एपल, एचएंडएम और आइकिया जैसी कई बड़ी कंपनियों ने भी यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते इसी तरह के कदम उठाए हैं। नई बिक्री को निलंबित करने के अलावा, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि हम अमेरिकी प्रतिबंधों के अनुपालन में रूस में अपने व्यापार के कई पहलुओं को भी रोक रहे हैं।



यूक्रेन को जल्द से जल्द सदस्य बनाना चाहता है यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ (ईयू) के आयुक्त मार्कोस सेफकोविक ने कहा है कि ईयू चाहता है कि यूक्रेन जल्द से जल्द इसका सदस्य बन जाए। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत देने का समय है कि यूक्रेनी लोग यूरोपीय लोगों में से एक हैं। मैं मानता हूं कि इस समय सबसे ज्यादा जरूरी इस जंग में यूक्रेन की मदद करना है।



यूक्रेन में अब तक 331 नागरिकों की हुई मौत 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से 331 नागरिकों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। इसने कहा है कि 675 लोग अब तक घायल हुए हैं। एक दिन पहले की रिपोर्ट में मारे जाने वाले नागरिकों की संख्या 249 थी। कुल मारे गए 331 लोगों में 19 बच्चे थे।



यूद्ध की शुरुआत के बाद से 12 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा यूक्रेन 

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया है (24 फरवरी), 12 लाख से अधिक लोग यूक्रेन से पड़ोसी देशों में पहुंचे हैं। बच्चों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूनिसेफ ने बताया है कि इन लोगों में से पांच लाख युवा हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थि एजेंसी (यूएनएचसीआर) का अनुमान है कि 40 लाख से अधिक यूक्रेनी शरणार्थियों को सुरक्षा और सहयोग की जरूरत पड़ेगी।



आने वाला समय और खराब हो सकता है: नाटो महासचिव 

नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने चेताया है कि रूस-यूक्रेन यूद्ध के चलते आने वाला समय और बदतर हो सकता है क्योंकि रूस भारी हथियार ला सकता है और पूरे यूक्रेन में हमले जारी रख सकता है। उन्होंने रूस के हमले को यूरोप में दशकों की सबसे खराब सैन्य आक्रामकता करार दिया। आने वाला समय और बदतर होगा, मारे जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी और अधिक विनाश होगा। स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि हम इस विवाद का हिस्सा नहीं हैं और हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे बढ़ने न दें और यूक्रेन से बाहर न जाने दें।




पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद 20,000 से अधिक भारतीय नागरिक यूक्रेन से भारत लौटे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची  ने कहा है कि,''हमारी पहली एडवाइजरी जारी होने के बाद 20,0 00 से अधिक भारतीय नागरिक यूक्रेन से भारत लौटे हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत 48 उड़ानें अब तक यूक्रेन से लगभग 10,348 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 16 और फ्लाइट शेड्यूल हैं| अगले 24 घंटों में 16 फ्लाइट भारत पहुंचने के बाद लगभग ऐसे सभी भारतीय भारत पहुंच जाएंगे जो यूक्रेन बॉर्डर पार करके पड़ोसी देशों में पहुंचे हैं। कुछ लोग अभी भी यूक्रेन में हैं। हम आगे भी लगातार फ्लाइट शेड्यूल करते रहेंगे|



हरजोत सिंह के इलाज का खर्च उठाएगी भारत सरकार

यूक्रेन के कीव में फंसे घायल भारतीय छात्र हरजोत सिंह पर बोलते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची  ने कहा है कि भारत सरकार हरजोत सिंह के इलाज का खर्च उठाएगी। हम उनकी मेडिकल स्थिति की जानकारी जुटाने में लगे हैं... संघर्ष क्षेत्र में होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है|



परमाणु पावर प्लांट से रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक नहीं हुआ

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने इस बात की पुष्टि की है कि जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा प्लांट पर रूस के हमले में रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक नहीं हुआ है। यहां एक मिसाइल पावर प्लांट के पास की एक इमारत से टकराई थी।



पावर प्लांट पर हमले को अमेरिका ने बताया युद्ध अपराध

जपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट में रूस के हमले पर कीव में अमेरिका के दूतावास ने प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि एक परमाणु पावर प्लांट पर हमला करना युद्ध अपराध है। यूरोप से सबसे बड़े पावर प्लांट पर पुतिन की गोलाबारी उनके आतंक के शासन को एक कदम और आगे ले गई है।



मानवाधिकार परिषद में इन देशों ने बनाई मतदान से दूरी

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जांच के लिए स्वतंत्र आयोग के गठन के प्रस्ताव पर आर्मीनिया, बोलिविया, कैमरून, चीन, क्यूबा, गबोन, भारत, कजाकिस्तान, नामीबिया, पाकिस्तान, सूडान, उज्बेकिस्तान और वेनेजुएला ने मतदान नहीं किया।



मानवाधिकार परिषद में जांच के प्रस्ताव पर हुआ मतदान

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में आज यूक्रेन में रूस के हमले की स्वतंत्र जांच के लिए एक आयोग के गठन पर मतदान हुआ। 47 सदस्यों वाली परिषद के 32 देशों ने इसके समर्थन में वोट दिया वहीं दो देशों ने इसके खिलाफ मतदान किया। प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करने वाले देशों में रूस और इरिट्रिया रहे। भारत समेत 13 देश मतदान से दूर रहे।



यूक्रेनी सेना ने कब्जे में लिया रूस का पैंटिर-सी1 युद्धक वाहन

यूक्रेन के माइकोलाइव इलाके में यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने रूस के सेल्फ प्रोपेल्ड एंटी एयरक्राफ्ट लड़ाकू वाहन 'पैंटिर-सी1' को अपने कब्जे में ले लिया है।



पुतिन ने पड़ोसी देशों को दी चेतावनी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है कि वह रूस पर और प्रतिबंध लगाकर स्थिति की गंभीरता को और न बढ़ाएं। पुतिन ने कहा कि हमारे पड़ोसियों के प्रति हमारी कोई गलत मंशा नहीं है। मैं उन्हें सलाह दूंगा कि स्थिति को न बढ़ाएं और कोई प्रतिबंध न लगाएं। हम अपने सभी दायित्वों को पूरा करते हैं और उन्हें पूरा करना जारी रखेंगे।




यूक्रेन के मंत्री ने कहा, सांस्कृतिक स्थल तबाह कर रहा रूस

यूक्रेन के संस्कृति मंत्रालय ने देश के ऊपर आसमान को बंद करने का आह्वान किया है। मंत्रालय ने कहा है कि रूसी बल हमारे सांस्कृतिक स्थलों को तबाह कर रहे हैं। यूक्रेन के संस्कृति एवं सूचना नीति मंत्री ओलेक्सांद्र काचेंको ने कहा कि पुतिन के अधिकांश युद्ध अपराध हवा से किए जा रहे हैं। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में मंत्री ने कहा कि एक पागल तानाशाह कीव में स्थित सेंट सोफिया कैथेड्रल को नष्ट करने की धमकी दे रहा है। यह कैथेड्रल 11वीं शताब्दी में बना था।



मानवाधिकार परिषद में मतदान से दूर रहा भारत

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में रूस-यूक्रेन संकट पर जांच के लिए स्वतंत्र आयोग का गठन करने पर मतदान हुआ। भारत ने यहां भी मतदान से दूरी बनाए रखी। यह आयोग यूक्रेन में रूस पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करने के आरोपों की जांच करेगा।



कीव में घायल भारतीय छात्र हरजोत सिंह ने बयां किया दर्द

कीव में एक अस्पताल से बोलते हुए हरजोत सिंह ने कहा,''यह घटना 27 तारीख की है। हम तीन लोगों ने सुरक्षित बाहर निकलने के लिए कैब बुक की। दो चेक प्वाइंट्स के बाद जैसे ही हम तीसरे चेक प्वांइट की तरफ़ बढ़े वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हमें रोका| उन्होंने कहा कि आज यहां हालात खराब है, आप कल आएगा। इसके बाद हम वापस आ रहे थे, इसी दौरान कीव शहर में गाड़ी में हमारे ऊपर फ़ायरिंग होनी शुरू हो गई। मुझे गोलियां लगीं और मैं बेहोश हो गया और इसके बाद मुझे 2 तारीख को अस्पताल में ही होश आया|



भारतीय दूतावास से अभी तक मुझे कोई सहायता नहीं मिली

हरजोत सिंह ने कहा,डॉक्टरों ने बताया कि आप 3-4 घंटे तक सड़क पर पड़े हुए थे। डॉक्टरों ने बताया कि मेरा काफी खून बह गया था। इलाज के बाद अब मेरी तबीयत पहले से काफी अच्छी है... भारतीय दूतावास से अभी तक मुझे कोई सहायता नहीं मिली है|



परमाणु संयंत्र पर हमले में तीन यूक्रेनी सैनिक मारे गए

यूक्रेन की सरकारी परमाणु कंपनी ने कहा है कि परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले में तीन यूक्रेनी सैनिकों की जान गई है और दो घायल हुए हैं।



ब्रिटेन में यूक्रेनी शरणार्थियों की बढ़ रही संख्या

ब्रिटेन के आव्रजन मंत्री केविन फॉस्टर ने लगातार बढ़ रहे यूक्रेनी शरणार्थी संकट को लेकर देश की प्रतिक्रिया स्पष्ट करने के लिए एक संसदीय समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। गृह मामलों की समिति ने उनसे स्थिति की तात्कालिकता को देखते हुए एक बार फिर विचार करने का अनुरोध किया है। समिति ने यह समझने के लिए कि रूस के हमले के चलते यूक्रेन के शरणार्थियों को सहयोग उपलब्ध कराने के लिए ब्रिटेन क्या कर रहा है, उन्हें पेश होने के लिए कहा था। एक अनुमान के अनुसार संघर्ष के चलते यूक्रेन में लगभग 10 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।



रूस ने बीबीसी समेत कई विदेशी मीडिया वेबसाइट पर लगाई रोक

रूस के कम्युनिकेशंस वाचडॉग ने बीबीसी, वाइस ऑफ अमेरिका, रेडियो फ्री यूरोप/रेडिया लिबर्टी समेत कई विदेशी समाचार संगठनों की वेबसाइटों तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी है। इसने कहा है कि यह कदम यूक्रेन पर रिपोर्टिंग के दौरान इन संगठनों की ओर से झूठी जानकारियां फैलाने के लिए उठाया गया है। रूस ने पश्चिमी मीडिया पर बार-बार आरोप लगाए हैं कि वह दुनिया के बारे में आंशिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं और अक्सर यह रूस विरोधी होता है। वह अपने नेताओं से ईराक जैसे विनाशकारी युद्ध और भ्रष्टाचार को लेकर सवाल नहीं पूछते।



अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक ने दी प्रतिक्रिया

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने कहा है कि यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा प्लांट की भौतिक अखंडता से समझौता हुआ है। यह कार्रवाई करने का समय है। यूक्रेन ने हमें एक अनुरोध भेजा है। मैंने रूस और यूक्रेन, दोनों को अपनी उपलब्धता और जल्द से जल्द यात्रा करने की स्थिति का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का इस संकट के राजनीतिक पक्ष से कोई लेना-देना नहीं है। जमीनी स्तर पर जटिल परिस्थितियों को देखते हुए मेरी मौजूदगी की आवश्यकता है।




यूक्रेन का बड़ा दावा, 10 हजार रूसी सैनिक मारे

रूस से जंग के बीच यूक्रेन की ओर से बड़ा दावा पेश किया गया है। यूक्रेनी सेना की ओर से रूस के 250 से ज्यादा टैंक और 10 हजार से ज्यादा सैनिकों को मारने का दावा किया गया है।



जेलेंस्की ने की जापान के प्रधानमंत्री से बात

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक ट्वीट में बताया कि मैंने जापान के प्रधानमंत्री से बात की है। मैंने उन्हें जपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूस के परमाणु आंतकवाद के बारे में जानकारी दी। हम दोनों ने वैश्विक सुरक्षा के लिए इस खतरे की गंभीरता पर सहमति जताई।



पुतिन ने हमले रोकने से इनकार किया: मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने के लिए एक बार फिर कहा है, लेकिन पुतिन अभी ऐसा नहीं करेंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पुष्टि की कि उन्होंने गुरुवार को पुतिन से फोन पर बात की थी और कहा कि वह संवाद जारी रखेंगे ताकि और अधिक मानवीय त्रासदी नहीं हो।




बाइडन ने रूस से गोलीबारी बंद करने की अपील की

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस से अपील की है कि, वह प्लांट के आसपास गोलीबारी बंद करें और आग बुझाने के लिए आपातकालीन सेवाओं को अपना काम करने दें।



ब्रिटेन ने UNSC से की आपात बैठक बुलाने की मांग

जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी हवाई हमले ने दुनिया में खलबली मचा कर रख दी है। इस हमले के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आपात बैठक बुलाने की मांग की है। खबरों के मुताबिक, न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग को बुझाने जा रहे यूक्रेनी सैनिकों भी रूसी फौज ने रोक दिया है।



परमाणु ऊर्जा केंद्र के क्षेत्र में घुसी रूसी सेना

रूसी सेना ने यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा केंद्र के क्षेत्र में प्रवेश किया|



130 रूसी बसें भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को खार्किव और सूमी से निकालने के लिए तैयार

रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिज़िंटसेव ने गुरुवार को घोषणा की कि 130 रूसी बसें भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को यूक्रेन के खार्किव और सूमी से रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में निकालने के लिए तैयार हैं|



यूक्रेन के लिए लगभग 6 टन मानवीय सहायता के साथ रोमानिया के लिए उड़ान भरी 

भारतीय वायु सेना के विमान ने यूक्रेन के लिए लगभग 6 टन मानवीय सहायता के साथ हिंडन एयरबेस से सुबह 4:05 बजे रोमानिया के लिए उड़ान भरी।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain 


यूके के प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की

यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से बात की। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन की लापरवाह कार्रवाई अब सीधे तौर पर पूरे यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकती है| उन्होंने कहा कि ब्रिटेन यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा कि स्थिति और न बिगड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक की मांग करेंगे और ब्रिटेन इस मुद्दे को रूस और करीबी सहयोगियों के साथ तुरंत उठाएगा|



छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची

दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एयरपोर्ट पर छात्रों का स्वागत किया



बाइडन-जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत

यूक्रेन को जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूसी मिसाइल से हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की से टेलीफोनिक वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहायता पर भी बात हुई है। इसके बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी जेलेंस्की से बात की।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us


कीव से आ रहे एक भारतीय छात्र को गोली लग गई

वी. के. सिंह ने बताया कि.''आज ख़बर मिली कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लग गई और उसे बीच रास्ते से ही वापस कीव ले जाया गया। हम कम से कम नुकसान में ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं|



पोलैंड: MoS नागरिक उड्डयन वी. के. सिंह ने बताया कि.हम कल कुल 5 फ्लाइट निकालेंगे जिसमें हम 800-900 बच्चों को भारत भेंजेंगे। हमने बच्चों के रुकने के लिए यहां अस्थायी व्यवस्था बनाई है| अभी 1600-1700 बच्चों को भारत भेजना है। पिछले 3 दिनों में 7 फ्लाइट में लगभग 1400 बच्चे गए हैं। कुछ बच्चे अपने जरिए से वॉरसॉ पहुंचे थे और उन्होंने अपने रिश्तेदारों के साथ रुकने का फैसला किया है। वह पोलैंड में सुरक्षित हैं 



भारतीय वायु सेना के 2 C-17 विमान हिंडन एयर बेस पहुंचे

 उत्तर प्रदेश: भारतीय वायु सेना के 2 C-17 विमान यूकेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट और हंगरी के बुडापेस्ट से गाज़ियाबाद में स्थित हिंडन एयर बेस पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आने वाले भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।



 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations


यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग

रूसी हमले में यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट में भीषण आग लग गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख के सलाहकार ने जपोरिजिया परमाणु संयंत्र का एक वीडियो ट्वीट किया। जानकारी के मुताबिक, रूसी मिसाइल प्लांट के पास गिरी, जिससे यह घटना हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रमुख सलाहकार ने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट में आग का वीडियो ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। 



 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war



यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बताया कि.''रूसी सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र, जपोरिजिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। इस संयंत्र में आग पहले ही लग चुकी है और अगर इसमें धमाका हुआ तो यह चेरनोबिल से 10 गुना बड़ा होगा|



एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि जपोरिजिया परमाणु संयंत्र की साइट के पास रेडिएशन के ऊंचे स्तर का पता चला है। यूक्रेन में कुल बिजली उत्पादन का 25% उत्पादन इस प्लांट से होता है| 



यूक्रेन के सरकारी अधिकारी ने बताया कि रूस के एनरहोदर शहर पर हमला करने के बाद यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्र से धुआं दिखाई दे रहा है|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


गुरूवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा

कीव इंडिपेंडेंट ने कहा कि,'''यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक के अनुसार, यूक्रेन रूस के साथ दूसरे दौर की वार्ता के परिणाम से असंतुष्ट है। दोनों देश तीसरे दौर की मुलाकात के लिए जल्द मिलेंगे|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक के अनुसार, यूक्रेन और रूस मिलकर नागरिकों को निकालने और लड़ाई वाले क्षेत्रों में खाना और दवा पहुंचाने के लिए मानवीय गलियारे प्रदान करेंगे: कीव इंडिपेंडेंट



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 


एक और भारतीय छात्र को गोली...:

यूक्रेन में कीव पर कब्जे की जंग लगातार जारी है। गुरूवार यूक्रेन को रूस को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही है। इस बीच एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर है। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि, मुझे आज कीव में एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर मिली है, जिसके बाद उसे वापस ले जाया गया। उन्होंने बताया कि, हम कम से कम नुकसान में ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने की कोशिश कर रहे हैं। 


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन