चंदौली: UP Assembly Elections 2022 :चंदौली में जनसभा को संबोधित करते हुए म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,'''भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चल रहा है लेकिन अखिलेश बाबू का तो ऑपरेशन दंगा चलता है... सपा की साइकिल होगी पंचर, भाजपा जीतेगी बंपर|
चौहान ने कहा,''समाजवादी पार्टी की साइकिल में कमीशन का पहिया और करप्शन का हैंडल लगा है और सीट पर बैठकर माफिया चलाते थे।
अब सपा की साइकिल हो गई पंचर.. उत्तर प्रदेश में भाजपा जीतेगी बंपर।