Russia-Ukraine War 7th Day: रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार 7वें दिन भी जारी है। कीव पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर आ गई है। 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं वहीं दक्षिण-पूर्व से भी एक अन्य सैन्य काफिले की बढ़ने की खबर सामने आई है। यह सब तब हो रहा है, जब पुतिन की ओर से कीव छोड़ने या फिर मरने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं।
UN जनरल असेंबली में बुधवार रात रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। प्रस्ताव के पक्ष में 141 जबकि विरोध में 5 वोट पड़े। भारत समेत 35 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। रूस के पक्ष में वोट करने वाले देश हैं- रूस, बेलारूस, नॉर्थ कोरिया, इरीट्रिया और सीरिया। गैर हाजिर रहने वाले देशों में भारत, चीन, पाकिस्तान, इराक और ईरान शामिल हैं।
इधर, रूस ने पहली बार माना है कि जंग में उसके 498 सैनिक मारे गए हैं, जबकि करीब 1500 को बंदी बनाया गया है।
यूक्रेन पर हमले का 7वां दिन LIVE
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि '',' हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से आज 9 उड़ानें भरी गईं जिसमें भारतीय वायु सेना का भी जहाज शामिल है। 6 हवाई जहाजों की जल्द उड़ान भरने की उम्मीद है। अब तक 3,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है|
दुनिया हमारे साथ, हम ही जीतेंगे: जेलेंस्की
यूएनजीए में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर अभूतपूर्व मतदान होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि पूरी दुनिया हमारे साथ है, जीत हमारी ही होगी।
रूस ने कहा- अब तक हमारे 498 सैनिक मारे गए
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इसके यूक्रेन पर हमला शुरू करने के बाद से 498 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं।
यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने भारतीय छात्रों को बनाया बंधक: भारतीय दूतावस
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय छात्रों को यूक्रेनी सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें ह्यूमन शील्ड के रूप में इस्तेमाल करने और रूस पहुंचने से रोकने के लिए बंधक बनाया गया। इसकी ज़िम्मेदारी पूरी तरह से कीव अधिकारियों की है: रूस में स्थित भारतीय दूतावस ने ट्वीट कर जानकारी दी।
यूएनजीए में रूस के खिलाफ प्रस्ताव को मंजूरी
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसमें रूस से यूक्रेन में युद्ध को रोकने और सभी सैनिकों को वापस लेने की मांग की गई है। इस प्रस्ताव के पक्ष में 141 वोट पड़े और 35 देशों ने मतदान से दूरी बनाई, इनमें भारत भी शामिल रहा। वहीं, पांच देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया।
यूक्रेन में बिगड़ते हालात को लेकर बेहद चिंतित है भारत
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यूएनएससी में कहा कि ,''हम खार्किव और अन्य संघर्ष वाले इलाकों से अपने भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और निर्बाध मार्ग की मांग करते हैं। भारत सरकार ने निकासी की सुविधा के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में वरिष्ठ मंत्रियों को भेजा है| हम यूक्रेन के सभी पड़ोसी देशों को अपनी सीमा खोलने और इस समय हमारे दूतावासों को सभी सुविधाएं देने के लिए धन्यवाद करते हैं|
तिरुमूर्ति ने यूएनएससी में कहा कि,''भारत यूक्रेन में बिगड़ते हालात को लेकर बेहद चिंतित है। खार्किव में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु पर हम उनके परिवार और इस संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले हर नागरिक के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते
हैं|
यूएनजीए में बोला रूस, हम रिहायशी इलाकों पर हमला नहीं कर रहे
यूएनजीए के विशेष सत्र में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर मतदान से पहले संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिझि वैसिली नेबेंजिया ने कहा कि हम रिहायशी केंद्रों और नागरिकों पर हमला नहीं कर रहे हैं। एक शांतिपूर्ण यूक्रेन का परिदृश्य साकार हो सकता है अगर कट्टरपंथी नागरिकों के पीछे छिपने के बजाय उनके जीवन को संरक्षित करने के बारे में चिंतित हों।
अगले 2 दिनों मेंलगभग 4800 छात्र भारत के लिए रवाना होंग
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,''भारतीय छात्रों के साथ समन्वय के लिए हम दो कॉल सेंटर- एक बुखारेस्ट में और दूसरा साइरेट(रोमानिया) में स्थापित कर रहे हैं| अगले 2 दिनों में कुल 3500 छात्र बुखारेस्ट से और लगभग 1300 छात्र सुसेवा से भारत के लिए रवाना होंगे| भारतीय छात्रों के साथ समन्वय के लिए हम दो कॉल सेंटर- एक बुखारेस्ट में और दूसरा साइरेट(रोमानिया) में स्थापित कर रहे हैं|
सिंधिया ने कहा,''पूरे कार्य को 4 भागों में बांटा गया है, पहला यूक्रेन से हमारे सभी छात्रों को पड़ोसी देशों की सीमाओं पर लाना, दूसरा उन्हें सीमा पार कराना| तीसरा हिस्सा उन्हें पड़ोसी देश की सीमा से हवाई अड्डों के लिए पर लाना और चौथा उन्हें सुरक्षित भारत पहुंचाना| आज बुखारेस्ट(रोमानिया) से भारत के लिए 6 उड़ानें हैं। आज लगभग 1300 छात्र भारत के लिए यहां से निकल रहे हैं|
PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से फोन पर बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। दोनों ने यूक्रेन की स्थिति की समीक्षा की, विशेष रूप से खार्किव पर चर्चा की गई जहां कई भारतीय छात्र फंसे हैं। उन्होंने संघर्ष क्षेत्रों से भारतीयों की सुरक्षित निकासी पर चर्चा की।
हम अपने देश लौटने के लिए उड़ान की प्रतीक्षा कर रहे हैं: छात्र
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने यूक्रेन से स्लोवाकिया के कोसिसे पहुंचे भारतीय छात्रों से मुलाकात की। छात्रों ने कहा,"हम अपने देश लौटने के लिए उड़ान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
अभी तक लगभग 17,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन की सीमाओं को छोड़ चुके हैं
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा,'यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है। अनुमान है कि अभी तक लगभग 17,000 भारतीय नागरिक यूक्रेन की सीमाओं को छोड़ चुके हैं| पिछले 24 घंटों के दौरान, 6 उड़ानें भारत पहुंची हैं, जिससे भारत में कुल उड़ानों की संख्या 15 हो गई है और इन उड़ानों से लौटने वाले भारतीयों की कुल संख्या 3,352 है| अगले 24 घंटों में 15 उड़ानें निर्धारित की गई हैं। इनमें से कुछ पहले से ही वर्तमान में रास्ते में हैं|
खार्किव में जो भारतीय फंसे हैं, उन्हें तुरंत वहां से किसी दूसरी जगह चले जाने का एडवाइजरी जारी की गई है
MEA के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, खार्किव में जो भारतीय फंसे हैं, उन्हें तुरंत वहां से किसी दूसरी जगह चले जाने का एडवाइजरी जारी की गई है। इसके लिए खार्किव के पास की तीन जगह (पिसोचिन,बेज़लुडोव्का और बाबे) सुरक्षित जोन बताई गई हैं। नागरिकों को आज 6 बजे (यूक्रेनी समय) तक इन इलाकों में पहुंचने को कहा गया| एडवाइजरी रूसी पक्ष से प्राप्त इनपुट के आधार पर जारी की गई है। हमने खुद से एडवाइजरी में जगह और समय तय नहीं किया है, ये इनपुट पर आधारित है|
भारतीय वायु सेना का विमान C-17 बुखारेस्ट (रोमानिया) से OperationGanga में शामिल हो गया है, इस विमान की आज रात में दिल्ली लौटने की उम्मीद है। बुडापेस्ट (हंगरी), बुखारेस्ट (रोमानिया) और Rzeszow (पोलैंड) से आज तीन और IAF उड़ानें शुरू की जाएंगी| यूक्रेन में रहने वाले एक भारतीय नागरिक चंदन जिंदल की प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हुई है। उनका परिवार भी यूक्रेन में है|
आज रात 11 बजे भारतीय वायुसेना का पहला C-17 विमान रोमानिया से लौटेगा
यूक्रेन से वापस आ रहे लगभग 200 भारतीय नागरिकों के साथ आज रात 11 बजे भारतीय वायुसेना का पहला C-17 विमान रोमानिया से लौटेगा। पोलैंड और हंगरी से दो और विमान कल सुबह वापस आएंगे: भारतीय वायुसेना के अधिकारी
पोलैंड और हंगरी से दो विमान गुरुवार तड़के लौटेंगे। 10 फ्लाइट्स से 2305 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया है। वहीं, हंगरी के बुडापेस्ट से भारतीय छात्रों को लेकर स्पाइसजेट की फ्लाइट आज शाम 6.30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।
छात्रों के माता-पिता से की सिंधिया ने बात
रोमानिया: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के निकालने के अभियान में समन्वय के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया में हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुखारेस्ट में फ्लाइट से भारत लौट रहे छात्रों के परिवार से फोन पर बात की। सिंधिया रोमानिया और मोल्डोवा के रास्ते भारतीयों की यूक्रेन से निकासी का समन्वय कर रहे हैं।
भारतीयों को अलर्ट- खार्किव तुरंत छोड़ें
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खार्किव में भारतीय नागरिकों को तत्काल परामर्श जारी किया है। ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा गया, खार्किव को तुरंत ख़ाली किया जाए,जल्द पिसोचिन,बेज़लुडोव्का और बाबे के लिए आगे बढ़ें। नागरिकों को आज 6 बजे (यूक्रेनी समय) तक इन इलाकों में पहुंचना होगा।
सरकार को सभी छात्रों को 3 महीने पहले भारत लेकर आना चाहिए था: ममता बनर्जी
यूक्रेन संकट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा,'' इन्हें (भारत सरकार) सभी छात्रों को 3 महीने पहले भारत लेकर आना चाहिए था तब क्यों नहीं लाया गया जब सरकार को इसकी जानकारी थी और हर चीज़ में राजनीतिक बैठक की जाती लेकिन राजनीति से बढ़कर भी इंसानियत की लड़ाई होती है|
6 दिनों में लगभग 6000 रूसी मारे गए
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के 6 दिनों में लगभग 6000 रूसी मारे गए|
दिल्ली: यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट पोलैंड से दिल्ली पहुंची। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, " हमारे बच्चे वहां पढ़ने गए थे और ये सरकार का मिशन है कि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाएं और उनके परिवार से मिलवाएं। अपने बच्चों की घर वापसी पर उनका स्वागत करके मुझे संतोष हो रहा है, जब तक हमारे सब छात्र वापस नहीं आ जाते तब तक ये मिशन चलता रहेगा|
दो भारतीय वायु सेना के विमानों ने उड़ान भरी
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए हिंडन एयरबेस से रोमानिया और हंगरी के लिए दो भारतीय वायु सेना के विमानों ने उड़ान भरी।
खारकीव में चार की मौत, नौ घायल
बुधवार की सुबह यूक्रेन के खारकीव शहर में रूस की एयर और रॉकेट स्ट्राइक में चार और लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं और मेयर इहोर तेरेखोव ने यह जानकारी दी है।
"घर वापस आने पर आपका स्वागत है
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटने वाले भारतीय छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "घर वापस आने पर आपका स्वागत है! आपके परिवार के लोग आपका इंतजार कर रहे हैं। आपने अनुकरणीय साहस दिखाया है... फ्लाइट क्रू को भी धन्यवाद दें।"यूक्रेन से लौटी भारतीय छात्रा ने कहा,''भारत वापस आकर हम बहुत खुश हैं। हम 25 तारीख को निकले थे और आज पहुंचे हैं। अभी भी वहां पर बहुत सारे बच्चे फंसे हुए हैं उन्हें भी सरकार जल्दी निकाल ले|
भारतीय वायु सेना की तीन और विमान पोलैंड, हंगरी और रोमानिया जाने वाली है: IAF
IAF अधिकारी ने कहा,''यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना की तीन और विमान आज पोलैंड, हंगरी और रोमानिया जाने वाली है। ऑपरेशन गंगा के तहत सी-17 ग्लोबमास्टर रोमानिया के लिए आज सुबह 4 बजे उड़ान भरी थी|
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिल्ली हवाई अड्डे पर यूक्रेन से लौट रहे भारतीयों का स्वागत किया। सिंह ने कहा,''लगभग 220 बच्चे वापस आए हैं। हमने सबसे पहले बच्चों की उनके माता-पिता से बात कराई। हमने एक बच्ची से पूछा कि आप कहां से हो तो उसने बोला कि मैं इंडिया से हूं। इन सभी बच्चों को थोड़ा समय लगेगा ये विश्वास करने में कि वो भारत वापस लौट चुके हैं|
दिल्ली यूक्रेन से भारत लौटा छात्र ने कहा, भारत आकर हमें बहुत खुशी मिल रही है। अभी यूक्रेन में हमारे और भी भाई फंसे हुए हैं हम चाहते हैं कि उन्हें भी जल्द निकाला जाए|
यूक्रेन के साथ खड़ा है अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा,'अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी| 'हम सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे|
पिछले साल अमेरिका में 6.5 मिलियन से अधिक नए रोज़गार सृजित किए
स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, हमारी अर्थव्यवस्था ने पिछले साल अमेरिका में 6.5 मिलियन से अधिक नए रोज़गार सृजित किए। एक साल में पहले से कहीं अधिक नौकरियां सृजित हुईं| हम कोविड टेस्ट टू ट्रीट पहल शुरू कर रहे हैं ताकि लोग किसी फार्मेसी में टेस्ट करवा सकें और यदि वे पॉजिटिव हैं तो बिना किसी लागत के एंटीवायरल दवा मौके पर ही प्राप्त कर सकते हैं| हमने 475 मिलियन वैक्सीन की डोज 112 देशों में भेज चुके हैं, हम इस काम को करते रहेंगे क्योंकि वैक्सीनेशन अगर बंद हो जाएगा तो संक्रमण बढ़ जाएगा। हमने कोरोना की वजह से बहुत लोगों को खोया है|
पिछले 24 घंटों में छह उड़ानें भारत के लिए रवाना हुई
पिछले 24 घंटों में छह उड़ानें भारत के लिए रवाना हुई हैं, जिनमें पोलैंड से पहली उड़ान भी शामिल है। यूक्रेन से 1,377 और भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया: विदेश मंत्री एस जयशंकर
भारत की रूस के साथ मजबूरियां हैं..."
US-भारत बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा हम इन मुद्दों पर आपस में बात करके हल निकाल सकते हैं क्योंकि हमें दुनिया की 2 सबसे बड़े लोकतंत्रों की ताकत का संकेत देना है। आगे भी इस तरह के क्षण होंगे लेकिन हम इससे बातचीत के जरिए सुलझा सकते हैं|
UNSC में भारत की अनुपस्थिति और रूस पर प्रतिबंध के बाद भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार कैसे प्रभावित हो सकते हैं, इस बारे में पूछे जाने पर, हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी की सुनवाई के दौरान US-भारत बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा, "भारत की रूस के साथ मजबूरियां हैं..."
ब्रिटेन ने लगाए रूस और बेलारूस पर और प्रतिबंध
ब्रिनेट ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर प्रतिबंधों में इजाफा किया है। इसके अलावा इस काम में उसका सहयोग करने के लिए बेलारूस के खिलाफ भी प्रतिबंध लगाए हैं। मंगलवार को ब्रिटेन ने रूस के जहाजों को अपने बंदरगाहों में प्रवेश देने से इनकार कर दिया था।
यूक्रेन में भारतीय छात्र नहीं समझ पाए स्थिति की गंभीरता: BJP
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि रूस की ओर से हमला किए जाने से पहले भारत सरकार की ओर से निकासी एडवायजरी जारी करने के बाद भी यूक्रेन में भारतीय छात्रों ने स्थिति की गंभीरता समझने में गलती कर दी।
यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए सलाह
पोलैंड की राजधानी वारसॉ में स्थित भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए सलाह जारी की है।
रूस पर वित्तीय प्रतिबंध नहीं लगाएगा चीन
रूस पर वित्तीय प्रतिबंध लगाने में चीन अमेरिका और यूरोपीय सरकारों के साथ शामिल नहीं होगा। चीन के बैंक नियामक ने यह एलान किया है। चीन के बैंकिंग एवं बीमा नियामक आयोग के चेयरमैन गुओ शुकिंग ने कहा है कि हम ऐसे प्रतिबंधों में शामिल नहीं होंगे और संबंधित पक्षों के साथ सामान्य आर्थिक, कारोबारी व वित्तीय आदान-प्रदान करते रहेंगे।
रूस के खिलाफ प्रतिबंधों पर भारतीय वायु सेना ने दी प्रतिक्रिया
भारतीय वायु सेना के वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल संदीप सिंह ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को लेकर कहा है कि स्थितियां अभी भी तेजी से बदल रही हैं। मुझे नहीं लगता कि इसका हमारे ऊपर कुछ खास प्रभाव पड़ेगा। भारत के संबंध दोनों देशों के साथ अच्छे रहे हैं। हम आंकलन कर रहे हैं, कुछ समस्याएं होंगी।
विनाशकारी होगा तीसरा विश्व युद्ध
रूस के विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव ने कहा है कि तीसरा विश्वयुद्ध परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा और विनाशकारी होगा। रूसी मीडिया स्पुतनिक ने यह खबर दी है। लैवरोव ने यह भी कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए पश्चिमी देशों ने जो प्रतिबंध लगाए हैं उनसे निपटने के लिए मास्को को सख्त, सोची-विचारी और स्पष्ट प्रतिक्रिया देने की जरूरत है।
रूसी सेना ने हमले तेज कर दिए
खारकीव में एयरट्रूपर्स उतारने के बाद रूसी सेना ने हमले तेज कर दिए हैं। अस्पताल पर हमले के बाद खारकीव से एक और बड़े धमाके की खबरे सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गई, वहीं 112 लोग घायल हुए हैं।
बुखारेस्ट हवाई अड्डे पर सिंधिया ने छात्रों के साथ बातचीत की
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुखारेस्ट हवाई अड्डे पर अपनी उड़ानों का इंतजार कर रहे भारतीय छात्रों के साथ बातचीत की।
जंग के बीच सात लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा यूक्रेन
कीव पर कब्जे को लेकर छिड़ी जंग में यूक्रेन से बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है। राजधानी कीव से सामने आईं ट्रेनों में भीड़ की तस्वीर डराने वाली हैं। इस बीच सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब सात लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में रहने लगे हैं। यह संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
रूसी एयरट्रूपर्स ने अस्पताल पर बोला हमला
रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर पर हमले तेज कर दिए हैं। यहां पर रूस ने अपने एयरट्रूपर्स को उतारा है। अब खबर आ रही है कि इन एयरट्रूपर्स ने एक अस्पताल पर हमला बोल दिया है। जानकारी के मुताबिक, रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच जंग जारी है।
हिंडन से बुखारेस्ट के लिए रवाना हुई भारतीय वायुसेना का C-17 विमान
यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारतीय वायुसेना के C-17 हवाई जहाज ने हिंडन से रोमानिया के बुखारेस्ट के लिए उड़ान भरी।
बुखारेस्ट पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयासों की निगरानी के लिए रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट पहुंचे।
प्रतिबंधों के बाद मास्टरकार्ड ने 'मास्टरकार्ड भुगतान' नेटवर्क से कई वित्तीय संस्थानों को किया ब्लॉक
Russia Ukraine: प्रतिबंधों के बाद हमने मास्टरकार्ड भुगतान नेटवर्क से कई वित्तीय संस्थानों को ब्लॉक किया है। हम आने वाले दिनों में रेगुलेटरों के साथ काम करना जारी रखेंगे जिससे हम अनुपालन दायित्वों का पूरी तरह से पालन कर सके|
हमने मानवीय राहत के लिए रेड क्रॉस, सेव द चिल्ड्रन और हमारे कर्मचारी सहायता कोष में हमने 2 मिलियन डॉलर के योगदान की घोषणा की है। हम वैश्विक राहत प्रयासों में अपना योगदान सहायता संगठनों की मदद से समर्थन करने में अपनी भूमिका निभाएंगे: मास्टरकार्ड