Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Russia-Ukraine War 6th Day: यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर बुखारेस्ट से दिल्ली पहुंची स्पेशल फ्लाइट

  • by: news desk
  • 01 March, 2022
Russia-Ukraine War 6th Day: यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर बुखारेस्ट से दिल्ली पहुंची स्पेशल फ्लाइट

Russia-Ukraine War:  यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े जंग का आज, मंगलवार 6ठा दिन है|  रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग बढ़ती ही जा रही है। रूसी सेना ने खार्किव और कीव के बीच ओख्तिरका शहर के मिलिट्री बेस पर हमला किया है। इस हमले में 70 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, रूसी फोर्स ने कीव, खार्किव और चेर्निहाइव में आर्टिलरी (तोपों) से हमले तेज कर दिए हैं और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। मंगलवार रात रूस ने कीव में टीवी टॉवर्स और खार्किव में आम लोगों को निशाना बनाया। मंगलवार रात एयरस्ट्राइक में 13 लोग मारे गए। कीव के टीवी टॉवर्स पर मिसाइस अटैक किया गया। दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने EU पार्लियामेंट में भाषण दिया। कहा- हम अपने वजूद की जंग लड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत का दूसरा दौर कल यानी बुधवार को पोलैंड में होगा। इसका टाइम नहीं बताया गया। बेलारूस में सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही है। 



यूक्रेन पर हमले का 6ठा दिन LIVE



यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर 'Operation Ganga' की विशेष उड़ान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दिल्ली पहुंची। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों का स्वागत किया।



सरकार यूक्रेन में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए सारे प्रयास कर रही है और सबको सुरक्षित वहां से निकाला जाएगा। Operatoin Ganga के तहत काफी हवाई जहाज वहां आ रहे हैं। हमने 4 मंत्रियों को भी इसलिए भेजा है जिससे बचाव कार्य में आसानी रहे: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव




यूक्रेन-रूस संघर्ष के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने संकट के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की। जेलेंस्की ने कहा कि रूस विरोधी प्रतिबंधों और यूक्रेन को रक्षा सहायता को लेकर अमेरिकी नेतृत्व के साथ चर्चा की। हमें इस आक्रमकता को जितना जल्दी संभव हो रोकना होगा।



नवीन शेखरप्पा के पिता ने कही ये बात

यूक्रेन में रूस की गोलाबारी में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के पिता ने कहा है कि पीयूसी में 97 फीसदी स्कोर करने के बाद भी मेरे बेटे को राज्य में मेडिकल की पढ़ाई के लिए सीट नहीं मिल पाई थी। एक मेडिकल सीट पाने के लिए करोड़ों रुपये देने पड़ते हैं और विदेश में छात्रों को वही शिक्षा कम खर्च में मिलती है।



यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की बढ़त थमी

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की बढ़त थम गई है क्योंकि उसे लॉजिस्टिकल चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने यह दावा करते हुए कहा कि रूसी सेना की कुछ इकाइयों कतो भोजन की कमी का सामना भी करना पड़ रहा है।



रूस के दूसरे सबसे बड़े बैंक पर कार्रवाई करेगा ईयू

यूरोपीय संघ (ईयू) रूस के दूसरे सबसे बड़े बैंक वीटीबी समेत इसकी अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले छह अन्य बैंकों को स्विफ्ट बैंक मैसेजिंग सिस्टम से अलग करने पर विचार कर रहा है।



5 लोगों की मौत 

कीव में टीवी टावर पर रूसी हमले में 5 लोगों की मौत हुई है| यूक्रेन की राजधानी कीव के एक टीवी टावर पर रूसी सेना ने हमला कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य घायल हुए हैं।



कल सुबह 4 बजे रोमानिया के लिए रवाना होगा भारतीय वायु सेना का सी-17 परिवहन विमान

भारतीय वायु सेना का सी-17 परिवहन विमान यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए कल सुबह 4 बजे रोमानिया के लिए रवाना होगा। विमान दिल्ली के पास हिंडन में अपने होम बेस से उड़ान भरेगा: भारतीय वायुसेना अधिकारी



टेंट, कंबल, सर्जिकल दस्ताने, सुरक्षात्मक आई गियर, पानी के भंडारण टैंक, स्लीपिंग मैट, तिरपाल और दवाओं सहित दो टन मानवीय सहायता आज यूक्रेन भेजी गई: विदेश मंत्रालय के सूत्र




भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट शेड्यूल: विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला
भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा,''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारतीय नागरिक (खार्किव में आज सुबह गोलाबारी में मारे गए एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा) की मौत पर दुख व्यक्त किया है| हमने जब अपनी पहली एडवाइजरी जारी की थी उस समय यूक्रेन में लगभग 20,000 भारतीय छात्र थे, तब से लगभग 12,000 छात्र यूक्रेन छोड़ चुके हैं। बाकी बचे 40% छात्रों में से लगभग आधे संघर्ष क्षेत्र में हैं और आधे यूक्रेन के पश्चिमी बॉर्डर पर पहुंच गए हैं या उसकी तरफ बढ़ रहे हैं|



हमारे सब नागरिकों ने कीव छोड़ दिया है, हमारे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक कीव में हमारे और नागरिक नहीं हैं, वहां से हमें किसी ने संपर्क नहीं किया है| भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के अलावा अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट शेड्यूल हैं: विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला



रूसी हवाई हमले में 8 लोगों की मौत

खार्किव आवासीय ब्लॉक पर रूसी हवाई हमले में 8 लोगों की मौत हो गई|



हम यूक्रेन में रूसी सेना से नहीं लड़ेंगे: ब्रिटिश PM

ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने कहा,'' "हम यूक्रेन में रूसी सेना से नहीं लड़ेंगे|



यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। चार्ल्स मिशेल ने ट्वीट किया, "निर्दोष नागरिकों के खिलाफ अंधाधुंध रूसी हमलों के कारण आज खार्किव में एक भारतीय छात्र की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की।



फ्रांस के राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री ने फोन पर बात की 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फोन पर बात की।



पहले सैन्य स्थलों पर गोलाबारी-बमबारी की जा रही थी लेकिन अब नागरिक क्षेत्रों में भी

भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. इगोर पोलिखा ने कहा,''यूक्रेन के खार्किव में गोलाबारी में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत पर मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। पहले सैन्य स्थलों पर गोलाबारी बमबारी की जा रही थी लेकिन अब नागरिक क्षेत्रों में भी हो रही है|




 हमारी सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक को रोकने में सफल रही: यूक्रेन के राजदूत

भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ. इगोर पोलिखा  ने कहा,''रूस को यूक्रेन में घुसपैठ करते 6 दिन हो गए हैं। हमारी सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक को रोकने में सफल रही है। दुर्भाग्य से इस युद्ध में रूस-यूक्रेन सैनिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में नागरिकों को भी जान गंवानी पड़ रही है|




दिल्ली: यूक्रेन दूतावास से बाहर लोगों ने मोमबत्ती जलाकर रूस यूक्रेन युद्ध में जान गवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत में यूक्रेन के राजदूत भी इस दौरान मौजूद रहे।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन रूस संकट पर बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन रूस संकट पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।




 "केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयना पर सपा नेता  प्रो राम गोपाल यादव का जवाब"

"केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयना पर प्रो राम गोपाल यादव ने कहा,''मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए भारतीय छात्र विदेशों में इसलिए जाते हैं क्योंकि भारत में ये पढ़ाई बहुत मँहगी है। भारत सरकार को medical education को सस्ता करना चाहिए ताकि हमारे छात्रों को भारत में ही पढ़ाई करने का अवसर मिल सके और उन्हें यूक्रेन जैसी भयावह स्थिति से न गुजरना पड़े।



यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु की खबर बहुत ही दुखदाई 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु की खबर बहुत ही दुखदाई है।  उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में साहस दें। मेरा सरकार से निवेदन है कि हरसंभव प्रयास कर जल्द से जल्द हमारे सभी छात्र-छात्राओं को वापस लाया जाए।



यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया,''यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत से पूरा देश स्तब्ध है। देश की संवेदना दिवंगत छात्र के परिजनों के साथ है। परमपिता उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दें।  सरकार से अपील है कि 20,000 भारतीयों की सुरक्षा के लिए आपात व्यवस्था करके उन्हें शीघ्र स्वदेश वापस लाया जाए।



 'युद्ध अपराध' है रूसी गोलाबारी

 यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 'खार्किव' पर रूसी गोलाबारी को 'युद्ध अपराध' बताया



कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने छात्र के पिता से बात की

हावेरी ज़िले के छात्र नवीन शेखरप्पा की यूक्रेन में मौत हो गई। कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने छात्र के पिता से बात की। नवीन का पार्थिव शरीर भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। CM ने कहा कि इस मामले में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है|



दिल्ली से छात्रों को उनके घर तक निशुल्क पहुंचाया जाएगा- यूपी सरकार

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा,''भारत सरकार द्वारा यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते यूक्रेन में फंसे छात्रों को लगातार निकाला जा रहा है। उत्तर प्रदेश के जितने भी छात्र हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिल्ली से अपने घर तक निशुल्क और सुरक्षित पहुंचाया जाएगा|



गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत

खार्किव में आज गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। गोलाबारी में बिगड़ते हालात गंभीर चिंता का विषय है। खार्किव में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है|



विदेश मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन के खार्किव में आज सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है।



यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंची फ्लाइट

दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक फ्लाइट बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं से मिलने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह एयरपोर्ट पहुंचे। आरके सिंह ने कहा,''भारत सरकार कटिबद्ध है कि हम लोग हर भारतीय को वहां से निकालेंगे। 4 मत्रियों को बच्चों को निकालने के लिए काम सौंपा गया है। छात्र-छात्राओं की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है, बच्चे उस पर सहायता ले सकते हैं|



स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा,'''प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय बच्चों को भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। आप लोग वापस आ गए हैं और अब आप वहां फंसे बाकी भारतीय बच्चों से कहिए कि प्रधानमंत्री उन्हें भी जल्द ही भारत ले आएंगे|




विदेश जाने वाले 90% स्टूडेंट्स NEET में ही Fail हो जाते हैं

"केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि, विदेश जाने वाले 90% स्टूडेंट्स भारत में मेडिकल की प्रवेश परीक्षा NEET में ही Fail हो जाते हैं''|




भारतीय वायु सेना की मदद ली जाएगी

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना की मदद ली जाएगी। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरफोर्स के अफसरों से कम समय में अधिक लोगों को निकालने के लिए मदद करने को कहा है। भारतीय वायु सेना आज से ऑपरेशन गंगा में कई C-17 विमान तैनात कर सकती है।



हम चाहते हैं कि दुनिया में शांति कायम रहे: लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि,''हम चाहते हैं कि दुनिया में शांति कायम रहे। दुनिया को एक परिवार के रूप में रहना चाहिए और हर देश को अपनी सीमाओं के अंदर शांति से रहना चाहिए। भारत हमेशा अन्य देशों के साथ शांति और स्वस्थ संबंध बनाए रखने में विश्वास करता है|



बुडापेस्ट पहुंचने वाले हैं पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद करने के लिए हंगरी के बुडापेस्ट पहुंचने वाले हैं।



भारतीयों को 'आज तत्काल' कीव छोड़ने की सलाह

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीयों को आज तत्काल कीव छोड़ने की सलाह दी।



यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के एक समूह पोलैंड में प्रवेश

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के एक समूह ने भारत की आगे की यात्रा शुरू करने के लिए पोलैंड में प्रवेश किया है।



प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें यूक्रेन सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी: सूत्र




फिलीपींस से काबुल तक संजीवनी बना C-17 ग्लोबमास्टर
C-17 ग्लोबमास्टर ने अफगानिस्तान में अशांति के दौरान 640 लोगों को लेकर उड़ान भरी थी। भारतीय वायुसेना ने C-17 ग्लोबमास्टर विमान से भारतीयों को काबुल से दो बार एयरलिफ्ट किया था। भारत के पास 11 C-17 ग्लोबमास्टर विमान हैं। इस विमान का बाहरी ढांचा इतना मजबूत है कि इस पर राइफल और छोटे हथियारों की फायरिंग का कोई असर नहीं होता है।



आठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना

ऑपरेशन गंगा की आठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। 



यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक मुंबई पहुंचे

महाराष्ट्र: यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक मुंबई पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि''''आज यूक्रेन से एक फ्लाइट 182 भारतीय छात्र को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची है। मैंने सभी का स्वागत किया है। सभी यूक्रेन की परिस्थिति देखकर डरे हुए थे, मैंने सभी को तसल्ली दी कि आप सब सुरक्षित यहां पहुंच चुके हैं|


यूक्रेन में बहुत बुरी हालत है: छात्रा निशी

मुंबई: यूक्रेन से आई भारतीय छात्रा निशी ने कहा कि''वहां पर बहुत बुरी हालत है, अभी भी काफी बच्चे वहां पर फंसे हुए हैं और हम उम्मीद कर रहें कि जैसे भारत सरकार ने हमारे लिए सब कुछ किया और वहां से सुरक्षित निकाला वैसे ही उन्हें भी सुरक्षित निकालें|



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 


24 फरवरी से 400 छात्रों को कीव से सफलतापूर्वक ट्रेन द्वारा रवाना किया गया है

कीव में भारत का दूतावास  ने ट्वीट किया, '24 फरवरी से दूतावास के पास रह रहे 400 छात्रों को कीव से सफलतापूर्वक ट्रेन द्वारा रवाना किया गया है... कीव से पश्चिमी यूक्रेन की ओर 1,000 से अधिक भारतीय छात्रों की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। शेष छात्रों को कर्फ्यू हटने के बाद जाने दिया जाएगा|



कूटनीति के रास्ते पर लौटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं: भारत

UNGA के 11वें आपातकालीन सत्र में यूक्रेन पर UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि ,''विवादों का शांतिपूर्ण समाधान भारत की सतत स्थिति रही है। भारत सरकार का मानना है कि कूटनीति के रास्ते पर लौटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है| तिरुमूर्ति ने कहा कि,''भारत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की तत्काल निकासी के प्रयास करने के लिए जो कुछ भी कर सकता है वह कर रहा है... इस महत्वपूर्ण मानवीय आवश्यकता को तुरंत संबोधित किया जाना चाहिए|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 


8वीं उड़ान हंगरी के बुडापेस्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, "216 भारतीय नागरिकों के साथ 8वीं उड़ान हंगरी के बुडापेस्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।"



UNGA में हुई बहस

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के विशेष सत्र में रूस और यूक्रेन के डिप्लोमैट्स ने एक-दूसरे पर निशाना साधा। यूक्रेनी डिप्लोमैट सर्गेई किस्लिट्सिया ने कहा कि अगर यूक्रेन नहीं बचता है, तो संयुक्त राष्ट्र भी नहीं बचेगा।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 



रूस के प्रतिनिधि वसीली नेबेंजिया ने UN में कहा कि कीव के नागरिक शांतिपूर्ण तरीके से बिना किसी परेशानी के राजधानी छोड़कर जा सकते हैं। रूसी ऑपरेशन किसी महत्वपूर्ण सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्रभावित नहीं करता है। मौजूदा परेशानी यूक्रेन की वजह से उपजी है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 



एटमी हथियारों के इस्तेमाल का खौफनाक प्लान

यूक्रेन पर 16 घंटे में कब्जा करने का सपना तबाह होते देख अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एटमी हथियारों के इस्तेमाल का खौफनाक प्लान बनाया है। रूस की मीडिया एजेंसी ‘स्पूतनिक’ ने इसकी पुष्टि की है। एटमी कमांड वाली यूनिट की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और इन्हें हमले की तैयारी करने के आदेश दिए गए हैं। पुतिन ने इस कमांड के अफसरों के साथ मीटिंग भी की है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-ukrainian-military-shoots-down-5-russian-planes-and-1-russian-helicopter-in-luhansk-region 


''यूक्रेन में हो रहे घटनाक्रमों पर भारत चिंतित''

यूक्रेन पर UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति  ने कहा कि''यूक्रेन में हो रहे घटनाक्रमों पर भारत चिंतित है... हिंसा की तत्काल समाप्ति को समाप्त करने के लिए हमारा सुविचारित आह्वान एक तत्काल अनिवार्यता है| यूक्रेन में मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने दवाओं सहित तत्काल राहत आपूर्ति प्रदान करने का निर्णय लिया है। इन्हें यूक्रेन की जनता के लिए कल भेजा जाएगा|



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-russia-claims-after-ukraine-attack-destroyed-ukraines-airbase-and-air-defense 


12 राजनयिकों को अमेरिका ने निष्कासित किया

संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंजिया ने बताया,''रूस के संयुक्त राष्ट्र मिशन के 12 राजनयिकों को अमेरिका ने निष्कासित किया है|



12 रूसी कर्मचारी निष्कासित

अमेरिका का कहना है कि गैर-राजनयिक 'गतिविधियों' के लिए संयुक्त राष्ट्र के 12 रूसी कर्मचारी निष्कासित|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-ukrainian-military-shoots-down-5-russian-planes-and-1-russian-helicopter-in-luhansk-region 



यूक्रेन के कीव में स्थित भारत के दूतावास

यूक्रेन के कीव में स्थित भारत के दूतावास ने ट्वीट किया, 'दक्षिण-पूर्व यूक्रेन के एक शहर ज़ापोरिज्जिया से 1400 से अधिक छात्रों की आवाजाही को सफलतापूर्वक आसान बनाया|




 सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग बढ़ती ही जा रही है। बेलारूस में सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही है। इस बीच रूस ने परमाणु ट्रायड की तैयारी भी शुरू कर दी है है और इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सैनिकों की बमबारी जारी है| इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं|  रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर लिया है, अब कीव पर कब्जे की फाइनल जंग शुरू हो गई है| बताया जा रहा है कि रूसी सेना ने कीव में घरों पर भी बम गिराए हैं|



खबरों के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर 84 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला बढ़ रहा है। इसकी सेटेलाइट तस्वीरें भी जारी हुई हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इमरजेंसी डिबेट के पक्ष में 29 वोट पड़े हैं। भारत समेत 13 देशों ने इस वोटिंग में भाग नहीं लिया। 




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन