Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Russia-Ukraine War 2nd Day: मारे गए 200 से अधिक यूक्रेनी सैनिक, रूस का दावा

  • by: news desk
  • 25 February, 2022
Russia-Ukraine War 2nd Day:  मारे गए 200 से अधिक यूक्रेनी सैनिक, रूस का दावा

Russia-Ukraine War 2nd Day: यूक्रेन पर रूस के हमले शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जारी हैं। युद्ध के पहले दिन 137 लोगों की मृत्यु हुई है, वहीं 316 जख्मी हैं| राजधानी कीव आज सुबह 7 बड़े धमाकों से दहल गई। लोग रातभर से घरों, सबवे, अंडरग्राउंड शेल्टर में छिपे हुए हैं। खाने-पीने से लेकर रोजाना की जरूरत की चीजों की कमी हो रही है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव तक पहुंच गई है| यूक्रेन सेना का कहना है कि वो राजधानी कीव के बाहर रूसी सेना से लड़ रहे हैं| 



इससे पहले आज कीव पर छह बार मिसाइल अटैक हुआ था| यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं और यूएस के राष्ट्रपति बाइडेन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं| इसपर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस से लड़ाई में उनको अकेले छोड़ दिया गया है| उन्होंने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो गई वहीं 316 जख्मी हैं|




यूक्रेन पर हमले का दूसरा दिन LIVE


-रूसी एयरोफ़्लोट का कहना है कि वह लंदन और डबलिन के लिए उड़ानें रोक देगा|



-NATO सुरक्षा बल की इकाइयों को तैनात कर रहा है ताकि सुरक्षा बल बढ़ाया जा सके|



नाटो कर रहा बलों की अतिरिक्त तैनाती

नाटो ने कहा कि हम अब संगठन के पूर्वी हिस्से में बलों की उल्लेखनीय रूप से अतिरिक्त रक्षात्मक तैनाती कर रहे हैं। हम अभी और भविष्य में भी संगठन के बीच रक्षा और विश्वसनीय प्रतिरोध सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक तैनाती करेंगे।




नाटो ने तैनात की सेना, सक्रिय कीं रक्षा योजनाएं

नाटो ने कहा है कि हमने नाटो क्षेत्र में गठबंधन और समुद्री संपत्तियों के पूर्वी हिस्से में रक्षात्मक थल और वायु सेना को तैनात किया है। हमने नाटो की रक्षा योजनाओं को सक्रिय किया है ताकि हम अपने प्रतिक्रिया बलों को आकस्मिकताओं का जवाब देने और गठबंधन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खुद को तैयार कर सकें।



नाटो ने कहा कि रूस पर पहले ही विशाल और अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। हम संबंधित भागीदारों और यूरोपीय संघ जैसे अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ समन्वय बनाए रखना जारी रखेंगे। 



रूस का दावा- एयरफील्ड कब्जाने के दौरान मार गिराए यूक्रेन के 200 से अधिक सैनिक

रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि एयरफील्ड पर कब्जा करने के दौरान रूसी सेना ने यूक्रेन की विशेष इकाइयों के 200 से अधिक राष्ट्रवादियों को मार गिराया। इसने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों में कोई हताहत नहीं हुआ है।




चेर्निहाइव शहर को अवरुद्ध करने का काम पूरा: रूस 

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार रूसी संघ के सशस्त्र बलों की इकाइयों ने चेर्निहाइव शहर को अवरुद्ध करने का काम पूरा कर लिया है। 24 फरवरी को रूसी संघ के सशस्त्र बलों ने कीव के उपनगरीय इलाके में गोस्टोमेल हवाई क्षेत्र में सफल लैंडिंग अभियान को अंजाम दिया था। 




यूक्रेन में तेजी से आगे बढ़ रहे रूसी संघ के सशस्त्र बल

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि लुगांस्क पीपल्स रिपब्लिक की इकाइयां सेवेरोडोनेट्स्क की दिशा में तेजी से 12 किलोमीटर कर आगे बड़ी हैं। डोनेट्स्क पीपल्स रिपब्लिक के सैनिकों का समूह राष्ट्रवादी बटालियनों की रक्षा में वोल्नोवाखा की ओर 11 किलोमीटर आगे बढ़ा है।




रूस ने फेसबुक पर लगाया आंशिक प्रतिबंध

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने हाल ही में यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर क्रेमलिन समर्थित मीडिया पर रोक लगा दी थी। अब रूस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फेसबुक पर आंशिक प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।



ब्रिटिश पीएम ने पुतिन और रूसी FM के खिलाफ तत्काल प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई 

ब्रिटेन ने पुतिन और रूसी विदेश मंत्री लावरोव के खिलाफ तत्काल प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई|



रूस को तत्परता से प्रतिबंधित करने का समर्थन करेगा इटली

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने एक बयान में कहा है कि, "इटली रूस को तत्परता से प्रतिबंधित करने का समर्थन करेगा।"



पुतिन ने की बैठक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता की| आधिकारिक बयान के हवाले से दी गई जानकारी



एयर इंडिया

यूक्रेन की स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय से इनपुट के आधार पर एयर इंडिया 26 फरवरी को दिल्ली से बुखारेस्ट (रोमानिया) और बुडापेस्ट (हंगरी) के लिए 2 उड़ानें संचालित करेगी|



नवीनतम एडवाइजरी

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए नवीनतम एडवाइजरी जारी की गई है, जो पोलैंड के रास्ते निकलना चाहते हैं:पोलैंड और लिथुआनिया में भारत का दूतावास



यूक्रेन से बिहार आने वाले लोगों का सम्पूर्ण किराया बिहार सरकार देगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जो 2 विमान कल यूक्रेन में फंसे लोगों को वापस लेकर मुंबई और दिल्ली में लैंड कर रहे हैं, वहां से बिहार आने वाले लोगों का सम्पूर्ण किराया बिहार सरकार देगी। 




भारतीय नागरिकों का पहला जत्था सीमा पार कर रोमानिया के सुशिवा पहुंचा

यूक्रेन से भारतीय नागरिकों का पहला जत्था सीमा पार कर रोमानिया के सुशिवा पहुंचा है। यहां से हमारी टीम अब आगे की यात्रा के लिए उन्हें बुखारेस्ट की यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी| यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी है|



हमारी स्ट्रैटजी बिल्कुल साफ है और इरादे भी

जंग के बीच, पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश के नाम संबोधन दिया। कहा- हमारी स्ट्रैटजी बिल्कुल साफ है और इरादे भी। हम यूक्रेन पर कब्जा नहीं करना चाहते। इसलिए यूक्रेन की फौज को चाहिए कि वो फौरन सरेंडर करे। यूक्रेन के तमाम लोगों को वहां की सरकार ने बंधक बना लिया है। वोल्दोमिर जेलेंस्की की सरकार ड्रग एडिक्ट और नाजियों का गिरोह है।





रोमानिया के शिप पर हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लैक सी में रूस ने रोमानिया के एक शिप पर मिसाइल हमला किया। इसमें आग लग गई है। ये बेहद अहम खबर है। दरअसल, रोमानिया नाटो का मेंबर है और नाटो अब तक रूस के खिलाफ जंग में इसलिए नहीं कूदा, क्योंकि उसका कहना है कि यूक्रेन नाटो का मेंबर नहीं है। इसलिए, हम उसकी सीधी सैन्य मदद नहीं कर सकते। इसका मतलब यह है कि अब अमेरिका भी इस जंग में कूद सकता है, क्योंकि उसने साफ कहा था कि अगर किसी नाटो मेंबर पर हमला होता है तो वो कार्रवाई करने में वक्त नहीं लगाएगा।



भारतीय छात्रों का पहला जत्था चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना

भारतीय छात्रों का पहला जत्था चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हुआ। MEA कैंप कार्यालय अब पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव और चेर्नित्सि शहरों में कार्यारत हैं। रूसी भाषी अधिकारियों को इन कैंपों में भेजा जा रहा है।




-यूक्रेन: लविव में स्थित डेनलो हेलितस्की मेडिकल विश्वविद्यालय के लगभग 40 भारतीय छात्रों का एक समूह निकासी के लिए यूक्रेन-पोलैंड सीमा की ओर बढ़ रहा है। उन्हें एक कॉलेज बस ने सीमा से लगभग 8 किलोमीटर दूर छोड़ा है।




अब बातचीत के लिए तैयार रूस

रूस सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि उनकी सरकार डिप्लोमैट्स को बातचीत के लिए बेलारूस की राजधानी मिंस्क भेज सकती है। इस बारे में रूस की तरफ से लिखित बयान जारी किया गया है। इसके पहले उसने यूक्रेनी सेना के सरेंडर की शर्त रखी थी।



पुतिन और जिनपिंग की बातचीत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत की। गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की थी। इसके अलावा वो फ्रांस के राष्ट्रपति से भी बातचीत कर चुके हैं। दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने पुतिन को बातचीत का न्योता भेजा है। हालांकि, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पहले ही साफ कर चुके हैं कि बातचीत तभी हो सकती है जब यूक्रेन सरेंडर कर दे।



UEFA ने चैंपियंस लीग के फाइनल का वेन्यू बदला

28 मई को UEFA चैंपियंस लीग का फाइनल रूस की बजाए अब फ्रांस की राजधानी पेरिस में होगा। वहीं, जर्मन रेसिंग ड्राइवर सेबेस्टियन वेटेल ने कहा है कि वह यूक्रेन में रूस द्वारा चल रहे हमलों के कारण इस साल फॉर्मूला वन के रूसी ग्रांड प्रिक्स में भाग नहीं लेंगे।




चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट में रेडिएशन बढ़ा

यूक्रेन के चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास गुरुवार रात रूसी सेना ने हमले किए। यहां कई धमाके भी हुए। इसके चलते इस एटमी प्लांट में रेडिएशन लेवल बढ़ गया है। यूक्रेन की न्यूक्लियर एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है। इस इलाके में रहने वाले हजारों लोगों को रेडिएशन लेवल बढ़ने से जान का खतरा पैदा हो गया। उन्हें सेहत संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं। इस बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने नागरिकों से कहा है कि वे रूसी सेना के मूवमेंट के बारे में जानकारी देते रहें। इसके साथ ही उन पर पेट्रोल बम फेंकें।




यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूसी नागरिकों से की युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी सेना राजधानी कीव में दाखिल हो गई है। हालांकि रूसी टैंक कीव से 32 किमी दूर हैं। इन्हें रोकने के लिए यूक्रेनी सेना ने तीन पुल उड़ा दिए हैं। जेलेंस्की ने आशंका जताई है कि 96 घंटे यानी 4 दिनों में कीव पर रूस का पूरी तरह कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रूसी सेनाएं रिहाइशी इलाकों को टारगेट कर रही हैं। उन्होंने रूसी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जंग के खिलाफ प्रदर्शन करें।




यूक्रेन के 18 टैंक तबाह

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 18 टैंक तबाह कर दिए हैं| इसके अलावा 7 रॉकेट सिस्टम खराब किए गए हैं और 41 मोटर व्हीकल को नष्ट किया गया है|



कीव के उत्तरी ज़िले में लड़ाई जारी है: -यूक्रेन सेना


यूक्रेन सेना की रूसी सेना से लड़ाई जारी

-यूक्रेन सेना का कहना है कि वो राजधानी कीव के बाहर रूसी सेना से लड़ रहे हैं|



यूक्रेनी सेना ने कीव में दुश्मन के एक विमान को नष्ट किया

-यूक्रेनी सेना ने आज सुबह कीव में दुश्मन के एक विमान को नष्ट किया, जो एक आवासीय भवन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई|



रूसी सेना को रोकने के लिए यूक्रेनी सेना ने तीन पुल उड़ाए

रूसी सेना राजधानी में दाखिल हो गई है। रूसी टैंक यहां से सिर्फ 32 किमी दूर हैं। इन्हें रोकने के लिए यूक्रेनी सेना ने तीन पुल उड़ा दिए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आशंका जताई है कि अगले 96 घंटे, यानी 4 दिन में कीव पर रूस का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रूसी सेनाएं रिहाइशी इलाकों को टारगेट कर रही हैं। उन्होंने रूसी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जंग के खिलाफ प्रदर्शन करें।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 


रूस में शुरू हुआ पुतिन का विरोध

यूक्रेन पर हमला के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुनिया के साथ घरेलू नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस के दर्जनों शहर में प्रदर्शनकारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद 1700 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वर्ल्ड बैंक यूक्रेन को आर्थिक मदद देने को तैयार हो गया है।



 व्हाइट हाउस के बाहर विरोध

वाशिंगटन डी.सी (USA): प्रदर्शनकारियों ने रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने पर व्हाइट हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-russia-claims-after-ukraine-attack-destroyed-ukraines-airbase-and-air-defense 


हम केंद्र सरकार के साथ खड़े: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा,''यूक्रेन और रूस के मामले पर हम केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो बातें स्पष्ट करनी होगी। पहली बात कि अब तक हमारे लोगों को यूक्रेन से बाहर निकालने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?| दूसरा हमारे आर्थिक हित रूस और यूक्रेन दोनों देशों से बहुत जुड़े हुए हैं। ऐसे में उसका प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ने जा रहा है उसके लिए प्रधानमंत्री के पास कौन सा आर्थिक एजेंडा है?|



हमारी सरकार हर संभव मदद करेगी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,''राज्य के छात्र और अन्य लोग जो यूक्रेन में फंसे हैं उनके लिए हम लगातार विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क में है। इसके लिए हमने एक नोडल अधिकारी को नियुक्त कर टोल फ्री नंबर जारी किया है। हमारी सरकार हर संभव मदद करेगी|



उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने कहा,''जो उत्तराखंड का जनरल हेल्प लाइन नंबर है 112 उसपर यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बोला गया है। अब तक 78 लोगों की जानकारी हमें मिल गई है|



ओडिशा के मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से टेलीफोन पर बात की

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से टेलीफोन पर बात की और उनसे यूक्रेन में फंसे ओडिया छात्रों/मजदूरों को सुरक्षित निकालने का अनुरोध किया। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि सरकार यूक्रेन सरकार के संपर्क में है और ओडिया के छात्रों/मजदूरों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए काम कर रही है।





जालंधर प्रशासन, पंजाब

यूक्रेन में फंसे जालंधर के लोगों की जानकारी संकलित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर (0181-2224417) जारी की गई। लोग अपने परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए डीसी कार्यालय में कार्यालय समय के दौरान कमरा नंबर 22 आ सकते हैं:



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-ukrainian-military-shoots-down-5-russian-planes-and-1-russian-helicopter-in-luhansk-region 


यूक्रेन को रूस से युद्ध के लिए अकेला छोड़ दिया गया

युद्ध के पहले दिन 137 लोगों की मृत्यु हुई है| यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का कहना है कि "यूक्रेन को रूस से युद्ध के लिए अकेला छोड़ दिया गया है|



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-us-president-joe-biden-imposed-two-tough-economic-sanctions-on-russia-amid-russia-ukraine-crisis 


किसी भी देश के लिए सोचने का वक़्त है कि वे इतिहास के किस पक्ष पर खड़ा होना चाहते हैं: व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी का कहना है कि, "यह वास्तव में चीन या किसी भी देश के लिए सोचने का वक़्त है कि वे इतिहास के किस पक्ष पर खड़ा होना चाहते हैं।"अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कुछ दिन पहले ही अपने (चीन) समकक्ष से बात की थी। राष्ट्रपति जो बाइडन निश्चित रूप से अपने समकक्ष के साथ बात करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस समय इसपर चर्चा की कोई ख़बर नहीं है|



विरोध प्रदर्शन करने वालें 1,700 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया

रूस पुलिस ने दर्जनों शहरों में विरोध प्रदर्शन करने वालें 1,700 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के लिए सैनिकों को भेजने के बाद हजारों लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे: रिपोर्ट



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-crisis-russian-army-killed-5-saboteurs-from-ukraine-on-russian-territory  


व्लादिमीर पुतिन इसका परिणाम भुगतेंग

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा,'' रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध को चुना है और अब वह इसका परिणाम भुगतेंगे। हम G-7 देश मिलकर रूस को जवाब देंगे। VTB सहित रूस के 4 और बैंकों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे|



यूक्रेन में US सेना जंग के लिए नहीं जाएंगी

बाइडन ने कहा,,''यूक्रेन में हमारी सेना जंग के लिए नहीं जाएंगी। NATO के सभी देशों को हमारा समर्थन रहेगा। ये हम सबके लिए एक ख़तरनाक समय है। निर्यात नियंत्रण रूस के उच्च-तकनीकी आयात के आधे से अधिक को बंद किया जाएगा। हम रूस के साइबर हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं|



रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात करने की मेरी कोई योजना नहीं

बाइडन ने कहा,रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात करने की मेरी कोई योजना नहीं है। वह पूर्व सोवियत संघ को फिर से स्थापित करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उनकी महत्वाकांक्षा उस जगह के बिल्कुल विपरीत है जहां इस समय हम हैं|



भारत के साथ परामर्श कर रहे हैं

यूक्रेन-रूस संकट पर क्या भारत यूनाइटेड स्टेट के साथ है? इसके जवाब में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा,''हम भारत के साथ परामर्श कर रहे हैं, हमने इसे पूरी तरह से हल नहीं किया है:|



https://www.thevirallines.net/india-news-russia-ukraine-war-pm-pm-modi-spoke-to-russian-president-vladimir-putin 


58 रूसी व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बताया,''कनाडा ने 58 रूसी व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया|



https://www.thevirallines.net/india-news-russia-ukraine-crisis-air-india-flight-arrives-at-delhi-airport-with-242-passengers-from-ukraine 


आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन