Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Russia-Ukraine War 3rd Day: रूस में कुछ ट्विटर यूजर्स के लिए ट्विटर प्रतिबंधित, रूसी सेना को यूक्रेन पर पूरी ताकत से हमले का आदेश

  • by: news desk
  • 26 February, 2022
Russia-Ukraine War 3rd Day: रूस में कुछ ट्विटर यूजर्स के लिए ट्विटर प्रतिबंधित, रूसी सेना को यूक्रेन पर पूरी ताकत से हमले का आदेश

Russia-Ukraine War 3rd Day:  यूक्रेन पर रूसी सेना युद्ध के तीसरे दिन एकबार फिर अपना आक्रमण तेज किए हुए है। रूस की सेना यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार तेज करते हुए जल्द ही कीव पर कब्जा कर सकती है। यूक्रेन पर रूस के हमले के तीसरे दिन रूस ने मेलिटोपोल शहर पर कब्जा कर लिया है।  शनिवार को राजधानी कीव समेत यूक्रेन के सभी अहम शहरों में धमाके हुए हैं। रूसी सैनिक राजधानी कीव में दाखिल हो गए हैं और यूक्रेनी सैनिकों से उनकी आमने-सामने की लड़ाई शुरू हो चुकी है।  पिछले तीन दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन पर चार तरफ से हमला कर उसकी सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया है। हालांकि, राजधानी कीव अभी तक रूसी सेना के कब्जे से दूर रही थी। अब खुद यूक्रेन ने चिंता जताई है कि कीव पर रूसी सेना के कब्जे का खतरा मंडरा रहा है।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है, लेकिन हमें खड़े रहना होगा। 




यूक्रेन ने 3500 रूसी सैनिकों, 02 टैंक, 14 विमान और 8 हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का दावा किया है। रूसी सैनिकों ने कीव के एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है। वहीं, हालातों को देखते हुए अमेरिका यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए 900 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता देगा। यूक्रेन पर हमले के तीसरे दिन रूस ने दावा किया कि उसने 800 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। इनमें 14 सैन्य हवाई क्षेत्र, 19 कमांड पोस्ट, 24 एस-300 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और 48 रडार स्टेशन शामिल हैं। इनके अलावा, यूक्रेनी नौसेना की 8 नौकाओं को भी तबाह कर दिया गया।



इसके पहले यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया गया। इस धमाके से कई रिहायशी इमारतों को बड़ा नुकसान पहुंचा। इसी बीच रूस ने मेलिटोपोल शहर पर भी कब्जा कर लिया| यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया कि ब्रिटेन और अमेरिका सहित कुल 28 देश यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं और ये देश रूस का सामना करने के लिए हथियार देंगे।  इससे पहले शुक्रवार को  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 11 और विपक्ष में 1 वोट पड़ा। भारत, चीन और UAE ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, रूस ने वीटो पावर का इस्तेमाल कर इस निंदा प्रस्ताव को खारिज कर दिया।



यूक्रेन पर हमले का  तीसरा दिन LIVE

रूस में कुछ ट्विटर यूजर्स के लिए ट्विटर प्रतिबंधित

रूस में कुछ ट्विटर यूजर्स के लिए ट्विटर प्रतिबंधित किया जा रहा है, सोशल मीडिया कंपनी ने शनिवार को एक ट्वीट में यह जानकारी दी है



पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, जितने भारतीय वहां फंसे हैं उनके लिए सरकार को पहले व्यवस्था बनानी चाहिए थी। कई देश ने पहले से अपने नागरिकों को निकालने की व्यवस्था बनाई। लेकिन अब सरकार के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। उम्मीद है सरकार सभी भारतीयों को बाहर निकाल लेगी|



250 भारतीयों को लेकर बुखारेस्ट से रवाना हुआ दूसरा विमान

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 250 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का दूसरा विमान उड़ान भर चुका है। यह विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। इससे पहले एयर इंडिया का पहला विमान 219 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंच चुका है। केंद्रीय मंत्री गोयल ने बताया,''पहली उड़ान मुंबई पहुंच चुकी है। दूसरी उड़ान कल सुबह दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। 



रूस की फौज को यूक्रेनी सेना से करारा जवाब मिल 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की फौज को यूक्रेनी सेना से करारा जवाब मिल रहा है और इसकी वजह से वो झुंझला गए हैं। खासतौर पर यूक्रेन के उत्तरी इलाके में उनके हौसले पस्त हो रहे हैं। इसलिए अब कीव समेत दूसरे शहरों के सिविलियन इलाकों को टारगेट किया जा रहा है। दरअसल, रूस को यह उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इस लेवल की टक्कर का सामना करना पड़ेगा। इस बीच, जर्मनी ने यूक्रेन को 5 हजार आर्मी हेलमेट्स भेजे हैं। यूक्रेन की मांग 1 लाख हेलमेट्स और हेडगियर्स की थी।



रूस के फाइटर जेट्स ने कीव के अलावा देश के दो और शहरों पर हमले किए हैं। यहां रेसिडेंशियल बिल्डिंग्स पर भी मिसाइलें दागी गई हैं। ये हैं खार्कीव और खेरसन। यूक्रेन के ट्रूप्स भी यहां मौजूद हैं। गुरुवार को खार्कीव में रूस का मिलिट्री हेलिकॉप्टर मार गिराया गया था।




फ्रांस ने रूस का शिप कब्जे में लिया

रूस और यूक्रेन की जंग की आंच दूसरे देशों तक पहुंचने लगी है। CNN के मुताबिक, शनिवार शाम फ्रांस की नेवी ने रूस के एक कार्गो शिप को अपने कब्जे में ले लिया। यह शिप इंग्लिश चैनल में मौजूद था। फ्रांस के इस कदम से रूस भड़क गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शिप में बेहद कीमती कारें और कुछ इलेक्ट्रॉनिक इक्युपमेंट्स हैं। फ्रेंच नेवी और कस्टम इस शिप की जांच में जुट गए हैं। फ्रांस में मौजूद रूस के एम्बेसेडर ने एमैनुएल मैक्रों सरकार से संपर्क किया है। ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।





यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की वापसी का खर्च उठाएगी राज्य सरकार

यूक्रेन से नागरिकों के घर तक लौटने का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि अपने निजी खर्च से राज्य में वापस आने वाले लोगों के टिकस के पैसे राज्य सरकार अदा करेगी| मुख्यमंत्री ने कहा, हर देशवासी की वापसी के प्रयासों में हम केंद्र सरकार के साथ हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,'' यूक्रेन में युद्ध की वजह से निर्मित संकट के कारण छत्तीसगढ़ के जो भी नागरिक स्वयं खर्च पर वापस आएंगे, उस खर्च की भरपाई राज्य सरकार करेगी। हम अपने नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर देशवासी की वापसी के प्रयासों में हम केंद्र सरकार के साथ हैं।



रूसी सेना को अभियान तेज करने का निर्देश

रूस की सेना को यूक्रेन में हर ओर से आगे बढ़ने का आदेश दिया गया है।



यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर रोमानिया से मुंबई पहुंची पहली निकासी उड़ान

यूक्रेन में फंसे भारतीयों का पहला समूह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। ये लोग रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से एयर इंडिया के विमान से लाए गए हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सूत्रों ने बताया कि विमान शाम 7.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान महाराष्ट्र के मुंबई में उतरी है। विमान ने आज दोपहर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरी थी।स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हवाई अड्डा पर मौजूद रहे।




जंग बेहद खतरनाक मोड़ पर

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूक्रेन की समुद्री सीमा में मौजूद जापान के एक शिप पर मिसाइल हमला किया गया है। शिप के एक हिस्से में आग लग गई है। माना जा रहा है कि यह मिसाइल रूसी सेना ने दागी। शिप को काफी नुकसान पहुंचा है। इस शिप को टग करके रिपेयरिंग के लिए तुर्की लाया जा रहा है। इधर, न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर अमेरिका और NATO ने जंग में सीधे हिस्सा लिया तो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन एटमी हथियारों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह दावा एक अफसर के हवाले से किया गया है।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन में जारी संघर्ष की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने जारी संघर्ष के कारण जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की| PM मोदी हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों के लिए हर तरह से योगदान करने की भारत की इच्छा व्यक्त की| प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत की गहरी चिंता से भी उन्हें(यूक्रेन के राष्ट्रपति) अवगत कराया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से सुरक्षित निकालने के लिए यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा सुविधा प्रदान करने की मांग भी की|



हमारी ज़मीन पर एक लाख से अधिक आक्रमणकारी पहुंच चुके: यूक्रेन के राष्ट्रपति

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा,''भारत के PM नरेंद्र मोदी से बात की। हमारी ज़मीन पर एक लाख से अधिक आक्रमणकारी पहुंच चुके हैं। वे आवासीय भवनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं। हमने PM मोदी से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हमें राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया: 



यूक्रेन को तत्काल सैन्य सहायता में अतिरिक्त $350 मिलियन प्रदान करेगा:US

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा,''रूस के अकारण और अनुचित युद्ध से खुद को बचाने में मदद करने के लिए अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को तत्काल सैन्य सहायता में अतिरिक्त $350 मिलियन प्रदान करेगा|



फुटबॉल विश्वकप प्लेऑफ में नहीं खेलेगा स्वीडन

स्वीडन ने भी रूस में होने वाले पुरुष फुटबॉल विश्वकप प्लेऑफ में खेलने से इनकार कर दिया है। स्वीडन के फुटबॉल एसोसिएशन ने कहा कि मार्च में होने वाले प्लेऑफ खेलों को रद्द कर देना चाहिए।



दिल्ली: पोलैंड के राजदूत ने मारे गए यूक्रेनियों को दी श्रद्धांजलि

भारत के लिए पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने रूसी हमले में मारे गए यूक्रेनियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में यूक्रेन के दूतावास पर रूस के अकारण हमले में मारे गए यूक्रेनियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।



हम बहुत खुश हैं और हम अच्छे की उम्मीद करते हैं

हंगरी पहुंचने के बाद भारतीय छात्रों ने कहा, "बुडापेस्ट के भारतीय दूतावास ने हमें सीमा पार करने में बहुत मदद की है। हम बहुत खुश हैं और हम अच्छे की उम्मीद करते हैं"




जो लोग हमारी मदद करना चाहते हैं, हम उन्हें हथियार उपलब्ध कराएंगे: यूक्रेन के राष्ट्रपति

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि हम कीव और इसके चारों तरफ प्रमुख बिंदुओं को नियंत्रित कर रहे हैं। जो लोग हमारी मदद करना चाहते हैं, हम उन्हें हथियार उपलब्ध कराएंगे। हमें इस युद्ध को रोकने की जरूरत है, हम शांति से रह सकते हैं|



यूके ने रद्द किए बेलारूस की बास्केटबॉल टीम के वीजा

यूके की गृह सचिव प्रीति पटेल ने बेलारूस की बास्केटबॉल टीम के वीजा रद्द कर दिए हैं। यह टीम सोमवार की रात को न्यूकॉसल में खेलने वाली थी। बेलारूस रूस का सहयोगी रहा है। पटेल ने कहा कि यूके ऐसे किसी भी देश की राष्ट्रीय खेल टीमों का स्वागत नहीं करेगा जो यूक्रेन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अकारण और अवैध हमले का समर्थन कर रहे हैं।



यूक्रेन ने खारिज किया रूस का दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख मिखाइल पोडोल्याक ने कहा है कि रूस का यह दावा गलत है कि रूस की ओर से बातचीत की कोई पेशकश की गई थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि पुतिन ने बातचीत के लिए युद्ध रोकने के लिए कहा था लेकिन यूक्रेन ने इससे इनकार कर दिया। इसे लेकर मिखाइल ने कहा कि हमने कोई वार्ता से इनकार नहीं किया है। यूक्रेन और राष्ट्रपति जेलेंस्की रूसी पक्ष की किसी भी अस्वीकार्य शर्त या अल्टीमेटम मांग को खारिज करते हैं। 




 "सरकार हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही

यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीय नागरिकों का मुंबई हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल स्वागत करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, "सरकार हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।" 



हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई। विदेश मंत्री ने बताया कि हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं।



4,000 से ज्यादा लोग वापस आ गए हैं,  कुछ लोग अभी भी वहां फंसे हुए

4,000 से ज्यादा लोग वापस आ गए हैं लेकिन कुछ लोग अभी भी वहां फंसे हुए हैं। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है और हम लोगों को वहां से निकालने के लिए प्रयास कर रहे हैं,यूक्रेन का एयरस्पेस बंद है इसलिए हम भूमि मार्गों का उपयोग कर रहे: विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी



यूक्रेन में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए लगातार प्रयास

हमें 188 अभिभावकों से सूचना मिली है, यूक्रेन में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं, हम भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। हमारा प्रयास है कि यूक्रेन में हमारे उत्तराखंड के जितने भी बच्चे हैं उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जाए: उत्तराखंड के सीएम



यूक्रेनियन लड़ते रहो

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कीव में एक सेल्फी वीडियो द्वारा कहा कि यूक्रेनियन लड़ते रहो



यूक्रेन में फंसे लोगों को भारत सरकार अपने खर्च पर लाएगी

यूक्रेन में फंसे लोगों को भारत सरकार अपने खर्च पर लाएगी। वहां से कई लोग आ भी चुके थे। हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बातचीत की है। उन्हें यहां सुरक्षित लाने की व्यवस्था चल रही है। हम चाहते हैं कि हालात सामान्य हो: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह



यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए 600 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता

अमेरिका ने यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए 600 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता देने का ऐलान किया।



सड़कों पर युद्ध जारी:

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना काफी अंदर तक घुस चुकी है। इस बीच एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों सेनाओं की जंग कीव की सड़कों तक पहुंच गई है। अब यूक्रेनी अधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे सड़कों पर न निकलें और घर में ही रहें। नागरिकों से खिड़की या बाल्कनी पर न आने के लिए कहा गया है, ताकि वे मलबे या गोली की चपेट में आने से बच जाएं।



शर्म की बात है: यूक्रेन संकट पर जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर

यूक्रेन संकट पर भारत में जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने कहा कि,'' यह पुतिन का युद्ध है। यह शर्म की बात है ऐसा हो रहा है। हम आर्थिक प्रतिबंधों के साथ प्रतिक्रिया देंगे। हम दूसरे देश पर कब्ज़े की अनुमति नहीं दे सकते। हम ऐसा अंतरराष्ट्रीय समुदाय चाहते हैं जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों पर आधारित हो|



रूस की सरकारी मीडिया के ऐड्स पर फेसबुक का बैन

सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने एलान किया है कि उसके किसी भी प्लेटफॉर्म पर अब रूस की सरकारी मीडिया के एडवर्टाइजमेंट नहीं दिखेंगे। कंपनी की सुरक्षा नीति के प्रमुख नैथेनियल ग्लेइशर ने कहा कि हमने रूस के बाकी मीडिया समूहों को चिह्नित करना भी शुरू कर दिया है। यह बदलाव पूरे हफ्ते लागू रहेंगे। 



छात्र दूतावास के संपर्क में रहें और एडवाइजरी का पालन करें: Govt

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि,'यूक्रेन में छात्रों से उनके माता-पिताओं से और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से कॉल प्राप्त हो रही है। विदेश मंत्रालय लगातार आवश्यक व्यवस्था कर रहा है। किसी को घबराने की ज़रुरत नहीं है। छात्र दूतावास के संपर्क में रहें और एडवाइजरी का पालन करें|



 बिना बताए सीमाई इलाकों पर न जाएं: भारतीय दूतावास की अपील

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयासों के बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने नागरिकों से उसके अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना सीमा चौकियों पर नहीं जाने को कहा है। भारतीय दूतावास ने कहा, ‘‘सीमा जांच चौकियों पर स्थिति संवेदनशील है। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए हम पड़ोसी देशों में हमारे दूतावासों के साथ काम कर रहे हैं।’’ उसने कहा,‘‘ हमारे लिए उन भारतीयों को निकालना मुश्किल हो रहा है जो बिना सूचना दिए सीमा जांच चौकियों पर पहुंच गए हैं। जो भारतीय नागरिक पूर्वी क्षेत्र में हैं, उनसे अगले निर्देश तक अपने निवास स्थान पर रहने का अनुरोध किया जाता है।’’ दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा कि वे अनावश्यक गतिविधि से बचे, सावधानी बरतें, अपने आसपास की घटनाओं और हाल के घटनाक्रम को लेकर चौकन्ना रहें।





यूक्रेन ने मार गिराए रूस के दो सैन्य परिवहन विमान

रूस के दूसरे इल्युशीन 1आई-76 सैन्य परिवहन विमान को बिला सेरकवा के निकट मार गिराया गया। यह स्थान राजधानी कीव से 85 किलोमीटर दक्षिण में है। यूक्रेन में जमीनी हकीकत पर निगाह रखने वाले दो अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को यूक्रेन की सेना ने कहा था कि उसने रूस के सैन्य परिवहन विमान को मार गिराया है। सेना के जनरल स्टॉफ की ओर से जारी बयान के अनुसार पहले 1आई-76 भारी परिवहन विमान को कीव के दक्षिण में स्थित शहर वासेकीव के निकट मार गिराया गया। रूस की सेना ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है और खबर की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है।




दावा-रूस ने यूक्रेन में कई हथियार जब्त किए

रूस ने दावा किया है उसने यूक्रेन में कई हथियार जब्त किए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि यूक्रेन में बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं। यह पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को दिए थे। 



अगर यूक्रेन की सेना हथियार डालती है तो बातचीत के लिए तैयार

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस का यूक्रेन पर कब्जे का कोई इरादा नहीं है। अगर यूक्रेन की सेना हथियार डालती है तो मॉस्को बातचीत के लिए तैयार है।



यूक्रेन ने रूसी विमान को मार गिराया

यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूसी विमान को मार गिराया है। इस विमान में 150 रूसी पैराटूपर्स सवार थे। कितने मारे गए और कितने बचे.. यह जानकारी नहीं दी।



बॉर्डर के इलाकों में न जाएं भारतीय नागरिक

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को बिना अधिकारियों के साथ बातचीत किए बॉर्डर के इलाकों में जाने से मना किया है। भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाजरी में कीव (यूक्रेन) में भारतीय दूतावास ने कहा कि,''सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बॉर्डर पोस्ट पर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर न जाएं|



भारत  का सभी सदस्य देशों से अंतरराष्ट्रीय कानून और UN चार्टर के सिद्धांतों का सम्मान करने का आह्वान

भारत ने सभी सदस्य देशों से अंतरराष्ट्रीय कानून और UN चार्टर के सिद्धांतों का सम्मान करने का आह्वान किया क्योंकि ये आगे एक रचनात्मक रास्ता प्रदान करते हैं। भारतीय समुदाय की सुरक्षा विशेष रूप से फंसे हुए छात्र,यूक्रेन से उनकी निकासी प्राथमिकता है: सूत्र 




यूक्रेन की सांसद ने उठाई बंदूक, कहा- जंग के लिए तैयार:

रूसी सेना को कीव की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन की सांसद कीरा रुडिक ने बंदूक उठा ली है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, "मैंने कलाशनिकोव चलाना सीख लिया है और हथियार उठाने के लिए तैयार हूं। कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी दिन आएगा। हमारी महिलाएं देश को बचाने के लिए पुरुषों की तरह ही आगे आएंगी।"





यूक्रेन में हुए घटनाक्रम से भारत बेहद परेशान

UNSC की बैठक में UN में भारत की अगुवाई कर रहे टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि,''यूक्रेन में हाल ही में हुए घटनाक्रम से भारत बेहद परेशान है। हम आग्रह करते हैं कि हिंसा और शत्रुता को तत्काल समाप्त के सभी प्रयास किए जाएं। नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकाला गया है|



खेद है कि कूटनीति का रास्ता छोड़ दिया गया:भारत

यूक्रेन पर UNSC की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि,'' इस बात से खेद है कि कूटनीति का रास्ता छोड़ दिया गया है हमें उस पर लौटना होगा। इन सभी कारणों से भारत ने इस प्रस्ताव पर परहेज़ करने का विकल्प चुना है| हम भारतीय समुदाय के कल्याण और सुरक्षा  को लेकर चिंतित हैं, जिसमें यूक्रेन में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र शामिल हैं| सभी सदस्य देशों को रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ने के लिए सिद्धांतों का सम्मान करने की आवश्यकता है। मतभेदों और विवादों को निपटाने के लिए संवाद ही एकमात्र उत्तर है, हालांकि इस समय ये कठिन लग सकता है| यूक्रेन में हाल ही में हुए घटनाक्रम से भारत बेहद परेशान है। हम आग्रह करते हैं कि हिंसा और शत्रुता को तत्काल समाप्त के सभी प्रयास किए जाएं। नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकाला गया है|



 भारत ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत और चीन ने यूक्रेन पर आक्रमण की निंदा करते हुए सुरक्षा परिषद के वोट से परहेज़ किया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और चीन ने रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया। प्रारूप प्रस्ताव में यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा की गई। इसमें रूस से कहा गया है कि वह बिना शर्त, तत्काल व पूर्ण रूप से यूक्रेन छोड़े। भारत ने इस प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन बयान जारी कर यूक्रेन में जारी हिंसा पर अफसोस जताते हुए इसे रोकने का आह्वान किया।



यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने कहा कि आज रात राजधानी कीव पर रूसी सैनिकों का हमला होगा। उन्होंने नागरिकों से जंग में कूदने की अपील की है।



US नागरिकों को संवेदनशील जगहों पर न जाने की चेतावनी

अमेरिका ने यूक्रेन जाने वाले नागरिकों के लिए लेवल-4 की वॉर्निंग ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, इसमें नागरिकों को संवेदनशील जगहों पर न जाने की चेतावनी दी गई है। ब्रिटेन ने पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सभी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। कनाडा और यूरोपियन यूनियन ने रूस को स्विफ्ट पेमेंट सिस्टम से बाहर करने की बात कही।



UNSC का आपातकालीन सत्र जारी

यूक्रेन में रूस के द्वारा किए गए आक्रमण की असहमति वाले प्रस्ताव पर मतदान के लिए UNSC का आपातकालीन सत्र जारी है।



फ्रांस ने यूक्रेन को 300 मिलियन यूरो की सहायता और मिलिट्री इक्विपमेंट भेजने की पेशकश की

फ्रांस ने यूक्रेन को 300 मिलियन यूरो की सहायता और मिलिट्री इक्विपमेंट भेजने की पेशकश की। EU में पुतिन की यूरोप में मौजूद सभी सम्पत्ति जब्त करने पर सहमति बन गई है।



रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने का एलान

रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद यूरोपीय देशों के संघ- ईयू ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। अब इन प्रतिबंधों में अमेरिका ने भी ईयू का साथ दिया है। बताया गया है कि अमेरिका समेत अब तक कुल 30 देश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके उच्चाधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने आगे आ चुके हैं। इन प्रतिबंधों से रूस को आगे आर्थिक और कूटनीतिक तौर पर बड़ा नुकसान होने की संभावना है। 



रूस के द्वारा किया गया हमला ढीठ और बेशर्मी भरा है

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि,'' हमारे बुनियादी सिद्धांतों पर रूस के द्वारा किया गया हमला ढीठ और बेशर्मी भरा है, यह हमारी अंतरराष्ट्रीय प्रणाली के लिए ख़तरा है|



यूक्रेन 'युद्धविराम और शांति पर बातचीत के लिए तैयार

यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत के लिए स्थान और समय पर चर्चा की जा रही है| यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के प्रवक्ता ने कहा है कि यूक्रेन 'युद्धविराम और शांति पर बातचीत के लिए तैयार है': रॉयटर्स



रूस से गेहूं पर आयात प्रतिबंध को ख़त्म करने वाले समझौते को मज़बूत करेंगे:चीन

चीनी सरकार ने पुष्टि की है कि वे रूस से गेहूं पर आयात प्रतिबंध को ख़त्म करने वाले समझौते को मज़बूत करेंगे। इस समझौते के विवरण की घोषणा करते हुए यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया गया था:  रिपोर्ट



https://www.thevirallines.net/india-news-russia-ukraine-war-pm-pm-modi-spoke-to-russian-president-vladimir-putin 


'हम भारत और ASEAN के सदस्य देशों के साथ जुड़ना जारी रखेंगे: व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि,'हम भारत और ASEAN (एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशन्स) के सदस्य देशों के साथ जुड़ना जारी रखेंगे: 



पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सभी संपत्तियों को ज़ब्त करने का आदेश: UK

यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर UK सरकार ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सभी संपत्तियों को ज़ब्त करने का आदेश दिया है: रिपोर्ट



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-crisis-russian-army-killed-5-saboteurs-from-ukraine-on-russian-territory  


बाइडन के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की चर्चा

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि,''ठोस रक्षा सहायता और युद्ध-विरोधी गठबंधन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ चर्चा हुई|



बाइडन और जेलेंस्की ने प्रतिबंधों और रक्षा सहायता को लेकर की बातचीत

व्हाइट हाउस ने कहा कि,''यूक्रेन संकट के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने प्रतिबंधों और रक्षा सहायता को लेकर बातचीत की गई है। ये बातचीत 30 मिनट तक चली है|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 


अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध

यूक्रेन में रूस द्वारा किए गए सैन्य कार्रवाई को लेकर खफा अमेरिका ने पहले आर्थिक प्रतिबंध लगाए। साथ ही वहां के एलिट वर्ग के लोगों पर रोक लगा दिया था और अब राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और विदेश मंंत्री लावरोव पर अमेरिका ने यात्रा प्रतिबंध का ऐलान किया है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 


हम डटे हैं, अपने देश की रक्षा के लिए

रूसी सैनिक भले ही कीव में घुस चुके हों और राजधानी पर कभी भी कब्जा हो सकता है, लेकिन इसके बाद भी यूक्रेन घुटने टेकने के लिए तैयार नहीं है। इस बात का अंदाजा यूक्रेन के राष्ट्रपति वेलोडिमीर जेलेंस्की के नए वीडियो मैसेज से लगाया जा सकता है। दरअसल, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन पर किसी भी पल कब्जे की आशंका के बीच नया वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया है। 



इस वीडियो मैसेज में जेलेंस्की के साथ कुछ अन्य सहयोगी भी खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसमें जेलेंस्की कहते हैं-"हम यहां हैं। हमारी फौज भी यहां हैं। हमारे नागरिक भी यहां हैं। हम यहां अपनी आजादी की रक्षा के लिए हैं। हम अपने देश की रक्षा कर रहे हैं और ऐसे ही करते रहेंगे। इस वीडियो में उनके साथ प्रधानमंत्री, चीफ ऑफ स्टाफ और राष्ट्रपति भवन के कुछ अन्य अधिकारी भी हैं।"



जेलेंस्की ने यह वीडियो संदेश ऐसे समय पर जारी किया है, जब उनके देश छोड़कर भागने की अफवाह आग की तरह फैल रही थी। ऐसे में उन्होंने वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि वह कीव में ही हैं और अपने देश की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।  जेलेंस्की ने इससे पहले भी एक भावुक अपील की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि, मैं यूक्रेन में ही हूं। मेरा परिवार भी यहीं हैं। हमारा परिवार गद्दार नहीं है। वे सब यूक्रेन के नागरिक हैं। हमें जानकारी मिली है कि रूस का पहला टारगेट में हूं और दूसरा मेरा परिवार। 



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-russia-claims-after-ukraine-attack-destroyed-ukraines-airbase-and-air-defense 


मुझे गोला बारूद चाहिए, यात्रा नहीं

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को अमेरिकी सरकार ने राजधानी कीव से निकलने को कहा था, लेकिन जेलेंस्की ने इससे इनकार कर दिया। अमेरिका के खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा,‘‘ यहां युद्ध चल रहा है। मुझे गोला बारूद चाहिए, यात्रा नहीं।’’ इसे लेकर अमेरिकी अधिकारी ने जेलेंस्की को जोशीला व्यक्ति बताया



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-ukrainian-military-shoots-down-5-russian-planes-and-1-russian-helicopter-in-luhansk-region 


सीजफायर पर बात करने को तैयार है यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी के प्रवक्ता ने कहा है कि आज रात रूस राजधानी कीव को दहलाने की कोशिश कर सकता है। अब यूक्रेन सीजफायर व शांति के लिए सहमत है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रवक्ता सर्गी नाइकाइफोरोव (Sergii Nykyforov) ने कहा कि बातचीत के लिए समय और स्थान के चुनाव को लेकर रूस व यूक्रेन के बीच वार्ता जारी है। उन्होंने कहा, 'यूक्रेन सीजफायर के बारे में बातचीत के लिए तैयार है।' राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने तो यहां तक कह दिया कि अब उनकी सेनाएं चार दिन तक ही राजधानी कीव को बचा पाएंगी, क्योंकि कब्जे की लड़ाई उसके नजदीक आ गई है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-us-president-joe-biden-imposed-two-tough-economic-sanctions-on-russia-amid-russia-ukraine-crisis 


आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन