Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Ukraine- Russia War Day 29: अगर रूस यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो नाटो 'जवाब' देगा: बिडेन

  • by: news desk
  • 24 March, 2022
Ukraine- Russia War Day 29:  अगर रूस यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो नाटो 'जवाब' देगा: बिडेन

Ukraine- Russia War Day 29:   रूस और यूक्रेन के बीच जंग 29वें दिन जारी है।गुरुवार को नाटो समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को लेकर कुछ अहम ऐलान किए। अमेरिका ने फैसला किया है कि वो यूक्रेन के 1 लाख लोगों को शरण देगा। इसके अलावा 1 अरब डॉलर मदद के तौर पर मुहैया कराए जाएंगे। इसके पहले, अमेरिका करीब 600 मिलियन डॉलर की मदद दे चुका है। समिट के बाद बाइडेन ने G7 नेताओं से भी मुलाकात की। इसमें रूस के खिलाफ और सख्त पाबंदियां लगाने पर विचार हुआ।



यूक्रेन ने एक रूसी शिप- ओर्स्क को तबाह कर दिया है। यह शिप मारियुपोल में मौजूद रूसी सैनिकों को हथियार पहुंचा रही थी। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के सैनिकों ने यूक्रेनी शहर इज्युम पर कब्जा करने का दावा किया है।



रूस ने अपने यहां यूक्रेन युद्ध को लेकर फेक न्यूज फैलाने के आरोप में गूगल न्यूज सर्विस को बैन कर दिया है। वहीं, नाटो ने दावा किया है कि जंग में 15,000 से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हुई है। रूस ने 2 मार्च के बाद से आधिकारिक मौत का आंकड़ा नहीं दिया है। रूस ने कहा था कि 2 मार्च तक उसके 500 सैनिक मारे गए थे। NATO ने यूक्रेन को न्यूक्लियर, केमिकल, बायोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल हमले से बचने के लिए जरूरी इक्विपमेंट भेजने की बात कही है।



इस बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की का पहली बार अंग्रेजी में वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने दुनिया के लोगों से यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा- हम सभी को रूस को रोकना होगा। दुनिया को ये युद्ध रोकना चाहिए। स्वतंत्रता मायने रखती है। अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकलिए, यूक्रेन का साथ दीजिए।


यूक्रेन पर हमले का 29वां दिन LIVE


अगर रूस यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो नाटो 'जवाब' देगा: अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन



यूक्रेन को 6000 अतिरिक्त मिसाइलें भेजेगा ब्रिटेन

ब्रसेल्स में जी-7 नेताओं की बैठक के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम यूक्रेन के सशस्त्र बलों के लिए 2.5 करोड़ पाउंड (दो अरब 51 करोड़ 35 लाख 77 हजार 500 रुपये) औक 6000 अतिरिक्त मिसाइलें देंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अकेला नहीं है। पुतिन को हारना चाहिए और वह हारेंगे।



मैक्रों बोले, जरूरत पड़ी तो रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगाएंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नाटो और जी-7 नेताओं की बैठक के बाद कहा कि अगर जरूरी हुआ तो पश्चिमी ताकतें रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जो प्रतिबंध लगाए गए हैं उनका असर दिखा है और हमें ऐसे प्रयास जारी रखने चाहिए।



यूक्रेन में मानवीय संकट के लिए रूस जिम्मेदार: यूएन

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर यूक्रेन में मानवीय संकट के लिए रूस को दोषी ठहराया है। प्रस्ताव में तुरंत संघर्ष विराम लागू करने और लाखों नागरिकों समेत घरों, स्कूलों और अस्पतालों की सुरक्षा करने की अपील की गई है। प्रस्ताव रूस की आक्रामकता के ‘गंभीर मानवीय परिणामों’ की निंदा करता है। प्रस्ताव में कहा गया है कि दुनिया ने पिछले कई दशकों में इतना बड़ा मानवीय संकट यूरोप में नहीं देखा था।



ब्रिटेन की नई प्रतिबंध सूची में लैवरोव की सौतेली बेटी का भी नाम शामिल

यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर ब्रिटेन रूस की 65 और कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा रहा है। उसके लक्ष्यों में रूस का सबसे बड़ा निजी बैंक और एक महिला शामिल है। इस महिला को ब्रिटिश सरकार ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सौतेली बेटी बताया है।



नाटो की बैठक में जेलेंस्की ने नहीं दोहराई नो फ्लाई जोन की मांग

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाटो की आपात बैठक में यूक्रेन में नो फ्लाई जोन घोषित करने की मांग नहीं दोहराई जिसे नाटो पहले ही खारिज कर चुका है। पश्चिमी देशों के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे किसी भी कदम से नाटो और रूस के बीच प्रत्यक्ष टकराव पैदा हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अनुसार इससे तृतीय विश्व युद्ध छिड़ सकता है।



यूएनजीए ने रूस के खिलाफ यूक्रेन के प्रस्ताव पर लगाई मुहर

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में यूक्रेन की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव को अनुमति मिल गई है। यूक्रेन ने यह प्रस्ताव रूस के हमले की वजह से उत्पन्न मानवीय संकट को लेकर था। इस प्रस्ताव के समर्थन में 140 और विरोध में पांच वोट पड़े। वहीं, भारत समेत 38 सदस्यों ने मतदान से दूरी बनाए रखी। महासभा ने यूक्रेन में मानवीय संकट के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराने वाले प्रस्ताव को मंजूर किया और तत्काल संघर्ष विराम का आग्रह किया।



चीन ने कहा, हमें नहीं थी रूस के हमले की पहले से जानकारी

चीन ने इस बात से इनकार किया है कि उसे यूक्रेन पर रूस के हमले की पहले से जानकारी थी। चीन के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में यह बात कही गई है। इसमें कहा हया है कि यह दावे कि चीन ने अमेरिका की उन चेतावनियों को नजरअंदाज किया कि रूस यूक्रेन पर हमला कर सकता है, पूरी तरह गलत हैं।




रूस के खिलाफ 'आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रतिबंध' लगाने को तैयार G7

G7 ने कहा,''वह रूस के खिलाफ 'आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रतिबंध' लगाने को तैयार है| पुतिन, 'समर्थकों' को जवाबदेह ठहराने के लिए 'कोई कसर नहीं छोड़ेंगे'



एक लाख यूक्रेन युद्ध शरणार्थियों को शरण देगा अमेरिका : व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिका यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से भागकर आए 100,000 शरणार्थियों को स्वीकार करेगा और युद्ध से प्रभावित लोगों को मानवीय सहायता के रूप में अतिरिक्त $ 1 बिलियन प्रदान करेगा।



यूक्रेन ने नष्ट किया रूस का जहाज

यूक्रेन की नौसेना ने दावा किया है कि इसने बेर्ड्यांस्क शहर के पास रूस के एक बड़े जहाज को नष्ट कर दिया है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-28-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


रूसी हमलों में खार्किव में छह नागरिक मारे गए

पूर्वी यूक्रेनी शहर खार्किव पर रूसी हमलों में कम से कम छह नागरिक मारे गए और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए, क्षेत्रीय गवर्नर ने गुरुवार को कहा|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-27-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


स्टोल्टेनबर्ग का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया

नाटो के नेताओं ने गठबंधन महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है, ताकि वह यूक्रेन पर रूसी हमले से उत्पन्न सुरक्षा संकट से निपटने में 30 देशों की सदस्यता वाले सैन्य संगठन के संचालन में मदद कर सकें। स्टोल्टेनबर्ग ने ट्वीट किया कि मैं महासचिव के तौर पर अपना कार्यकाल 30 सितंबर 2023 तक बढ़ाने के नाटो नेताओं के फैसले से सम्मानित महसूस कर रहा हूं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-26-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


● यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री ने बताया कि बुधवार को ह्यूमन कॉरिडोर के जरिए मारियुपोल से 4,554 लोगों को निकाला गया।

● यूक्रेन का आरोप है कि रूसी सेनाएं कई इलाकों में जानबूझकर कृषि मशीनरी को बरबाद कर देती हैं।

● इजराइल रूस की नाराजगी के डर से यूक्रेन को जासूसी साफ्टवेयर पेगासस स्पाइवेयर देने से इनकार कर दिया है।

● यूक्रेन के कृषि मंत्री रोमन लेशचेंको ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब तक इस्तीफे की वजह पता नहीं चल सकी।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-25-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेन फोर्सेस ने रूस को पीछे धकेला

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन फोर्सेस ने राजधनी कीव के पूर्वी इलाके में रूसी सेना को पीछे धकेल दिया है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बार फिर से रूस पर वॉर क्राइम का आरोप लगाया है। ब्लिंकन ने कहा कि रूसी सेना जानबूझकर आम लोगों को निशाना बना रही है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-23-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


ब्रिटेन ने रूस के अहम उद्योगों पर लगाए नए प्रतिबंध

ब्रिटिश सरकार ने रूस के अहम उद्योगों और व्यक्तियों को निशाना बनाते हुए 65 नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। ब्रिटेन के मुताबिक इसका लक्ष्य राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन में ‘युद्ध मशीन’ को कुंद करना है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-18-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


यूक्रेन युद्ध के चलते घटा भारत का जीडीपी वृद्धि अनुमान

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 के लिए भारत की अनुमानित आर्थिक वृद्धि दो फीसदी से अधिक घट कर 4.6 फीसदी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध की वजह से हुआ है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-17-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


अमेरिका ने रूस के खिलाफ की नए प्रतिबंधों की घोषणा

अमेरिका ने रूस की दर्जनों रक्षा कंपनियों, ड्यूमा विधायी निकाय के 328 सदस्यों और रूस के सबसे बड़े वित्तीय संस्थान स्बेरबैंक के चीफ एग्जीक्यूटिव पर नए प्रतिबंधों का एलान किया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-15-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


नाटो ने चीन से कहा, रूस की मदद करने से बचे

नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि यूक्रेन संकट को समाप्त करने के लिए चीन को रूस पर अपने उल्लेखनीय प्रभाव का उपयोग करना चाहिए। संगठन के नेताओं ने कहा कि चीन को रूस के युद्ध प्रयासों का समर्थन करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन रूसी हमले के लिए आर्थिक या सैन्य मदद न उपलब्ध कराए।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-14-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


जी-7 देशों ने रूस के सेंट्रल बैंक पर लगाया प्रतिबंध

जी-7 देशों ने रूस के सेंट्रल बैंक पर लेन-देन में सोने का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अमेरिकी ने रुसी कुलीनों के खिलाफ नए प्रतिबंधों का एलान किया है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-13-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


नाटो महासचिव ने कहा, रूस पर प्रतिबंध लगाना जारी रहेगा

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) की आपात बैठक के बाद नाटो महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने अपने भविष्य और आजादी के लिए असाधारण बहादुरी और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करने के लिए यूक्रेनी नागरिकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नाटो रूस पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाना जारी रखेगा।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-12-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



पुतिन ने रिजेक्ट किया रूसी सेंट्रल बैंक के गवर्नर का इस्तीफा

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन युद्ध की वजह से रूसी सेंट्रल बैंक के गवर्नर एलविरा नबीउलीना ने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन पुतिन इसे स्वीकार नहीं किया।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-11-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


रूसी हमलों में 128 यूक्रेनी बच्चों की हुई मौत

24 फरवरी को रूस के हमले की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में अब तक 128 बच्चों की मौत हो चुकी है। महाभियोजक कार्यालय ने बताया कि रूसी हमलों में 172 बच्चे घायल भी हुए हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain



यूक्रेनी मंत्री ने दावा किया है कि रूस के सैनिकों ने खेर्सोन के थिएटर डायरेक्टर को अगवा कर लिया है।

● कीव के मेयर ने कहा- रूसी हमले की शुरुआत से अब तक कीव में कम से कम 264 नागरिक मारे गए हैं।

● रूसी की सेना ने चेर्नीहीव पुल उड़ा दिया। इस पुल का उपयोग चेर्नीहीव में फंसे नागरिकों को वहां से निकालने के लिए और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।

● जंग में अब तक 5 पत्रकारों की मौत हो गई है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student


एक लाख यूक्रेनियों को शरण दे सकता है अमेरिका

रूस के हमले की वजह से देश छोड़ने वाले यूक्रेनी नागरिकों के लिए अमेरिका बड़ी तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार अमेरिका एक लाख यूक्रेनी नागरिकों को शरण देने की योजना बना रहा है। माना जा रहा है कि अमेरिकी प्रशासन जल्द ही इसका एलान कर सकता है।



हमें बिना रुकावट सैन्य सहायता की जरूरत है: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाटो की बैठक में कहा कि यूक्रेन को लोगों और शहरों को बचाने के लिए हमें बिना रुकावट के सैन्य सहायता की आवश्यकता है। उसी तरह जैसे रूस हमारे खिलाफ बिना रुकावट के अपने हथियारों का पूरा इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने रूस पर फॉस्फोरस हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain 


हम केवल नाटो के एक फीसदी टैंक-जेट मांग रहे: जेलेंस्की

जेलेंस्की ने नाटो की आपात बैठक में कहा कि यूक्रेन रूस के हमले से अपनी रक्षा के लिए केवल नाटो के एक फीसदी जेट और टैंक मांग रहा है। उन्होंने कहा, हम उन्हें खरीद नहीं सकते। इस तरह की सीधी आपूर्ति केवल नाटो के फैसले पर निर्भर करती है।



नाटो दिखाए कि वह सबसे ताकतवर रक्षा संगठन है: जेलेंस्की

नाटो की बैठक में जेलेंस्की ने कहा कि नाटो को अभी भी यह दिखाना है कि वह लोगों की रक्षा करना चाहता है। उसे यह दिखाना है कि यह सच में दुनिया का सबसे शक्तिशाली रक्षा संगठन है। दुनिया इसका इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि असली कार्रवाई का यूक्रेन बेसब्री से इंतजार कर रहा है। नाटो अभी भी रूस के हमलों में यूक्रेनियों की मौत को टाल सकता है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us


नाटो साबित करे कि वह लोगों की रक्षा के लिए तैयार है: जेलेंस्की

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हो रही नाटो की आपात बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि नाटो को अब भी यह साबित करना है कि क्या यह लोगों की रक्षा करने के लिए तैयार है। बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन दिखा चुका है कि वह कितना सक्षम है और किस तरह यह यूरोप और दुनिया की सुरक्षा में योगदान दे सकता है।




यूक्रेन को ईयू का पूर्ण सदस्य बनने का अधिकार: जेलेंस्की

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आज स्वीडन की संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूक्रोन को यूरोपीय संघ का पूर्ण सदस्य बनने का अधिकार है। जेलेंस्की ने कहा कि हम सिर्फ यूक्रेन के लोगों के लिए नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि यूरोप की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations


नाटो की बैठक शुरू, बाइडन भी हैं मौजूद

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और विश्व नेताओं ने यूक्रेन में रूस के हमले पर केंद्रित तीन शिखर सम्मेलनों में से पहले की शुरुआत की। नाटो की बैठक में बाइडन और विश्व के नेता यूक्रेन में रूस के युद्ध पर शिखर सम्मेलन में वार्ता कर रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी संबोधित करेंगे।



 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war


रूसी संसद के 300 सदस्यों पर प्रतिबंध लगा सकते हैं जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इमरजेंसी समिट में शामिल होने के लिए ब्रसेल्स पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन इस समिट में रूसी संसद के निचले सदन ड्यूमा के 300 से ज्यादा सदस्यों पर प्रतिबंध का ऐलान कर सकते हैं। इसके साथ ही रूस पर और ज्यादा कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


रूस ने खारकीव पर दागीं मिसाइलें

रूसी बलों ने खारकीव पर ब्लैक सी से कैलिबर मिसाइलें दागी हैं। खारकीव के मेयर ओलेह सिनिएहुबोव ने कहा कि 24 मार्च को क्षेत्र पर 44 हमले हो चुके हैं।



यूक्रेन में आधे बच्चों को छोड़ना पड़ा घर: यूनिसेफ

यूनिसेफ के अनुसार 24 फरवरी को रूस की ओर से हमले की शुरुआत के बाद से आधे यूक्रेनी बच्चों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। यूनिसेफ के प्रवक्ता जेम्स एल्डर ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से हर दो में से एक बच्चे को विस्थापित होना पड़ा है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


26 दिनों के बाद रूसी शेयर बाजार ने फिर शुरू किया कारोबार

यूक्रेन पर आक्रमण के बाद 26 दिनों के बंद के बाद रूसी शेयर बाजार ने भारी प्रतिबंधों के तहत कारोबार फिर से शुरू किया।



रूस ने गूगल न्यूज को किया ब्लॉक

रूस ने फेसबुक-इंस्टाग्राम और ट्विटर के बाद अब गूगल न्यूज को ब्लॉक कर दिया है।  गूगल न्यूज पर फेक खबरें फैलाने का आरोप लगाया गया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 


यूक्रेन को 2,000 और टैंक रोधी हथियार भेजेगा जर्मनी

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जर्मनी यूक्रेन को 2,000 और टैंक रोधी हथियार भेजेगा ताकि रूस को टक्कर दी जा सके।



ब्रिटेन, यूक्रेन को लगभग 6,000 नई रक्षात्मक मिसाइलें देगा
ब्रिटेन, यूक्रेन को लगभग 6,000 नई रक्षात्मक मिसाइलें और 40 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा ताकि क्षेत्र में बीबीसी के कवरेज का समर्थन किया जा सके और यूक्रेनी सैनिकों और पायलटों को भुगतान किया जा सके।

https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 


भारत का रूस को समर्थन नहीं

रूस ने यूक्रेन की मानवीय स्थिति को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में ड्राफ्ट पेश किया था। भारत ने एक बार फिर तटस्थता की नीति को कायम रखते हुए वोटिंग से परहेज किया। भारत समेत 13 देशों ने इस ड्राफ्ट पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया, जबकि चीन और रूस ने इसका सपोर्ट किया।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-no-intention-of-sending-us-troops-to-ukraine-to-fight-war-against-russia-says-america-amid-russia-ukraine-war


Ukraine Russia War

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 29वें दिन भी जंग जारी है। पुतिन की सेना जहां आए दिन आक्रामक होती जा रही है वहीं जेलेंस्की भी हथियार डालने के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच यूक्रेन में रूस के हमले के बाद पैदा हुए मानवीय संकट को लेकर मसौदा प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में बुधवार को हुए मतदान में भारत समेत 13 सदस्य देशों ने हिस्सा नहीं लिया। जिसके बाद यह प्रस्ताव यूएनएससी में विफल रहा। उधर, इस संकट पर रूस नाटो में बैठक हुई। जेलेंस्की ने इस बैठक में नाटो से कहा कि आपको साबित करना चाहिए कि आप लोगों की रक्षा करना चाहते हैं। वहीं, जी-7 देशों ने रूस के सेंट्रल बैंक पर लेन-देन में सोने का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन