मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War Day14: यूक्रेन में अब तक कम से कम 516 नागरिकों की मौत , अमेरिका ने पोलैंड में तैनात की 'दो एंटी एयर क्राफ्ट मिसाइल बैटरी'

Russia-Ukraine War Day 14: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 14वां दिन है। यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी को शुरू हुई जंग को 13 दिन बीत चुके हैं। 14 दिन बाद भी रूस के कब्जे से कीव काफी दूर है। इस बी…

Russia-Ukraine War Day14: यूक्रेन में अब तक कम से कम 516 नागरिकों की मौत , अमेरिका ने पोलैंड में तैनात की 'दो एंटी एयर क्राफ्ट मिसाइल बैटरी'
Russia-Ukraine War Day14: यूक्रेन में अब तक कम से कम 516 नागरिकों की मौत , अमेरिका ने पोलैंड में तैनात की 'दो एंटी एयर क्राफ्ट मिसाइल बैटरी' | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War Day 14: रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 14वां दिन है।  यूक्रेन और रूस के बीच 24 फरवरी को शुरू हुई जंग को 13 दिन बीत चुके हैं। 14 दिन बाद भी रूस के कब्जे से कीव काफी दूर है। इस बीच रूस पर प्रतिबंध बढ़ते ही जा रहे हैं। आज इस युद्ध के 14वें दिन रूसी सेना के कब्जे की वजह से चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट का यूक्रेन के पॉवर ग्रिड से संपर्क टूट गया है। यूक्रेन का कहना है कि रिजर्व डीजल जेनरेटर्स केवल 48 घंटे तक ही प्लांट को बिजली सप्लाई दे सकती है। इसके बाद प्लांट के कूलिंग सिस्टम के लिए बिजली नहीं मिलेगी और रेडिएशन होने लगेगा।



वहीं, प्लांट के ऑपरेटर ने कहा है कि रिपेयरिंग न होने से पूरे देश में रेडिएशन लीक होने का खतरा पैदा हो गया है। प्लांट रिपेयर करने के लिए यूक्रेन ने सीजफायर की मांग की है। रूस ने कहा- यूक्रेन के साथ बातचीत में 'कुछ प्रगति' हो रही है, लेकिन रूस यूक्रेन सरकार को 'हटाने' की कोशिश नहीं कर रहा है। इससे पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन अब NATO की सदस्यता नहीं लेगा। इस बीच पड़ोसी देशों में रिफ्यूजी संकट बढ़ गया है। UN के मुताबिक 20 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। वहीं, लोगों को ब्रिटेन जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



यूक्रेन पर हमले का 14वां दिन LIVE



अमेरिका ने पोलैंड में दो एंटी एयर क्राफ्ट मिसाइल बैटरी तैनात की हैं: पेंटागन 



यूक्रेन के आसमान की सुरक्षा के लिए हथियार उपलब्ध कराएंगे: ब्रिटेन

ब्रिटेन की वित्त सचिव लिज ट्रूस ने कहा है कि यूक्रेन के आसमान की सुरक्षा का सबसे बेहतर तरीकी से एंटी एयर हथियार व्यवस्था के जरिए की जा सकती है जो यूके अब यूक्रेन को उपलब्ध कराने जा रहा है। ब्रिटेन के लोग यूक्रेन के साथ खड़े हैं। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी मौजूद रहे।



मारियुपोल में अस्पताल पर हमले में 17 के घायल होने की खबर 

यूक्रेन के दोनेक्स्क क्षेत्र के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने कहा है कि मारियुपोल में आज बच्चों के अस्पताल और मातृत्व वार्ड पर हुए रूस के हमले में 17 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ गर्भवती महिलाएं भी हैं। उन्होंने रूस पर युद्ध विराम के दौरान हमला करने का आरोप लगाया।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-13-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



यूक्रेन में अब तक कम से कम 516 नागरिकों की मौत 

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायोग ने कहा है कि 24 फरवरी से रूस के हमले की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में कम से कम 516 नागरिकों की जान जा चुकी है और 908 घायल हुए हैं। उच्चायोग का कहना है कि असली आंकड़े इससे कहीं अधिक हो सकते हैं। अधिकतर लोगों की जान गोलाबारी, मिसाइल व एयर स्ट्राइक में गई है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-12-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


PM मोदी का धन्यवाद करती हूं कि,भारतीय छात्रों के साथ बांग्लादेशी छात्रों को यूक्रेन से वापस लाए 

कोलकाता में बांग्लादेश की सांसद अरोमा दत्त ने कहा,''''मैं PM मोदी का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने भारतीय छात्रों के साथ बांग्लादेशी छात्रों को यूक्रेन से वापस लाए। 1971 के वॉर ऑफ लिबरेशन से ही दोनों देशों में दोस्ती रही है। बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने भी PM मोदी को धन्यवाद किया है|



यूक्रेन को एंटी टैंक, एंटी एयरक्राफ्ट हथियार भेजेगा ब्रिटेन

यूके (यूनाइटेड किंगडम) के रक्षा सचिव ने कहा है कि ब्रिटेन यूक्रेन को स्टारस्ट्रीक एंटी एयरक्राफ्ट हथियार और जैवेलिन एंटी टैंक मिसाइलों की एक छोटी खेप भेजने की तैयारी कर रहा है।


रूसी स्ट्राइक की चपेट में आया बच्चों का अस्पताल 

यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि रूस की ओर से मारियुपोल में किए जा रहे हमले की चपेट में एक बच्चों का अस्पताल और मातृत्व केंद्र आ गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के एक सलाहकार के अनुसार इस हमले के चलते कई गर्भवती महिलाएं और बच्चे मलबे के नीचे दब गए हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-11-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



यूक्रेन ने गेहूं, जई और अन्य खाद्य पदार्थों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

यूक्रेन सरकार ने गेहूं, जई और अन्य खाद्य अनाज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। यूक्रेन के अधिकारी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि वे रूस के साथ गहन युद्ध के दौरान लोगों को भोजन उपलब्ध करा सकें। एक सरकारी घोषणा के अनुसार, इस सप्ताह पेश किए गए कृषि निर्यात पर नए नियम भी मोटे अनाज, कुट्टू, चीनी, जीवित मवेशी और मांस एवं इसके अन्य ‘उप-उत्पादों’ के निर्यात पर रोक लगाते हैं। यूक्रेन के कृषि और खाद्य नीति मंत्री रोमन लेशचेंको ने सरकारी वेबसाइट और अपने फेसबुक पेज पर जारी एक बयान में कहा, ‘‘यूक्रेन में मानवीय संकट,’’ बाजार को स्थिर करने और ‘महत्वपूर्ण खाद्य उत्पादों में आबादी की जरूरतों को पूरा करने’ के लिए निर्यात प्रतिबंध की आवश्यकता है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


यूक्रेन में फंसे छात्रों की धमकी- पैदल ही कर देंगे सीमा के लिए कूच 

युद्ध प्रभावित यूक्रेन के सूमी में फंसे विद्यार्थियों ने एक वीडियो में भारतीय झंडे लेकर यह धमकी दी कि वे पैदल ही रूस की सीमा के लिए कूच करेंगे। उनके इसी वीडियो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हल्ला मच गया और फिर भारतीय अधिकारी उन्हें वहां से जल्द निकालने की कोशिश में जुट गए। मेडिकल छात्रा जिसना जिजी ने कहा, ‘‘ हम अधिकारियों को यथाशीघ्र निकालने का अनुरोध कर रहे थे क्योंकि हमारे संसाधन खत्म होने लगे थे और गोलाबारी लगातार हो रही थी लेकिन अनुरोधों का बहरे कानों पर कोई असर नहीं हुआ। कोई जवाब नहीं मिलने से परेशान होकर हमने सोशल मीडिया पर वीडियो डालने का फैसला किया। वह फैल गया और घंटों के अंदर हमें सरकार से जवाब मिला, हमें निकाला जा रहा है।’’ जिसना उन 700 मेडिकल विद्यार्थियों का हिस्सा है जिन्होंने पैदल ही सीमा तक पहुंचने का फैसला किया था।



यूक्रेन के लिए 'मानवीय सहायता की दूसरी खेप' बुखारेस्ट पहुंची 

रोमानिया के बुखारेस्ट में स्थित ने कहा, भारतीय दूतावास भारत से यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता की दूसरी खेप IAF के विमान से आज बुखारेस्ट पहुंची। यह खेप रोमानियाई अधिकारियों द्वारा यूक्रेन को भेजी जाएगी|


'यूक्रेन की स्थिति पर इटली के विदेश मंत्री के साथ बातचीत हुई: एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा,''यूक्रेन की स्थिति पर आज इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि माओ के साथ बातचीत हुई। वार्ता और कूटनीति पर लौटने और शीघ्र युद्धविराम करने के महत्व पर चर्चा हुई|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student


चेर्नोबिल संयंत्र में सुरक्षा पर कोई असर नहीं: आईएईए

चेर्नोबिल परमाणु पावर प्लांट में विद्युत आपूर्ति बाधित होने का सुरक्षा पर कोई गंभीर असर नहीं पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने एक बयान में यह जानकारी दी है।



यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए ब्रिटेन में वीजा राहत नहीं

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए वीजा आवश्यकताओं को समाप्त करने से इनकार कर दिया है। यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेनी नागरिकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा की अनुमति दी है लेकिन जॉनसन ने इससे इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हम जितना संभव होगा उतनी राहतें देंगे लेकिन जांच आवश्यक है।



जेलेंस्की की रूसी सैनिकों से युद्ध से हटने की अपील

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में रूस के सैनिकों को संबोधित किया है। जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से वापस लौटने का अनुरोध किया है। उन्होंने इंटेलिजेंस जानकारी का उल्लेख करते हुए कहा कि रूसी कमांडर सब समझते हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain 


मारियुपोल में रूस ने चार लाख लोगों को बंधक बनाया: यूक्रेन

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने आरोप लगाया है कि मारियुपोल में रूसी बल मानवीय मदद और नागरिकों की निकाली में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं और उन्होंने चार लाख से अधिक लोगों को बंधक बना रखा है। मारियुपोल से नागरिकों की निकासी के लिए अस्थायी युद्ध विराम और मानवीय कॉरिडोर की शुरुआत के एलान हो रहे हैं लेकिन इनका कुछ असर नहीं दिख रहा क्योंकि दोनों देश एक-दूसरे पर उल्लंघन के आरोप लगा रहे हैं।


यूक्रेन के साथ बातचीत में 'कुछ प्रगति' हो रही: रूस

रूस का कहना है कि यूक्रेन के साथ बातचीत में 'कुछ प्रगति' हो रही है, लेकिन रूस यूक्रेन सरकार को 'हटाने' की कोशिश नहीं कर रहा है|


छात्रों को सुरक्षित वापस लाना हमारी प्राथमिकता रहेगी: भारत

विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा,''यूक्रेनी अधिकारियों की सहायता से आयोजित विशेष ट्रेन में सूमी के भारतीय छात्र। मिशन पश्चिम की ओर उनके आवागमन को सुगम बनाना जारी रखेगा। अपने छात्रों को सुरक्षित वापस लाना हमारी प्राथमिकता रहेगी|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us


अगर रूस ने आक्रामकता जारी रखने का फैसला किया, तो हम लड़ाई जारी रखेंगे:यूक्रेन

दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने की चर्चा पर यूक्रेन के सांसद शिवतोस्लाव युराश ने कहा,''ये क्रेमलिन (रूस) पर निर्भर करता है। अगर क्रेमलिन ने आक्रामकता जारी रखने का फैसला किया, तो हम लड़ाई जारी रखेंगे। हम अपने मौलिक अधिकारों को सुरक्षित रखना चाहते हैं जिनकी हमारे पूर्वजों ने रक्षा की| जहां तक पश्चिम से संबंध की बात है हमें बहुत सहायता मिली है और हम इसके लिए आभारी हैं। लेकिन फिर से कुछ भी पर्याप्त नहीं है, कुछ भी बहुत ज्यादा नहीं है और सहायता के लिए सभी का स्वागत है|


चेर्नोबिल संयंत्र की इलेक्ट्रिकल ग्रिड हुई क्षतिग्रस्त: यूक्रेन

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि चेर्नोबिल परमाणु पावर प्लांट और इसके सभी परमाणु केंद्रों को आपूर्ति करने वाली एकमात्र इलेक्ट्रिकल ग्रिड क्षतिग्रस्त हो गई है। इस परमाणु संयंत्र पर अब रूस का कब्जा है। कुलेबा ने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करता हूं कि वह रूस से तुरंत युद्ध विराम करने की मांग करे और बिजली आपूर्ति फिर से व्यवस्थित करने के लिए इकाइयों की रिपेयरिंग करने की अनुमति दे।


खरसन में रूस ने हिरासत में लिए 400 यूक्रेनी नागरिक

रूस के नेशनल गार्ड ने 400 यूक्रेनी नागरिकों को हिरासत में लिया है। ये यूक्रेनी खरसन पर रूसी बलों के कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। यूक्रेन के सैन्य हाई कमांड ने यह जानकारी दी है। इसने एक बयान में कहा कि अब रूस के कब्जे वाले खरसन में प्रदर्शन करने के लिए सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations



रूस ने कहा- यूक्रेन में सैन्य बॉयोलॉजिकल प्रोग्राम के सबूत मिले

रूस ने अपने यह आरोप फिर से दोहराए हैं कि अमेरिका यूक्रेन में एक सैन्य बायोलॉजिकल प्रोग्राम का समर्थन किया है जिसमें प्लेग और एंथ्रेक्स जैसे घघातक पैथोजेन शामिल हैं। पेंटागन ने रूस के इन आरोपों को निराधार बताया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि यूक्रेन में हमारे विशेष सैन्य अभियान के दौरान इक कथित कार्यक्रम के सबूत मिले हैं।



सुमी से रवाना हुआ 700 भारतीयों का समूह

यूक्रेन के सुमी में फंसे 700 भारतीयों का आखिरी बड़ा समूह पोलटावा से एक विशेष ट्रेन से रवाना हो गया है। इनके गुरुवार को पोलैंड से भारत के लिए उड़ान भरने की योजना है। यह ट्रेन इन लोगों को ल्वीव तक ले जाएगी। यहां से उन्हें बस के जरिए पोलैंड ले जाया जाएगा। पोलटावा और ल्वीव के बीच दूरी लगभग 888 किलोमीटर है।



चीन ने की अमेरिका की आलोचना

अमेरिका ने रूस पर एक और प्रतिबंध लगाते हुए कच्चे तेल और गैस के आयात पर बैन लगा दिया है। अमेरिका के इस कदम की चीन ने आलोचना की है। उधर,रूस पहले ही कह चुका है कि अगर तेल का आयात रोका जाता है तो यूरोपीय बाजार में तेल के दाम काफी बढ़ जाएंगे।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war


रूस ने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट के कर्मचारियों को बनाया बंधक

रूस की ओर से हाल ही में यूरोप के सबसे बड़े जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर हमला किया था। अब यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि, रूसी सैनिकों ने न्यूक्लियर प्लांट के चार कर्मचारियों को बंधक बनाकर रखा है और उन्हें प्लांट के साथ छेड़छाड़ करने के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने कहा कि, हमें इसे तुरंत रोकना होगा।



गोलीबारी में सेवरोदोनेत्स्क में 10 की मौत

यूक्रेन के पूर्वी शहर सेवरोदोनेत्स्क में रूस की ओर से भारी गोलीबारी की गई। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इस गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।



यूक्रेन संकट के लिए नाटो जिम्मेदार- वेनेजुएला राष्ट्रपति

यूक्रेन संकट पर वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने नाटो को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम देशों ने नाटो का विस्तार कर रूस को उकसाया है। ये सभी देश दशकों तक रूस को धमकियां देते रहे। इसलिए वर्तमान संकट के लिए यही देश जिम्मेदार हैं|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


यूक्रेन के सूमी में 22 की मौत

यूक्रेन के सूमी में देर रात रूस की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में कम से कम 22 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।



कीव के आसपास हवाई हमलों की चेतावनी

यूक्रेन की राजधानी कीव व उसके आसपास के इलाकों में एयर स्ट्राइक की चेतावनी जारी की गई है। सभी से अपील की गई है कि वे जितनी जल्दी हो सके बंकरों में चले जाएं।



जाइतोमिर व खारकीव में तीन बच्चों समेत सात की मौत

यूक्रेन के जाइतोमिर व खारकीव में देर रात हुई रूसी एयरस्ट्राइक में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश के 9 नागरिकों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन से बांग्लादेश के 9 नागरिकों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। इस ऑपरेशन के तहत नेपाल और ट्यूनीशिया के छात्रों को भी बचाया गया है: सरकारी सूत्र



कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने कारोबार को निलंबित कर दिया

कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने कारोबार को निलंबित कर दिया है। कोका-कोला कंपनी का कहना है कि, "हम उन लोगों के साथ है जो यूक्रेन में इन दुखद घटनाओं से अचेतन प्रभाव झेल रहे हैं।"



यूक्रेन की प्रथम महिला ने वैश्विक मीडिया को लिखा पत्र

यूक्रेन की प्रथम महिला व राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने वैश्विक मीडिया को खुला पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि, हम उस ताकत को रोकने का प्रयास कर रहे हैं, जो कल आपके शहर में घुस सकता है। उन्होंने लिखा रूसी टैंक यूक्रेनी सीमा पार कर गए, विमानों ने हमारे हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, मिसाइल लांचरों ने हमारे शहरों को घेर लिया। यूक्रेनी नागरिकों की सामूहिक हत्या की जा रही है, लेकिन यूक्रेन अपनी सीमाओं की रक्षा करेगा। अपनी पहचान की रक्षा करेगा। ये कभी नहीं झुकेगा।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 


अस्मा शफीक ने भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने कीव में भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री मोदी को उन्हें निकालने के लिए धन्यवाद दिया। अस्मा शफीक को भारतीय अधिकारियों द्वारा बचाया गया, जो अभी यूक्रेन से बाहर निकालने के लिए पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते में है: सूत्र



रूस ने 9 सितंबर तक विदेशी मुद्राओं की बिक्री पर रोक लगाई

सेंट्रल बैंक ने बताया कि रूस ने 9 सितंबर तक विदेशी मुद्राओं की बिक्री पर रोक लगाई।


पुतिन ने कुछ देशों में उत्पादों और कच्चे माल के आयात और निर्यात पर रोक लगाने वाले 'डिक्री' पर हस्ताक्षर किए

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ देशों में उत्पादों और कच्चे माल के आयात और निर्यात पर रोक लगाने वाले एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए: द कीव इंडिपेंडेंट



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 


रूस-यूक्रेन की जंग जारी

रूस-यूक्रेन की जंग जारी है। रूसी सैनिक लगातार यूक्रेनी शहरों में मिसाइलें दाग रहे हैं। इसी बीच जंग को रोकने के प्रयास जारी हैं। अमेरिका और कई दूसरे देश यूक्रेन के साथ हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने तीन देश के नेताओं से जंग खत्म करने को लेकर मदद की अपील की।



रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक यूक्रेन के हजारों सैनिकों और आम नागरिकों की जान जा चुकी है। इस बीच यूक्रेनी एक्टर पाशा ली ने भी अपने देश की रक्षा करते हुए जान गंवा दी है। पाशा फ्रंटलाइन में रहकर सेना के निर्देशों का पालन कर रहे थे। इसी दौरान 6 मार्च को इरपिन में हुई बमबारी में उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी ओडेसा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने पोस्ट शेयर कर दी है।



यूक्रेन-रूस युद्ध के 13 दिन बीत चुके हैं। इस युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर होने लगा है। तमाम देशों के लगाए ढेरों प्रतिबंध झेलने के बाद भी रूस यूक्रेन पर अपनी कार्रवाई को रोकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते इंटरनेशनल लेवल पर अब नए समीकरण बनने लगे हैं।



रूस सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश बन गया

रूस सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश बन गया है। सबसे पहले अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर 22 फरवरी को प्रतिबंध लगाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 फरवरी के पहले रूस के खिलाफ 2,754 प्रतिबंध लगे हुए थे और हमले के बाद 2,778 प्रतिबंध और लगा दिए गए। कुल मिलाकर 5,532 प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही रूस ने 3,616 प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरान को पीछे छोड़ दिया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।