Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Russia-Ukraine War Day 10: सोमवार को होगी यूक्रेन और रूस के बीच तीसरे दौर की वार्ता

  • by: news desk
  • 05 March, 2022
Russia-Ukraine War Day 10: सोमवार को होगी यूक्रेन और रूस के बीच तीसरे दौर की वार्ता

Russia-Ukraine War Day 10:  यूक्रेन और रूस के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है। रूस ने दो शहरों- मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान किया था। हालांकि, मारियुपोल में ह्यूमन कॉरिडोर चंद घंटे बाद ही बंद कर दिया गया। यूक्रेन का आरोप है कि रूस सीजफायर की शर्तों का पालन नहीं कर रहा।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार रात कहा- यूक्रेन की लीडरशिप को यह समझ लेना चाहिए कि वो जो कर रहे हैं, अगर वही जारी रखते हैं तो एक देश के तौर पर उनका बचना मुश्किल हो जाएगा। इसके जिम्मेदार भी वही होंगे।



यूक्रेन की न्यूज एजेंसी उक्रप्रावदा ने दावा किया है कि यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने अपने ही देश के एक वार्ताकार डेनिस किरीव को दगाबाजी के संदेह में मार डाला है। डेनिस किरीव रूस और यूक्रेन के बीच हुई दो दौर की बातचीत में शामिल थे। न्यूज एजेंसी के दावे पर यूक्रेन के एक सांसद वेरखोवा रादा ने मुहर लगा दी है। हालांकि, सरकार ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।



पुतिन सरकार ने शनिवार शाम मॉस्को से एक स्पेशल फ्लाइट वॉशिंगटन के लिए रवाना की। इस फ्लाइट से रूसी डिप्लोमैट्स को वापस मॉस्को लाया जा रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि अमेरिका से किसी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी।



यूक्रेन पर हमले का 10वां दिन LIVE

1320 छात्रों को आज बुडापेस्ट (हंगरी) से निकाला जाएगा

यूक्रेन-रूस बीच चल रहे युद्ध के बीच अभी भी हजारों भारतीय यूक्रेन में फंसे हैं। इसे निकालने के लिए भारत का ऑपरेशन चालू है।1,320 छात्रों को आज हंगरी के बुडापेस्ट से निकाला जाएगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि, 1320 छात्रों को आज बुडापेस्ट (हंगरी) से निकाला जाएगा।दिल्ली जाने वाली 4 उड़ानें पहले ही उड़ान भर चुकी हैं। 2 उड़ानों के लिए चेक-इन पूरा हो गया है| 



इस्राइल ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा की

इस्राइल ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा की है। साथ ही इस्राइल ने कीव के साथ एकजुटता व्यक्त की है और यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन ने कीव और मॉस्को दोनों के साथ इस्राइल के अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए बेनेट को रूस के साथ मध्यस्थता करने के लिए कहा है। पुतिन पहले इस विचार के प्रति शांत रहे हैं।



यूक्रेन में गोलाबारी के दौरान मारे गए छात्र के परिवार को 25 लाख का चेक

यूक्रेन में गोलाबारी के दौरान मारे गए एक एमबीबीएस छात्र नवीन शेखरप्पा के परिवार को कर्नाटक सरकार ने 25 लाख रुपये का चेक सौंपा है। वहीं इसकी जानकारी कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने दी, उन्होंने कहा कि नवीन शेखरप्पा के परिवार के किसी सदस्य को नौकरी भी देंगे। नवीन का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द यहां वापस लाया जाएगा।



30 सालों से यूक्रेन अफ्रीका, एशिया के हजारों छात्रों के लिए घर जैसा

यूक्रेन के विदेश मंत्री डी कुलेबा ने रूस से विदेशी छात्रों सहित नागरिकों को सुरक्षित निकलने के लिए शूटिंग बंद करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 30 सालों से यूक्रेन अफ्रीका, एशिया के हजारों छात्रों के लिए एक घर जैसा रहा है। विदेशी छात्रों के लिए यहां व्यवस्था सुविधाजनक बनाने के लिए, यूक्रेन ने ट्रेनों की व्यवस्था की, हॉटलाइन स्थापित की, दूतावासों के साथ काम किया। यूक्रेनी सरकार अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही है।




यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा- पुतिन यूक्रेन को अकेला छोड़ दो

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने पुतिन से कहा कि यूक्रेन को अकेला छोड़ दो। आप यह युद्ध नहीं जीतेंगे। यह रूसियों के जीवन को बचाने और इस रक्तपात को समाप्त करने का समय है। साथ ही कुलेबा ने कहा कि पहले से ही 113 कंपनियां हैं जिन्होंने रूस में काम करना बंद कर दिया है। मैं उनके फैसलों की सराहना करता हूं।



भारत बनाए रूस पर युद्ध रोकने का दबाव

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि भारत के साथ विशेष संबंध रखने वाले सभी देश पीएम मोदी से अपील कर सकते हैं कि वे राष्ट्रपति पुतिन से संपर्क करना जारी रखें और समझाएं कि यह युद्ध सभी के हित के खिलाफ है। रूस के लोगों को भी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि भारतीय भारत के अंदर रूसी दूतावास पर युद्ध को रोकने का दबाव बना सकते हैं। यूक्रेन केवल इसलिए लड़ रहा है क्योंकि हम पर हमला किया गया है और हमें अपनी जमीन की रक्षा करनी है क्योंकि पुतिन हमारे अस्तित्व के अधिकार को नहीं पहचानते।



युद्ध जारी रहा तो यूक्रेन के लिए नई फसल बोना मुश्किल

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा अपने बयान में कहा कि भारत यूक्रेन के कृषि उत्पादों के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है और अगर यह युद्ध जारी रहा, तो हमारे लिए नई फसल बोना मुश्किल होगा। इसलिए, वैश्विक और भारतीय खाद्य सुरक्षा को देखते हुए भी इस युद्ध को रोकना बहुत जरूरी है।



मारियुपोल और वोल्नोवाखा में रूस की गोलाबारी

रूस ने मारियुपोल और वोल्नोवाखा में लड़ाई फिर से शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले आज अस्थायी युद्धविराम के साथ मानवीय गलियारा बनाने और नागरिकों को मारियुपोल और वोल्नोवाखा छोड़ने की अनुमति देनी थी, लेकिन रूसी सैनिकों की गोलाबारी ने निकासी को रोक दिया है।




अमेरिका ने अपने नागरिकों से तुरंत रूस छोड़ने के लिए कहा

अमेरिका ने रूस में रह रहे या रूस की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों से तुरंत रूस छोड़ने के लिए कहा है। अमरिकी विदेश विभाग की ओर से जाकी ताजा दिशानिर्देशों में यह चेतावनी भी दी गई है कि प्रतिबंधों के चलते फ्लाइट की टिकट बुक करते समय कुछ क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने में दिक्कत आ सकती है।




सोमवार को होगी यूक्रेन और रूस के बीच तीसरे दौर की वार्ता

यूक्रेन और रूस दोनों देशों के बीच सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता होगी|यूक्रेन की ओर से इसे लेकर बातचीत करने वाले डेविड अरखमिया ने कहा कि युद्ध को समाप्त करने के लिए वार्ता जारी रहेगी लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ और जानकारी नहीं दी।



कीव में रूस ने किया मनोरोग अस्पताल पर कब्जा

रूस के बलों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में आने वाले बोरोडियांका में एक मनोरोग अस्पताल पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा है कि अस्पताल में 670 लोग मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हम समझ नहीं पा रहे हैं कि इन लोगों को कैसे निकालें और कैसे इनकी मदद करें। ये ऐसे लोग हैं जिन्हें लगातार मदद की जरूरत होती है और इनमें से कई लोग ऐसे हैं जो कई साल से बिस्तर पर हैं। बता दें कि यह स्थान कीव से करीब 60 किमी दूर है।




वार्ताकार की हत्या
यूक्रेन की न्यूज एजेंसी उक्रप्रावदा ने दावा किया है कि यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने अपने ही देश के एक वार्ताकार डेनिस किरीव को दगाबाजी के संदेह में मार डाला है। डेनिस किरीव रूस और यूक्रेन के बीच हुई दो दौर की बातचीत में शामिल थे।



यूक्रेन के ऊपर नो फ्लाई जोन को लेकर पुतिन ने चेताया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अगर कोई देश यूक्रेन क ऊपर नो फ्लाई जोन लागू करता है तो हम यह मानेंगे कि वह सैन्य संघर्ष में शामिल हो गया है।



PM मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर उच्च स्तरीय मीटिंग की

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर उच्च स्तरीय मीटिंग की।  




इटली की पुलिस ने जब्त की चार रूसियों की संपत्तियां

रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद चार हाई प्रोफाइल रूसी नागरिकों को प्रतिबंध सूची में रखा गया था। इटली की पुलिस ने इन चारों नागरिकों के विला और याट जब्त की हैं। इनकी कीमत लगभग 140 मिलियन यूरो (करीब 11अरब 69 करोड़ 48 लाख 97 हजार 498 रुपये) बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जब्त किया गया एक विला अरबपति कारोबारी एलिशन उस्मानोव का और एक विला रूस के टीवी होस्ट व्लादिमीर सोलोविव का है। वहीं, रूस के सबसे अमीर शख्त एलेक्सी मोर्दाशोव और गेनेडी टिमचेंको की याट जब्त की गई हैं। इनके रूसी राष्ट्रपति पुतिन से करीबी संबंध हैं।



यूक्रेन में अब तक 351 नागरिकों की मौत

संयुक्त राष्ट्र के एक निगरानी मिशन ने कहा है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की ओर से सैन्य अभियान शुरू करने के 10 दिन बाद यूक्रेन में कम से कम 351 नागरिक मारे जा चुके हैं और 707 घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने कहा कि इसके असल आंकड़े कहीं अधिक हो सकते हैं।



खरसन में यूक्रेन के नागरिकों ने किया प्रदर्शन

यूक्रेन के खरसन शहर पर रूस कब्जा कर चुका है। यहां यूक्रेनी नागरिकों ने रूस की कार्यवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रूसी सैनिक शहर में मौजूद हैं इसका मतलब यह नहीं है कि शहर पर उनका कब्जा हो गया है। यहां यूक्रेन का ध्वज लहरा रहे प्रदर्शनकारियों ने रूस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



मारियुपोल और वोल्नोवाखा में युद्ध विराम पर हो रही बात: यूक्रेन

रूस की ओर से की जा रही गोलाबारी के चलते नागरिकों की निकासी स्थगित होने के बाद यूक्रेन ने कहा है कि मारियुपोल और वोल्नोवाखा के बाहर मानवीय कॉरिडोर तैयार करने के लिए रूस के साथ युद्ध विराम पर बातचीत चल रही है। राष्ट्रपति जेलेंस्की के कार्यालय के उपाध्यक्ष किरिलो तिमोशेंको ने कहा कि रूसी पक्ष युद्ध विराम का पालन नहीं कर रहा है और उन्होंने मारियुपोल और आस-पास के इलाकों में हमला जारी रखा है। वहीं, यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेश्चुक ने कहा है कि रूस ने वोल्नोवाखा में भी समझौते का उल्लंघन किया है। हम रूस से हमला बंद करने की अपील करते हैं।




सप्ताहांत तक 15 लाख हो सकती है यूक्रेनी शर्णार्थियों की संख्या

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के प्रमुख ने कहा है कि रूस के हमले की वजह से यूक्रेन छोड़ने वाले लोगों की संख्या इस सप्ताह के अंत तक 15 लाख तक पहुंच सकती है। अभी यह आंकड़ा 13 लाख है। यूएनएचसीआर के अध्यक्ष फिलिपो ग्रांडी ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में हम सबसे तेजी से बढ़ता शरणार्थी संकट देख रहे हैं।



रूसी दूतावास ने लगाए कई आरोप

रूसी दूतावास ने दावा किया है कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के युद्ध क्षेत्रों में भाड़े के सैनिकों को उतारा है। ब्रिटेन, डेनमार्क, लातविया, पोलैंड और क्रोएशिया ने आधिकारिक तौर पर अपने नागरिकों को यूक्रेन के इलाके में लड़ाई में हिस्सा लेने की अनुमति दी है। साथ ही रूसी दूतावास ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने एकेडेमी, क्यूबिक और डायनकॉर्प जैसे निजी सैन्य संगठनों की भर्ती के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। फ्रांसीसी विदेशी सेना भी यूक्रेनी मूल के लोगों को भेजने की योजना बना रही है। जर्मनी से कई लड़ाकों के आने की बात कही जा रही है। दूतावास ने कहा कि जेलेंस्की के अनुसार, यूक्रेन में लगभग 16,000 विदेशी लड़ाकों के आने की उम्मीद है। क्रोएशिया के लगभग 200 भाड़े के सैनिक पहले ही पोलैंड के माध्यम से देश में प्रवेश कर चुके हैं और यूक्रेन के दक्षिण पूर्व में राष्ट्रवादियों के गुट में शामिल हो गए हैं।




पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट भारत पहुंचीं

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि.''पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट भारत पहुंचीं हैं जिनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं|  लगभग सभी भारतीय यूक्रेन के खार्किव शहर से निकाले जा चुके हैं, जो एक अच्छी ख़बर है| अब हम देखेंगे कि अब भी कितने और भारतीय यूक्रेन में हैं। दूतावास उन लोगों से संपर्क करेगा जिनके वहां होने की संभावना है, परन्तु अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया|



12 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा यूक्रेन

रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला शुरू करने के बाद से अब तक 12 लाख से अधिक यूक्रेनी देश की सीमाओं को पार कर चुके हैं। इनमें से अधिकतर पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी और रोमानिया में दाखिल हुए हैं। पोलैंड अब तक आठ लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिकों को शरण दे चुका है।



सैमसंग ने रोकी रूस को उपकरणों की आपूर्ति

यूक्रेन पर रूस के हमले को देखते हुए दुनिया भर की दिग्गज टेक कंपनियां रूस में अपना काम बंद कर रही हैं। रिवोलट ने रूस और बेलारूस में मनी ट्रांसफर रोक प्रतिबंधित कर दिया है। पेपाल ने रूस में आधिकारिक तौर पर काम बंद कर दिया है। सैमसंग ने रूस को उपकरणों की आपूर्ति रोक दी है।



ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को दी रूस छोड़ने की सलाह

ब्रिटेन ने रूस में मौजूद अपने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह वहां से निकलने पर विचार करें। ब्रिटिश सरकार ने एक बहयान में कहा कि अगर रूस में आपका रहना बहुत आवश्यक नहीं है तो हम आपको सलाह देते हैं कि बचे हुए वाणिज्यिक मार्गों के जरिए वहां से निकलने पर विचार करें। ब्रिटेन ने यह सलाह यूक्रेन पर रूस की ओर से किए गए हमले को देखते हुए जारी की है।



पुतिन से बात करेंगे तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगान के प्रवक्ता इब्राहिम कालिन ने कहा है कि एर्दोगान यूक्रेन में युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। कालिन ने कहा कि तुर्की इस संकट को हल करने में मदद करने के लिए तैयार है। हम युद्ध को तुरंत रोकने की अपील करते हैं और हमने यूक्रेन व रूस के बीच वार्ता की मेजबानी करने की पेशकश की है। उन्होंने यह भी कहा कि तुर्की मास्को या कीव, किसी से भी संबंध खत्म नहीं कर सकता है।



मारियुपोल से नागरिकों की निकासी स्थगित

यूक्रेन के मारियुपोल के अधिकारियों ने कहा है कि नागरिकों के लिए शनिवार को जिस निकासी की योजना बनाई गई थी उसे स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा शहर की घेराबंदी कर रहे रूसी सैनिकों द्वारा आपसी सहमति से लागू किए गए संघर्ष विराम का सम्मान नहीं करने की वजह से लिया गया है। सिटी काउंसिल ने एक बयान में लोगों से अपने शेल्टरों में लौटने और आगे की सूचना का इंतजार करने के लिए कहा है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


यूक्रेन में फंसे सभी को वापस लाना हमारी ज़िम्मेदारी है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,''यूक्रेन में जितने भी भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं सभी को वापस लाना हमारी ज़िम्मेदारी है। अलग-अलग स्थानों पर जो भी फंसे हैं हम लगातार उनके साथ संपर्क में हैं। उनके परिजनों से भी हमने बात की है|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student



बंकर के भीतर के रास्ते से एयरपोर्ट आए: छात्र

पश्चिम बंगाल: यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा एक छात्र अपने घर मुर्शिदाबाद वापस लौटा। छात्र ने कहा, "हमारी फ्लाइट रद्द हुई,हमें काफी दिक्कत हो रही थी, बम की आवाज़े काफी नज़दीक से सुनाई दे रही थी। बंकर के भीतर के रास्ते से हम एयरपोर्ट आए।मैं मेडिकल के तीसरे वर्ष का छात्र हूं।"



यूक्रेन पोलैंड से छह मार्च से आयात कर सकेगा गैस

यूक्रेन के सरकारी गैस ट्रांजिट सिस्टम ऑपरेटर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यूक्रेन छह मार्च से पोलैंड से गैस का आयात करने की स्थति में आ जाएगा। इसमें पोलैंड के एलएनजी टर्मिनल से गैस भी शामिल है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain 



रूसी सैनिकों पर युद्ध विराम का पालन करने का आरोप

मारियुपोल के अधिकारियों ने कहा है कि रूसी सैनिक युद्ध विराम का पालन नहीं कर रहे हैं। यहां की सिटी काउंसिल ने कहा है कि रूसी सेना नागरिकों की निकासी के लिए तय किए गए मार्ग की पर एक सहमत युद्ध विराम का पालन नहीं कर रही हैं। इसने एक बयान में कहा कि हम पूरे निकासी मार्ग पर युद्ध विराम की पुष्टि के लिए रूसी पक्ष से बात कर रहे हैं। इस कॉरिडोर का मार्ग मारियुपोल-निकोल्स्के-रोजिव्का-पोलोही-ओरिखीव- जपोरिजिया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us



यूक्रेन के सूमी में भारतीय छात्रों को लेकर बहुत चिंतित

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि.''हम यूक्रेन के सूमी में भारतीय छात्रों को लेकर बहुत चिंतित हैं। हमारे छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा बनाने के लिए तत्काल युद्धविराम के लिए कई चैनलों के माध्यम से रूस और यूक्रेन की सरकारों पर जोरदार दबाव डाला जा रहा है|हमने सभी भारतीय छात्रों को यूक्रेन में सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा है। सभी छात्र किसी सुरक्षित जगह पर रहें और अनावश्यक जोखिम ना उठाएं। विदेश मंत्रालय और हमारे दूतावास छात्रों से लगातार संपर्क में हैं|



मारियुपोल पर जारी है रूस की गोलाबारी

मारियुपोल के उप मेयर सर्गी ऑरलोव ने कहा है कि लोग शहर से निकलने की कोशिश कर रहे हैं तो उन पर गोलाबारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले हमारे लोगों ने कहा कि कुछ देर के लिए गोलाबारी बंद होगी। लेकिन यह जारी रही और वह मारियुपोल पर बम और रॉकेट बरसा रहे हैं। शहर पर गोलाबारी और जपोरिजिया के लिए मार्ग पर लड़ाई की वजह से लोगों को निकालना असंभव है।


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations



रोमानिया और मोल्दोवा से पिछले 7 दिनों में 6,222 भारतीयों को निकाला गया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,''रोमानिया और मोल्दोवा से पिछले 7 दिनों में 6,222 भारतीयों को निकाला गया। छात्रों को बुखारेस्ट (सीमा से 500 किमी) के बजाय सुसेवा (सीमा से 50 किमी) में उड़ानें संचालित करने के लिए लाया गया। अगले 2 दिनों में 1,050 छात्रों को निकाला जाएगा: 



कर्नाटक के 368 छात्रों की हुई वापसी

कर्नाटक नोडल अधिकारी मनोज राजन ने कहा है कि ''ऑपरेशन गंगा के तहत कर्नाटक के लगभग 368 छात्रों को निकाला गया है, राज्य के 298 और छात्र अभी भी वहां(यूक्रेन) फंसे हैं। अगले 3-4 दिनों में शेष छात्रों को लाए जाने की उम्मीद है|



66,224 यूक्रेनी पुरुष रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए विदेश से लौटे

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने कहा कि 66,224 यूक्रेनी पुरुष रूस के आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए विदेश से लौटे: रॉयटर्स


 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war



298 भारतीय छात्रों को निकालने के लिए बसों की व्यवस्था

यूक्रेन में भारत के दूतावास का कहना है कि, "उन्होंने खार्किव में पिसोचिन से 298 भारतीय छात्रों को निकालने के लिए बसों की व्यवस्था की है।"



यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचा

मुंबई: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक विशेष विमान मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचा।  एक छात्र ने बताया, "मैं खारकीव में फंसा हुआ था। वहां के हालात बहुत ज्यादा खराब हो चुके हैं। हम चाहते हैं कि ये युद्ध जल्द खत्म हो जाए।" 




'बच्चों को किसी भी परिस्थिति में बचाया जाए

दिल्ली में IMA अध्यक्ष डॉ सहजानंद ने कहा,''बच्चों को किसी भी परिस्थिति में बचाया जाए। अगर परिस्थिति सामान्य होती है तो बच्चे फिर से पढ़ने के लिए जा सकते हैं। लेकिन अगर यूक्रेन में परिस्थिति सामान्य नहीं हुई तो भारत सरकार को यहां के मेडिकल कॉलेजों में उन बच्चों की पढ़ाई को पूरा करवाना चाहिए|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


रूस के खिलाफ जंग में 66 हजार विदेशी हमारा साथ दे रहे: यूक्रेन

यूक्रेन ने कहा है कि रूस के खिलाफ जंग में 66 हजार विदेशी हमारा साथ दे रहे हैं। वहीं यूक्रेन में भारत के दूतावास का कहना है कि उन्होंने खारकीव के पिसोचिन से 298 भारतीय छात्रों को निकालने के लिए बसों की व्यवस्था की है।


जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर यूक्रेन का दोबारा कब्जा

यूक्रेनी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूक्रेन ने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट को रूस से दोबारा छीन लिया है।



रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का एलान किया

रूस के मीडिया आउटलेट स्पुतनिक ने एक सुधार किया और कहा कि रूस ने यूक्रेन में नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोलने के लिए 07:00* GMT से युद्धविराम की घोषणा की। संकट में फंसे लोगों को निकालने के लिए रूस की ओर से यूक्रेन के दो शहरों, मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का एलान किया गया है। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे सीजफायर किया जाएगा। इसके तहत कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता है तब तक रूस की तरफ से कोई हमला नहीं किया जाएगा।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


नवीन शेखरप्पा के शव को वापस लाने के प्रयास जारी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया,''यूक्रेन में गोलाबारी में मारे गए एक एमबीबीएस छात्र नवीन शेखरप्पा के शव को वापस लाने के प्रयास जारी हैं। हम भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं, इस मामले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बात की गई है|



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army 



यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी

यूक्रेन की राजधानी कीव पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। निवासियों को पास के आश्रय गृह जाने की अपील की गई है।



यूक्रेन के आइदर बटालियन पोस्ट को किया तबाह 

युद्ध के 10वें दिन भी रूस आक्रामक नजर आ रहा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसने पूर्वी यूक्रेन पर ड्रोन से अटैक कर आइदर बटालियन पोस्ट को तबाह कर दिया।



आक्रमण शुरू होने के बाद से रूस ने यूक्रेन पर एक सप्ताह में 500 से अधिक मिसाइलें दागी

यूक्रेन के द कीव इंडिपेंडेंट ने बताया,''आक्रमण शुरू होने के बाद से रूस ने यूक्रेन पर एक सप्ताह के भीतर 500 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। पेंटागन के एक अधिकारी ने कहा कि रूस प्रतिदिन लगभग दो दर्जन की दर से सभी प्रकार की मिसाइलों को लॉन्च कर रहा है|



यूक्रेन से एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची

दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची।  एक छात्रा ने बताया, "हमारे लिए वहां रहना बहुत कठिन था, हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें वहां से निकालकर यहां वापस लाए। वापस आकर हम बहुत खुश हैं।"


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 


खार्किव में कई धमाकों की आवाज सुनी गईं 

खार्किव में कई धमाकों की आवाज सुनी गईं। निवासियों को पास के आश्रयों में जाने के लिए कहा गया है: कीव इंडिपेंडेंट



Russian Ukrainian War LIVE

यूक्रेन में जोपोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले के बाद भारत ने शुक्रवार को आगाह किया कि परमाणु केंद्रों से संबंधित किसी भी दुर्घटना के जन स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। साथ ही उसने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को यूक्रेन में पैदा हो रहे मानवीय संकट को समझना चाहिए।



रूस की ओर से यूक्रेन पर शुरू किए गए हमलों को अब 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद यूक्रेन के कई शहर अब भी रूसी सेना के नियंत्रण से बाहर हैं। अब अमेरिका और नाटो के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यूक्रेन पर अपना कब्जा जमाने के लिए रूस तब तक बम बरसाएगा, जब तक सभी शहर खुद आत्मसमर्पण नहीं कर देते। अफसरों ने कहा कि रूस के हवाई हमलों की वजह से आने वाले दिनों में आम नागरिकों के मारे जाने का आंकड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले नाटो ने खुद यूक्रेन के हवाई मार्ग को नो फ्लाई जोन घोषित करने से इनकार कर दिया था। रूस और यूक्रेन ने मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों के निकलने के लिए युद्ध विराम का एलान किया है और मानवीय कॉरिडोर शुरू किया है।




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन