मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Ukraine- Russia War Day 28: विश्व तैराकी चैंपियनशिप से रूसी और बेलारूसी एथलीटों पर लगाया गया प्रतिबंध

Ukraine- Russia War Day 28: रूस यूक्रेन जंग का आज 28वां दिन है।रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सीनियर एडवाइजर एंतोली चुबाइस ने पद से इस्तीफा दे दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एंतोली ने…

Ukraine- Russia War Day 28: विश्व तैराकी चैंपियनशिप से रूसी और बेलारूसी एथलीटों पर लगाया गया प्रतिबंध
Ukraine- Russia War Day 28: विश्व तैराकी चैंपियनशिप से रूसी और बेलारूसी एथलीटों पर लगाया गया प्रतिबंध | फ़ोटो: TVL News

Ukraine- Russia War Day 28:   रूस यूक्रेन जंग का आज 28वां दिन है।रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सीनियर एडवाइजर एंतोली चुबाइस ने पद से इस्तीफा दे दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एंतोली ने यूक्रेन पर हमले का विरोध किया था। इसके बाद पुतिन ने उन्हें क्लाइमेट एन्वॉय की पोस्ट पर ट्रांसफर कर दिया था। एंतोली 1990 के दशक में बोरिस येल्तसिन सरकार में डिप्टी प्राइम मिनिस्टर भी रह चुके हैं।



दूसरी तरफ, बुधवार को ही पोलैंड की होम मिनिस्ट्री ने ऐलान किया कि उसने रूस के 45 डिप्लोमैट्स को देश छोड़ने को कहा है। इन पर आरोप है कि ये रूसी इंटेलिजेंस सर्विस के लिए काम कर रहे थे।



अमेरिका और रूस में जुबानी वार पलटवार भी जारी है। अमेरिका का दावा है कि रूस ने जिस मकसद के साथ यूक्रेन जंग शुरू की थी वो उसे हासिल करने में नाकाम रहा है। हालांकि, इस नाकामी के बावजूद यह युद्ध आसानी से खत्म नहीं होगा।अमेरिका के इन दावों पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दो टूक लहजे में कहा कि यूक्रेन युद्ध हमारे प्लान के मुताबिक ही चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसके अस्तित्व को खतरा होगा।



यूक्रेन पर हमले का 27वां दिन LIVE



रूस और बेलारूस के लोगों को विश्व तैराकी चैंपियनशिप से प्रतिबंधित: Federation

विश्व चैंपियनशिप से रूसी और बेलारूसी एथलीटों और अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया है|



फ्रांसीसी कंपनियों से रूस छोड़ने का आह्वान

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने फ्रांसीसी संसद को संबोधित करते हुए, फ्रांसीसी कंपनियों से रूस छोड़ने का आह्वान किया


यूक्रेन संघर्ष को लेकर पुुतिन ने की बेनेट से बात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में संघर्ष को लेकर इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ फोन पर बात की।



यूक्रेन को और एंटी टैंक हथियार उपलब्ध कराएगा स्वीडन

स्वीडन ने यूक्रेन को 5000 अतिरिक्त एंटी टैंक हथियार उपलब्ध कराने के लिए कहा है। स्वीडर पहले ही यूक्रेन अन्य सैन्य उपकरणों व सामग्रियों के साथ 5000 एंटी टैंक हथियार पहुंचा चुका है।



यूक्रेनियों के पुनर्वास की योजना सरल बना रहा अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन यूक्रेनी शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए प्रक्रिया को आसान करने की योजना बना रहा है।



यूक्रेन को परमाणु और केमिकल सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराएगा नाटो

नाटो (उत्तर अटलांटिक शांति संगठन) के महासचिव जोसेप स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि हम यूक्रेन को परमाणु और केमिकल सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन को साइबर सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराएंगे।



रूस ने मारियुपोल में राहतकर्मियों को बंधक बनाया

यूक्रेन के नेताओं आरोप लगाया है कि रूसी बलों ने एक मानवीय सहायता लेकर जा रहे काफिले को रोककर 15 बचावकर्मियों और चालकों को बंदी बनाया है। ये लोग मारियुपोल में भोजन और अन्य वस्तुएं पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अनुसार शहर में लगभग एक लाख लोग अब भी भीषण संकट के बीच रह रहे हैं।



बेलारूस ने यूक्रेन से राजनयिक मौजूदगी खत्म करने को कहा

रूस के करीबी सहयोगी बेलारूस ने यूक्रेन से कहा है कि वह देश में अपनी राजनयिक मौजूदगी को खत्म करे। बेलारूस के विदेश मंत्रालय ने इसके पीछे यूक्रेन की ओर से शत्रुतापूर्ण कार्रवाई और अपने आंतरिक मामलों में दखल देने का हवाला दिया है। बेलारूस ने यूक्रेन के एक राजदूत और चार कर्मचारियों को देश में रुकने की अनुमति दी है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-27-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


रूस ने इरपिन और होस्टोमेल में बरसाए फॉस्फोरस बम

इरपिन के मेयर ओलेक्जैंडर मार्कुशिन के अनुसार रूसी सैनिकों ने कीव के बाहरी इलाकों (इरपिव व होस्टोमेल) में 22 मार्च की रात फॉस्फोरस बम से हमला किया था। नागरिकों के खिलाफ इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल जिनेवा कन्वेंशन के अनुसार प्रतिबंधित है।



रूस के जलवायु दूत ने छोड़ा पद और देश

रूस के जलवायु दूत एनाटोली कुबाइस यूक्रेन पर हमले की वजह से अपने पद से हट गए हैं और उन्होंने देश छोड़ दिया है। वह इस हमले के विरोध में क्रेमलिन के साथ संबंध तोड़ने वाले रूस के अभी तक के सर्वोच्च स्तर के अधिकारी बन गए हैं।



शत्रु देशों के साथ अनुबंधों को रूबल में बदलेगा रूस

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की सरकारी ऊर्जा कंपनी गैजप्रोम को आदेश दिया है कि वह शत्रु दशों के साथ तेल और गैस के अनुबंधों को रूबल में बदले, ताकि देश की मुद्रा मजबूत हो सके। पुतिन ने कहा है कि यूरोपीय संघ को गैल आपूर्ति के लिए रूस केवल रूबल स्वीकार करेगा



अप्रैल तक समाप्त हो सकता है रूसी हमले का सक्रिय चरण

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्टोविच ने कहा है कि हमें रूसी हमले के सक्रिय चरण के अप्रैल अंत तक समाप्त होने की उम्मीद है क्योंकि कई इलाकों में रूस की बढ़त को रोका जा चुका है। अरेस्टोविच ने कहा कि रूस अपने आक्रमण बलों का 40 फीसदी हिस्सा खो चुका है और रूस की ओर से परमाणु युद्ध छेड़ने की आशंका भी कम हुई है।



कीव के पास यूक्रनी सेना के घेरे में रूसी सैनिक

यूक्रेन के बुका शहर की काउंसिल ने बताया है कि यूक्रेनी सेना ने कीव के पास स्थित बुका, इरपिन औप होल्टोमेल को घेर लिया है। इसका मतबल है कि कीव के उत्तर-पश्चिम में मौजूद रूसी सैनिक यूक्रेनी सेना के घेरे में आ गए हैं।



युद्ध में अब तक 121 यूक्रेनी बच्चों की मौत

यूक्रेन के महाभियोजक कार्यालय ने बताया है कि रूस की ओर से शुरू किए गए इस युद्?? में अब तक 121 यूक्रेनी बच्चों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 167 बच्चे घायल हुए हैं।



यूक्रेन का दावा, रूस के 15600 सैनिक मारे गए

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के अनुसार 24 फरवरी को युद्ध की शुरुआत के बाद से रूस के अब तक लगभग 15,600 सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के अब तक 101 विमानों, 124 हेलिकॉप्टरों और 517 टैंकों का भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा उसके विभिन्न प्रकार के 1578 बख्तरबंद वाहन भी नष्ट किए जा चुके हैं।



फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन और इटली के नागरिक चाहते हैं और प्रतिबंध

कीव स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स की ओर से मार्च मध्य में कराए गए एक पोल में सामने आया है कि फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्वीडन के 47 फीसदी लोगों का मानना है कि रूस के खिलाफ लगाए गए वर्तमान प्रतिबंध काफी नहीं हैं। 76 फीसदी ने कहा कि युद्ध रोकने के लिए जब तक जरूरी है प्रतिबंध जारी रहने चाहिए। वहीं, 24 फीसदी ने कहा कि लोगों के जीवन पर पड़ रहे असर की वजह से प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए और सामान्य कारोबार होना चाहिए।



खरसन में एयरड्रोम पर यूक्रेन का नौवां हमला

यूक्रेन के राष्ट्रपति सलाहकार ओलेक्सी अरेस्टोविच ने कहा है कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने खरसन में स्थित एक एयरड्रोम चोर्नोबाइवका पर नौवीं बार हमला किया है। इसका इस्तेमाल रूसी सैनिक कमांड पोस्ट के रूप में कर रहे हैं।




पोलैंड से निकाले गए 45 संदिग्ध रूसी राजनयिक

पोलैंड के आंतरिक मंत्री मारियुस्ज कमिंस्की ने बुधवार को कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्यों ने 45 रूसी जासूसों को निकाल दिया है जो राजनयिक बन कर यहां रह रहे थे।



एस्टोनिया के पूर्व राष्ट्रपति ने दी दो यूक्रेनियों को अपने घर में शरण

एस्टोनिया के पूर्व राष्ट्रपति टूमस हेंड्रिक इल्वेस ने दो यूक्रेनी शर्णार्थियों को अपने निजी घर में जगह दी है। दोनों यूक्रेनी नागरिक कीव के रहने वाले हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी।



पूर्वी यूक्रेन में घेराबंदी की कोशिश में रूसी बल

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार रूसी सैनिक यूक्रेनी बलों को पूर्वी यूक्रेन में घेरने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए रूसी सैनिक खारकीव में उत्तर और मारियुपोल में दक्षिण की ओर बढ़ रहे हैं।



रूसी सेना ने नष्ट किया चेर्नीहीव पुल

रूसी बलों ने कीव के लिए चेर्नीहिव पुल को नष्ट कर दिया है। इस पुल का उपयोग चेर्नीहीव में फंसे नागरिकों को वहां से निकालने के लिए और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। यह कीव से लगभग 130 किमी उत्तरपूर्व की ओर स्थित था। चेर्निहीव में बिजली आपूर्ति भी बाधित है।



45 रूसी राजनयिकों को निकालने की तैयारी में पोलैंड

पोलैंड की इंटर्नल सिक्योरिटी एंड काउंटर एस्पियोनेज सर्विस एबीडब्ल्यू ने 45 संदिग्ध रूसी राजनयिकों की पहचान की है जो जासूस हो सकते हैं। इसने विदेश मंत्रालय से इन राजनयिकों को निकालने के लिए कहा है।



यूके में यूक्रेन के राजदूत ने कहा- हमें हथियारों की जरूरत

यूनाइटेड किंगडम (यूके) में यूक्रेन के राजदूत वेदिम प्रिस्ताइको ने कहा है कि रूस के हमले से निपटने के लिए यूक्रेन को लंबी रेंज के एंटी टैंक हथियारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में हथियार नहीं हैं। हमें अपना हथियारों का स्टॉक बढ़ाने के लिए मदद की जरूरत है।



जेलेंस्की बोले- पुतिन मारियुपोल में करना चाहते हैं नरसंहार

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भावुक होते हुए कहा कि रूस की मारियुपोल की घेराबंदी  नरसंहार के बराबर है, जिसमें कम से कम एक लाख नागरिक बिना भोजन और पानी के बंदरगाह शहर में फंस गए हैं।



पुतिन के खिलाफ हो रही थी साजिश

एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को डर था कि उन्हें जहर दिया जा सकता था। इसलिए उन्होंने फरवरी में अपने सभी निजी कर्मचारियों को बदल दिया था। खबरों के मुताबिक जिन लोगों को बर्खास्त किया गया उनमें रसोइया, धोबी, अंगरक्षक आदि शामिल थे।



रूस ने चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र की एक नयी प्रयोगशाला को किया नष्ट

रूसी सैन्य बलों ने चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र की एक नयी प्रयोगशाला को नष्ट कर दिया है, जो कि रेडियोधर्मी कचरे के प्रबंधन में सुधार करने के लिए काम करती थी। चेर्नोबिल अपवर्जन क्षेत्र के लिए जिम्मेदार यूक्रेन की सरकारी एजेंसी ने यह जानकारी दी।



जी-20 समूह में रूस के साथ पहले की तरह व्यापार मुश्किल: अमेरिका

अमेरिका ने कहा कि जी-20 जैसे समूह में रूस के साथ पहले की तरह व्यापार नहीं हो सकता।


Ukraine Russia War

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 28वें दिन भी जंग जारी है। रूसी सेना लगातार कीव समेत कई शहरों पर हमले कर रही है। दोनों देशों में कोई भी देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। ब्रिटेन ने कहा है कि रूसी सैनिक यूक्रेनी बलों को देश के पूर्वी हिस्से में घेरने की कोशिश कर रहे हैं। पोलैंड ने 45 रूसी जासूसों को निकाल दिया है जो राजनयिक बन कर वहां रह रहे थे। रूसी बलों ने कीव के लिए चेर्नीहिव पुल को नष्ट कर दिया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।