रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 15वां दिन है। रूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़े गुरुवार को दो सप्ताह पूरे हो गए। जंग के पंद्रहवें दिन भी इसके थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं, हालांकि दोनों देशों के तेवर कुछ नरम पड़े हैं। यूक्रेन जहां नाटो की सदस्यता की जिद से पीछे हटा है, वहीं रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन की मौजूदा सरकार को गिराना नहीं चाहता बल्कि इस देश को वह तटस्थ बनाना चाहता है। इस बीच, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध की जांच का आह्वान किया है।
रूस-यूक्रेन जंग में पहली बार CIA चीफ विलियम बर्न्स का बयान आया है। बर्न्स ने कहा- चीन की इंटेलिजेंस एजेंसियां अपने राष्ट्रपति को पुतिन के इरादों के बारे में बताने में नाकाम रहीं। चीन की इमेज को इससे काफी नुकसान हुआ। हमें लगा था कि चीन और रूस इंटेलिजेंस शेयरिंग कर रहे हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और इसके सबूत अब सामने आ रहे हैं।
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार रात जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज से बातचीत की। इसके बाद कहा- सीजफायर के लिए रूस के राष्ट्रपति जो शर्तें रख रहे हैं, वो किसी भी सूरत में और किसी को कबूल नहीं हो सकतीं। अमन की उम्मीद तो की जा सकती है, लेकिन कोई ठोस आधार तो हो।
यूक्रेन पर हमले का 14वां दिन LIVE
दो दिनों में सुमी, कीव ओब्लास्ट से 80,000 नागरिकों को निकाला गया है: यूक्रेनी मंत्री इरीना वीरेशचुक के हवाले से द कीव इंडिपेंडेंट
मॉस्को ने कभी युद्ध नहीं चाहा: रूस
रूसी समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, "मॉस्को ने कभी युद्ध नहीं चाहा और मॉस्को मौजूदा संघर्ष को समाप्त करना चाहता है।"
तेल आयात के बारे में वेनेजुएला के साथ कोई सक्रिय बातचीत नहीं: US
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का मानना है कि तेल कंपनियों के पास उपकरण और क्षमता है कि उन्हें अमेरिका में अधिक तेल प्राप्त करने की आवश्यकता है। तेल आयात के बारे में वेनेजुएला के साथ कोई सक्रिय बातचीत नहीं है।
जेलेंस्की और बाइडेन के आरोप
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के हमले की वजह से उनके देश को अब तक करीब 100 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। जेलेंस्की का बयान उनके इकोनॉमिक एडवाइजर ने जारी किया। दूसरी तरफ, जो बाइडेन ने आरोप लगाया है कि अमेरिका में 40 साल की सबसे ज्यादा महंगाई है और इसकी वजह पुतिन की हरकतें हैं।
बाइडेन ने क्या कहा
अमेरिका में महंगाई दर 7.9% हो गई है। इसे 40 साल की सबसे ज्यादा महंगाई दर माना जा रहा है। राष्ट्रपति बाइडेन का कहना है कि इसकी एक वजह रूस का यूक्रेन पर हमला और पुतिन की जिद है। यूएस प्रेसिडेंट ने कहा- ये सही है कि अमेरिका में महंगाई दर 40 साल में सबसे ज्यादा है, लेकिन रूस के राष्ट्रपति को इस हरकत की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम बहुत जल्द कीमतों पर काबू पा लेंगे।
अमेरिका ने यूक्रेन की मदद के लिए बढाए हाथ
अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से प्रभावित निर्दोष नागरिकों का समर्थन करने के लिए यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) के माध्यम से अमेरिका सरकार से नई मानवीय सहायता में लगभग 53 मिलियन डॉलर की घोषणा की।
यूक्रेन में रूसी संपत्ति होगी जब्त, जेलेंस्की ने कानून पर किए दस्तखत
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक कानून पर दस्तखत कर दिए हैं जो यूक्रेन में रूसी संपत्ति को जब्त करने की अनुमति देता है। यह कानून यूक्रेन को रूसी संघ या इसके नागरिकों की संपत्तियों को बिना मुआवजे के जब्त करने का अधिकार देता है। संसद ने इस कानून को तीन मार्च को पारित कर दिया था। यूक्रेन के मीडिया संस्थान कीव इंडिपेंडेंट ने यह जानकारी दी है।
यूक्रेन सहित अपने सभी ऊर्जा निर्यात जारी रखे हुए है रूस
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस यूक्रेन सहित अपने सभी ऊर्जा निर्यात जारी रखे हुए है|
दबाव जारी रहा तो ऊपर जाएंगी वैश्विक खाद्य कीमतें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि अगर रूस पर अंतरराष्ट्रीय आर्थिक दबाव जारी रहा तो वैश्विक खाद्य कीमतें और ऊपर जाएंगी। पुतिन की अध्यक्षता में हुई सरकार की एक उच्चस्तरीय बैठक में रूस के कृषि मंत्री दिमित्री पैट्रुशेव ने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा सुरक्षित है और मॉस्को वैश्विक कृषि बाजारों के लिए अपने निर्यात दायित्वों को पूरा करना जारी रखेगा। पुतिन ने यह भी कहा है कि रूस सभी ऊर्जा निर्यात जारी रखे हुए है, इनमें यूक्रेन के जरिए होने वाला निर्यात भी शामिल है।
रूस का दावा, चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हुई
रूस के ऊर्जा मंत्रालय ने दावा किया है कि बेलारूस के विशेषज्ञों ने चेर्नोबिल परमाणु पावर प्लांट में विद्युत आपूर्ति बहाल कर ली है। इस परमाणु संयंत्र पर रूस की सेना ने करीब दो सप्ताह पहले कब्जा कर लिया था। रूस की सरकारी ऊर्जा कंपनी ने कहा था कि रूसी सैनिकों की ओर मुख्य इलेक्ट्रिकल क्षतिग्रस्त करने के बाद यह संयंत्र बंद हो गया था।
बातचीत नाकाम
गुरुवार को तुर्की के एंटाल्या शहर में रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों की बातचीत नाकाम हो गई। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा- बातचीत में हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके। सीजफायर पर तो बातचीत भी नहीं हुई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की चाहें तो हमारे प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन उनसे मीटिंग को तैयार हैं। आज नहीं तो कल, बातचीत तो करनी ही होगी।
एक-दूसरे पर आरोप
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रवादी लोग नागरिकों की निकासी में रुकावटें डाल रहे हैं। वहीं, यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि रूस ने देश के 4 लाख नागरिकों को बंधक बना लिया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा- अब तक रूस के 12 हजार सैनिक मारे गए हैं। उसके 317 टैंक, 49 एयरक्राफ्ट, 81 हेलिकॉप्टर, 60 फ्यूल टैंक और 7 ड्रोन तबाह किए जा चुके हैं।
मारियुपोल में सामूहिक कब्रगाह
यूक्रेन का कहना है कि रूसी आक्रमण के बाद से मारियुपोल में 1,170 नागरिक मारे गए हैं। इन्हें सामूहिक कब्रगाह में दफनाया जा रहा है। लगातर बमबारी के चलते अंतिम संस्कार भी मुश्किल हो गया है। इनकी मौत पर आंसू बहाने वाला भी कोई नहीं है।
प्रतिबंधों का जवाब देने के लिए पुतिन ने की बैठक
रूस को यूक्रेन पर हमला करने की वजह से पश्चिमी देशों की ओर से ऐतिहासिक रूस से सख्त प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इन प्रतिबंधों का जवाब देने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरकार की एक बैठक की अध्यक्षता की। रूस यूक्रेन पर हमले को एक विशेष सैन्य अभियान बताता है।
कमला हैरिस ने उठाई रूस के खिलाफ जांच की मांग
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन पर हमले और नागरिकों पर बमबारी को लेकर रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराधों की जांच का आह्वान किया है। पोलैंड की राजधानी वारसा में हैरिस ने कहा कि यूक्रेन पर हमले व निर्दोष नागरिकों व अस्पतालों पर बमबारी को लेकर रूस पर युद्ध अपराध का मुकदमा चलना चाहिए। नाटो के प्रति अमेरिकी समर्थन जताते हुए उन्होंने बुधवार को एक मेटरनिटी होम पर बमबारी में गर्भवती महिलाओं के घायल होने पर दुख जताया।
यूक्रेन को 13.5 अरब डॉलर की मदद
अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने यूक्रेन व सहयोगी देशों को 13.6 अरब डॉलर की मदद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह यूक्रेन को 1.5 खरब डॉलर की बहुपक्षीय वित्तीय मदद का हिस्सा है।
कीव के पास से 700 लोग निकले, कारों पर सफेद झंडे लगाए
राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में स्थित 700 लोग कारों पर सफेद झंडे लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकले। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि वोरजेल और इरपिन से करीब 700 लोगों को निकाला गया है। इनमें से कई ने कुछ दिनों से कुछ नहीं खाया है।
यूएस ने यूक्रेन में संभावित रूसी रासायनिक हमले की चेतावनी दी
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि यूएस ने यूक्रेन में संभावित रूसी रासायनिक हमले की चेतावनी दी।
मारियुपोल के स्पताल पर गिरे रूसी बम, अभी तक 17 लोग घायल
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि,'' आज का दिन सब कुछ परिभाषित करता है। यह परिभाषित करता है कि कौन किस तरफ है। रूसी बम मारियुपोल के एक अस्पताल पर गिरे, अभी तक 17 लोग घायल हैं। बचाव दल अभी भी मलबे में सर्च कर रहे हैं|
यूक्रेन की मदद करने के वैकल्पिक विकल्पों में कई देशों के साथ चर्चा कर रहे हैं:US
पेंटागन प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि,''यूक्रेन की मदद करने के वैकल्पिक विकल्पों में दुनिया भर के अन्य सहयोगियों और साझेदार देशों के साथ काम करना शामिल है जिनके पास यूक्रेन को प्रदान करने के लिए अतिरिक्त वायु रक्षा क्षमताएं हो सकती हैं। हम इस बारे में कई देशों के साथ चर्चा कर रहे हैं|
बच्चों के अस्पताल पर बमबारी को जेलेंस्की ने बताया नरसंहार
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारियुपोल में बुधवार को बच्चों के अस्पताल पर रूसी बमबारी को नरसंहार करार दिया है। उन्होंने कहा कि रूस ने यहां संघर्ष विराम के बाद भी बम बरसाए। एक समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि बच्चों के अस्पताल पर हवाई हमले से 17 कर्मचारी घायल हो गए।
Russia-Ukraine War Day 15
रूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़े गुरुवार को दो सप्ताह पूरे हो गए। जंग के पंद्रहवें दिन भी इसके थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं| यूक्रेन जहां नाटो की सदस्यता की जिद से पीछे हटा है, वहीं रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन की मौजूदा सरकार को गिराना नहीं चाहता बल्कि इस देश को वह तटस्थ बनाना चाहता है। उधर, अमेरिका ने रूस द्वारा यूक्रेन में रासायनिक व जैविक हमले की आशंका जताते हुए आगाह किया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नाटो में शामिल न होने के एलान के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी नरमी दिखाई है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा है कि हमारा मकसद यूक्रेन की सरकार को गिराना नहीं, बल्कि तटस्थ स्थिति सुनिश्चित करना है। रूस इस लक्ष्य को हासिल कर के रहेगा। मारिया ने कहा, यूक्रेन से अगले दौर की वार्ता में और अधिक महत्वपूर्ण प्रगति की उम्मीद है। विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव तुर्की में हैं, जहां वह यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्रो कुलेबा के साथ बातचीत करेंगे। इस बीच, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध की जांच का आह्वान किया है।