मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन में अमेरिकी सैनिकों को भेजने का कोई इरादा नहीं: US

वाशिंगटन: Russia and Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 15वां दिन है। इस बीच अमेरिका ने कहा,''रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए अमेरिका का कोई इरादा नहीं है| व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा…

रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन में अमेरिकी सैनिकों को भेजने का कोई इरादा नहीं: US
रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन में अमेरिकी सैनिकों को भेजने का कोई इरादा नहीं: US | फ़ोटो: TVL News

वाशिंगटन: Russia and Ukraine War:  रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 15वां दिन है। इस बीच अमेरिका ने कहा,''रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए अमेरिका का  कोई इरादा नहीं है| व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा,''रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूएस का यूक्रेन में हमारे सैनिकों को भेजने का कोई इरादा नहीं है। हमारा आकलन इस पर आधारित है कि विश्व युद्ध को कैसे रोका जाए|



दरअसल,अमेरिका ने चेतावनी दी है कि रूस की सेना यूक्रेन पर केमिकल अटैक कर सकती है। वही इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा- अमेरिका की जैविक हथियार प्रयोगशालाओं और यूक्रेन में रासायनिक हथियारों के विकास के बारे में रूस के दावे बेतुके हैं। इन दावों के जरिए वो भविष्य में हमलों के लिए जमीन तैयार कर रहा है।



व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा था कि यूएस ने यूक्रेन में संभावित रूसी रासायनिक हमले की चेतावनी दी। वही रूस-यूक्रेन जंग में पहली बार CIA चीफ विलियम बर्न्स का बयान आया है। बर्न्स ने कहा- चीन की इंटेलिजेंस एजेंसियां अपने राष्ट्रपति को पुतिन के इरादों के बारे में बताने में नाकाम रहीं। चीन की इमेज को इससे काफी नुकसान हुआ। हमें लगा था कि चीन और रूस इंटेलिजेंस शेयरिंग कर रहे हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और इसके सबूत अब सामने आ रहे हैं।



फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार रात जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज से बातचीत की। इसके बाद कहा- सीजफायर के लिए रूस के राष्ट्रपति जो शर्तें रख रहे हैं, वो किसी भी सूरत में और किसी को कबूल नहीं हो सकतीं। अमन की उम्मीद तो की जा सकती है, लेकिन कोई ठोस आधार तो हो।



जेलेंस्की और बाइडेन के आरोप

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के हमले की वजह से उनके देश को अब तक करीब 100 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। जेलेंस्की का बयान उनके इकोनॉमिक एडवाइजर ने जारी किया। दूसरी तरफ, जो बाइडेन ने आरोप लगाया है कि अमेरिका में 40 साल की सबसे ज्यादा महंगाई है और इसकी वजह पुतिन की हरकतें हैं।



बाइडेन ने क्या कहा

अमेरिका में महंगाई दर 7.9% हो गई है। इसे 40 साल की सबसे ज्यादा महंगाई दर माना जा रहा है। राष्ट्रपति बाइडेन का कहना है कि इसकी एक वजह रूस का यूक्रेन पर हमला और पुतिन की जिद है। यूएस प्रेसिडेंट ने कहा- ये सही है कि अमेरिका में महंगाई दर 40 साल में सबसे ज्यादा है, लेकिन रूस के राष्ट्रपति को इस हरकत की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। हम बहुत जल्द कीमतों पर काबू पा लेंगे।



मारियुपोल मेटर्निटी अस्पताल पर रूस का हमला

यूक्रूेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा- मारियुपोल अस्पताल पर रूस ने हमला किया है। लोग, बच्चे मलबे में दबे हैं। अत्याचार! दुनिया कब तक आतंक को नजरअंदाज करती रहेगी? फौरन नो फ्लाय जोन घोषित किया जाए! हत्याएं बंद की जाएं! आपके पास ताकत है, लेकिन ऐसा लगता है कि हम इंसानियत खो रहे हैं।’



बातचीत नाकाम

गुरुवार को तुर्की के एंटाल्या शहर में रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों की बातचीत नाकाम हो गई। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा- बातचीत में हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके। सीजफायर पर तो बातचीत भी नहीं हुई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की चाहें तो हमारे प्रेसिडेंट व्लादिमिर पुतिन उनसे मीटिंग को तैयार हैं। आज नहीं तो कल, बातचीत तो करनी ही होगी।



अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस ने नाटो देशों को भरोसा दिलाया है कि अगर उन पर किसी तरह की आंच आई तो अमेरिका हर कीमत पर उनकी हिफाजत करेगा। हैरिस ने कहा- हमारे किसी भी सहयोगी पर हमला, अमेरिका पर हमला माना जाएगा। हमने करीब 5 हजार सैनिक और पैट्रियट मिसाइलें पोलैंड में तैनात की हैं। फूड प्रोग्राम के लिए 50 लाख डॉलर रिलीज कर दिए गए हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-15-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


एक-दूसरे पर आरोप
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रवादी लोग नागरिकों की निकासी में रुकावटें डाल रहे हैं। वहीं, यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि रूस ने देश के 4 लाख नागरिकों को बंधक बना लिया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा- अब तक रूस के 12 हजार सैनिक मारे गए हैं। उसके 317 टैंक, 49 एयरक्राफ्ट, 81 हेलिकॉप्टर, 60 फ्यूल टैंक और 7 ड्रोन तबाह किए जा चुके हैं।



मारियुपोल में सामूहिक कब्रगाह

यूक्रेन का कहना है कि रूसी आक्रमण के बाद से मारियुपोल में 1,170 नागरिक मारे गए हैं। इन्हें सामूहिक कब्रगाह में दफनाया जा रहा है। लगातर बमबारी के चलते अंतिम संस्कार भी मुश्किल हो गया है। इनकी मौत पर आंसू बहाने वाला भी कोई नहीं है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-14-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।