Russia-Ukraine War Day 56: रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 56वां दिन है।रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना अमेरिका और अन्य बड़े देशों की मदद से युद्ध में डटकर खड़ी है। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने जानकारी दी है कि अमेरिका यूक्रेन को एक और सैन्य सहायता पैकेज मुहैया कराएगी।
इसी बीच ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर हमले को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के फैसले पर क्रेमलिन के अंदर के कुछ अधिकारी कथित तौर पर सवाल उठाने लगे हैं। ऐसे अधिकारियों की संख्या बढ़ रही है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अधिकारियों ने यूक्रेन पर हमले को बड़ी गलती बताया है और कहा है कि इससे देश कई साल पीछे चला जाएगा।
वहीं, EU चीफ चार्ल्स मिशेल ने यूक्रेन के शहर बोरोड्यांका का दौरा किया। मिशेल ने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कहा कि यहां हुए युद्ध अपराधों को इतिहास कभी नहीं भूलेगा। यह शहर राजधानी कीव से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम की ओर है। 20 अप्रैल को यहां रूसी सेना ने भारी बमबारी की थी।
यूक्रेन पर हमले का 56वां दिन
● रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों के विंबलडन प्रतिबंध से डब्ल्यूटीए 'बेहद निराश'
2022 में जीडीपी का 86 फीसदी हो जाएगा यूक्रेन पर कर्ज
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अनुमान व्यक्त किया है कि साल 2022 में यूक्रेन का कर्ज इसकी जीडीपी के 86 फीसदी तक पहुंच जाएगा। आईएमएफ ने कहा कि देश के बजट में भी 17.8 फीसदी कमी आने की संभावना है। साल 2021 में यूक्रेन की सरकार का कर्ज देश की जीडीपी का 49 फीसदी था।
● विंबलडन ने यूक्रेन के आक्रमण के जवाब में 2022 टूर्नामेंट से रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन पुरुषों के टूर आयोजकों ने बुधवार को इस कदम को "अनुचित" करार दिया।
● यूक्रेन को सहयोगियों से पूरा विमान नहीं मिला है, केवल Parts मिले है: पेंटागन
● रूसी आईसीबीएम परीक्षण 'रूटीन' है, 'खतरा नहीं': पेंटागन
यूक्रेनी शख्सियतों पर प्रतिबंध लगा रहा रूस
रूस के मीडिया ने यूक्रेनी शख्सियतों की एक सूची जारी की है जिन पर कथित तौर पर 50 साल के लिए देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, क्रेमलिन से जुड़े कुछ मीडिया संगठनों ने 31 यूक्रेनी शख्सियतों, टीवी एंकर और इंफ्लुएंसर्स पर रूस में एंट्री पर रोक लगाने की बात कही है।
● एटीपी ने रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने के विंबलडन के "अनुचित" निर्णय की आलोचना की
रूस के यूक्रेन पर हमले में कई शहर तहस-नहस हो चुके हैं। जंग में लाखों लोग बेघर हुए हैं तो हजारों लोग जान गंवा चुके हैं। हर रोज दिल-दिमाग को झकझोरने वाली कहानी और तस्वीरों के आने का सिलसिला जारी है। ऐसे में यूक्रेन के एक अस्पताल की मां और उसके बच्चे की कहानी सामने आयी है। जिनके पति जंग में अपने देश के लिए लड़ने गए हैं। जिनका 4 साल का बेटा कहता है कि मेरे पापा एक हीरो हैं। बंकर में रह रहे बच्चे अब बाहर निकलने से भी डरते हैं। उनको डर है कि कहीं बम न बरसने लगे।
अस्पताल के बाहर निकलना खतरनाक
दक्षिणी यूक्रेन में एक अस्थायी, गुप्त अस्पताल में एक महिला सुसलेंको अपने परिवार के लिए जिंदगी को सहनीय बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। वह अस्पताल में बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है, जहां हर वक्त बम बरस रहे हैं, यहां घर से बाहर निकलना भी खतरनाक है।
अस्पताल में स्टिकर लगाकर बच्चों को कर रही खुश
Mykolaiv शहर में जंग के बीच एक बंकर तैयार किया गया था, जो अब बच्चों का वार्ड है। बेसमेंट में किसी तरह कुछ खाने का और दवा का इंतेजाम किया जा रहा है। यहां दो बच्चों की मां, ओक्साना सुसलेंको ने दीवारों पर स्टिकर और पर्दे लगाकर अपने दो बेटे चार साल का निकिता और 11 साल का आर्टेम को किसी तरह से खुश रखने की कोशिश कर रही है।
बेसमेंट में खाना-पानी का इंतजाम मुश्किल
महिला ने बताया कि मेरे दोनों बच्चे यहां खिलौना टैंक और मिसाइल लांचर के साथ खेल रहे हैं। सुसलेंको ने चार दिन पहले अपने पति से आखिरी बार बात की थी। वह मारियुपोल के शहर में पकड़े गए कुछ अंतिम सैनिकों में से एक है। उसने बताया कि जंग के बीच सब कुछ वास्तव में बहुत बर्बाद हो गया है। पीने को पानी तक नहीं है और न ही कोई खाने का एंतजाम। वे सभी भूखे और गंदे हैं क्योंकि जंग के बीच नहाने और खाने का कोई इंतजाम नहीं है। यही हाल आम लोगों का भी है।
लोग अपने घर के यार्ड में दफना रहे शव
महिला ने बताया कि सड़क पर हर जगह शव दिख रहे हैं। लोग उन्हें अपने सामने के यार्ड में दफना रहे हैं। देश और अपने आसपास ऐली हालत देख कर अब मैं हार चुकी हूं। मैं बस इतना ही कर सकती हूं कि मेरे पास जो कुछ भी है, उससे मैं अपने बच्चे की देखभाल कर रही हूं। मेरे बच्चे अब आसानी से समझ रहे हैं कि हमारे आसपास क्या चल रहा है। इसी बीच वह अपने बेटे से पूछती है कि बेटा बताओ तुम्हारे पिता कौन हैं और वह क्या करते हैं।
अस्पतालों में भी हो रही गोलीबारी
महिला ने बताया कि मेरे बच्चे जमीन से उपर जाने से डरते हैं। वह अंत तक वहीं रहेंगे। बंकर में अन्य बच्चों की तरह, दोनों बच्चे जमीन से ऊपर जाने से डरते हैं। डॉक्टर भी यही चाहते हैं कि इस जगह के बारे में लोगों को पता न लगे, नहीं तो यहां भी सैनिक ???मला कर सकते हैं। यहीं पास के अस्पताल में तीन अगल-अलग तरफ से गोलीबारी की गई।
जंग के हमले में 324 अस्पताल बर्बाद
जिनेवा कन्वेंशन के आर्टिकल 18 में कहा गया है कि कोई भी अस्पताल हमले का उद्देश्य नहीं हो सकता। युद्ध के आसपास के क्षेत्रों में भी नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण का प्रावधान किया गया है ताकि किसी भी नागरिक के अधिकारों का उल्लंघन ना किया जा सके। यह एक उल्लंघन है जिसकी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय द्वारा जांच की जा सकती है, फिर भी, एक यूक्रेनी मानवाधिकार आयुक्त ल्यूडमिला डीन्सोवा के अनुसार, जंग शुरू होने के बाद से 324 अस्पताल बर्बाद हो गए हैं।
लोगों को डराने के लिए भी हो रही गोलीबारी
अस्पताल के प्रमुख डॉ ओलेक्जेंडर प्लायटकिन ने कहा कि अस्पताल को बर्बाद करने के लिए और यहां के लोगों को डराने के लिए गोलीबारी की गई। हाल के दिनों में बहुत सारे सारे अस्पताल में सैनिकों ने हमला किया उनका लक्ष्य लोगों को डराना है ताकि लोग दहशत में रहें। डॉ प्लायटकिन का कहना है कि इस जंग में कई बच्चे घायल हो रहे हैं। हमारे हॉस्पिटल में 24 से अधिक बच्चे भर्ती हैं, जो बुरी तरह से घायल है। वह बच्चे अपने माता पिता के साथ कब्जे वाले क्षेत्रों में रह रहें थे, जहां उन पर गोलियों से बौछार की गई ।
इलाके में लगभग एक सप्ताह से पानी नहीं
मायकोलाइव में लोगों के घरों में एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। वहां के लोग शहर के बाहर से जाकर पानी ले रहे हैं या कभी कभार मोबाइल पानी के टैंकरों में पानी इकट्ठा करते हैं। इनमें से 71 साल के एक बुजुर्ग वलोडिमिक फेडोरेंको ऐसे भी हैं जिनके पैर में बहुत गहरा घाव है। उस बुजुर्ग ने बताया कि मेरे यार्ड में दो बम गिरे, मैंने खुद उस बम को उठाकर फेंक दिया, और तीसरा बम चार मीटर दूर गिरा। इस बम की वजह से मेरे दाहिने पैर बुरी तरह घायल हो गए। मेरा कुत्ता मुझसे कुछ मीटर दूर था। इस हमले में वह भी बुरी तरह घायल हो गया, इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग ने बताया कि पास के चर्च में पिछले शुक्रवार को हमला हुआ। खून से सना चर्च का पार्क और वहां खून से सनी एक टोपी देख पता लगाया जा सकता है कि वहां की स्थिति कितनी भयावह है।
चर्च में हुए हमले में 15 लाग घायल
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि चर्च के विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी, ओक्साना बायजिना ने बताया कि चर्च के पास एक बेंच पर बैठी महिला की मौत हो गई थी। उस हमले में मेरा सिर फट गया था। मैंने वहां हमले में जख्मी एक बिना हाथ के एक बच्चे को देखा, उस हमले में चर्च की खिड़कियां हवा में उड़ रही थी। लोग अपने देश के नागरिक और सैनिक के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि सब ठीक हो जाए। लोग यहां प्रार्थना कर रहे हैं कि युद्ध समाप्त हो जाए और सारे सैनिक सही सलामत अपने घर वापस आ जाए। करने के लिए किसी भी चीज से अधिक प्रार्थना करते हैं।
मैरियूपोल से निकला बसों का छोटा काफिला
नागरिकों को लेकर बसों का एक छोटा सा काफिला मैरियूपोल से निकला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह काफिला एक पूर्व नियोजित निकासी बिंदु से रवाना हुआ। शहर के अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि उन्हें रूस के साथ एक शुरुआती समझौते के तहत लगभग 6000 लोगों को यहां से निकालने की उम्मीद है।
● यूरोपीय संघ को विभाजित करने में पुतिन 'सफल नहीं होंगे': परिषद प्रमुख मिशेल
● यूक्रेन की यूरोपीय संघ की सदस्यता 'हमारे देश के लिए प्राथमिकता': राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की
प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन ने 2022 के टूर्नामेंट से रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया
विंबलडन आयोजकों ने यूक्रेन के आक्रमण के जवाब में 2022 टूर्नामेंट से रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा है कि वे 'सबसे मजबूत माध्यमों के माध्यम से रूस के वैश्विक प्रभाव को सीमित करने' के लिए काम कर रहे थे।
● भारतीय कंपनी टाटा स्टील ने रूस के साथ कारोबार बंद करने का ऐलान किया है।
हा है।
कब्जे वाले इलाकों से लोगों को जबरन ले जाने की तैयारी में रूस
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के खुफिया निदेशालय ने कहा है कि रूस अपने कब्जे वाले क्षेत्रों से यूक्रेनी नागरिकों को जबरन यहां से ले जाने की तैयारी कर रहा है। इसने कहा कि रूस यूक्रेनी नागरिकों को उनके ही देश के खिलाफ लड़ने के लिए भेजने की तैयारी में है।
● जेलेंस्की का कहना है कि अगर जरूरी हथियारों तक हमारी पहुंच होती तो युद्ध को पहले ही खत्म कर देते।
यूक्रेन को रूस के खिलाफ युद्ध जीतने में मदद करने के लिए यूरोपीय संघ 'हर संभव प्रयास' करेगा: EU चीफ
यूरोपीय संघ के प्रमुख चार्ल्स मिशेल ने बुधवार को कसम खाई कि यूक्रेन में मास्को की आक्रामकता का सामना करने के लिए ब्लॉक एकजुट होगा और कीव को युद्ध जीतने में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
● प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन ने रूस और बेलारूस के टेनिस खिलाड़ियों को प्रतिबंधित कर दिया है।
व्लादिमीर पुतिन ने दी दुश्मनों को चेतावनी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस ने सरमट इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि यह क्रेमलिन के दुश्मनों को (कोई रूस विरोधी कदम उठाने से पहले) दो बार सोचने के लिए मजबूर करेगा।
युद्ध खत्म होने तक लुहांस्क में बहाल नहीं हो पाएंगी सेवाएं
लुहांस्क के गवर्नर सर्हीय हैडाई ने कहा है कि जब तक युद्ध समाप्त नहीं हो जाता क्षेत्र के हिस्सों में बिजली, गैस और जल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि पोपासना और रुबिझ्ने जैसे शहरों और कई गांवों में बुनियादी ढांचा लगभग पूरी तरह नष्ट हो चुका है।
● ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि यूक्रेन में भारी हमलों के बाद भी रूसी सेना को कोई खास बढ़त हासिल नहीं है। रूसी सेना को एनवायरनमेंट, रसद और तकनीकी चुनौतियों की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ र
नॉर्वे ने यूक्रेन को भेजे 100 एयर डिफेंस सिस्टम
नॉर्वे ने यूक्रेन को रूस के हमलों से अपनी रक्षा करने के लिए 100 एयर डिफेंस सिस्टम भेजे हैं। नॉर्वे के रक्षा मंत्री जॉर्न एरिल्ड ग्राम ने कहा कि हमने फ्रांस में निर्मित मिस्ट्रल शॉर्ट रेंज मिसाइल सिस्टम यूक्रेन को भेजे हैं। हमारी सेना अब इनका इस्तेमाल नहीं करती है, लेकिन ये आधुनिक और प्रभावी हथियार हैं।
● लिथुआनिया ने रूसी सेना के निशान 'Z' के सार्वजनिक प्रदर्शन पर बैन लगा दिया है।
युद्ध अपराधों को इतिहास भूलेगा नहीं: चार्ल्स मिशेल
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने आज यूक्रेन के शहर बोरोड्यांका का दौरा किया। यह राजधानी कीव से 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम की ओर है। 20 अप्रैल को यहां रूसी सेना ने भारी बमबारी की थी। मिशेन ने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कहा कि यहां हुए युद्ध अपराधों को इतिहास कभी नहीं भूलेगा।
रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल का किया ''सफल परीक्षण'': पुतिन
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि,'' रूस ने सरमत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है", अब क्रेमलिन के दुश्मनों को 'दो बार सोचने' के लिए मजबूर करेगा|
रूस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा जी20 प्रतिनिधिमंडल
वाशिंगटन में हो रही जी20 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक में पश्चिमी देश यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले के विरोध में समन्वयित वॉकआउट आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिका की ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन की योजना जी20 के उन सत्रों में नहीं शामिल होने की है जिनमें रूसी अधिकारी शामिल हो रहे हैं।
पुतिन के फैसलों पर क्रेमलिन में उठने लगे सवाल
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन पर हमले को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के फैसले पर क्रेमलिन के अंदर के कुछ अधिकारी कथित तौर पर सवाल उठाने लगे हैं। ऐसे अधिकारियों की संख्या बढ़ रही है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रूस की सरकार में उच्च पदों पर आसीन कुछ वरिष्ठ नेताओं ने यूक्रेन पर हमले को बड़ी गलती बताया है और कहा है कि इससे देश कई साल पीछे चला जाएगा। हालांकि, इन लोगों का मानना है कि पुतिन अपना रुख नहीं बदलेंगे और रूस के अंदर उनकी स्थिति को चुनौती देने की कोई संभावना नहीं है।
रूस की सेना दुनिया की सबसे क्रूर सेना: जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस की सेना दुनिया की सबसे क्रूर सेना है। उसे मानवता से कोई लेना-देना नहीं है।
रूस के खिलाफ कनाडा का एक्शन
यूक्रेन युद्ध में रूस को घेरने के लिए पश्चिमी देश राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ पर्सनल एक्शन ले रहे हैं। इसी के मद्देनजर कनाडा ने पुतिन की दोनों बेटियों समेत 14 लोगों पर बैन लगाया है। ग्लोबल अफेयर्स कनाडा की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रूडो सरकार ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और पुतिन की बेटियों समेत कुछ रूसी अरबपतियों पर भी प्रतिबंध का ऐलान किया है।
साउथ-ईस्ट क्रीमिना और सेर्हिल हैदेई पर रूस का कब्जा
रूस ने मंगलवार को रातभर हमला कर साउथ-ईस्ट क्रीमिना और सेर्हिल हैदेई कस्बे पर कब्जा कर लिया है। रूस ने मारियुपोल शहर के बर्बाद होने का दावा किया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि हमारे सैन्य अभियान का नया चरण शुरू हो चुका है।
खेरसॉन और मायकोलाइव में जनमत संग्रह की तैयारी में रूस
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूस खेरसॉन और मायकोलाइव इलाके में अपने कब्जों को जायज ठहराने के लिए झूठा "जनमत संग्रह करने की तैयारी कर रहा है। दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूस अपील की है कि वो ईस्टर को देखते हुए 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक युद्ध रोक दे।
यूक्रेन को हथियार सप्लाई में जर्मनी को दिक्कत
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज का कहना है कि उनका देश यूक्रेन को हथियार देना जारी रखेगा, लेकिन अब उनकी हथियार भेजने की क्षमता लगभग खत्म हो गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार इसे हथियार सप्लाई जारी रखने के लिए काम करती रहेगी।
विंबलडन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से बाहर Daniil Medvedev...
पुरुषों की टेनिस की दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव का इस साल के विंबलडन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से बाहर होना तय है क्योंकि द टाइम्स ने बताया कि आयोजकों को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण रूसी और बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा रहा है।
50 लाख से अधिक यूक्रेनी नागरिकों ने छोड़ा देश
संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी यीएनएचसीआर के आंकड़ों के अनुसार 24 फरवरी को रूस के हमले की शुरुआत होने के बाद से अब तक 50 लाख 10 हजार 971 यूक्रेनी नागरिक देश छोड़ चुके हैं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र के प्रवासन के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन (आईओएम) के ताजा आंकलन के अनुसार यूक्रेन के अंदर 71 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।
यूक्रेनी सेना सरेंडर करें: रूसी रक्षा मंत्रालय
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेनी बलों के लिए एक गलियारा खोल दिया है जो अपने हथियार डालना चाहते हैं वे सरेंडर करें। अगर वे ऐसा करते हैं तो हम आगे की कार्रवाई नहीं करेंगे
Russia-Ukraine War
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 56वां दिन है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना युद्ध में डटकर खड़ी है।
इतना वक्त गुजरने के बाद भी अब तक सुलह का कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिका रूस की तरफ से परमाणु हमले की आशंका जाहिर कर चुके हैं।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को इंडिया टुडे टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में इन सभी आशंकाओं को खारिज कर दिया। लावरोव ने कहा- रूस यूक्रेन के खिलाफ सिर्फ पारंपरिक हथियारों का ही इस्तेमाल करेगा, परमाणु हथियारों का नहीं। यूक्रेन में हमारे सैन्य अभियान का नया चरण शुरू हो चुका है।
पश्चिमी देश यूक्रेन को भड़का रहे हैं
रूसी विदेश मंत्री का कहना है कि यूक्रेन में आज जो भी रहा है उसके पीछे अमेरिका और पश्चिमी देशों की पूरी दुनिया पर राज करने की सोच है। ये सभी देश मिलकर यूक्रेन को भड़का रहे हैं। इन्होंने यूक्रेन में हथियारों को ढेर लगा दिया है।
1992 में सोवियत यूनियन के टूटने के बाद अमेरिका और सहयोगियों ने वादा किया था कि वो रूस की तरफ नाटो का विस्तार नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने अपना वादा तोड़ दिया। पश्चिमी देश हमेशा से यूक्रेन को रूस के खिलाफ भड़काते रहे हैं।
24 फरवरी को शुरू हुई थी जंग
24 फरवरी को शुरू हुआ रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मंगलवार को रूस ने रातभर हमला कर साउथ-ईस्ट क्रीमिना और सेर्हिल हैदेई कस्बे पर कब्जा कर लिया है। रूस ने मारियुपोल शहर के बर्बाद होने का भी दावा किया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि हमारे सैन्य अभियान का अगला चरण शुरू हो चुका है।