Russia-Ukraine War Day 52: रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज (16 अप्रैल 2022) 52वां दिन है। शनिवार को रूस ने यूक्रेन के कीव में मिलिट्री फैक्ट्री पर हमला किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है। वहीं, जंग के बीच यूक्रेन में सैनिकों के साथ कई नागरिक भी अपनी जान गंवा चुके हैं। कीव की पुलिस के मुताबिक राजधानी कीव में अब तक 900 से ज्यादा नागरिकों के शव बरामद हो चुके हैं। 400 से ज्यादा शव बूचा में मिले हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- 24 फरवरी से अब तक यूक्रेन में करीब ढाई से तीन हजार सैनिक शहीद हो चुके हैं, जबकि 10 हजार से ज्यादा घायल हैं।
दूसरी तरफ, ब्लैक सी में वॉरशिप डूबने के बाद रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है। रूस ने कहा है कि अमेरिका यूक्रेन को हथियार देना बंद करे। ऐसा न करने पर अमेरिका को ऐसे जोखिम का सामना करना पड़ सकता है, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। इस पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका को यूक्रेन का समर्थन जारी रखने से कोई भी नहीं रोक सकता है।
यूक्रेन पर हमले का 52वां दिन
मारियुपोल में फंसे अंतिम यूक्रेनी सैनिकों के 'निष्कासन' से मास्को वार्ता समाप्त हो जाएगी: राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की
राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि मारियुपोल के घिरे बंदरगाह में फंसे अंतिम यूक्रेनी सैनिकों के 'निष्कासन' से मॉस्को के साथ बातचीत समाप्त हो जाएगी।
यूक्रेनी शहरों से निकाले गए लोगों की संख्या में काफी गिरावट
मानवीय गलियारों के माध्यम से यूक्रेनी शहरों से निकाले गए लोगों की संख्या में शनिवार को काफी गिरावट आई। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति प्रशासन के उप प्रमुख, कायरिलो टाइमोशेंको (Kyrylo Tymoshenko) ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि शनिवार को कुल 1,449 लोगों को निकाला गया, जबकि शुक्रवार 2,864 लोगों को निकाला गया था।
नौसेना के प्रमुख एडमिरल ने की मोस्कवा के स्टाफ से मुलाकात
रूसी नौसेना के प्रमुख एडमिरल निकोलाई येवमेनोव ने डूबे हुए मिसाइल क्रूजर युद्धपोत मोस्कवा के चालक दल के सदस्यों से मुलाकात की और कहा कि वे नौसेना में सेवा करना जारी रखेंगे। रूस ने कहा कि गुरुवार को गोला-बारूद विस्फोट के बाद युद्धपोत डूब गया था। वहीं, यूक्रेन ने कहा कि उसने रूस के काला सागर बेड़े के इस प्रमुख पोत को मिसाइल से तबाह किया।
स्कॉटलैंड के मंत्री बोले- पुतिन युद्ध अपराधी
रूसी विदेश मंत्रालय द्वारा शनिवार की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए स्कॉटलैंड के मंत्री निकोला स्टर्जन ने कहा कि पुतिन एक युद्ध अपराधी हैं और मैं उनकी और उनके शासन की निंदा करने से नहीं कतराऊंगा। स्कॉटलैंड रूस को अलग-थलग करने और दंडित करने के लिए सबसे मजबूत कार्रवाई करने और यूक्रेन के लोगों का समर्थन करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए दृढ़ है
हम यूक्रेन के लिए अपने समर्थन पर दृढ़
ब्रिटेन सरकार ने प्रवेश प्रतिबंध के बाद कहा कि हम यूक्रेन के लिए अपने समर्थन पर दृढ़ हैं। बोरिस जॉनसन और ब्रिटिश सरकार के अन्य राजनेताओं और अधिकारियों को देश में प्रवेश करने से रोकने के रूस के फैसले के बाद ब्रिटेन सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हम रूस के इस कदम की निंदा करते हैं और उससे तुरंत युद्ध रोकने की मांग करते हैं।
● अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 800 मिलियन डॉलर (करीब 6,089 करोड़ रुपए) के मिलिट्री सहायता को मंजूरी दी है। इसमें 11 हेलिकॉप्टर, 18 हॉवित्जर तोप और 300 स्विचब्लेड ड्रोन शामिल हैं।
● UN के मुताबिक- रूस और यूक्रेन जंग में अब तक 1982 आम नागरिक मारे जा चुके हैं। हालांकि, यह आंकड़ा इससे काफी ज्यादा भी हो सकता है।
●रूस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत उनके कई मिनिस्टर्स के देश में आने पर रोक लगा दी है। रूस का आरोप है कि जॉनसन ने पिछले हफ्ते यूक्रेन दौरे में कई भड़काउ बातें कहीं थीं।
● शनिवार को खार्किव में हुए रूसी हमले में अब तक 10 लोगों के मौत की खबर है। इनमें 7 महीने का एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, 35 लोग घायल हुए हैं।
● दक्षिणी यूक्रेन के मायकोलाइव शहर में शुक्रवार को रूस ने हमले किए। रिहायशी इमारतों पर हुए हमले में 5 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हुई है। वहीं, 15 घायल हुए हैं।
●IMF (इंटरनेशनल मॉनिटकी फंड) की मैनेजिंग डॉयरेक्ट क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने शुक्रवार को कहा कि हम बड़े पैमाने पर यूक्रेन में रिकंस्ट्रक्शन की की तैयारी कर रहे हैं। IMF यूक्रेन की मदद को लेकर इमरजेंसी फंड को पहले ही बढ़ाकर 1.4 बिलियन डॉलर कर चुका है।
● रूसी सेना ने चेर्निहीव में यूक्रेनी सैनिकों पर शुकवार रात फिर से गोलाबारी की। इससे पहले शुक्रवार सुबह, रूसी सैनिकों ने रूसी सीमा के पास यहां के सेनकिवका गांव पर गोलाबारी की थी।
● जर्मनी ने शुक्रवार को कहा कि वह यूक्रेन को सैन्य सहायता में एक बिलियन यूरो देने की योजना बना रहा है। यूक्रेन बर्लिन से बड़े हथियार नहीं मिलने की शिकायत कर चुका है।
कीव में रूस का मिसाइल हमला
कीव में आज हुए मिसाइल हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। टेलीग्राम पर एक अपडेट में शहर के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि हवाई सुरक्षा ने लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन दुश्मन बहुत क्रूर है। उन्होंने कहा कि रूसी जनरलों ने पहले राजधानी पर हमले की धमकी दी थी।
इन ब्रिटिश राजनेताओं पर रूस ने लगाया प्रतिबंध
क्रेमलिन ब्रिटिश राजनेताओं के खिलाफ प्रतिबंधों का विस्तार करेगा, जिसे रूस रूसी विरोधी उन्माद की लहर कहता है। डोमिनिक रॉब, ग्रांट शाप्स, प्रीति पटेल, ऋषि सुनक, क्वासी क्वार्टेंग, नादिन डोरिस, जेम्स हेप्पी, निकोला स्टर्जन, सुएला ब्रेवरमैन और थेरेसा मे को बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस और बेन वालेस के साथ ब्लैकलिस्ट में डाला गया है।
रूस ने लगाया ब्रिटिश पीएम जॉनसन के प्रवेश पर प्रतिबंध
अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों से नाराज रूस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और शीर्ष अधिकारियों के अपने देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय के हवाले से एएफपी ने यह जानकारी दी है।
खेरसन में दिखाई दीं 824 नई कब्रें
रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर अभी भी कब्जा कर रखा है। इसमें से खेरसन भी है, जहां तीन मार्च से रूसी सैनिकों का कब्जा है। अब British Center for Information Resilience (CIR) की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों का जिक्र है, जो 28 फरवरी से 15 अप्रैल के बीच की हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि, इस अवधि में खेरसन में करीब 824 नई कब्रें दिखाई दी हैं।
यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर को हुआ काफी नुकसान
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान पहुंचाया है। कई इलाकों में सड़कों को नुकसान हुआ है तो कई पुल भी तोड़ दिए गए हैं। वहीं रूसी सैनिक कई वाहन भी यूक्रेन में छोड़कर चले गए हैं।
कीव में सैन्य हार्डवेयर कारखाने पर हमला
शनिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव में एक सैन्य हार्डवेयर कारखाने पर हमले हुए। कीव में एक सैन्य हार्डवेयर फैक्ट्री शनिवार तड़के हमलों की चपेट में आ गई, एक दिन बाद रूसी सेना ने शहर के बाहर एक मिसाइल इकाई पर बमबारी की।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके बलों ने कीव में एक सैन्य हार्डवेयर कारखाने पर हमला किया है। मंत्रालय ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, "उच्च-सटीक लंबी दूरी के हवाई-लॉन्च किए गए हथियारों ने कीव में एक आयुध संयंत्र के उत्पादन भवनों को नष्ट कर दिया।"
यूक्रेनी लड़की का रेप, फिर मारी गोली
रूस-यूक्रेन के जंग के बीच रुह कंपाने वाली खबर सामने आई है। यहां व्लादिमीर पुतिन के सैनिकों ने 23 साल की यूक्रेनी महिला करीना येर्शोवा का दुष्कर्म किया। फिर, उसके सिर में गोली मार दी। उसके माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी के पूरे शरीर पर जख्म के निशान थे और उसकी आंखों में आंसू भरे थे। पिता ने दावा किया कि रूसी सैनिकों की यातना के कारण मेरी बेटी का शरीर क्षत-विक्षत मिला था। उसकी उंगलियों से नाखून तक उखाड़ दिए गए थे।
रूसी सैनिकों ने महिला के साथ की बर्बरता
महिला के 40 वर्षीय पिता एंड्री डेरेन्को ने बताया कि रूसी सैनिकों ने उसके साथ बहुत बर्बरता की है। वह अपनी तरफ से उनसे लड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन वह अपने आपको नहीं बचा पायी। इस महिला का शरीर यूक्रेन के बूचा शहर में पाया गया था। रूसी सेना पर बूचा शहर में नरसंहार करने के आरोप लगे थे। दावा किया गया था कि रूसी सेना की वापसी के बाद इस शहर से 400 शव बरामद किए गए थे। ये शव सड़कों, बिल्डिंगों के अलावा सामूहिक कब्रों में मिले थे।
मां को नहीं दिखाया गया बेटी का शव
पिता ने कहा कि रूसी सैनिकों ने उसकी बेटी के सिर में गोली मारी थी। जिससे उसके सिर का आधा हिस्सा गायब था। परिवार ने बिला त्सेरकवा शहर में अपनी बेटी के लिए एक अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किया था। अपनी इकलौती बेटी के ताबूत को देख मां बेहोश हो गई। वहां मौजूद परिवार के बाकी सदस्यों ने मां को संभाला और अंतिम संस्कार किया। मां अपनी बेटी के कटे-फटे शरीर को देखने के लिए ताबूत खोलने की जिद कर रही थी, लेकिन परिवार के लोगों ने ऐसा करने से मना कर दिया।
शरीर पर आंसू और घाव के निशान
महिला के पिता ने बताया कि 'हमने उसके शरीर का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है, सिर्फ ऊपरी हिस्सा देखा ???ै, लेकिन हमने ऊपर जो देखा है। हम केवल कल्पना कर सकते हैं कि उसके शरीर के बाकी हिस्सों पर क्या हो सकता है। उसे इतनी बुरी तरह जलाया गया था कि उसके हाथ की हड्डियां तक दिखाई दे रही थीं। हालांकि, उसके हाथ में पहनी गई चांदी की अंगूठी वैसे ही बरकरार थी। चेहरे पर आंसू और घाव के निशान थे।
पुतिन के शासन ने जिंदगी तहस-नहस की
महिला का परिवार पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क इलाके का रहने वाला था। लेकिन, 2014 में मास्को समर्थक अलगाववादियों और यूक्रेनी सेना के बीच जंग के कारण 2014 में वे डोनेट्स्क छोड़कर बूचा में आकर बस गए थे। रूसी भाषा बोलने वाले परिवार ने कहा कि वे अब रूस से 'नफरत' करते हैं क्योंकि व्लादिमीर पुतिन के शासन ने उनके जीवन को दो बार तहस-नहस किया है।
गर्भवती महिलाओं को भी नहीं छोड़ रहे रूसी सैनिक
अब इस तरह के मामलों को अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले जाने की योजना बनाई जा रही है। यूक्रेन में ह्यूमन राइट अधिकारी ल्यूडमिला डेनिसोवा का कहना है कि वे ऐसे मामलों की सूची बना रहीं हैं। ल्यूडमिला ने बताया कि बुचा में 14 से 24 साल की 25 से ज्यादा लड़कियों और महिलाओं के साथ हैवानियत की गई। इनमें से 9 महिलाएं गर्भवती हैं।
● कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि शहर के डर्निर्स्की जिले में विस्फोट हुए हैं, जिसके बाद इलाके से धुआं उठा| भारी पुलिस और सैन्य उपस्थिति थी।
रूसी हमलों में अब तक 2982 नागरिकों की मौत- यूएन
रूस-यूक्रेन जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र की ओर से दावा किया गया है कि, रूसी हमलों में यूक्रेन के 2982 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं 2651 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि, वास्तविक आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकते हैं।
यूक्रेन से जान बचाकर भागी महिलाएं नहीं हैं सुरक्षित
यूक्रेन से जान बचाकर दूसरे देश में शरण लेने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ दरिंदगी होने की भी खबरें आ रही हैं। रूस के हमला करने से लेकर अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़कर भाग गए हैं। इनमें सबसे अधिकांश संख्या महिलाओं और बच्चों की है। अब यूक्रेन के शरणार्थी बच्चे और महिलाएं तस्करी और सेक्शुअल अटैक के शिकार हो रहे हैं।
कीव के डार्नित्स्की जिले में गोलीबारी
रूसी सैनिकों द्वारा कीव छोड़ने के बाद एक बार फिर से कीव के डार्नित्स्की जिले में गोलीबारी सुनाई दी है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के मुताबिक, 16 अप्रैल को जिले में कई जगह विस्फोटों की सूचना मिली है।
कीव में वापस लौटा फ्रांस दूतावास
रूसी सैनिकों के कीव से जाने के बाद यहां जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। इस बीच अन्य देशों के दूतावास भी वापस लौटने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीव में फ्रांसीसी दूतावास वापस लौट आया है और यहां कामकाज शुरू हो गया है।
● कीव में यूक्रेन की सैन्य फैक्ट्री को निशाना बनाया गया
● रूस का कहना है कि कीव में सैन्य संयंत्र को निशाना बनाया
2022 के अंत तक चल सकती है जंग- अमेरिका
अमेरिका सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि, संयुक्त राज्य अमेरिका का मानना है कि रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग लंबी चल सकती है। अमेरिका का मानना है कि यह युद्ध 2022 के अंत तक चल सकता है।
रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी
यूक्रेन की सैन्य मदद कर रहे अमेरिका को अब रूस ने धमकी दी है। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, रूस की ओर से एक औपचारिक पत्र भेजकर कहा गया है कि, यूक्रेन को भेजी जा रही खतरनाक हथियारों की खेप लगातार तनाव बढ़ा दी है। अगर यह जारी रहा तो भविष्य में इसके बहुत ही घातक परिणाम हो सकते हैं। रूस ने कहा कि, अमेरिकी सैन्य मदद खतनाकर स्थितियां पैदा कर रही हैं।
● रूस ने शनिवार को कीव पर हवाई हमले तेज कर दिए, मास्को की चेतावनी के एक दिन बाद एक और सैन्य कारखाने पर हमला किया|
जेलेंस्की की बाइडेन से अपील- रूस को आतंकवाद को स्पांसर करने वाला देश घोषित करें
वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हाल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बातचीत की। जेलेंस्की ने बाइडेन से रूस को आतंकवाद को स्पांसर करने वाला देश घोषित करने की अपील की। हालांकि,इसे लेकर बाइडेन ने कोई भी आश्वासन नहीं दिया।
अमेरिका पहले ही रूस को आतंकवाद के स्पांसर करने वाले देशों की लिस्ट में शामिल करने से इनकार कर चुका है। इसमें अभी उत्तर कोरिया, सीरिया, क्यूबा और ईरान शामिल हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने पिछले महीने मीडिया से कहा था कि हम जमीनी कार्रवाई पर फोकस कर रहे हैं। इस लिस्ट में रूस को शामिल करने से उन देशों पर भी असर पड़ेगा जो मास्को के साथ व्यापार कर रहे हैं।
कीव में से 900 से अधिक नागरिकों के शव मिले
कीव पुलिस के चीफ ने शुक्रवार को एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि रूसी सेना के इलाके से हटने के बाद से 900 से अधिक नागरिकों के शव खोजे गए हैं। एंड्री नीबितोव ने कहा कि शवों की जांच की गई और विस्तृत जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। नीबितोव ने यह भी कहा कि शेवचेंको गांव में कुछ लोगों के शवों की पहचान कर ली गई है। वे सिविलियन्स थे और उन्हें गोली मारी गई थी।
नीबितोव के मुताबिक, जिन लोगों को गोली मारी गई उनमें से कुछ ने रूसी सेना से खुद को बचाने के लिए हाथ पर सफेद बैंड बांधे थे। हमारे शहरों के कब्जे के दौरान, रूसी सेना ने उन नागरिकों को सफेद बैंड पहनने को कहा, जिनकी जांच हो चुकी थी। इसलिए जान बचाने के लिए हमारे लोगों ने इन सफेद बैंड्स को पहना था।
रूसी हमले में अब तक 1982 यूक्रेनी नागरिकों ने जान गंवाई
UN की मानवाधिकार एजेंसी ने कहा कि जंग की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में 1982 नागरिक मारे गए हैं। इनमें 511 पुरुष, 323 महिलाएं, 34 लड़कियां और 56 लड़के शामिल हैं। वहीं, 72 बच्चे की भी मौत हुई है और 2,651 लोग घायल हो चुके है।
Russia-Ukraine War:
रूस-यूक्रेन जंग का आज 52वां दिन है। दो महीने होने वाले हैं, लेकिन अभी तक किसी भी देश की तरफ युद्ध विराम के संकेत नहीं मिले हैं। अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भी ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं। यूक्रेन की सैन्य मदद कर रहे अमेरिका को भी रूस ने चेतावनी दी है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने माना है कि, जंग में उनके 3000 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई, तो 10 हजार घायल हो गए। वहीं मैरियूपोल में भी हजारों नागरिकों के मारे जाने की खबर है।