मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Russia-Ukraine War Day 63: रूसी बलों ने पूर्वी यूक्रेन पर गोलाबारी की तेज, कई गांवों पर किया कब्जा; अब तक यूक्रेन के 53 लाख लोगों ने छोड़ा देश; UN महासचिव आज जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात

Russia-Ukraine War Day 63: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 63वें दिन भी जारी है। दो महीने पूरे होने के बाद भी यह युद्ध जारी है। 24 फरवरी की तड़के सुबह रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू किए थे, जो आज भी जा…

Russia-Ukraine War Day 63: रूसी बलों ने पूर्वी यूक्रेन पर गोलाबारी की तेज, कई गांवों पर किया कब्जा; अब तक यूक्रेन के 53 लाख लोगों ने छोड़ा देश; UN महासचिव आज जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात
Russia-Ukraine War Day 63: रूसी बलों ने पूर्वी यूक्रेन पर गोलाबारी की तेज, कई गांवों पर किया कब्जा; अब तक यूक्रेन के 53 लाख लोगों ने छोड़ा देश; UN महासचिव आज जेलेंस्की से करेंगे मुलाकात | फ़ोटो: TVL News

Russia-Ukraine War Day 63:  रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 63वें दिन भी जारी है।  दो महीने पूरे होने के बाद भी यह युद्ध जारी है। 24 फरवरी की तड़के सुबह रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू किए थे, जो आज भी जारी है। इन दो महीनों में रूस ने यूक्रेन को लगभग पूरी तरह से तबाह कर दिया है। कई शहरों को कब्जे में ले लिया। हजारों लोग मारे गए | 



यूक्रेन को कई बार आत्मसमर्पण करने की समय सीमा देने के बाद रूसी सैनिक मारियुपोल में लगातार बमबारी कर रहे हैं। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं इसके बाद गुटेरेस गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की के साथ बातचीत करने के लिए कीव जाएंगे।



पोलैंड और बुलगारिया के अधिकारियों ने रूस पर आरोप लगाया है कि रूबल में कारोबार न कर पाने की वजह से राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने नेचुरल गैस की डिलीवरी रोक दी है। दरअसल यूक्रेन पर हमले के बाद दुनिया के बड़े देशों ने रूस पर कई तरह के बैन लगा दिए थे, जिसके बाद रूस ने अपनी करेंसी रूबल में कारोबार करने का फैसला लिया था।


यूक्रेन पर हमले का 63वां दिन



यूक्रेन युद्ध के बीच रूस अब संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन निकाय से हट रहा है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने बुधवार को यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस की सदस्यता को निलंबित करने के लिए होने वाली वोटिंग से एक दिन पहले यह जानकारी दी है। यूएनडब्ल्यूटीओ ने एक ट्वीट में कहा, रूस ने यूएनडब्ल्यूटीओ से हटने के अपने इरादे की घोषणा की है। रूस का निलंबन तुरंत प्रभावी है।



यूएनडब्ल्यूटीओ ने रूस को निलंबित करने की बात कही थी 

यूएनडब्ल्यूटीओ ने मार्च में घोषणा की थी कि वह यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस को निलंबित करना चाहता है। इस फैसले को दो दिवसीय असाधारण आम सभा में 159 सदस्य राज्यों में से दो-तिहाई द्वारा अनुमोदित किए जाने की उम्मीद है, जो बुधवार को मैड्रिड में चल रहा है। 




यूएनडब्ल्यूटीओ ने कहा कि वोटिंग जारी रहेगी, हालांकि रूस ने कहा है कि वह सदस्य देशों को उनकी बात रखने देने के लिए यूएनडब्ल्यूटीओ से हट रहा है। यूएनडब्ल्यूटीओ ने कहा कि उसने पहली बार अपने किसी सदस्य के निलंबन पर विचार करने के लिए आमसभा बुलाई है।  महासचिव जुराब पोलोलिकशविली ने ट्वीट किया, हमारी उद्देश्य स्पष्ट हैं: शांति के लिए पर्यटन को बढ़ावा देना और मानवाधिकारों के लिए विश्वयापी सम्मान। जॉर्जिया के पूर्व आर्थिक विकास मंत्री ने कहा कि केवल इसका पालन करने वाले सदस्य ही यूएनडब्ल्यूटीओ का हिस्सा हो सकते हैं। 



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-62-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin 



जॉजिया पर भी रूस ने 2008 में हमला किया था

बता दें कि जॉजिया पर भी रूस ने 2008 में हमला किया था। यूएनडब्ल्यूटीओ एक अंतर सरकारी निकाय है जो पर्यटन को बढ़ावा देता है और राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की सुविधा प्रदान करता है। यह मैड्रिड में स्थित है और इसकी स्थापना 1975 में हुई थी।




संगठन ने चेताया है कि यूक्रेन में युद्ध कोविड -19 महामारी के प्रभाव से वैश्विक पर्यटन क्षेत्र के लिए और मुश्किलें बढ़ाएगा। इसका अनुमान है कि अकेले रूस और यूक्रेन की यात्रा में व्यवधान से इस साल पर्यटन राजस्व में 14 अरब डॉलर तक का नुकसान हो सकता है, जिसका प्रभाव द्वीप और तटीय स्थलों में सबसे अधिक महसूस होगा। 



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-61-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-so-far-killed-251-ukrainian-children 



रूस का दौरा करने के बाद यूक्रेन पहुंचे संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत करने के लिए बुधवार को यूक्रेन पहुंचे। इससे पहले उन्होंने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी जिन्होंने मैरियूपोल में अजोवस्ताल संयंत्र से आम लोगों को निकालने में संयुक्त राष्ट्र को शामिल करने पर सैद्धांतिक मंजूरी दी।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-60-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin 



संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने ट्वीट किया, “मॉस्को का दौरा करने के बाद मैं यूक्रेन पहुंचा हूं। हम मानवीय सहायता को विस्तार देने और युद्ध क्षेत्र से लोगों को निकालने के लिए कार्य करना जारी रखेंगे। जितनी जल्दी यह युद्ध समाप्त होगा, यूक्रेन, रूस और दुनिया के लिए उतना बेहतर होगा।” गुटेरस बृहस्पतिवार यानी आज जेलेंस्की और विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से मुलाकात करेंगे।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-49-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-19800-russian-soldiers-killed



यूक्रेन को और घातक हथियार देंगे अमेरिका व सहयोगी देश

यूक्रेन युद्ध के 63वें दिन भी रूस के साथ अमेरिका व पश्चिमी देशों का तनाव नहीं घटा। अमेरिका व सहयोगी देशों ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ और घातक हथियार देने का फैसला करते हुए उसकी मदद के बदले एटमी युद्ध की रूसी चेतावनी को भी खारिज कर दिया है। अमेरिका ने अन्य सीमाओं तक युद्ध के विस्तार की आशंकाओं के बीच अपने सहयोगियों पर यूक्रेन को हथियार आपूर्ति का दबाव डाला है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-29-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


जर्मनी के रैमस्टीन एयर बेस पर अमेरिका समेत 40 देशों के प्रतिनिधियों की बैठक में यूक्रेन को भारी हथियारों से लैस करने का फैसला किया गया है। यहीं अमेरिकी वायुसेना का यूरोपीय मुख्यालय भी है। अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा, रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को मदद के हमारे संकल्प के साथ दुनियाभर के देश एकजुट हैं। अमेरिका और यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने कीव को होवित्जर तोप, ड्रोन, एंटी-एयरक्राफ्ट स्टिंजर और एंटी-टैंक जवेलीन मिसाइलें देने का एलान किया है। अपने पुराने रुख से हटते हुए जर्मनी ने भी यूक्रेन को एंटी टैंक और एंटी एयरक्राफ्ट गन देने की घोषणा की है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-28-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain


यूक्रेन पर हुए हमलों से हिला पड़ोसी मोल्दोवा

रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार दूसरे दिन हुए हमलों ने पड़ोसी मोल्दोवा में ट्रांस-डेनिएस्टर के अलगाववादी क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। इससे यूक्रेन सीमा के करीब दो शक्तिशाली रेडियो एंटीना धराशायी हो गए। किसी ने भी हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन यूक्रेन ने रूस को दोषी ठहराया।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-27-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



रूस ने की पोलैंड, बुल्गारिया को गैस की कटौती

रूस ने बुधवार से पोलैंड व बुल्गारिया को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में कटौती कर दी है। युद्ध के बीच पहली बार की गई इस कार्रवाई की रूस ने भी पुष्टि कर दी है। युद्ध में यूक्रेन को नाटो देशों से हथियारों का जखीरा पहुंचाने में पोलैंड एक प्रमुख मार्ग रहा है। जबकि अमेरिका समेत यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को और हथियार भेजने का संकल्प लिया है। पोलैंड ने कहा कि वह रूसी ऊर्जा पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए वर्षों तक काम करने के बाद इस तरह के कदम के लिए तैयार है। रिस्टैड एनर्जी के विश्लेषक एमिली मैकक्लेन ने कहा कि पोलैंड के पास पर्याप्त गैस है। उधर, बुल्गारिया को 90 प्रतिशत से अधिक गैस रूस से मिलती है। अधिकारियों ने कहा, वे अन्य स्रोतों को खोजने में जुटे थे और इसके लिए अजरबैजान से सौदा किया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-26-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



स्वीडन और फिनलैंड लेंगे नाटो की सदस्यता

स्वीडिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वीडन और फिनलैंड नाटो की सदस्यता लेने के लिए संयुक्त रूप से आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों देश 16 से 20 मई के बीच आवेदन कर सकते हैं। उसी दौरान फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली निनिस्तो स्वीडन के आधिकारिक दौरे पर होंगे। 



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-25-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



संयुक्त राष्ट्र और पुतिन लोगों को निकालने पर सहमत

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आमने-सामने बैठक हुई। यूएन ने कहा, रूस मैरियूपोल शहर में इस्पात संयंत्र से लोगों को निकालने की व्यवस्था करने पर सहमत हुआ है। प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, लोगों को निकालने पर संयुक्त राष्ट्र मानवीय कार्यालय और रूसी रक्षा मंत्रालय के साथ चर्चा की जाएगी। पुतिन-गुटेरस की बैठक दो घंटे तक चली। गुटेरस ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की निंदा की जबकि पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ने संयंत्र में आम लोगों को मानव ढाल बनाया हुआ है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-23-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



रूसी बलों की पूर्वी यूक्रेन पर गोलाबारी तेज

रूसी बलों ने पूर्वी यूक्रेन में हमले तेज कर दिए हैं। इस कारण दोनेस्क के पोकरोव्स्क शहर में लोग सुदूर पश्चिमी इलाके में जाने के लिए एक ट्रेन में सवार होने के वास्ते कतार में लगे नजर आए। कतार में लगे कुछ लोगों के साथ उनके कुत्ते और बिल्लियां भी थीं। जानकारी के मुताबिक, यहां से 70 किमी दूर रेमिवका गांव में चार दिन से भारी गोलीबारी हो रही है और सब कुछ तबाह हो गया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-18-live-updates-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



यूक्रेनी लोगों ने गिराया 45 साल की दोस्ती का सोवियत स्मारक

दो माह से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध में दोनों देशों के बीच इतनी ज्यादा दूरियां पैदा कर दी हैं कि यूक्रेनी नागरिक अब रूस से जुड़ी ऐतिहासिक चीजों को भी तोड़ रहे हैं। राजधानी कीव में मौजूद रूस और यूक्रेन की दोस्ती के प्रतीक सोवियत स्मारक को तोड़ दिया गया है। शीतयुद्ध के वक्त इन दोनों देशों ने अमेरिकी कूटनीति का 45 साल तक मिलकर सामना किया था। लेकिन 1992 में सोवियत संघ टूटने के बाद रूस-यूक्रेन के रिश्तों में खटास आ गई।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-17-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



चेर्नोबिल पर हादसे का खतरा बढ़ा : परमाणु संयंत्र प्रमुख 

चेर्नोबिल में दुनिया की सबसे भीषण परमाणु आपदा के करीब 36 साल बाद, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि यूक्रेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूसी सैनिकों के कब्जे के बाद वहां हादसे का खतरा काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा, विकिरण स्तर सामान्य है, लेकिन स्थिति अब भी स्थिर नहीं है। परमाणु संयंत्र के अधिकारियों को सतर्क रहना होगा। बता दें, फरवरी में रूसी सैनिक चेर्नोबिल के अपवर्जन क्षेत्र में दाखिल हो गए थे। वे पिछले महीने के अंत में वहां से निकले।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-15-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us


● रूस ने ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के 287 सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया है।

● रूस की ब्रिटेन को धमकी- अगर यूक्रेन को हम पर हमले के लिए उकसाया तो तुम्हें भी माकूल जवाब देंगे।

● पुतिन ने मास्को में संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात कर मारियुपोल और बूचा में नरसंहार से इनकार किया।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-14-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



● कनाडा की रक्षा मंत्री अनीता आनंद ने यूक्रेन को आठ बख्तरबंद वाहन देने की बात कही है।

● यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री का कहना है कि यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस का मिसाइल भंडार आधा रह गया है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-13-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



● रूस के रुकने के बाद पोलैंड, बुल्गारिया को यूरोपीय संघ के पड़ोसियों से मिली गैस: यूरोपीय संघ प्रमुख वॉन डेर लेयेन

● यूरोपीय संघ प्रमुख ने रूस को गैस उल्लंघन प्रतिबंधों के लिए अंजाम भुगतान की चेतावनी दी



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-12-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us 


युद्ध संकट के बीच यूक्रेन को और हथियार मुहैया कराएगा अमेरिका

अमेरिका ने कहा कि रूस यदि और भी अधिक आक्रामक होता है तो वह यूक्रेन को और भी अधिक हथियार मुहैया करवाएगा। वहीं यूक्रेन के अनुसार मारियूपोल में 1000 से अधिक नागरिक और 2000 सेना फंसी हुई है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-11-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us 



UN चीफ ने की पुतिन से मॉस्को में मुलाकात

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को रूस की राजधानी मॉस्कों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं शांतिदूत बनकर आया हूं। मेरी कोशिश है कि लोगों की जान बचाई जा सके। गुटेरेस ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain



UN के प्रवक्ता ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति और UN चीफ के जंग से बुरी तरह प्रभावित इलाकों से लोगों को बाहर निकालने पर सहमति बनी। इसमें मारियुपोल जैसे इलाके भी शामिल हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student



बेल्जियम बंदरगाह पर धूल खा रहीं हजारों कैडिलक और फरारी कारें

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से यूरोपीय देशों ने 50 हजार यूरो से ज्यादा के लग्जरी सामान के रूस को निर्यात पर रोक लगा दी है। इससे कैडिलक, फरारी, मर्सिडीज व लेक्सस सहित 8000 से अधिक कारें महीने भर से बेल्जियम के जेब्रुज बंदरगाह पर धूल खा रही हैं। जेब्रुज बंदरगाह यूरोप का सबसे बड़ा वाहन ट्रांसपोर्ट बंदरगाह है, जहां से सालाना 2 करोड़ से ज्यादा कारें परिवहन की जाती हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain



रूस ने रोकी पोलैंड और बुल्गारिया को प्राकृतिक गैस की सप्लाई

रूस ने पोलैंड और बुल्गारिया को बुधवार से अपनी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बंद कर दी है। रूस ने यह कदम दोनों देशों द्वारा प्राकृतिक गैस के लिए रूबल में भुगतान करने से इनकार करने के बाद उठाया है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us 



अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने कहा कि,'' यूएस-रूस कैदी की अदला-बदली आवश्यक 'कठिन निर्णय'

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने बुधवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में एक रूसी कैदी के बदले रूस में जेल में बंद पूर्व अमेरिकी समुद्री ट्रेवर रीड की रिहाई को सुरक्षित करने के लिए “कठिन निर्णय” की आवश्यकता है।



 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations 



रूस ने अमेरिका में जेल में बंद रूसी पायलट के लिए पूर्व अमेरिकी समुद्री ट्रेवर रीड की अदला-बदली की

रूस और अमेरिका ने बुधवार को नाटकीय रूप से कैदियों की अदला-बदली की जिसके तहत अमेरिका में लंबी जेल की सजा काट रहे एक रूसी मादक द्रव्य तस्कर के लिए मास्को की जेल में बंद एक पूर्व नौसैनिक को रिहा किया गया। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी। 



रूस और अमेरिका ने यूक्रेन पर भयंकर तनाव के बावजूद बुधवार को एक कैदी की अदला-बदली की| मास्को ने ड्रग तस्करी के दोषी एक रूसी पायलट के बदले में जेल में बंद पूर्व समुद्री ट्रेवर रीड को सौंप दिया। मॉस्को ने बुधवार को कहा कि उसने रूस में पुलिस पर हमला करने के आरोप में जेल में बंद पूर्व अमेरिकी समुद्री ट्रेवर रीड को रूसी पायलट कोन्स्टेंटिन यारोशेंको के लिए अदला-बदली की है, जिसे संयुक्त राज्य में ड्रग तस्करी का दोषी ठहराया गया था।



शांति के समय में भी इस तरह के गोपनीय समझौते एक उल्लेखनीय राजनयिक कवायद होती है, लेकिन मौजूदा समय में यह अधिक असाधारण है क्योंकि यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के साथ अमेरिका के संबंध दशकों में अपने न्यूनयम स्तर पर हैं।



अदला-बदली के तहत, रूस ने टेक्सास के एक पूर्व नौसैनिक ट्रेवर रीड को रिहा किया जिसे 2019 की गर्मियों में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उसने काफी शराब पीने के बाद पुलिस द्वारा थाने ले जाने के दौरान एक अधिकारी के साथ मारपीट की। रीड को बाद में नौ साल जेल की सजा सुनाई गई, हालांकि उनके परिवार ने उन्हें बेगुनाह बताया था। अमेरिकी सरकार ने कहा था कि उन्हें अन्यायपूर्ण तरीके से हिरासत में लिया है।




उसके बदले में अमेरिका में कोकीन की तस्करी की साजिश के लिए कनेक्टिकट में 20 साल की संघीय जेल की सजा काट रहे एक रूसी पायलट कोन्स्टेंटिन यारोशेंको को वापस करने के लिए अमेरिका सहमत हो गया। उसे 2010 में लाइबेरिया में गिरफ्तार किया गया था और अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था। रूस काफी समय से उसकी वापसी की मांग कर रहा था। दोनों कैदियों की अदला-बदली एक यूरोपीय देश में हुई।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain


पोलैंड को मिलने वाली नेचुरल गैस में कटौती

पोलैंड ने रूस को एनर्जी बिल का भुगतान रूबल में करने से इनकार कर दिया है। जिससे बौखला कर रूस ने पोलैंड दी जाने वाली नेचुरल गैस में कटौती करने की बात कही है। पोलैंड की सरकारी एनर्जी कंपनी PGNiG का कहना है कि उसकी कुल नेचुरल गैस का 45% हिस्सा रूस से आता है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war



पुतिन और एंटोनियो गुटेरेस के बीच बातचीत

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  से यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को क्रेमलिन में मुलाकात की। गुटेरेस ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने युद्ध संकट पर स्पष्ट चर्चा की है और यह स्पष्ट है कि यूक्रेन में जो हो रहा है, उस पर दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। महासचिव ने एक मानवीय संपर्क समूह की स्थापना का प्रस्ताव दिया जिसमें रूस, यूक्रेन और संयुक्त राष्ट्र शामिल हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 


 53 लाख लोग देश छोड़कर भाग गए: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि रूस के आक्रमण के बाद से लगभग 53 लाख लोग देश छोड़कर भाग गए हैं और चेतावनी दी है कि इस वर्ष के अंत तक 30 लाख और लोग भाग सकते हैं।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 


पूर्वी यूक्रेन में कई गांवों पर रूसी सेना का कब्जा

यूक्रेन का कहना है कि पूर्व यूक्रेन में कई गांवों पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है| कीव के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में प्रवेश किया है और कई गांवों पर कब्जा कर लिया है|


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army  



Russia-Ukraine War Day 62

दो महीने पूरे होने के बाद भी यह युद्ध जारी है। 24 फरवरी की तड़के सुबह रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू किए थे, जो आज भी जारी है। इन दो महीनों में रूस ने यूक्रेन को लगभग पूरी तरह से तबाह कर दिया है। कई शहरों को कब्जे में ले लिया। हजारों लोग मारे गए|  युद्ध में खूब खून बहे। सेना के जवानों से लेकर बच्चे, बुजुर्ग तक बेमौत मारे गए। यहां के बूचा शहर में तो इंसानियत ही तार-तार हो गई।  रूसी सैनिकों ने मौत का तांडव दिखाया। हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। महिलाओं, लड़कियों के साथ रेप और गैंगरेप किया। बेदर्दी से आम नागरिकों को सिर में गोली मारी। कईयों को जिंदा जला दिया। कई दिन तक सैकड़ों शव सड़कों पर बिखरे पड़े रहे।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।