Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Russia-Ukraine War Day 62: यूक्रेन में नागरिकों की मदद के लिए रूस 'UN' के साथ 'सहयोग करने को तैयार'

  • by: news desk
  • 26 April, 2022
Russia-Ukraine War Day 62: यूक्रेन में नागरिकों की मदद के लिए रूस 'UN' के साथ 'सहयोग करने को तैयार'

Russia-Ukraine War Day 62:  रूस-यूक्रेन युद्ध दो महीने से अधिक हो गए। दो महीने पूरे होने के बाद भी यह युद्ध जारी है। 24 फरवरी की तड़के सुबह रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू किए थे, जो आज भी जारी है। इन दो महीनों में रूस ने यूक्रेन को लगभग पूरी तरह से तबाह कर दिया है। कई शहरों को कब्जे में ले लिया। हजारों लोग मारे गए|  युद्ध में खूब खून बहे। सेना के जवानों से लेकर बच्चे, बुजुर्ग तक बेमौत मारे गए। यहां के बूचा शहर में तो इंसानियत ही तार-तार हो गई। 



यूक्रेन का आरोप है कि बूचा शहर में रूसी सैनिकों ने मौत का तांडव दिखाया। हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। महिलाओं, लड़कियों के साथ रेप और गैंगरेप किया। बेदर्दी से आम नागरिकों को सिर में गोली मारी। कईयों को जिंदा जला दिया। कई दिन तक सैकड़ों शव सड़कों पर बिखरे पड़े रहे।


यूक्रेन पर हमले का 61वां दिन



● संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि चेरनोबिल परमाणु आपदा स्थल पर रूस का अस्थायी अधिग्रहण "बहुत, बहुत खतरनाक" था और इससे विकिरण का स्तर बढ़ गया था, लेकिन वे अब "सामान्य" हो गए हैं।



https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-61-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-so-far-killed-251-ukrainian-children 


● मोल्दोवन की राष्ट्रपति मिया संदू ने मंगलवार को नागरिकों से 'शांत रहने' का आग्रह किया| मोल्दोवा की राष्ट्रपति ने मास्को समर्थित ट्रांसनिस्ट्रिया में विस्फोटों की श्रृंखला के बाद सुरक्षा बढ़ा दी है|

● यूक्रेन का कहना है कि रूस 'पूर्व सोवियत मोल्दोवा' में ट्रांसनिस्ट्रिया के मास्को समर्थित अलगाववादी क्षेत्र को 'अस्थिर' करने की कोशिश कर रहा है|


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-60-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin 



जेलेंस्की से मिले अमेरिकी विदेश व रक्षा मंत्री

62 दिनों से रूस व यूक्रेन के बीच जंग जारी है। युद्ध के 61वें दिन पहली बार अमेरिका की तरफ से शीर्ष राजनयिकों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने जेलेंस्की से आमने-सामने की बातचीत में उनकी मदद का वचन दिया।


https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-49-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-19800-russian-soldiers-killed


अमेरिका ने कहा, यूक्रेन में रूस के आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी हुई है। अमेरिकी राजनयिकों ने कहा, यूक्रेन युद्ध में रूस नाकाम रहा है। ब्रिटेन ने कहा है कि मॉस्को को अभी तक देश के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र में अपने हमलों में अहम सफलता नहीं मिली है। जेलेंस्की से मुलाकात में अमेरिकी विदेश मंत्री और रक्षामंत्री ने कहा कि अमेरिका ने 16.5 करोड़ डॉलर के गोला-बारूद की बिक्री को मंजूरी दी है और वह यूक्रेन को विदेशी सैन्य वित्त पोषण से 30 करोड़ डॉलर से अधिक की मदद देगा।



 https://www.thevirallines.net/world-news-russia-ukraine-war-day-48-live-updates-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-19500-russian-soldiers-killed



● रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान से फोन पर बात की|  पुतिन और इरदुगान ने यूक्रेन में 'मानवीय गलियारों के संगठन' पर फोन पर चर्चा की|



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-14-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



रूस ने यूक्रेन के तेल डिपो और सैन्य प्रतिष्ठानों पर किया हमला

रूस ने यूक्रेन की क्रमेनचुक तेल रिफाइनरी पर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, उसने पूर्व सोवियत पड़ोस में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। मंत्रालय ने कहा रूसी संघ के सशस्त्र बल यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान जारी रखे हुए हैं। रूस ने कहा, उसने यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों और निप्रो नदी के पास क्रेमेनचुक तेल तेल रिफाइनरी पर हमला कर ईंधन उत्पादन सुविधाओं को नष्ट कर दिया है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-13-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us



दोनबास में शक्तिशाली हथियार जरूरी : यूक्रेन

यूक्रेन हमले के दो माह बाद तीन घंटे चले बैठक में यूक्रेन ने दोनबास में रूसी अभियान के विरुद्ध ज्यादा शक्तिशाली हथियारों के लिए पश्चिम पर दबाव डाला। जेलेंस्की ने अमेरिकी सहायता के लिए आभार भी जताया। यहां रूसी सेना यूक्रेन को खदेड़ने के प्रयास में जुटी है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा, मैरियूपोल के एक इस्पात संयंत्र में छिपे यूक्रेनी सैनिक रूसी सेना को उलझाए हुए हैं और उसे दोनबास में अधिक आक्रामक होने से रोके हुए है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-12-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us 



लड़ाई की प्रकृति बदल रही है : ऑस्टिन

अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा, यूक्रेन में लड़ाई की प्रकृति अब बदल गई है और रूस ने डोनबास के पूर्वी औद्योगिक गढ़ पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उत्तरी क्षेत्र से खुद को दूर खींच लिया है। लड़ाई की प्रकृति अब व्यापक हो गई है, इसलिए यूक्रेन की सैन्य जरूरतें भी हैं और ज़ेलेंस्की अब अधिक टैंक, तोपखाने, अन्य हथियारों पर ध्यान दे रहे हैं। ऑस्टिन ने कहा, हम यूक्रेन को एक संप्रभु देश के रूप में देखना चाहते हैं।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-11-live-update-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us 



● रूस की धमकियों के बावजूद जर्मनी यूक्रेन को 50 गेपर्ड टैंक सप्लाई करने के लिए तैयार हो गया है। जर्मनी की डिफेंस इडस्ट्री फरवरी से ये टैंक यूक्रेन को बेचने की कोशिश कर रही थी। लेकिन स्कोल्ज़ की सरकार ने इसकी मंजूरी नहीं दी। जिसकी वजह से जर्मनी के लोग सरकार की खूब आलोचना कर रहे थे।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-10-ukraines-volodymyr-zelensky-vs-vladimir-putin-india-us-britain



● संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने यूक्रेन में 'संभावित युद्ध अपराधों' की स्वतंत्र जांच की मांग की| संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने रूस, यूक्रेन से सहायता, मानवीय गलियारा स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-day-9-ukraines-volodymyr-zelensky-vladimir-putin-india-us-british-indian-student




● यूक्रेन में नागरिकों की मदद के लिए रूस संयुक्त राष्ट्र के साथ 'सहयोग करने को तैयार': विदेश मंत्री लावरोव



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-8th-day-live-vladimir-putin-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us-britain



रूस के स्कूल में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल

रूस एक तरफ यूक्रेन से युद्ध लड़ रहा है, तो दूसरी तरफ उसके खुद के शहर में हालात बिगड़े हुए हैं। पश्चिमी रूस में उल्यानोवस्क शहर के एक किंडरगार्डन स्कूल पर गोलबारी का मामला सामने आया है। इस हमले में कुल चार लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में दो बच्चों की भी मौत हुई है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7th-day-live-updates-vladimir-putin-vs-volodymyr-zelensky-russia-ukraine-india-us 


रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री का दावा, एक रात में यूक्रेन के 500 सैनिकों को मार गिराया

रूस-यूक्रेन युद्ध को करीब दो महीने हो गए हैं। इस बीच रूस की नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री ने बड़ा दावा किया है। मिनिस्ट्री ने कहा है कि रूसी वायुसेना ने 87 सैनिक अड्डो को अपना निशाना बनाया था। इसमें खार्किव के भी दो सैनिक अड्डे शामिल थे। इस कार्रवाई में एक ही रात में यूक्रेन के 500 सैनिक मारे गए।



इसके अलावा, डिफेंस मिनिस्ट्री ने अपनी वेबासाइट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें यूक्रेन के हथियार रखने वाली जगहों को कब्जे में लेने की बात कही गई है। इस वीडियो क्लिप में मिलिट्री टैंक और गाड़ियों को आते-जाते भी देखा जा सकता है। रूस ने आगे कहा कि उसने यूक्रेन के गोला-बारूद, हथियार और दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया है।



 https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-6th-day-russo-ukraine-war-continues-russias-nuclear-triad-preparations 



रूसी जनरल का दावा- यूक्रेन ने 18 देशों के 76 जहाज रोके, क्रू मेंबर्स को गोलीबारी की धमकी दी जा रही

रूस के नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर के जनरल मिखाइल मिजितसेव ने दावा किया है कि यूक्रेन ने मारियुपोल समेत 7 बंदरगाहों पर 76 विदेशी जहाजों को आगे जाने से रोक दिया है। मिजितसेव ये भी कहा है कि 18 देशों के जहाजों को कीव अधिकारी आगे नहीं जाने दे रहे हैं। इसके अलावा जहाजों के क्रू मेंबर्स को गोलीबारी की धमकी भी दी जा रही है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-5th-day-live-russia-ukraine-talks-in-belarus-to-end-the-war


● खेरसोन सिटी काउंसिल पर रूस का कब्जा, रूसी विदेश मंत्री बोले- अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो परमाणु हथियार शामिल होंगे।

● रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कहना है कि परमाणु युद्ध का असल खतरा अभी भी है। उन्होंने कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है, तो इसमें परमाणु हथियार शामिल होंगे और यह विनाशकारी होगा।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-4th-day-live-russias-fourth-day-of-attack-on-ukraine-russian-troops-enter-other-city 



● अमेरिका ने यूक्रेन को सोवियत काल के 165 मिलियन डॉलर मूल्य के हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी।

● ब्रिटेन यूक्रेन की मदद के लिए स्टॉर्मर बख्तरबंद वाहन भेजेगा। ये वाहन स्टारस्ट्रेक एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलों से लैस है।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-3rd-day-russias-biggest-attack-on-ukraines-capital-kiev-heavy-damage-to-many-buildings 




UN चीफ सीजफायर के लिए पुतिन से मिलने मॉस्को पहुंचेंगे

युद्ध को रोकने की डिप्लोमैटिक कोशिशें भी जारी है। इसी के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सीजफायर के लिए आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मॉस्को में मिलेंगे। इसके अलावा वो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलने यूक्रेन भी जाएंगे।


https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-second-day-of-attack-on-ukraine-ukraine-army-continues-to-fight-with-russian-army  



बुल्गारिया के PM ने शुरू किया फंडरेजिंग प्रोग्राम
बुल्गारिया के प्रधानमंत्री किरिल पेटकोव ने यूक्रेन की मदद के लिए फंडरेजिंग प्रोग्राम शुरू किया है। उन्होंने मीडिया से कहा- मैंने अपने सैलरी दान कर दी है और अपने देश के नागरिकों से भी ऐसा करने की अपील की है। यूक्रेन को सैन्य सहायता भेजने के लिए राजनीतिक के साथ सार्वजनिक एकता की भी जरूरत है।



https://www.thevirallines.net/wolrd-news-russia-ukraine-war-7-ukrainians-killed-9-injured-in-russian-shelling 



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन