Commonwealth Games 2022: भारतीय मुक्केबाज सागर अहलावत (Super Heavyweight boxer Sagar Ahlawat) ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 92 किग्रा से अधिक वर्ग में रजत पदक जीता| पुरुषों के सुपर हैवीवेट फाइनल में इंग्लैंड के डिलीशियस ओरी से हारकर बॉक्सर सागर ने रजत पदक जीता।
रविवार, 7 अगस्त को बॉक्सिंग में सुपर हेवीवेट कैटेगरी यानी 92 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के सागर अहलावत को रजत से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में इंग्लैंड के डेलिशियस ओरी ने 5-0 से हरा दिया। भारत ने बर्मिंघम में बॉक्सिंग में तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीता। भारत के कुल पदकों की संख्या 55 हो गई है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज सहित 55 मेडल हो गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत को पांच गोल्ड मेडल मिले। महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया। क्रिकेट में टीम इंडिया को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। भारतीय बॉक्सर निखत जरीन, अमित पंघाल और नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम किया।
दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने स्क्वॉश के मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की लोब्बन डोना और पिले कैमरून को 2-0 से हराया। दीपिका और सौरव ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था।
भारत ने बॉक्सिंग में तीन गोल्ड जीते। निखत जरीन ने नॉर्दन आईलैंड की कार्ली मैकनॉल को 50 KG वेट कैटेगरी में 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने किया। भारत की स्टार मुक्केबाज और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन निखत ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की बॉक्सर सवन्ना अल्फिया को 5-0 से हराया था। ये निखत का कॉमनवेल्थ में पहला गोल्ड मेडल रहा।
नीतू घंघास (48 KG ) और अमित पंघाल ( 51 KG) ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में गोल्ड जीता। देर रात सागर अहलावत अपना फाइनल मुकाबला हार गए और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में इंग्लैंड के डेलिशियस ओरी ने 5-0 से हराया।
रजत पदक जीतने पर हरियाणा में सागर के घर पर जश्न का माहौल
बॉक्सर सागर अहलावत के रजत पदक जीतने पर उनके घर झज्जर में जश्न का माहौल दिखा। सागर की बहन ने बताया,"इतनी कम उम्र में उसने ये हासिल किया है ये छोटी बात नहीं है उसने जीरो लेवल से शुरू किया था अब वो यहां तक पहुंच गया। मेरा भाई और मेहनत करेगा और अगली बार स्वर्ण पदक लाएगा।"
मेंस ट्रिपल जंप में भारत को मिले गोल्ड-सिल्वर
मेंस ट्रिपल जंप इवेंट में भारत को गोल्ड और सिल्वर दोनों मिला। एलडोस पॉल ने 17.03 मीटर की छलांग के साथ गोल्ड जीता। वहीं, अब्दुल्ला अबुबकर ने 17.02 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर जीता। ये कॉमनवेल्थ इतिहास में पहला मौका है जब भारत के दो खिलाड़ियों ने मेंस ट्रिपल जंप में गोल्ड और सिल्वर दोनों जीता है।
टेबल टेनिस के पुरुष युगल में शरत कमल और साथियान की जोड़ी को इंग्लैंड के ड्रिंकहॉल पॉल और लियम पिचफोर्ड के खिलाफ 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 से हार मिली। इसके साथ उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
10,000 मीटर रेस वॉक में संदीप ने ब्रॉन्ज जीता
पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक में संदीप ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उन्होंने अपनी 38 मिनट 42 मिनट 33 सेकेंड में अपनी रेस पूरी की। कनाडा के इवांस ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
जेवलिन थ्रो: भारत को मिला ब्रॉन्ज मेडल
अन्नू रानी ने महिलाओं की जेवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज जीता। उनका सबसे बेहतरीन प्रयास 60 मीटर का था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की केल्सी ने 64 मीटर भाला फेंक कर गोल्ड अपने नाम किया।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता
रविवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उसने कड़े मुकाबले में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया। निर्धारित समय में मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा था। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का महिला हॉकी में पहला ब्रॉन्ज है। टीम ने अब तक एक गोल्ड (2002) और एक सिल्वर (2006) में जीता था।
भारत के पदक विजेता
18 स्वर्ण: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत कमल-श्रीजा अकुला
15 रजत: संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरत और साथियान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सागर
22 कांस्य: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव घोषाल-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री
संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर
वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड
CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक
CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर
भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य
भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड
CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया
CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार
CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य
CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर
CWG 2022: ऊंची कूद में भारत को पहला मेडल, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य
CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड
CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
CWG 2022: बजरंग पुनिया ने कुश्ती में जीता गोल्ड, भारत को 22वां मेडल
CWG 2022: साक्षी मलिक ने जीता भारत के लिए 8वां गोल्ड
CWG 2022: कुश्ती में गोल्डन हैट्रिक, भारत को 9वां गोल्ड
CWG 2022: दिव्या काकरान ने कुश्ती में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 25वां मेडल
CWG 2022: भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने जीता कांस्य, कुश्ती में छठा पदक
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर
CWG 2022: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, स्टीपलचेज फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता सिल्वर
CWG 2022: लॉन बाउल्स में भारत को मिला दूसरा मेडल
CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया ने जीता कांस्य, भारत को 30वां मेडल
CWG 2022: पूजा गहलोत ने जीता कांस्य, भारत को कुश्ती में सातवां मेडल
CWG 2022: रवि दहिया ने भारत को दिलाया 10वां गोल्ड, भारत की झोली में 32वां मेडल
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश फोगाट ने गोल्ड जीत रचा इतिहास
CWG 2022: भारतीय पहलवान नवीन ने जीता स्वर्ण, फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को हराया
CWG 2022: मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने जीता कांस्य, बॉक्सिंग में भारत का दूसरा मेडल
CWG 2022: रेसलर दीपक नेहरा ने 97kg कैटेगरी में जीता कांस्य
CWG 2022: सोनलबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता कांस्य, भारत को 38वां मेडल
CWG 2022: बॉक्सर रोहित ने जीता कांस्य, , बॉक्सिंग में भारत का तीसरा मेडल
CWG 2022: भाविनाबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता गोल्ड
CWG 2022: मेडल का 16 साल का इंतजार खत्म कर भारत ने महिला हॉकी मैच में जीता कांस्य
CWG 2022: नीतू ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने जीता गोल्ड
CWG 2022: भारत को पहली बार एक साथ ट्रिपल जंप में सोना और चांदी
CWG 2022: भारतीय एथलीट संदीप कुमार ने दस हज़ार मीटर पैदल चाल में जीता कांस्य
CWG:अन्नू रानी ने महिलाओं की भाला फेंक इवेंट में जीता कांस्य, भारत की झोली में 47वां मेडल
CWG 2022: शरत कमल और साथियान ज्ञानसेकरन की जोड़ी ने पुरुष डबल्स टेबल टेनिस में जीता सिल्वर
Commonwealth Games 2022: किदांबी श्रीकांत ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता कांस्य
कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया ने जीता सिल्वर, ऑस्ट्रेलिया को मिला गोल्ड
CWG 2022: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में 'मिला' 18वां सोना
CWG 2022: त्रीसा और गायत्री की युगल जोड़ी ने बैडमिंटन में जीता कांस्य