Birmingham Commonwealth Games 2022: भारत की मुक्केबाज निकहत जरीन ने 48-50 किलोग्राम फ्लाईवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। भारत की मुक्केबाज विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने उत्तरी आयरलैंड के मैकनौल को हराकर 48-50 किलोग्राम फ्लाईवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का 48वां पदक है और बॉक्सिंग में तीसरा स्वर्ण है। निकहत पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पदक जीती हैं।
निकहत ज़रीन ने स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की| युवा मुक्केबाज ज़रीन ने स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट और विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीतने के बाद सीजन का अपना तीसरा बड़ा स्वर्ण पदक CWG में जीता।
निकहत ने इंग्लैंड की स्टबले अल्फिया सवाना को 5-0 से हराकर महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया था। यह राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत का छठा मुक्केबाजी पदक और तीसरा स्वर्ण पदक भी था, जिसमें दो बार की युवा विश्व चैंपियन नीतू घंगास (48 Kg) और अमित पंघाल ( 51 Kg) ने भी अपने-अपने वेट कैटेगरी फाइनल मैच जीते।
वहीं,;मेंस ट्रिपल जंप इवेंट में भारत को गोल्ड और सिल्वर दोनों मिला है। भारत के एलडोस पॉल ने 17.03 मीटर की छलांग के साथ गोल्ड जीता। भारत के ही अब्दुल्ला अबुबकर ने 17.02 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर जीता। ये कॉमनवेल्थ इतिहास में पहला मौका है जब भारत के दो खिलाड़ियों ने मेंस ट्रिपल जंप में गोल्ड और सिल्वर दोनों जीता है।
मैं अपने देश के लिए गोल्ड जीतकर खुश हूं:निकहत ज़रीन
स्वर्ण पदक जीतने का बाद भारतीय मुक्केबाज निकहत ज़रीन ने कहा,''मैं अपने देश के लिए गोल्ड जीतकर खुश हूं। विश्व चैंपियनशिप के बाद यह मेरी दूसरी बड़ी प्रतियोगिता थी। लोगों ने मुझसे यहां भी गोल्ड जीतने की उम्मीद की थी| मैं उनसे (पीएम मोदी) मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने पिछली बार उनके साथ एक सेल्फी ली थी और अब एक नई सेल्फी लेना चाहती हूं। पिछली बार मैंने अपनी टी-शर्ट पर उनका ऑटोग्राफ लिया था, अब मैं अपने बॉक्सिंग ग्लव्स पर ऑटोग्राफ लूंगी|
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 47 पदक जीत चुका है। इसमें 16 स्वर्ण, 12 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं। आज बॉक्सिंग में दो स्वर्ण और हॉकी में कांस्य पदक मिला है। मेंस ट्रिपल जंप इवेंट में भारत को गोल्ड और सिल्वर मिला है। दस हज़ार मीटर पैदल चाल और महिलाओं की भाला फेंक इवेंट में में कांस्य पदक मिला है|
भारत के पदक विजेता
17 स्वर्ण: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन
12 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर
19 कांस्य: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी
संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर
वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड
CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक
CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर
भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य
भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड
CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया
CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार
CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य
CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर
CWG 2022: ऊंची कूद में भारत को पहला मेडल, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य
CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड
CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
CWG 2022: बजरंग पुनिया ने कुश्ती में जीता गोल्ड, भारत को 22वां मेडल
CWG 2022: साक्षी मलिक ने जीता भारत के लिए 8वां गोल्ड
CWG 2022: कुश्ती में गोल्डन हैट्रिक, भारत को 9वां गोल्ड
CWG 2022: दिव्या काकरान ने कुश्ती में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 25वां मेडल
CWG 2022: भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने जीता कांस्य, कुश्ती में छठा पदक
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर
CWG 2022: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, स्टीपलचेज फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता सिल्वर
CWG 2022: लॉन बाउल्स में भारत को मिला दूसरा मेडल
CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया ने जीता कांस्य, भारत को 30वां मेडल
CWG 2022: पूजा गहलोत ने जीता कांस्य, भारत को कुश्ती में सातवां मेडल
CWG 2022: रवि दहिया ने भारत को दिलाया 10वां गोल्ड, भारत की झोली में 32वां मेडल
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश फोगाट ने गोल्ड जीत रचा इतिहास
CWG 2022: भारतीय पहलवान नवीन ने जीता स्वर्ण, फाइनल में पाकिस्तानी पहलवान को हराया
CWG 2022: मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने जीता कांस्य, बॉक्सिंग में भारत का दूसरा मेडल
CWG 2022: रेसलर दीपक नेहरा ने 97kg कैटेगरी में जीता कांस्य
CWG 2022: सोनलबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता कांस्य, भारत को 38वां मेडल
CWG 2022: बॉक्सर रोहित ने जीता कांस्य, , बॉक्सिंग में भारत का तीसरा मेडल
CWG 2022: भाविनाबेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में जीता गोल्ड
CWG 2022: मेडल का 16 साल का इंतजार खत्म कर भारत ने महिला हॉकी मैच में जीता कांस्य
CWG 2022: नीतू ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने जीता गोल्ड
CWG 2022: भारत को पहली बार एक साथ ट्रिपल जंप में सोना और चांदी
CWG 2022: भारतीय एथलीट संदीप कुमार ने दस हज़ार मीटर पैदल चाल में जीता कांस्य
CWG:अन्नू रानी ने महिलाओं की भाला फेंक इवेंट में जीता कांस्य, भारत की झोली में 47वां मेडल