Birmingham Commonwealth Games 2022: ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया ने कुश्ती में 57 किलोग्राम भार वर्ग में 10-0 की जीत के साथ स्वर्ण पदक जीता। बर्मिंघम कॉमेनवेल्थ गेम्स में नौवें दिन के मुकाबले चल रहे हैं। भारतीय पहलवान रवि दहिया ने भारत के लिए 10वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय पहलवान रवि दहिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में 57 किग्रा स्वर्ण जीता| उन्होंने 57 KG वेट कैटेगरी में नाइजीरिया के पहलवान ई वेल्सन को फाइनल मुकाबले में 10-0 से हराया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ये कुश्ती में भारत का चौथा गोल्ड मेडल है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के अब तक 32 पदक हो चके है। इसमें 10 स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। आज दस हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका, 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले और लॉन बॉल में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता। सेमीफाइनल में हार के बाद जैस्मिन को कांस्य के साथ संतोष करना पड़ा। पूजा गहलोत ने कुश्ती में कांस्य जीता।
भारतीय पहलवान रवि दहिया ने कुश्ती में स्वर्ण जीता| इससे पहले रवि ने पाकिस्तान के असद अली को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने 14-4 से मुकाबला जीता था। वहीं, रवि ने 1 मिनट 14 सेकंड में न्यूजीलैंड के पहलवान सूरज को 10-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल मैच जीता था।
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय पहलवान रवि दहिया ने कहा,''मैं देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ यहां आया और इसे हासिल किया। मेरा अगला लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप है और मैं वहां भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश करूंगा|
रवि से पहले पूजा गहलोत ने 50 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हराया। भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 10 गोल्ड, 11 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज के साथ 32 मेडल हो गए हैं। भारत 32 पदकों के साथ पदक तालिका में 5वें स्थान पर है।
भारत ने लॉन बाउल्स में 2 मेडल, जूडो में 3 मेडल और 11 मेडल वेटलिफ्टिंग ( 1 पैरा पावरलिफ्टिंग समेत) में जीते| भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष) , भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम, स्क्वैश , ऊंची कूद (पुरुष) और लंबी कूद (पुरुष) में 1-1 मेडल आये है| कुश्ती में 8 मेडल आये है| महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक, पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज और बॉक्सिंग (महिला) में 1-1 मेडल आये है|
भारत के पदक विजेता
10 स्वर्ण: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया
11 रजत: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका गोस्वामी,अविनाश साबले, भारतीय पुरुष लॉन बॉल्स टीम
11 कांस्य: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया, पूजा गहलोत
संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर
वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड
CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक
CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर
भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य
भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड
CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया
CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार
CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य
CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर
CWG 2022: ऊंची कूद में भारत को पहला मेडल, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य
CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड
CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
CWG 2022: बजरंग पुनिया ने कुश्ती में जीता गोल्ड, भारत को 22वां मेडल
CWG 2022: साक्षी मलिक ने जीता भारत के लिए 8वां गोल्ड
CWG 2022: कुश्ती में गोल्डन हैट्रिक, भारत को 9वां गोल्ड
CWG 2022: दिव्या काकरान ने कुश्ती में जीता कांस्य, भारत को दिलाया 25वां मेडल
CWG 2022: भारतीय पहलवान मोहित ग्रेवाल ने जीता कांस्य, कुश्ती में छठा पदक
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में 10,000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका गोस्वामी ने जीता सिल्वर
CWG 2022: अविनाश साबले ने रचा इतिहास, स्टीपलचेज फाइनल में नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीता सिल्वर
CWG 2022: लॉन बाउल्स में भारत को मिला दूसरा मेडल
CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लैंबोरिया ने जीता कांस्य, भारत को 30वां मेडल
CWG 2022: पूजा गहलोत ने जीता कांस्य, भारत को कुश्ती में सातवां मेडल