मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर, कहा- Gold जीतना चाहती थी लेकिन...

Birmingham Commonwealth Games 2022: भारत की सुशीला देवी लिकाबम ने रजत पदक जीता| सुशीला देवी लिकाबम ने राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा के महिला 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। सुशीला देवी राष्ट्रमं…

CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर, कहा- Gold जीतना चाहती थी लेकिन...
CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर, कहा- Gold जीतना चाहती थी लेकिन... | फ़ोटो: TVL News

Birmingham Commonwealth Games 2022:  भारत की सुशीला देवी लिकाबम ने रजत पदक जीता|  सुशीला देवी लिकाबम ने राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो स्पर्धा के महिला 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। सुशीला देवी राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में कई पदक जीतने वाली पहली भारतीय है। राष्ट्रमंडल खेलों में सुशीला का यह दूसरा रजत पदक है|



जूडो में ये भारत का पहला और कुल 7वां मेडल है। बर्मिघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अब तक 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता है।



सुशीला को फाइनल में बेहद करीबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की मिशेला वाइटबूइ ने 4.25 मिनट में हराया। चार मिनट के नियमित समय में दोनों जूडो खिलाड़ियों कोई अंक नहीं बना पाए थे। वाइटबूट ने इसके बाद गोल्डन अंक जुटा कर मुकाबला जीत लिया। इस हार के साथ सुशीला को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, वहीं इस कड़े मुकाबले में साउथ अफ्रीका की जुडोका वाइटबूट ने गोल्ड जीता।



सुशीला देवी ने कहा,''मैं सोना जीतना चाहती थी लेकिन जीत नहीं सकी। मैंने अपने पैर की चोट को नजरअंदाज किया और अपने खेल पर ध्यान दिया। मैं यह पदक अपने देश की जनता और जूडो इंडिया को समर्पित करती हूं। आगे मैं एशियाई खेलों पर ध्यान केंद्रित करूंगी|


संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल  


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जूडो महिला 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने पर सुशीला देवी को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो महिला 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने पर सुशीला देवी को बधाई दी।



कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल



बता दें सुशीला देवी ने दूसरी ही बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया है| पहली बार वो ग्लास्गो में हुए खेलों में उतरी थी, 2014 में सुशीला ने सिल्वर मेडल हासिल किया था| इसके साथ ही वो कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला जूडोका बनी थीं| लेकिन पिछली बार 2018 में गोल्ड कोस्ट में खेले गए कॉमनवेल्थ खेलों में जूडो का खेल नहीं था इसलिए सुशीला देवी हिस्सा नहीं ले सकीं| लेकिन अब 8 साल बाद सुशीला देवी को कॉमनवेल्थ गेम्स में खुद को साबित करने का मौका मिला और वो ये करने में कामयाब भी रहीं|



वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड 


CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर


वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड


CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।