मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर

Birmingham Commonwealth Games 2022: भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। बर्मिघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 23 साल की मणिपुर की महिला वेटलिफ्टर बिंद…

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर | फ़ोटो: TVL News

Birmingham Commonwealth Games 2022:   भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।  बर्मिघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 23 साल की मणिपुर की महिला वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने 55 किग्रा वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता| उन्होंने कुल 202 किग्रा का वजन उठाया|



यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स का चौथा मेडल है और सभी मेडल वेटलिफ्टिंग से ही आए हैं| इससे पहले महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीता| वहीं संकेत महादेव सरगर ने सिल्वर और गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता| भारत ने अब तक एक गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है



बिंदियारानी देवी ने स्नैच के पहले प्रयास में 81 किग्रा वजन उठाया| दूसरे प्रयास में उन्होंने 84 और तीसरे प्रयास में 86 किग्रा वजन उठाया| स्नैच के बाद वे ओवरऑल तीसरे नंबर पर थीं| क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में भारतीय वेटलिफ्टर ने 110 किग्रा वजन उठाया| दूसरे प्रयास में उन्होंने 114 किग्रा का असफल प्रयास किया| तीसरे प्रयास में वे 116 किग्रा का वजन उठाकर सिल्वर अपने नाम किया|



नाइजीरिया की अदिजात ने गोल्ड मेडल जीता| उन्होंने स्नैच में 92 और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा सहित कुल 203 किग्रा वजन उठाया| इंग्लैंड की फेरो मॉरो ने 89 और 109 किग्रा सहित 198 किग्रा वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया|



वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी के रजत पदक जीतने पर उनकी मां एस.इबेम्चा देवी ने कहा,'मैं खुश और संतुष्ट महसूस कर रही हूं कि उसने दूसरा स्थान हासिल किया। मैं उसे अगली बार स्वर्ण पदक के लिए मेहनत करने के लिए कहूंगी। आशा है कि वह ओलंपिक तक पहुंचेगी|



PM ने भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी को रजत पदक जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;"सीडब्ल्यूजी, बर्मिंघम में रजत पदक जीतने के लिए बिंद्यारानी देवी को बधाई। यह उपलब्धि उनके लगन की अभिव्यक्ति है और इसने प्रत्येक भारतीय को बहुत खुशी दी है। मैं भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"


प्रियंका गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू और सिल्वर मेडल जीतने वाली बिंदियारानी देवी को बहुत-बहुत बधाई। Common wealth Games2022 में वेटलिफ्टिंग के खिलाड़ियों ने चार-चार मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। देश को आप सभी पर गर्व है। जय हिंद!


संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल 


इससे पहले पहला पदक दिलाने वाले संकेत महादेव सरगर को बधाई देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,'भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स (वेटलिफ्टिंग) में पहला पदक दिलाने वाले संकेत महादेव सरगर को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।  संकेत ने अपना पदक देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। पूरे देश को आप पर गर्व है।जय हिंद!


कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल


ब्रॉन्ज मेड जीतने पर गुरुराजा पुजारी को बधाई देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,'वेटलिफ्टिंग में भारत को एक और मेडल दिलाने वाले गुरुराजा पुजारी को खूब बधाई।  देश के लिए यह बेहद खुशी और गर्व की बात है। उम्मीद है इसी तरह हमारे सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करके बर्मिंघम में तिरंगा लहराएंगे।



वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।