CWG 2022: वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, रिकॉर्ड के साथ जीता मेडल
Birmingham Commonwealth Games 2022: बर्मिघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया| वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कुल 201 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के लिए महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, खेल में श्रेणी के लिए रिकॉर्ड बनाया। बर्मिघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला गोल्ड मेडल है| मीराबाई ने लगातार दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है|
बर्मिघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 30 जुलाई (शनिवार) को वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 49 ग्राम भार वर्ग में खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए देश को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया| चानू ने स्नैच वर्ग के अपने पहले प्रयास में 84, दूसरे में 88 किग्रा और तीसरे प्रयास में 90 किलो भार उठाया, तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 105 किग्रा भार वर्ग उठाकर कामनवेल्थ खेलों में रिकॉर्ड बना दिया है| उन्होंने कुल मिलाकर 201 किग्रा भार वजन उठाया|
भारत ने आज ( शनिवार,30 जुलाई) अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन मेडल जीते हैं और तीनों पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं| संकेत महादेव सरगर ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता| उसके बाद गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता|
संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल
मीराबाई चानू ने इससे पहले 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में मीराबाई गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। मीराबाई ने पिछले साल हुए तोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ट्वीट किया, नारी शक्ति...विजयी हुई। शुक्रिया , मीराबाई चानू तिरंगा लहराने के लिए। आपने गोल्ड मेडल के साथ करोड़ों दिल भी जीत लिए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार का आपको सलाम।
