मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

CWG 2022: भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया 10वां मेडल, 109+ किग्रा कैटेगरी में जीता कांस्य

Commonwealth Games 2022: भारतीय भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 109 किलोग्राम भार से अधिक भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता| भारतीय वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने बुधवार, 3…

CWG 2022: भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया 10वां मेडल, 109+ किग्रा कैटेगरी में जीता कांस्य
CWG 2022: भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया 10वां मेडल, 109+ किग्रा कैटेगरी में जीता कांस्य | फ़ोटो: TVL News

Commonwealth Games 2022:  भारतीय भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के 109 किलोग्राम भार से अधिक भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता|  भारतीय वेटलिफ्टर गुरदीप सिंह ने बुधवार, 3 अगस्त को बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन पुरुषों के +109 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 390 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के साथ कांस्य पदक जीता। इसी के साथ भारत के कॉमनवेल्थ 2022 में 17 मेडल हो गए हैं।



गुरदीप ने बुधवार को फाइनल में कुल 390 किग्रा (167 किग्रा + 223 किग्रा) भार उठाया| गुरप्रीत सिंह ने 390 किग्रा (अपने स्वयं के एनआर से 1 किग्रा कम) का कुल वजन उठाया और पुरुषों में 109+ किग्रा में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का 10 वां भारोत्तोलन पदक जीता।



पाकिस्तान के मुहम्मद नूह बट ने 405 किलो वजन उठाकर खेलों के नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया । न्यूजीलैंड के डेविड एंड्रयू को रजत पदक मिला जिन्होंने 394 किलो वजन उठाया |



गुरदीप की शुरूआत अच्छी नहीं रही । उन्होंने दूसरे प्रयास में 167 किलो उठाया लेकिन तीसरे प्रयास में 173 किलो नहीं उठा सके। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 207 किलो के साथ शुरूआत की लेकिन 215 किलो का दूसरा प्रयास नाकाम रहा। उन्होंने तीसरे प्रयास में 223 किलो वजन उठाया ।



भारत ने भारोत्तोलन स्पर्धा में अपना अभियान तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य समेत दस पदकों के साथ समाप्त किया । भारतीय भारोत्तोलन दल ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 10 पदक जीते हैं, जिसमें मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अचिंता शुली, संकेत सरगर, बिंद्यारानी रानी, गुरुराजा पुजारी, हरजिंदर कौर ,विकास ठाकुर ,लवप्रीत सिंह  और गुरदीप सिंह ने हासिल किया है। 



संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल 


भारत ने अब तक 5 गोल्ड सहित 17 मेडल जीते हैं। मेडल टैली में भारत अभी सातवें स्थान पर है| भारत ने लॉन बाउल्स में 1 मेडल, जूडो में 3 मेडल और 10 मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते|  इसके अलावा भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष) , भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम और स्क्वैश में 1-1 मेडल आये है|


कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल


5 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, लॉन बॉल्स (महिला फोर्स), भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष)

6 सिल्वर: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम

6 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल,  भारतीय भारोत्तोलक गुरदीप सिंह



वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड 


CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर


वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड


CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक 


CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर 


भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल


कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य


भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड


CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया


CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार


CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल 


CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य


CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।