मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, भारत की झोली में 20वां मेडल

Birmingham Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-पावरलिफ्टर (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) सुधीर ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के सुधीर ने गुरुवार, 4 अगस्त…

CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, भारत की झोली में 20वां मेडल
CWG 2022: सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड, भारत की झोली में 20वां मेडल | फ़ोटो: TVL News

Birmingham Commonwealth Games 2022:  बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-पावरलिफ्टर (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) सुधीर ने  स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के सुधीर ने गुरुवार, 4 अगस्त को राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुषों की हैवीवेट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता|  पैरापावरलिफ्टर सुधीर बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के स्वर्ण पदक तालिका में शामिल हो गए|



हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले सुधीर ने पुरुषों के हैवीवेट में 134.5 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 217 किग्रा भार उठाया और उनके शरीर का वजन 87.30 किग्रा है, जिससे उन्हें 134.5 अंक मिलते हैं जो कि नया गेम रिकॉर्ड है|



मेन्स हेवीवेट कैटेगरी में सुधीर के बाद नाइजीरिया के इकेचुकु क्रिस्टियन ओबिचुकु ने 133.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि स्कॉटलैंड के मिकी यूल ने 130.9 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 



87.30 किलो वजन वाले सुधीर ने रैक हाइट 14 के साथ पहले प्रयास में 208 किलो वजन उठाया। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 212 किलो वजन उठाया। 212 किलो वजन की लिफ्ट के साथ सुधीर ने नया गेम्स रिकॉर्ड भी कायम किया। अपने तीसरे और अंतिम प्रयास में सुधीर 217 किलो वजन उठाने में नाकाम रहे। हालांकि, उनका दूसरा प्रयास स्वर्ण पदक के लिए काफी था। 134.5 पॉइंट्स लेकर सुधीर टॉप पर रहे और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।



यह भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में छठा स्वर्ण पदक है। इससे पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, जेरेमी लालनिरुंगा और अचिंता शेउली स्वर्ण जीत चुके हैं। वहीं, महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारत के लिए यह कुल 20वां पदक रहा। इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर है।



संकेत महादेव सरगर ने भारत को दिलाया पहला मेडल 


बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के अब तक 6 गोल्ड सहित 20 मेडल हो गए हैं। भारत 20वें पदक के साथ पदक तालिका में सातवें स्थान पर है| भारत ने लॉन बाउल्स में 1 मेडल, जूडो में 3 मेडल और 11 मेडल वेटलिफ्टिंग ( 1 पैरा पावरलिफ्टिंग समेत) में जीते|  इसके अलावा भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष) , भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम, स्क्वैश , ऊंची कूद (पुरुष) और लंबी कूद (पुरुष) में 1-1 मेडल आये है|


कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला दूसरा मेडल


6 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, लॉन बॉल्स (महिला फोर्स), भारतीय टेबल टेनिस टीम ( पुरुष), पैरापावरलिफ्टर सुधीर

7 सिल्वर: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम, मुरली श्रीशंकर (लंबी कूद)

7 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल,  भारतीय भारोत्तोलक गुरदीप सिंह


वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड 


CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर


वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने तोड़ा CWG रिकॉर्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड


CWG 2022: भारोत्तोलक अचिंता शुली ने दिलाया तीसरा स्वर्ण, भारत को छठा पदक 


CWG 2022: जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर 


भारतीय जुडोका विजय कुमार ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 8वां मेडल


कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को नौवां मेडल, वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने जीता कांस्य


भारतीय लॉन बाउल्स टीम ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता गोल्ड


CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, सिंगापुर को 3-1 से हराया


CWG 2022: भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने जीता सिल्वर, फाइनल में मलेशिया से मिली हार


CWG 2022: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत की झोली में 14वां मेडल 


CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को स्क्वैश में मिला पहला मेडल, सौरव घोषाल ने जीता कांस्य


CWG 2022: भारत को जूडो में 'मिला' तीसरा मेडल, तूलिका मान ने जीता सिल्वर


CWG 2022: भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया 10वां मेडल, 109+ किग्रा में जीता कांस्य


CWG 2022: ऊंची कूद में भारत को पहला मेडल, तेजस्विन शंकर ने जीता कांस्य 


CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।