Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

झारखंड में दिलदार ने पत्नी रुबिका की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े: 12 बॉडी पार्ट्स बरामद, कई टुकड़े अभी भी लापता

  • by: news desk
  • 18 December, 2022
झारखंड में दिलदार ने पत्नी रुबिका की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े: 12 बॉडी पार्ट्स बरामद, कई टुकड़े अभी भी लापता

साहिबगंज: झारखंड में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है| साहिबगंज जिले में पति ने पत्नी को बेरहमी से मार डाला और उसके शव के कई टुकड़े कर दिए| फिर अलग-अलग जगहों पर शव के टुकड़ों को फेंक दिया| मामले में पुलिस ने दिलदार अंसारी नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया।



साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र में आदिम आदिवासी समुदाय की 22 वर्षीय महिला के शरीर के 12 हिस्से बरामद हुए हैं। शरीर के कुछ हिस्से अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। उसके पति दिलदार अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है| मृतका रुबिका दिलदार अंसारी उसकी दूसरी पत्नी थी|



डीआईजी संथाल सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया, ''मृतका रुबिका दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी। दिलदार की पहले से एक पत्नी थी। इसे लेकर इनका पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके चलते उन्होंने रुबिका की हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। दिलदार के शामिल होने की बात सामने आई है। जांच जारी है|



रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलदार अंसारी ने पत्नी रिबिका के 50 से ज्यादा टुकड़े किए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रिबिका की गला रेतकर हत्या की गई। हत्या के बाद उसके शव के इलेक्ट्रिक कटर से टुकड़े किए। मामला तब सामने आया जब साहिबगंज के बोरियो संथाली इलाके में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे पीड़िता के शरीर के 12 टुकड़े मिले। शरीर के कई हिस्से अभी भी लापता| फिलहाल पुलिस ने बोरियो बेल टोला निवासी आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।



बताया जा रहा है कि,''22 वर्षीय रिबिका और 25 वर्षीय दिलदार के बीच कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने फिर शादी कर ली।लेकिन दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। रिबिका के पिता सुर्जा पहाड़िया और मां चांदी पहाड़िन दोनों विरोध कर रहे थे। एक महीने पहले ही दोनों ने शादी की थी। दिलदार की ये दूसरी शादी थी। इसे लेकर दिलदार के परिजन भी नाखुश थे।



 घरवालों की नाराजगी के कारण दिलदार रूबिका के साथ किराए के मकान में रहने लगा था। कुछ दिन बाद दिलदार के स्वजन रूबिका पहाड़िन को अपने घर बेल टोला ले गए। फिर दोनों के बीच झगड़ने होने लगा। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के कई टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया।  जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अब तक पुलिस को 12 टुकड़े मिले हैं। सिर समेत दूसरे अंगों की तलाश पुलिस कर रही है।


आफताब ने प्रेमिका की हत्या, फिर शव को 35 टुकड़ों में काटा....फ्रिज में रख दिया, रोजाना रात 2 बजे निकलता था टुकड़े ठिकाने लगाने


बता दें कि, दिल्ली में आफताब नामक युवक ने 18 मई को अपनी ही लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉल्कर की बेरहमी से हत्या कर दी थी| फिर उसके शव के 35 टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंक दिया था| दिल्ली पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी| इसके बाद महरौली जंगल और गुरुग्राम में उसकी बताई हुई जगह से पुलिस ने शव के कई टुकड़े हड्डियों के रुप में बरामद किए थे|


श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए आफताब ने कई हथियारों का किया था इस्तेमाल 


दोनों मुंबई के रहने वाले थे| दिल्ली में दोनों महरौली में एक फ्लैट लेकर लिव इन रिलेशन में रह रहे थे| आफताब ने बताया था कि श्रद्धा से उसका 18 मई को झगड़ा हुआ था| इसके बाद उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी| इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे| आफताब ने इस टुकड़ों को घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखा था| वह रोज रात 18-20 दिनों तक श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को शहर के विभिन्न इलाकों में फेंकने के लिए जाता था| करीब छह महीने बाद इस मामले का खुलासा हुआ है|



12 नवंबर को गिरफ्तार हुआ था आफताब

दिल्ली पुलिस ने आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया था| 17 नवंबर को पुलिस कस्टडी को पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया गया| अदालत ने 22 नवंबर को फिर से पूनावाला को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा और उसके बाद 26 नवंबर को उसे 09 दिसंबर, 2022 तक 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था| दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 9 दिसंबर को आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। 



मर्डर के बाद आफताब ने 'खून के धब्बों' को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया 


पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर 'चेहरा' जला दिया था, आरोपी आफताब का कबूलनामा 


श्रद्धा के पिता ने की आफताब के लिए मौत की सजा की मांग, डेटिंग ऐप्स पर भी 'प्रतिबंध' लगाने की मांग की 



महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से मिली हड्डियां श्राद्ध की ही थीं, पिता के DNA से मैच हुए सैंपल 





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन