मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

श्रद्धा हत्याकांड: मर्डर के बाद आफताब ने 'खून के धब्बों' को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया, पानी का बिल भी बकाया

नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड: दिल्ली पुलिस आज आरोपी आफताब पूनावाला को साकेत कोर्ट में पेश करेगी और उसकी आगे की हिरासत की मांग करेगी। श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पुलिस रिमांड आज…

श्रद्धा हत्याकांड: मर्डर के बाद आफताब ने 'खून के धब्बों' को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया, पानी का बिल भी बकाया
श्रद्धा हत्याकांड: मर्डर के बाद आफताब ने 'खून के धब्बों' को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया, पानी का बिल भी बकाया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड: दिल्ली पुलिस आज आरोपी आफताब पूनावाला को साकेत कोर्ट में पेश करेगी और उसकी आगे की हिरासत की मांग करेगी। श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पुलिस रिमांड आज, यानी गुरुवार को खत्म हो रहा है, उसे अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस उसका रिमांड बढ़ाए जाने की अपील करेगी| श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस सारे साक्ष्य जुटा रही है। उन्हें जानकारी मिली है कि आफताब-श्रद्धा का 300 रुपये का पानी का बिल बकाया है|



दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद आफताब ने खून के धब्बों को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया, जिसके कारण पानी का बिल ज्यादा आया और बिल लंबित हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आफताब नियमित रूप से बिल्डिंग की पानी की टंकी की जांच करने जाता था|



मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब तक आफताब को मौत की सजा नहीं दी जाती: श्रद्धा के पिता


श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने कहा,'' दिल्ली पुलिस को आभास हो गया था कि आफताब कभी झूठ बोलता है और कभी सच। इसलिए उन्होंने नार्को टेस्ट के लिए आवेदन किया। मुझे लग रहा है कि मुझे न्याय मिलने वाला है। अगर उसने अपराध किया है, तो उसे फांसी दी जानी चाहिए|


श्रद्धा मर्डर केस: कैसे इतनी बड़ी वारदात हुई और किसी को पता नहीं चला? 


मुझे हमेशा लगा कि वह झूठ बोल रहा है, मैंने मुंबई और दिल्ली पुलिस से कहा था। आफताब शातिर है और पिछले 5-6 महीने में सबूत मिटा चुका है। ऐसे में पुलिस को सच्चाई सामने लाने में थोड़ी दिक्कत होगी| मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब तक आफताब को मौत की सजा नहीं दी जाती|


आफताब ने प्रेमिका की हत्या, फिर शव को 35 टुकड़ों में काटा....फ्रिज में रख दिया, रोजाना रात 2 बजे निकलता था टुकड़े ठिकाने लगाने


बता दें कि आरोपी आफताब ने 18 मई को बेरहमी से श्रद्धा की हत्या कर दी थीं|  इसके बाद आरी से शव को 35 टुकड़ों में काटा और दिल्ली के अलग अलग इलाकों में फेंक दिया| 


श्रद्धा हत्याकांड: आफताब और श्रद्धा के कॉमन फ्रेंड को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, पिता ने हत्यारे आफताब के लिए फांसी की मांग 



श्रद्धा हत्याकांड: पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर 'चेहरा' जलाया, आरोपी आफताब का कबूलनामा 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।