मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब और श्रद्धा के कॉमन फ्रेंड को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, पिता ने हत्यारे आफताब के लिए फांसी की मांग

नई दिल्ली: श्रद्धा डेथ केस: श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब पूनावाला के प्रोफाइल की जानकारी बम्बल से मांग रही है जिससे उन महिलाओं का विवरण मिल सके जो आफताब के घर उस समय उससे मिलने आई ज…

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब और श्रद्धा के कॉमन फ्रेंड को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, पिता ने हत्यारे आफताब के लिए फांसी की मांग
श्रद्धा हत्याकांड: आफताब और श्रद्धा के कॉमन फ्रेंड को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, पिता ने हत्यारे आफताब के लिए फांसी की मांग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: श्रद्धा डेथ केस: श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब पूनावाला के प्रोफाइल की जानकारी बम्बल से मांग रही है जिससे उन महिलाओं का विवरण मिल सके जो आफताब के घर उस समय उससे मिलने आई जब शरीर रेफ्रिजरेटर में रखा था। पुलिस संभावना तलाश रही है कि कहीं इनमें से कोई महिला हत्या के पीछे का कारण तो नहीं|



दिल्ली पुलिस आज सुबह आरोपी आफताब पूनावाला को महरौली थाने से क्राइम स्पॉट, महरौली फॉरेस्ट एरिया में लाई है| अब उसे जंगल में उस जगह पर ले जाया जा रहा है जहां उसने श्रद्धा के शरीर के अंगों को ठिकाने लगाया था।



दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक,''आफताब पूनावाला और श्रद्धा वाकर के एक कॉमन फ्रेंड को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह वह दोस्त है जिसने श्रद्धा के पिता को उसके सम्पर्क-वर्जित होने के बारे में सूचित किया था|



पुलिस के अनुसार श्रद्धा के शरीर के अंगों को काटने के लिए केवल एक हथियार का इस्तेमाल किया गया था। आफताब ने शरीर के अंगों को काटने के लिए एक मिनी आरी का इस्तेमाल किया था। मिनी आरी अभी तक बरामद नहीं हुई है|



पुलिस सूत्रों के मुताबिक- श्रद्धा के मर्डर के 20-25 दिन के अंदर आफताब ने Dating App के जरिए  दूसरी गर्ल फ्रेंड बनाई थी, जिसे लेकर फ्लैट पर आता था| जब दूसरी गर्लफ्रेंड आयी तो आफताब ने श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स कबर्ड में रख दिए थे| पुलिस को जानकारी मिली है कि श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब श्रद्धा के इंस्टाग्राम अकाउंट से श्रद्धा के कुछ दोस्तों से बातचीत करता था| जून तक उसने श्रद्धा का इंस्टाग्राम यूज किया, ये दिखाने के लिए की श्रद्धा जिंदा है| पुलिस इस एंगल पर आफताब से और पूछताछ करेगी|



श्रद्धा के पिता ने आफताब के लिए मौत की सजा की मांग की

वहीँ श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने कहा,'' हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं। मुझे भरोसा है दिल्ली पुलिस पर और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। श्रद्धा अपने चाचा के करीब थीं, मुझसे ज्यादा बात नहीं करती थीं| मैं कभी भी आफताब के संपर्क में नहीं था। मैंने वसई में पहली शिकायत दर्ज कराई|



बता दें कि आरोपी आफताब ने  18 मई को बेरहमी से श्रद्धा की हत्या कर दी थीं|  इसके बाद आरी से शव को 35 टुकड़ों में काटा और दिल्ली के अलग अलग इलाकों में फेंक दिया| 


आफताब ने प्रेमिका की हत्या, फिर शव को 35 टुकड़ों में काटा....फ्रिज में रख दिया, रोजाना रात 2 बजे निकलता था टुकड़े ठिकाने लगाने


दोनों मुंबई के रहने वाले थे | मुंबई में काम करने के दौरान दोनों (श्रद्धा-आफताब) में प्यार हो गया और परिवारों के विरोध के बाद दोनों भागकर दिल्ली आ गए थे। दिल्ली के महरौली के एक फ्लैट में लिव इन में रहने लगे। 



पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी आफताब ने बताया कि श्रद्धा उस पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिसको लेकर उनके बीच में अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया।  उसने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी| इसके बाद उसने उसकी बॉडी के 35 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। 


महरौली खौफनाक मर्डर मामले में DCW ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस 



आफताब ने यह भी कबूल किया है कि वह रोज रात 2 बजे फ्लैट से निकलता था और 18 दिन तक शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर जाकर फेंकता रहा| उसने शव को रखने के लिए एक 300 लीटर का बड़ा फ्रिज खरीद कर लाया था| घर में शव की बदबू न फैले इसलिए अगरबत्ती जलाता था| आफताब सेफ की ट्रेनिंग ले चुका है, इसलिए उसे इस बात की जानकारी है कि कैसे टुकड़े किए जाते हैं|



सूत्रों के मुताबिक- खून को साफ करने के लिए आफताब ने सल्फर हाइपोक्लोरिक एसिड का इस्तेमाल किया, इससे उसने फर्श को धोया, जिससे फोरेंसिक जांच के दौरान DNA सैंपल ना मिले| आफताब झगड़े के दौरान श्रद्धा की छाती पर बैठ गया और उसका गला दबा दिया| हत्या करने के बाद उसने श्रद्धा की लाश को बाथरूम में रख दिया|



सूत्रों ने दावा किया कि आरोपी ने श्रद्धा के शव को काटने के तरीके गूगल पर सर्च किए। उन्होंने श्रद्धा और उनके खून से सने कपड़े एमसीडी की कचरा वैन में डाल दिए। 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।