नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है| श्रद्धा हत्याकांड में कुछ हड्डी के नमूने श्रद्धा के पिता के DNA से मैच हुए हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे श्रद्धा के थे। उन हड्डियों को दिल्ली पुलिस ने महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से इकट्ठा किया था| दिल्ली पुलिस को आफताब की पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट भी मिली गई है|
दिल्ली पुलिस के मुताबिक,'' अभी DNA और पॉलीग्राफ की दो रिपोर्ट आई हैं| नार्को की तीसरी रिपोर्ट आना बाकी है| उसका एनालिसिस किया जाएगा| बॉडीपार्ट्स को पोस्टमार्टम एग्जामिनेशन के लिए AIIMS भी भेजा जाएगा
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने बताया,'' पुलिस को CFSL लोधी रोड से DNA की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में है, पॉलीग्राफी टेस्ट की भी रिपोर्ट मिल गई है इसके आधार पर आगे की जांच होगी। जो रिपोर्ट मिली है वह हमारे लिए मददगार साबित होगी|
बता दें आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली से गिरफ्तार किया था| आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर में 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में 18-20 दिनों तक फेंकता रहा| करीब छह महीने बाद इस मामले का खुलासा हुआ है|
“आफताब मुझे मार डालेगा, टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा”: श्रद्धा ने 2020 में पुलिस से की थी शिकायत
जांच के बाद श्रद्धा ने कहा था कि उनके बीच आपस में सुलह हो गई है: पत्र पर मुंबई पुलिस
श्रद्धा की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए आफताब ने कई हथियारों का किया था इस्तेमाल
मर्डर के बाद आफताब ने 'खून के धब्बों' को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया
पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर 'चेहरा' जला दिया था, आरोपी आफताब का कबूलनामा
श्रद्धा के पिता ने की आफताब के लिए मौत की सजा की मांग, डेटिंग ऐप्स पर भी 'प्रतिबंध' लगाने की मांग की