नई दिल्ली/मुंबई: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। श्रद्धा ने दो साल पहले पुलिस को की गई शिकायत में कहा था कि उसकी हत्या कर देगा.. टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा। आफताब ने श्रद्धा की पिटाई की थी,, जिसके बाद श्रद्धा ने 23 नवंबर, 2020 को पुलिस में एक शिकायत की थी | श्रद्धा ने 2020 में महाराष्ट्र के पालघर के तुलिंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि, जिसमें उसने कहा था कि आफताब ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। श्रद्धा ने यह भी कहा था आफताब का परिवार जानता है कि उनका बेटा मुझे मारना चाहता है
शिकायती पत्र वसई में श्रद्धा के पड़ोसी द्वारा साझा किया गया है, जिसके साथ श्रद्धा शिकायत दर्ज कराने गई थी| महाराष्ट्र पुलिस ने पुष्टि की है कि मृतक ने 23 नवंबर, 2020 को तुलिंज पुलिस स्टेशन में शिकायती पत्र लिखा था। महाराष्ट्र पुलिस ने भी श्रद्धा के पड़ोसी द्वारा साझा किए गए उक्त शिकायती पत्र की सत्यता की पुष्टि की, जिसे श्रद्धा ने लिखा था। हालांकि,महाराष्ट्र पुलिस ने यह भी दावा किया है कि, शिकायतकर्ता श्रद्धा ने कहा था कि उनके बीच आपस में सुलह हो गई है| इसका उन्होंने लिखित स्टेटमेंट भी दिया था|
शिकायत पत्र में, श्रद्धा ने कहा कि उनमें "पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं थी" क्योंकि आफताब ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, उसने कहा कि जिस दिन वह पत्र लिख रही थी, उसी दिन आफताब ने उसे मारने की कोशिश की, और उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी और मुझे टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा| छह महीने हो गए हैं, वह लगातार मेरी पिटाई कर रहा है, लेकिन मुझमें इतनी हिम्मत नहीं है कि मैं अपना बचाव कर सकूं।
पत्र में आगे दावा किया गया कि आफताब के माता-पिता को पता था कि उसने उसे पीटा और उसने उसे मारने की कोशिश की।
श्रद्धा ने कहा कि,“मैं आज तक उसके साथ रह रही थी क्योंकि हम जल्द ही किसी भी समय शादी करने वाले थे और उनके परिवार का आशीर्वाद था। अब मैं उसके साथ रहने को तैयार नहीं हूं। इसलिए मुझे किसी भी तरह की शारीरिक क्षति या चोट लगती है तो आफताब जिम्मेदार होगा|
जांच के बाद श्रद्धा ने कहा था कि उनके बीच आपस में सुलह हो गई है: पत्र पर मुंबई पुलिस
2020 में श्रद्धा द्वारा आफताब के ख़िलाफ तुलिंज पुलिस स्टेशन में पत्र लिखकर शिकायत करने पर मुंबई जोन- 5 के DCP सुहास बावचे ने कहा कि,“मामले में जो ज़रूरी कार्रवाई करनी थी वो की गई, जांच के बाद शिकायतकर्ता ने कहा था कि उनके बीच आपस में सुलह हो गई है इसका उन्होंने लिखित स्टेटमेंट भी दिया था|
पत्र की जांच की जाएगी: देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि,“मैंने पत्र देखा (2020 में श्रद्धा द्वारा पुलिस को की गई शिकायत) और इसमें बहुत गंभीर पत्र हैं। कार्रवाई क्यों नहीं की गई इसकी जांच की जाएगी। मैं किसी पर दोषारोपण नहीं करना चाहता लेकिन..अगर ऐसे पत्र पर कार्रवाई नहीं होती है तो ऐसी घटनाएं होती हैं। इसकी जांच की जाएगी। कार्रवाई होती तो शायद जान बच सकती थी|
बता दें आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली से गिरफ्तार किया था| आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर में 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्ह???ं शहर के विभिन्न इलाकों में 18-20 दिनों तक फेंकता रहा|
मर्डर के बाद आफताब ने 'खून के धब्बों' को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया
आफताब की पांच दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद उसे मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी की साकेत अदालत में पेश किया गया। श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस रिमांड भी 4 दिन बढ़ा दी गई है। आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने आफताब को परिवार से मिलने की इजाजत दी है।
पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर 'चेहरा' जला दिया था, आरोपी आफताब का कबूलनामा
दिल्ली पुलिस ने बताया,''आफताब पूनावाला का परिवार दिल्ली में है। उनके बयान दर्ज किए। परिवार के बारे में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके आधार पर उनसे दोबारा पूछताछ की जा सकती है।