कानपुर देहात: कानपुर देहात के थाना शिवली इलाके के लालपुर सराय गांव के रहने वाले व्यापारी बलवंत सिंह की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या मामले में रविवार को हेड कांस्टेबल सोनू यादव व दुर्वेश कुमार को गिरफ़्तार कर लिया गया है। दोनों ही तत्कालीन SOG में तैनात थे| इससे पहले बलवंत सिंह हत्या मामले में फरार एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम को आज गुरुवार को गिरफ़्तार कर लिया गया था।
कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक सुनीति सिंह ने कहा,''थाना रनिया में दर्ज़ बलवंत सिंह हत्या मामले में आज 2 गिरफ्तारियां हुई हैं। हेड कांस्टेबल सोनू यादव व दुर्वेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ही तत्कालीन SOG में तैनात थे और पूर्व में सस्पेंड कर दिए गए थे|
ना शिवली इलाके में हुई लूटकांड में सोमवार शाम (12 दिसंबर, 2022) को पुलिस ने व्यापारी बलवंत सिंह समेत 4 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था। सोमवार-मंगलवार की रात पुलिस ने हिरासत में पूछताछ के दौरान बलवंत को पीट-पीटकर मार डाला| युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया| जिसके बाद मंगलवार को ही SOG की टीम, थाना प्रभारी राजेश सिंह, मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश व अन्य लोगों को निलंबित कर दिया गया था| मामले में कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी प्रभारी सहित 7 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।
मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ़्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने गुरुवार को सस्पेंड एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम को गिरफ्तार कर लिया था|
पुलिस कस्टडी में व्यापारी बलवंत सिंह की मौत मामले में फरार एसओजी गिरफ़्तार
कानपुर देहात पुलिस के मुताबिक,''थाना रनिया में दर्ज़ बलवंत सिंह हत्या मामले में आज दिनाँक 17.12.2022 को 2 नफर अभियुक्तगण 1. सोनू यादव पुत्र अभिलाख सिंह मुख्य आरक्षी तत्कालीन स्वाट टीम (एसओजी) 2. दुर्वेश कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह मुख्य आरक्षी तत्कालीन स्वाट टीम (एसओजी) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया गया।