मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कानपुर देहात में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, कारोबारी से हुई लूटकांड में पुलिस ने किया था गिरफ़्तार

कानपुर देहात: कानपुर देहात के थाना शिवली इलाके में लूटकांड में शामिल 4 आरोपियों को थाना शिवली और SOG की ज्वाइंट टीम ने गिरफ़्तार किया है| जिसमे में से एक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई| जबकि कुछ लोग अ…

कानपुर देहात में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, कारोबारी से हुई लूटकांड में पुलिस ने किया था गिरफ़्तार
कानपुर देहात में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, कारोबारी से हुई लूटकांड में पुलिस ने किया था गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

कानपुर देहात: कानपुर देहात के थाना शिवली इलाके में लूटकांड में शामिल 4 आरोपियों को थाना शिवली और SOG की ज्वाइंट टीम ने गिरफ़्तार किया  है| जिसमे में से एक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई| जबकि कुछ लोग अभी फरार बताये जा रहे है| गिरफ़्तार लोगों की पहचान अविनाश कुशवाहा, सूरज,और  शिवा के रूप में हुई है| वहीं मृतक युवक की पहचान बलवंत सिंह के तौर पर हुई है| पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले में एसओजी टीम, शिवली थाना प्रभारी और मैथा चौकी प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।


सरैया गांव में 6 दिसंबर को चंद्रभान सिंह नाम के कारोबारी से लूट हुई थी। वह दुकान बंद करके लौट रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख रुपए और 40 हजार के आभूषण लूट लिए थे। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी बीच, सोमवार शाम को पुलिस ने चंद्रभान के भतीजे बलवंत समेत 4 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था।


सोमवार-मंगलवार की रात पुलिस हिरासत में बलवंत की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान बलवंत की तबीयत बिगड़ी, उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मृतक के बड़े भाई सचिन ने पुलिस पर बलवंत को पीट-पीटकर मार डालने का का आरोप लगाया है।


कानपुर देहात SP सुनीति सिंह ने कहा,''6 दिसंबर को थाना शिवली में एक लूट की घटना कारित हुई थी। थाना शिवली और SOG की ज्वाइंट टीम ने अविनाश कुशवाहा, सूरज, शिवा को गिरफ़्तार किया है। इनके बयानों में कुछ और नाम सामने आए|


SP सुनीति सिंह ने कहा,''बलवंत नामक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया गया, उस दौरान उसने सीने में दर्द की शिकायत की। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। पंचनामा कर आगे की कार्रवाई जारी है। SOG की टीम, थाना प्रभारी, मैथा चौकी प्रभारी व अन्य लोगों को निलंबित किया है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।