Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

ऐसी फिज़ूल की बातों का..: पीएम मोदी की 'आतंकवादियों' वाली टिप्पणी पर प्रियंका गांधी, मोदी जी महंगाई- बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों पर नहीं कह रहे

  • by: news desk
  • 21 February, 2022
ऐसी फिज़ूल की बातों का..: पीएम मोदी की 'आतंकवादियों' वाली टिप्पणी पर प्रियंका गांधी, मोदी जी महंगाई- बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों पर नहीं कह रहे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Elections-2022) के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी  ने लखनऊ में चुनावी रोड शो किया| प्रियंका गांधी ने इस दौरान पीएम मोदी के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखते हैं| मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ये सब बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि राज्य में चुनाव हो रहा है|



पीएम मोदी की ''कांग्रेस, सपा को आतंकियों से सहानुभूति' वाली टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''ऐसी फिज़ूल की बातों का मैं जवाब नहीं देती'|प्रियंका गांधी ने कहा कि,'' वह भी जानता है कि यह सच नहीं है। वह यह सब चुनाव के कारण ही कह रहे हैं। 




मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि,''''जब कई सरकारी पद खाली पड़े हैं तो यूपी में बेरोजगारी क्यों है? उन्हें केवल प्रासंगिक मुद्दों पर बात करनी चाहिए| उन्होंने कहा कि ,''PM ने महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों पर कुछ नहीं कहा और चुनावों में वह कह रहे हैं कि उनको अब इस बारे में जानकारी मिली है। क्या CM ने उनको जानकारी नहीं दी? सरकारी पद खाली हैं तो बेरोज़गारी क्यों हैं?  प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''छत्तीसगढ़ में छुट्टा जानवरों की समस्या सुलझी है|


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-s-big-attack-problem-of-unemployment-is-the-result-of-the-policies-of-the-bjp-govt 


प्रियंका गांधी ने कहा कि,''परिस्थिति कुछ है, असलियत कुछ और है। विज्ञापनों में कुछ और बताया जा रहा है। भाजपा के नेता कुछ और कह रहे हैं। अब आप समझ ही रहे होंगे कि क्या हो रहा है | चुनाव के समय जितने भी नेता आपके सामने आ रहे हैं, वह विकास की बात नहीं कर रहे हैं। वो यह नहीं बता रहे हैं कि छुट्टा जानवर की समस्याओं को सुलझाने के लिए क्या कर रहे हैं |


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow



प्रियंका गांधी ने कहा कि,आपके जीवन में आतंकवादी आतंक कर रहा है या छुट्टा जानवर आतंक कर रहा है। महंगाई आतंक कर रही है या आतंकवादी आंतक कर रहा है। बेरोजगारी आतंक कर रही है या आतंकवादी आतंक कर रहा है | जो आतंक है यानी महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और महिलाओं पर अत्याचार है, चुनाव में इसकी बात क्यों नहीं हो रही है? इसलिए नहीं हो रही है क्योंकि कहने को कुछ भी नहीं है, क्योंकि ये ध्यान देते ही नहीं हैं|


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full


प्रियंका गांधी ने कहा कि,''प्रधानमंत्री को इस बात का संज्ञान है कि पाकिस्तान में क्या हो रहा है, उनको इस बात का संज्ञान है कि कौनसे धर्म को किस धर्म से लड़ाकर वोट मिलेगा। उत्तर प्रदेश में जितनी भी राजनीतिक पार्टियां या दल हैं, वह सब उसी बिसात पर खेल रही हैं |सबसे ज्यादा हुनर यहां, सबसे ज्यादा नौजवान यहां, क्वालिफाइड नौजवान यहां, इतनी बढ़िया खेती हो सकती है यहां, जमीन अच्छी है आपकी, लेकिन क्या आपका प्रदेश इस परिस्थिति में है? 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000



कांग्रेस महासचिव ने कहा कि,''इस संविधान में आपके हक लिखे हुए हैं, इस देश के संविधान में यह लिखा हुआ है कि जिस नेता को नेता आप बनाते हो, उसका काम है आपके लिए समर्पित होना। उसका धर्म है, आपकी सेवा करना|


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-20-lakh-govt-jobs-s-promise


प्रियंका गांधी ने कहा कि,''कांग्रेस के नेता अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। हमारी जिम्मेदारी, हर नेता की जिम्मेदारी, हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी, हर सरकार की जिम्मेदारी ये है कि आपको रोजगार देना है। आपके लिए महंगाई को घटाना है, सेहत और शिक्षा की सुविधाएं बनानी हैं| आपको शिक्षित और सशक्त करना है, आपको सक्षम बनाना है|


https://www.thevirallines.net/india-news-nse-scam-congress-attacks-modi-govt-why-are-pm-modi-and-fm-silent-on-indias-biggest-financial-scam-ever-ask-9-questions



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''हम महिलाओं को सशक्त करना चाहते हैं।  आपको मुफ्त में मोबाइल फोन और स्कूटी जरूर देंगे, लेकिन आपको 40% सरकारी रोजगार में हम आरक्षण देंगे (पहले के प्रावधानों के तहत) ..यह सभी योजनाएं हमने क्यों बनाई हैं? क्योंकि हम काम करना चाहते हैं। हम समझते हैं कि जब तक आपका विकास नहीं होता, तब तक देश का विकास नहीं होगा।  जब तक आप अपने पैरों पर खड़े नहीं होंगे, तब तक यह देश और प्रदेश बदलेगा नहीं |


https://www.thevirallines.net/unnao-news-uttar-pradesh-priyanka-gandhis-road-show-in-support-of-congress-candidate-asha-singh-from-unnao 



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन