मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यूपी के लिए कांग्रेस का उन्नति विधान 'घोषणापत्र': 20 लाख सरकारी नौकरी, 10 लाख तक इलाज फ्री, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का बकाया माफ

लखनऊ: Congress manifesto 'Unnati Vidhan' for Uttar Pradesh Elections 2022: भाजपा और सपा के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव में अपना घोषणा पत्र जारी किया। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी…

यूपी के लिए कांग्रेस का उन्नति विधान 'घोषणापत्र': 20 लाख सरकारी नौकरी, 10 लाख तक इलाज फ्री, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का बकाया माफ
यूपी के लिए कांग्रेस का उन्नति विधान 'घोषणापत्र': 20 लाख सरकारी नौकरी, 10 लाख तक इलाज फ्री, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का बकाया माफ | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ: Congress manifesto 'Unnati Vidhan' for Uttar Pradesh Elections 2022:  भाजपा और सपा के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव में अपना घोषणा पत्र जारी किया। बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का 'उन्नति विधान घोषणापत्र जारी किया| इससे पहले कांग्रेस महिलाओं को लेकर 'शक्ति विधान' और युवाओं के लिए 'भर्ती विधान' घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। घोषणापत्र के लोकार्पण-कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह जनता की इच्छाओं का सम्मान-पत्र है। उन्होंने कहा कि घर में बैठ कर नहीं बनाया गया है। लोगों के बीच जाकर इस घोषणा पत्र को तैयार किया है।


अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,''हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। पिछले दिनों, सबसे पहले हमने महिलाओं के लिए प्रतिज्ञा जारी की, फिर युवाओं के लिए प्रतिज्ञा जारी की। आज हम समस्त प्रदेश के लिए आपके सामने नई प्रतिज्ञाएं सामने लाए हैं। 




घोषणा पत्र के लिए हमने एक लाख लोगों से बातचीत की: पूर्व केंद्रीय मंत्री

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि,''घोषणा पत्र सभी पार्टियां निकालती हैं लेकिन हमने प्रियंका जी के निर्देश पर जनता से संवाद किया, सभी जनपदों में पहुंचे, बहुत से लोगों के साथ चर्चाएं कीं, विशेषज्ञों की राय ली, विभिन्न समूहों और आम जनता से बात की। इसके बाद हमारा उन्नति विधान तैयार हुआ है। अपने घोषणा पत्र के लिए हमने एक लाख लोगों से बातचीत की। इसमें आम लोग, मजदूर, किसान, विशेषज्ञ और हर वर्ग के लोग शामिल हैं। यह सही मायने में जन घोषणा पत्र है। इसके माध्यम से हम बताना चाहते हैं कि जनता की आकांक्षाएं क्या हैं और हम जनता के लिए क्या करेंगे।




''उन्‍नति विधान' यानी घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ,''हमने जितने भी घोषणा पत्र जारी किए हैं, उसमें दर्ज बातें आम जनता के सुझाव हैं। प्रदेश के लोगों से चर्चा करके ही ये सारे सुझाव आए हैं। हमने अपने घोषणा पत्र में यह दर्ज किया है कि हम प्रदेश का विकास कैसे करेंगे। 




प्रियंका गांधी ने कहा कि ,''छत्तीसगढ़ की तरह हमारी सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। धान और गेहूं 2500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ना 400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। बिजली का बिल आधा किया जाएगा और कोरोना काल का बकाया माफ किया जाएगा। 



प्रियंका गांधी ने कहा कि ,''कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। पुलिस, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा सहित सार्वजनिक क्षेत्र में 12 लाख का भारी-भरकम बैकलॉग भरा जाएगा। इसके अलावा आठ लाख और नौकरियां दी जाएंगी। 



बागपत में व्यापारी पति पत्नी ने जहर खाया और पत्नी की मौत भी हो गई। यह बेहद दुखद है। हम ऐसे छोटे व्यापारियों की मदद करना चाहते हैं। इसके लिए हम छोटे उद्यमों को क्लस्टर घोषित करेंगे और उन्हें सरकार की ओर से मदद पहुंचाई जाएगी। 



प्रियंका गांधी ने कहा कि ,स्कूल रसोइयों का वेतन बढ़ाकर 5000 किया जाएगा। कोरोना में जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। एडहॉक शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को अनुभव और नियमों के आधार पर नियमित किया जाएगा। 



अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण दिया जाएगा। कोल समुदाय को आदिवासी जनजाति का दर्जा दिया जाएगा।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow


पत्रकारों के विरुद्ध दायर मुकदमे खत्म किए जाएंगे और जो गैरकानूनी रूप से जेल में बंद हैं, उन्हें रिहा किया जाएगा। शिल्पकारों, बुनकरों, किसानों और पूर्व सैनिकों जैसे समूहों के लिए विधान परिषद में पांच अतिरिक्त सीटें जोड़ी जाएंगी।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full


प्रियंका गांधी ने कहा कि ,गर्मी निकालने, चर्बी निकालने की बातें क्यों हो रही हैं? पद खाली हैं, भर्ती निकालिए। हम तो पूरा खाका पेश कर रहे हैं कि हम सभी पद भरेंगे और अतिरिक्त नौकरियां देंगे।



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-a-separate-manifesto-for-women



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।