नई दिल्ली: अडानी स्टॉक क्रैश मामले में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि ,“ प्रधानमंत्री इस पर बहस नहीं होने देना चाहते। हमारी मांग है कि इस पर JPC बैठे और इसकी जांच हो। प्रधानमंत्री और अडाणी एक ही सिक्के के दो चेहरे हैं और इनकी मिली जुली जुगलबंदी रही है तो इस पर प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए।इस घोटाले में कई लोगों ने पैसा खोया है|
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि ,“लगातार तीसरे दिन संसद में विपक्ष को अडानी महाघोटाले को लेकर JPC की मांग तक रखने की अनुमति नहीं दी गई। स्पष्ट है मोदी सरकार भाग रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ,“हमने जो नोटिस(267) दिया है उसपर चर्चा होनी चाहिए क्योंकि ये राष्ट्रपति के अभिभाषण से अलग विषय है हम चाहते हैं पहले इसपर चर्चा हो। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन पूरे देश में जो गड़बड़ी हो रही है उसपर PM जवाब दें|
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ,“ इस मुद्दे(अडानी स्टॉक क्रैश) को सदन में चर्चा में लाएंगे और जो कमियां हैं वो हम सरकार को बताएंगे। सरकार अब तक चुप क्यों बैठी है? इतना बड़ा घोटाला होने के बाद भी सरकार चुप्पी साधे है। खासकर कि PM मोदी कुछ नहीं बोल रहे हैं|जो उद्योगपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी है उनको उन्हें कुछ बोलना चाहिए नहीं तो देश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो जाएगी|
अडानी मामले पर कांग्रेल सांसद केसी वेणूगोपाल ने कहा कि ,“हम ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी(JPC) जांच चाहते हैं, सरकार हर चीज को छिपाना चाहती है। सरकार की पोल खुल गई है|
देश को डुबाने वाला मामला....: संजय राउत
अडानी मामले पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) MP संजय राउत ने कहा कि ,“देश को डुबाने वाला जो मामला सामने आया है उसे लेकर सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ बैठकर चर्चा करेंगी लेकिन मुझे लगता है सरकार जब तक जवाब नहीं दे रही, इस मामले में ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी(JPC) की जो मांग है वह मांग हमारी आगे जारी रहेगी|
देश का हर वर्ग चिंतित है लेकिन सरकार पर्दा डाल रही
अडानी मामले पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि ,“देश का हर वर्ग चिंतित है लेकिन सरकार पर्दा डाल रही है। वे व्यक्ति विशेष(अडानी) कहते हैं, यह मुझ पर नहीं राष्ट्र पर हमला है...वह राष्ट्र कबसे हो गए? हमारे राष्ट्र बापू हैं। किसी क्रोनी पूंजीपति के चरणों में पूरी साख रख दी जाए तो हम इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं|
जांच होना जरूरी
सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि ,“हम चाहते हैं कि अडानी के जो शेयर्स SBI और LIC ने खरीदे उसकी JPC के जरिए जांच हो। ये पैसा क्यों दिया गया, किन शर्तों पर दिया गया इसकी जांच होना जरूरी है। इन पर दबाव किसका था? जब तक JPC के जरिए जांच नहीं होगी तब तक इसका पता नहीं चलेगा इसलिए जांच होनी चाहिए|
यह भी पढ़ें: अडानी समूह द्वारा की गई धोखाधड़ी और मामले में मूकदर्शक बनी मोदी सरकार...
यह भी पढ़ें : अडानी एंटरप्राइजेज ने वापस लिया ₹20 हजार करोड़ का FPO, निवेशकों का पैसा लौटाया जाएगा