मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Adani Group Crisis: SBI और LIC में देशवासियों का पैसा लगा है, CJI की अध्यक्षता में अडानी केस की जांच हो, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने की माँग

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में गौतम अडानी धोखाधड़ी मामले की जांच की मांग की है| गौतम अडानी मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “LIC और SB…

Adani Group Crisis: SBI और LIC में देशवासियों का पैसा लगा है, CJI की अध्यक्षता में अडानी केस की जांच हो, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने की माँग
Adani Group Crisis: SBI और LIC में देशवासियों का पैसा लगा है, CJI की अध्यक्षता में अडानी केस की जांच हो, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने की माँग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में गौतम अडानी धोखाधड़ी मामले की जांच की मांग की है| गौतम अडानी मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “LIC और SBI में देश के लोगों का पैसा लगा है, जिसे एक कंपनी को दिया जा रहा। हमारी मांग है कि जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी बने या SC के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में इसकी जांच हो।"


खड़गे ने कहा कि, “ करोड़ों लोगों का पैसा LIC और राष्ट्रीय बैंकों में लगा है। क्यों सरकार ऐसी कंपनियों में सरकारी संस्थानों को निवेश या क़र्ज़ देने को मज़बूर करती है जिनका''Report में ख़ुलासा किया है ?


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, “हमारी माँग है कि - 1. Joint Parliamentary Committee (JPC) का गठन किया जाना चाहिए।या सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के देख-रेख में एक निष्पक्ष जांच हो, जिसकी रिपोर्ट दिन-प्रतिदिन सार्वजनिक हो।



गौतम अडानी मामले पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ट्वीट किया, “कांग्रेस के लिए जनता के हित सर्वोपरि हैं.. देश की जनता की गाढ़ी कमाई को 'मित्र' कंपनियों की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे ने LIC, सरकारी बैंक, वित्तीय संस्थाओं द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कंपनी में निवेश के महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की मांग की।


यह भी पढ़ें :  अडानी एंटरप्राइजेज ने वापस लिया ₹20 हजार करोड़ का FPO, निवेशकों का पैसा लौटाया जाएगा 


कांग्रेस ने कहा कि, “ विपक्ष की मांग है कि LIC/SBI द्वारा अडानी समूह में किए गए निवेश और निवेशकों को हुए नुकसान पर सदन में चर्चा हो। लेकिन मोदी सरकार न जाने 'किसके' दबाव में तैयार नहीं है। चर्चा से बचने को सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी। जनता का पैसा डूब रहा है, सरकार आंख पर पट्टी बांधे है।



‘‘झूठ के सिवा कुछ नहीं’’: हिंडनबर्ग के 'कॉर्पोरेट इतिहास के सबसे बड़े घोटाले' के आरोपों पर अडानी का जवाब 




यह भी पढ़ें : “राष्ट्रवाद के नाम पर 'धोखाधड़ी' को छुपाया नहीं जा सकता”: अडानी के जवाब पर हिंडनबर्ग का पलटवार, बोला- खुद को तिरंगे में लपेट कर देश को लूट रहे हैं 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।