लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में एक गांव के बाहर खेत में 2 बच्चियों के शव पेड़ से लटके मिले। लखीमपुर खीरी केस में दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके हुए मिलने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है| आरोपियों ने दो सगी दलित नाबालिग बहनों के साथ रेप के बाद हत्या कर पेड़ पर लटका दिया दी| आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है| दोनों लड़कियों की हत्या गला दबाकर की गई और हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की|
लखीमपुर खीरी के SP संजीव सुमन ने बताया कि ,''मामलें में एक ज्ञात और तीन अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने गंभीरता से विवेचना शुरू की। तीनों अज्ञात लोग (जुनैद, सुहैल और हाफिजुर रहमान) आरोपी छोटू जो मृतका का पड़ोसी है, उसके परिचित हैं|
SP संजीव सुमन ने बताया कि,''छोटू ने ही इन तीनों का महिलाओं से परिचय करवाया था। कल तीनों लड़के गांव में आए थे और महिलाओं को साथ ले जाकर उनकी इच्छा के विरूद्ध जुनैद और सुहैल ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिसके बाद महिलाए शादी के लिए अड़ गई। इस बात से नाराज होकर उन्होंने दोनों महिलाओं की हत्या कर दी|
'इसके बाद उन्होंने 2 और लड़कों को बुलाकर उनकी मदद से महिलाओं को पेड़ पर लटका दिया। इतनी घटना अभी तक हमारे संज्ञान में आई है। अभी विवरण जांच बाकी है। 4 नामजद के अलावा इसमें मदद करने वाले 2 लोगों को मिलाकर कुल 6 लोग हमारे हिरासत में हैं और उन्हे जेल भेजा जा रहा है|
SP संजीव सुमन ने कहा कि,'''मामला महिलाओं के खिलाफ और समाज के एक कमजोर वर्ग के खिलाफ है। हमने गति और संवेदनशीलता के साथ काम किया। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है|
आरोपियों को फांसी होनी चाहिए
लखीमपुर खीरी मामले में मृतका के पिता ने कहा कि,''मैं चाहता हूं कि इंसाफ होना चाहिए। उनको(आरोपियों को) फांसी होनी चाहिए|
सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी कि इन अभियुक्तों की आने वाली पीढ़ियों के रूह कांपेंगे
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि,''लखीमपुर की घटना बहुत ही दुखःद है। सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। सरकार सीधे नज़र बनाए हुए थी। लखीमपुर की घटना का पर्दाफाश हो गया है। आरोपियों ने पहले बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया फिर हत्या कर लटका दिया| इस मामले में सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी कि इन अभियुक्तों की आने वाली पीढ़ियों के रूह कांपेंगे। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। हर स्थिति में उन्हें न्याय मिलेगा। मामले को हम फास्टट्रैक कोर्ट में ले जाएगें और शीघ्र से शीघ्र सजा दिलाई जाएगी|
अपराध करने वाला एक भी अपराधी बच नहीं पाएगा
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि,'लखीमपुर की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। अपराध करने वाला एक भी अपराधी बच नहीं पाएगा। उनके खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी जो एक मिशाल बनेगी| मैं विपक्ष के नेताओं से अनुरोध करूंगा कि ऐसे समय में राजनीति करने की जगह पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का काम करे|
बेहद विचलित करने वाली घटना है
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,लखीमपुर में दिन-दहाड़े, दो नाबालिग दलित बहनों के अपहरण के बाद उनकी हत्या, बेहद विचलित करने वाली घटना है। बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती। हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा।
हाथरस सहित ऐसे जघन्य अपराधों के मामलों में ज्यादातर लीपापोती होने से ही अपराधी बेखौफ
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि,' लखीमपुर खीरी में माँ के सामने दो दलित बेटियों का अपहरण व दुष्कर्म के बाद उनके शव पेड़ से लटकाने की हृदय विदारक घटना सर्वत्र चर्चाओं में है, क्योंकि ऐसी दुःखद व शर्मनाक घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम। यूपी में अपराधी बेखौफ हैं क्योंकि सरकार की प्राथमिकताएं गलत। यह घटना यूपी में कानून-व्यवस्था व महिला सुरक्षा आदि के मामले में सरकार के दावों की जबर्दस्त पोल खोलती है। हाथरस सहित ऐसे जघन्य अपराधों के मामलों में ज्यादातर लीपापोती होने से ही अपराधी बेखौफ हैं। यूपी सरकार अपनी नीति, कार्यप्रणाली व प्राथमिकताओं में आवश्यक सुधार करे|
यह भी पढ़ें: RRB Group-D Exam 2022: एसटीएफ ने गोरखपुर से सॉल्वर गैंग के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने चीन को सौंप दी एक हजार वर्ग किलोमीटर की जमीन: कांग्रेस का हमला
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने जैकलीन फर्नांडीज और मीडिएटर पिंकी ईरानी से की पूछताछ