मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत: झोलाछाप डॉक्टर हत्याकांड में पूछताछ के लिए लाई थी पुलिस, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है| गोंडा जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर माझा गांव में हुई झोलाछाप डॉक्टर की हत्या के मामले मे…

गोंडा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत: झोलाछाप डॉक्टर हत्याकांड में पूछताछ के लिए लाई थी पुलिस, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा
गोंडा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत: झोलाछाप डॉक्टर हत्याकांड में पूछताछ के लिए लाई थी पुलिस, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है|  गोंडा जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर माझा गांव में हुई झोलाछाप डॉक्टर की हत्या के मामले में देव नरायन यादव नामक युवक को पुलिस पूछताछ के लिए लाई थी| आज बुधवार शाम को देव नरायन यादव की हिरासत में मौत हो गई। मृतक के घरवालों का आरोप है कि पुलिस ने उसे पीटकर मार डाला है| मृतक देवनरायन उर्फ देवा नवाबगंज बिजली उपकेंद्र पर संविदा कर्मी था।



बुधवार को पुलिस ने संविदा लाइनमैन देवनरायन उर्फ देवा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पुलिस के बुलावे पर दोपहर करीब तीन बजे देवनरायन उर्फ देवा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा। करीब 2 घंटे बाद पुलिस के पूछताछ के दौरान देवनरायन की हालत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



पुलिस की तरफ से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना पर देवनरायन के परिजन गांव के प्रधान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां युवक का पता नहीं चल सका। काफी देर बाद परिजनों को देवनरायन के मौत की जानकारी मिली। इससे आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा काटा और पुलिसकर्मियों पर देवनरायन की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक लाइनमैन के बड़े पिता राम बहादुर ने नवाबगंज पुलिस व एसओजी टीम पर देवनारायण की हत्या का आरोप लगाया है। 



देर रात्रि जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया गया कि ,''नवाबगंज में कुछ दिन पूर्व एक हत्या हुई थी| इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना नवाबगंज लाया गया था| उससे पूछताछ की जा रही थी| नवाबगंज पुलिस ने बताया पूछताछ के दौरान युवक की तबीयत खराब हो गई | जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|



पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया गया कि,''हमने डेड बॉडी को देखा है,कोई visual injury नहीं है| नेचुरल डेथ है। फिर भी हम पंचायत नामा भर के अन्य कार्यवाही कर रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जाएगा| मृतक के परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई  की जाएगी| जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई  की जाएगी| 




वहीँ,' मृतक देवनरायन उर्फ देवा के घर वालों ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कराने की मांग की| घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के कई थानों की पुलिस के साथ अधिकारी मौजूद रहे। मृतक के पिता राम बचन ने बताया कि, पुलिस ने हत्या के मामले में पूछताछ करने के लिए उसके बेटे को नवाबगंज थाना लाया था| उसने बताया,'' थाना पर वह अपने बड़े भाई राम बहादुर व रिश्तेदार राधेयाम भी गए थे। वह सब थाने में बैठे थे। 



राम बहादुर यादव ने बताया कि,''आज, बुधवार करीब 5 बजे प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आपके बेटे की तबियत खराब हो गई है। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। रात करीब आठ बजे एंबुलेंस से देव नरायन को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने देव नरायन को मृत घोषित कर दिया।



राम बहादुर का आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसे बेरहमी से मारा पीटा। इस पिटाई के चलते ही देवनारायण की मौत हो गई। वारदात को छिपाने के लिए पुलिसकर्मियों ने उन सब को उसके बेहोश होने की गलत सूचना दी। राम बहादुर ने लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।



गोंडा में मर्डर: क्लीनिक पर सोते समय झोलाछाप डॉक्टर की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या 

बता दें कि, नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर माझा गांव में 7/8 सितंबर की रात डॉक्टर राजेश कुमार चौहान  (32)की सोते समय धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।  राजेश अपने ससुराल में रहकर किराए के मकान में क्लीनिक चलाता था। मृतक के ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा किया गया था। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।