Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, 26 अप्रैल को बुलाया: कांग्रेस नेता बोलीं - कांग्रेस की यह गांधीवादी सिपाही बड़े संधियों से नहीं डरी, छोटे संघी की तो बात ही छोड़ दो

  • by: news desk
  • 20 April, 2022
कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, 26 अप्रैल को बुलाया: कांग्रेस नेता बोलीं - कांग्रेस की यह गांधीवादी सिपाही बड़े संधियों से नहीं डरी, छोटे संघी की तो बात ही छोड़ दो

नई दिल्ली : पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार की पुलिस बुधवार सुबह से ही दिल्ली-NCR में सक्रिय है| सुबह-सुबह पूर्व AAP नेता कुमार विश्वास के घर पर पहुंचने के बाद अब पंजाब पुलिस कांग्रेस नेता अलका लाम्बा के घर पर पहुंची है| पंजाब पुलिस ने कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर की दीवार पर चस्पा किया नोटिस।अल्का लाम्बा ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि ,''पंजाब पुलिस मेरे घर पहुँच चुकी है| और  उन्हें भी 26 अप्रैल को रूपनगर थाने में पेश होने को कहा गया है।



केजरीवाल  के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में पंजाब पुलिस मशहूर कवि कुमार विश्वास के घर पहुंची। 26 अप्रैल को रोपड़ थाने में पेश होने को कहा गया है| रोपड़ के SP (डी) हरबीर अटवाल ने इसकी पुष्टि की। पुलिस ने विश्वास को कहा कि उन्होंने केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थक होने के आरोप लगाए थे, उसके संबंध में सबूत पंजाब पुलिस को देकर जांच में सहयोग करें। इसी केस में अलका लांबा को भी नोटिस जारी कर पेश होने को कहा गया है।



नोटिस में कहा है कि 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे या उससे पहले सदर रूपनगर पुलिस स्टेशन में जांच के लिए एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा है। आरोप है कि उन्होंने 20 फरवरी को पंजाब चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप(आम आदमी पार्टी) नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठे बयान दिए थे।



इस नोटिस पर अलका लांबा ने कहा कि ,''पंजाब पुलिस घर की दीवार पर नोटिस चिपका कर गई है और जाते जाते AAP की भगवंत मान सरकार की ओर से धमकी भी देकर गई है कि अगर 26 अप्रेल को थाने में पेश नहीं हुई तो अंजाम बुरा होगा| कॉंग्रेस की यह गांधी वादी सिपाही बड़े संधियों से नहीं डरी, छोटे संघी की तो बात ही छोड़ दो|



इससे पहले जब पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर पहुंची थी। तब भी अलका ने एक ट्वीट कर लिखा था कि अब समझ आ रहा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए। अलका ने ट्वीट में लिखा कि अब समझ आ रहा होगा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए थी.. भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।'



पंजाब पुलिस पहले आज यानी बुधवार की सुबह कुमार विश्वास के घर कार्रवाई के लिए पहुंची। विश्वास ने खुद उनके गाजियाबाद स्थित घर पहुंची पुलिस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान को चेतावनी दी|। कुमार विश्वास ने कहा,,'''एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो (केजरीवाल)  एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।



कुमार विश्वास की इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता अलका लाम्बा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,''अब समझ आ रहा होगा कि AAP को पुलिस क्यों चाहिए थी.. BJP की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए. थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी|



बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनावों के दौरान केजरीवाल को लेकर बयान दिए थे और उनके संबंध खालिस्तानी संगठनों से होने का आरोप लगाया था| बुधवार को पंजाब पुलिस विश्वास के निवास पर पहुंची, साथ में इंस्पेक्टर सुमित मोरे थे, उन्होंने विश्वास को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी किया है| 



पंजाब पुलिस ने कुमार विश्वास के खिलाफ कई आरोपों में केस दर्ज किया है|  कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ जिले के सदर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है| जानकारी है कि विश्वास के खिलाफ आईपीसी की 153,505,323,341,506,120B धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है|



विश्वास के बयान के बाद ''AAP'' को खालिस्तान समर्थक कहा : SP रूपनगर, पंजाब 

पंजाब के रूपनगर के SP के हरवीर सिंह ने अटवाल कहा',''हमारे पास शिकायत आई थी कि AAP के कार्यकर्ताओं को रोका गया और खालिस्तानी संबंधी नारे लगाए गए। यह मामला कुमार विश्वास की वीडियो(केजरीवाल का खालिस्तान के साथ संबंध में) वायरल होने के बाद शुरू हुआ |कुमार विश्वास को नोटिस जारी किया गया है कि अगर उनके पास कोई सबूत है तो दिखाएं। उसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी|



कुमार पर इन धाराओं में केस दर्ज

कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ जिले के थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ IPC की धारा 153, 153A, 505, 505(2),116 r/w, 143, 147, 323, 341, 506 और 120बी और 125 रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपुल्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। रोपड़ सदर थाने के इंस्पेक्टर सुमित मोर की अगुआई में पंजाब पुलिस ने कुमार के मैनेजर को नोटिस रिसीव करवाया है।



पंजाब में सियासी बवाल

अकाली दल के प्रवक्ता चरनजीत बराड़ ने कहा कि कुमार विश्वास केजरीवाल के पुराने साथी रहे हैं। आज राजनीतिक बदले की वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अकाली दल इसकी निंदा करती है। इसकी जांच होनी चाहिए कि पंजाब पुलिस को कौन चला रहा है। अगर किसी ने दिल्ली में कुछ गलत किया तो वहां केस दर्ज करवाना चाहिए।



कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने कहा कि पंजाब पुलिस का इस्तेमाल जनता की सुरक्षा के बजाय केजरीवाल राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए कह रहे हैं। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि केजरीवाल अपना राजनीतिक मकसद के लिए पंजाब पुलिस का मिसयूज कर रहे हैं। DGP को पुलिस का मिसयूज रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के CM भगवंत मान हैं न कि अरविंद केजरीवाल।



कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने राजनीतिक बदलाखोरी की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और पारंपरिक पार्टियों में क्या फर्क है। उन्होंने भगवंत मान से अपील की कि राजनीतिक बदले के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल न करें।



भाजपा के प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि यह तो कमाल ही है कि केजरीवाल निजी दुश्मनी निकालने के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले तेजिंदर बग्गा और अब कुमार विश्वास के घर पुलिस का जाना दर्शाता है कि मान ने केजरीवाल के आगे घुटने टेक दिए हैं। पंजाब का तो भगवान ही मालिक है।



https://www.thevirallines.net/india-news-punjab-police-reached-kumar-vishwass-house-to-take-action-in-the-remark-case-against-kejriwal 



चुनाव के वक्त कुमार विश्वास ने दिए थे आप के खिलाफ कई बयान

पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास के कई बयान जो उन्होंने केजरीवाल और पार्टी के खिलाफ दिए थे काफी सुर्खियों में रहे थे और खासा बवाल भी हुआ था। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी।



https://www.thevirallines.net/india-news-kejriwal-wants-to-increase-his-political-power-on-the-basis-of-conspiracy-division-controversy-congress-asked-6-questions-to-kejriwal



सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है अरविंद केजरीवाल

 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले फरवरी में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान समर्थक है, वो आदमी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। 


https://www.thevirallines.net/punjab-news-punjab-elections-2022-rahul-gandhi-lashed-out-at-arvind-kejriwal-one-who-can-sleep-in-terrorists-house-how-will-he-protect-punjab 


कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल हमेशा से ही खालिस्तान के समर्थन में रहे हैं। जब मैं उनके साथ था तो वह मुझे अपनी योजनाओं के बारे में बताते रहते थे। एक दिन उन्होंने मुझसे कहा- मैं या तो पंजाब राज्य का सीएम बनूंगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला पीएम बनूंगा।


https://www.thevirallines.net/india-news-dr-kumar-vishwas-s-big-allegation-arvind-kejriwal-is-supporter-of-khalistani  


केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं

आदमी पार्टी के पूर्व नेता ने कहा कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। जहां तक पंजाब की बात है तो यह कोई राज्य नहीं है, पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए, तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।


https://www.thevirallines.net/india-news-former-aap-leader-kumar-vishwas-responds-to-delhi-cm-arvind-kejriwal



केजरीवाल ने कहा था- पंजाब का CM बनूंगा या फिर इस आजाद राष्ट्र का पहला PM

कवि कुमार विश्वास ने कहा कि उनको समझना चाहिए वो पंजाब एक राज्य नहीं बल्कि एक भावना है। मैं हमेशा कहता हूं कि पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में मैंने उससे (केजरीवाल)  कहा था कि अलगाववादियों का साथ मत ले, उस पर उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा और उन्होंने (केजरीवाल) इसका फॉर्मूला भी बताया था। कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि वह या तो पंजाब का मुख्यमंत्री बनेगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा। उसे किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए। 


https://www.thevirallines.net/india-news-central-govt-to-get-aap-convener-kejriwals-alleged-links-with-khalistani-probed  



विश्वास ने दी थी खुली बहस की चुनौती

विश्वास के आरोपों पर आप नेता राघव चड्‌ढा ने पलटवार किया था। चड्‌ढा ने इसे प्रोपेगेंडा करार दिया। इससे भड़के विश्वास ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा केजरीवाल अपने और मैं अपने सुबूत लेकर आऊंगा। किसी भी चैनल या चौराहे पर बहस कर लें।



केजरीवाल को बताया था खालिस्तान समर्थक

कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया था। विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल ने खुद उन्हें कहा कि अगर मैं पंजाब का CM नहीं बना तो इस आजाद सूबे का पहला PM बनूंगा। केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। विश्वास ने केजरीवाल को बहस की भी चुनौती दी थी।




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन