मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

....आतंकी के घर सोए थे केजरीवाल, जो आतंकी के घर में सो सकता है.. वह पंजाब की रक्षा कैसे करेगा?: राहुल गांधी का वार

पंजाब चुनाव 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे। बस्सी पठाना और फतेहगढ़ साहिब रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केजरीवाल पर हमल…

....आतंकी के घर सोए थे केजरीवाल, जो आतंकी के घर में सो सकता है.. वह पंजाब की रक्षा कैसे करेगा?: राहुल गांधी का वार
....आतंकी के घर सोए थे केजरीवाल, जो आतंकी के घर में सो सकता है.. वह पंजाब की रक्षा कैसे करेगा?: राहुल गांधी का वार | फ़ोटो: TVL News

पंजाब चुनाव 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम मोदी और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे। बस्सी पठाना और फतेहगढ़ साहिब रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि जो आदमी आतंकवादी के घर सो सकता है। डरकर मजीठिया से माफी मांग सकता है, वह पंजाब की रक्षा कैसे करेगा?। राहुल गांधी ने कुमार विश्वास के केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताने के बयान पर भी केजरीवाल से हां या ना में जवाब देने को कहा। अगर पंजाब के लोग सतर्क न हुए तो इससे राज्य का नुकसान होगा।



PM मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,''मोदी जी के भाषण में अब 15 लाख रुपए; रोजगार की बात नहीं होती। वो अब रोजगार, विकास, 15 लाख के बारे में बिलकुल नहीं बोलते| पूरे देश में आज बेरोजगारी है। क्योंकि मोदी जी ने नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की, कोरोना में मदद नहीं की, MSMEs की रक्षा नहीं की| जब मैं कोरोना के बारे में सचेत कर रहा था, तो इन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों को डरा रहा है। जब कोरोना आया, तो मोदी जी ने देश से थाली बजवाई, मोबाइल की लाइट जलवाई|



मोदी के पीछे किसानों की नहीं अरबपतियों की ताकत

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीछे किसानों की ताकत नहीं हो सकती क्योंकि उन्होंने 3 काले कानून बनाए। वह कुछ भी कहें, एक साल के लिए किसान सड़क पर बैठे रहे। कोरोना के समय ठंड में किसान बाहर खड़े रहे। अगर उनके पीछे किसानों की शक्ति होती तो किसान बाहर नहीं होते। नरेंद्र मोदी के पीछे काले कानून के फायदे वाले लोग थे। देश के 2-3 अरबपतियों को इसका फायदा मिल रहा था।




मोहल्ला क्लिनिक शीला दीक्षित जी ने बनवाई थी

केजरीवाल पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, '''केजरीवाल जी मोहल्ला क्लीनिक की बात करते हैं। पहली बात, मोहल्ला क्लिनिक शीला दीक्षित जी ने बनवाई। दूसरी बात, कोरोना के समय AAP की मोहल्ला क्लिनिक कहाँ गई थी? क्योंकि लोग तो मर रहे थे| अगर AAP ने स्वास्थ्य पर काम किया होता, तो युवा कांग्रेस को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने की जरूरत क्यों पड़ी? मीडिया में भी आ रहा था कि युवा कांग्रेस के लड़के सिलेंडर पहुंचा रहे थे|



श्री गुरु नानक जी ने कहा था कि बोलने से पहले सोचो, समझो और फिर बोलो

राहुल गांधी ने कहा कि,''श्री गुरु नानक जी ने कहा था कि बोलने से पहले सोचो, समझो और फिर बोलो। उन्होंने ये भी कहा था कि झूठ मत बोलो। तो मैं झूठे वादे नहीं करूंगा, मैं सोच समझकर बोलता हूं| पंजाब में शांति रहना बहुत जरूरी है। जिस दिन शांति गायब, उस दिन न रोजगार होगा और न ही प्रगति। पंजाब को शांति और भाईचारे की रक्षा करनी होगी| 


कुमार विश्वास के आरोपों का जवाब दें केजरीवाल

राहुल गांधी ने कहा कि,'अभी AAP के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास ने केजरीवाल जी पर आरोप लगाया। वीडियो पूरे देश में वायरल है। उनके आरोप पर केजरीवाल जी चुप क्यों हैं?...केजरीवाल जी को जवाब देना चाहिए कि कुमार विश्वास सच बोल रहे हैं या झूठ?...आखिर वो जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं?....क्योंकि AAP के संस्थापक सदस्य सच बोल रहे हैं|



जो (केजरीवाल) आतंकी के घर में सो सकता है..वो पंजाब की रक्षा कहाँ से करेगा

राहुल गांधी ने कहा कि,'केजरीवाल जी ने मजीठिया जी से माफी क्यों मांगी? मतलब डर गया जी!| जो (केजरीवाल) आतंकी के घर में सो सकता है; जो डर जाता है, वो पंजाब की रक्षा कहाँ से करेगा?




केजरीवाल के घर के सामने 16 दिन से हजारों महिलाएं अधिकार मांग रही हैं 

केजरीवाल जी पंजाब से एक मौका मांग रहे हैं, जबकि उनके घर के सामने  16 दिन से हजारों महिलाएं अधिकार मांग रही हैं| लेकिन उनको धमकाया जा रहा है, डराया जा रहा है| 



डायनामिक नेता हैं चन्नी जी

राहुल गांधी ने कहा कि,'हमने गरीब घर के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया, क्योंकि वो गरीबी को समझते हैं, उन्होंने गरीबी को जीया है|  चन्नी जी ने गरीबों के बिजली बिल माफ किए यानी उनके पीछे गरीबों की शक्ति है। उन्होंने बिजली की रेट कम की, क्योंकि गरीबों की शक्ति उनके पीछे है| मैं चन्नी जी को जानता हूँ, ये डायनामिक नेता हैं। ये ऐतिहासिक निर्णय है कांग्रेस का और ये पंजाब को बदलने का निर्णय है। चन्नी जी के दिल में, DNA में पंजाब की गरीब जनता के लिए जगह है|


https://www.thevirallines.net/india-news-kejriwal-wants-to-increase-his-political-power-on-the-basis-of-conspiracy-division-controversy-congress-asked-6-questions-to-kejriwal


राहुल गांधी ने कहा कि,'''दिल्ली में केजरीवाल जी ने कितने स्कूल बनाए हैं। कांग्रेस ने दिल्ली में 300 नए स्कूल बनाए थे और इधर पंजाब शिक्षा में नम्बर वन है| कांग्रेस समझौता नहीं करती और केजरीवाल जी समझौते करते हैं। केजरीवाल जी पिछली बार एक आतंकी के घर सोए थे। अभी कुमार विश्वास जी ने भी एक बयान दिया है। अब केजरीवाल जी को जवाब देना चाहिए|



https://www.thevirallines.net/india-news-nse-scam-congress-attacks-modi-govt-why-are-pm-modi-and-fm-silent-on-indias-biggest-financial-scam-ever-ask-9-questions




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।