मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

खालिस्तान समर्थक है अरविंद केजरीवाल...सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता, एक बार कहा था- पंजाब का CM बनूंगा या फिर इस आजाद राष्ट्र का पहला PM: कुमार विश्वास का बड़ा आरोप

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 4 दिन बाद मतदान होना है। इस बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि अरवि…

खालिस्तान समर्थक है अरविंद केजरीवाल...सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता, एक बार कहा था- पंजाब का CM बनूंगा या फिर इस आजाद राष्ट्र का पहला PM: कुमार विश्वास का बड़ा आरोप
खालिस्तान समर्थक है अरविंद केजरीवाल...सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता, एक बार कहा था- पंजाब का CM बनूंगा या फिर इस आजाद राष्ट्र का पहला PM: कुमार विश्वास का बड़ा आरोप | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 4 दिन बाद मतदान होना है। इस बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान समर्थक है, वो आदमी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।



कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल हमेशा से ही खालिस्तान के समर्थन में रहे हैं। जब मैं उनके साथ था तो वह मुझे अपनी योजनाओं के बारे में बताते रहते थे। एक दिन उन्होंने मुझसे कहा- मैं या तो पंजाब राज्य का सीएम बनूंगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला पीएम बनूंगा।



आदमी पार्टी के पूर्व नेता ने कहा कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। जहां तक पंजाब की बात है तो यह कोई राज्य नहीं है, पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए, तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।



कवि कुमार विश्वास ने कहा कि उनको समझना चाहिए वो पंजाब एक राज्य नहीं बल्कि एक भावना है। मैं हमेशा कहता हूं कि पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में मैंने उससे (केजरीवाल)  कहा था कि अलगाववादियों का साथ मत ले, उस पर उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा और उन्होंने (केजरीवाल) इसका फॉर्मूला भी बताया था।



कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि वह या तो पंजाब का मुख्यमंत्री बनेगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा। उसे किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए। 



आपको बता दें कि 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 10 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आएंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि सूबे में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच देखने को मिल सकता है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।