नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी हैं| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,' मल्लिकार्जुन खड़गे जी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए मेरी शुभकामनाएं| कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनका आगे का कार्यकाल फलदायी हो|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए मेरी शुभकामनाएं..| उनका आगे का कार्यकाल फलदायी हो.
खड़गे बने कांग्रेस पार्टी के नए 'बॉस': देश की 'Old Grand Party' को 24 साल बाद मिला गैर गांधी अध्यक्ष
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नए 'बॉस' बन गये है| कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है| मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोटों से हरा दिया|