Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

खड़गे बने कांग्रेस पार्टी के नए 'बॉस': देश की 'Old Grand Party' को 24 साल बाद मिला गैर गांधी अध्यक्ष

  • by: news desk
  • 19 October, 2022
 खड़गे बने कांग्रेस पार्टी के नए 'बॉस': देश की 'Old Grand Party' को 24 साल बाद मिला गैर गांधी अध्यक्ष

Congress Presidential Elections Result : कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का नया अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं| कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की और शशि थरूर को 1072 वोट मिले हैं। इसी के साथ ही देश की 137 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का नया अध्यक्ष मिल गया है। इससे पहले  देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के पद के लिये 2000 में चुनाव हुए थे।



कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा,''मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित करता हूं| मिस्त्री ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में कुल 9385 वोट पड़े जिसमें से मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले और शशि थरूर को 1072 वोट मिले। 416 वोट अमान्य करार दिए गए। 



अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा,''मैं श्री मल्लिकार्जुन खरगे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित करता हूं|



कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव परिणाम पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा,''कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की और शशि थरूर को 1000 वोट मिले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे 8 गुना ज्यादा वोटों से जीते हैं|



खड़गे की जीत के बाद AICC HQ के बाहर जश्न का माहौल

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत हुई है। इसके बाद दिल्ली में AICC कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखा गया।



कांग्रेस पार्टी में 24 साल के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में कमान संभालने जा रहे हैं। अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव के बाद वोटों की गिनती में खड़गे ने 7,897 वोट हासिल किए हैं और थरूर को 1072 वोट हासिल हुए हैं।  परिणाम के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे।



थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए बयान जारी किया। शशि थरूर ने लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का पद पाना बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि खड़गे जी इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करे।  एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना, और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।



लोकतंत्र की जीत: पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे जी जीते हैं, ये लोकतंत्र की जीत है और कांग्रेस पार्टी की जीत है। मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई दी है। मुझे पूरा भरोसा है कि खड़गे जी का व्यापक अनुभव पार्टी को मिलेगा|



मेरी भूमिका क्या होगी वह अध्यक्ष तय करेंगे:  राहुल गांधी

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,'मैं अपनी और ना ही कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ कह सकता हूं। वह काम (मल्लिकार्जुन) खड़गे साहब का है। मेरी भूमिका क्या होगी वह अध्यक्ष तय करेंगे|



चुनाव आयोग अपना निर्णय लेगा कि चुनावों में धांधली हुई या नहीं: थरूर के आरोप पर  राहुल गांधी 

शशि थरूर द्वारा अध्यक्ष पद के चुनावों में धांधली के आरोप लगाए जाने के सवाल पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,'देश में सिर्फ कांग्रेस है जिसने चुनाव (पार्टी अध्यक्ष पद के लिए) कराए। हम ही ऐसी पार्टी है जिसके अंदर चुनाव आयोग है और जिसके मुखिया टी. एन. शेषन प्रकार के व्यक्ति हैं| मैने मिस्त्री जी के साथ काम किया है और वह सीधी बात करने वाले व्यक्ति हैं। कुछ भी मुद्दे सामने आते हैं वह चुनाव आयोग के सामने रखे जाएंगे और उस पर चुनाव आयोग अपना निर्णय लेगा कि चुनावों में धांधली हुई या नहीं|



थरूर खेमे ने गड़बड़ियों का आरोप लगाया था

दरअसल,  थरूर के चीफ इलेक्शन कैंपेनर सलमान सोज ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना में वोटिंग से पहले, पोलिंग के दौरान और मतदान के बाद गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। सोज ने कहा था कि उन्होंने इस बारे में पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को बता दिया है।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन