Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

पार्टी में मेरी भूमिका क्या होगी.....वह कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगे: राहुल गांधी

  • by: news desk
  • 19 October, 2022
पार्टी में मेरी भूमिका क्या होगी.....वह कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगे: राहुल गांधी

नई दिल्ली:   कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नए 'बॉस' बन गये है| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में राहुल गांधी ने कहा,'मैं अपनी और ना ही कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ कह सकता हूं। वह काम (मल्लिकार्जुन) खड़गे साहब का है। मेरी भूमिका क्या होगी वह अध्यक्ष तय करेंगे|  उन्होंने कहा, 'मैं नए अध्यक्ष को रिपोर्ट करूंगा|"




कुरनूल में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,,''हमने स्पष्ट रूप से बोला है कि हिंदुस्तान में नफरत व हिंसा फैलाई जा रही है, हिंदुस्तान को बांटा जा रहा है। हम इसके खिलाफ हैं, भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य भारत को जोड़ने का है| हमें यात्रा के माध्यम से लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है, इससे हमें ये फायदा जरूर मिल रहा है और हमें इस यात्रा में सीखने को भी मिल रहा है। ये यात्रा भारत को जोड़ने की यात्रा है, इसलिए हमने इस यात्रा को ये नाम दिया है|



राहुल गांधी से जब उनकी भूमिका को लेकर सवाल किया गया, तो राहुल गांधी ने कहा कि मेरी भूमिका नए अध्यक्ष तय करेंगे| 'मैं अपनी और ना ही कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ कह सकता हूं। वह काम (मल्लिकार्जुन) खड़गे साहब का है। मेरी भूमिका क्या होगी वह अध्यक्ष तय करेंगे|   उन्होंने कहा, कांग्रेस हर भारतीय की पार्टी है। 



कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा,'केवल कांग्रेस के आंतरिक चुनाव पर ही सवाल क्यों उठाया जा रहा है? भाजपा और अन्य क्षेत्रीय दलों सहित अन्य पार्टियों के चुनाव में किसी की दिलचस्पी क्यों नहीं है?





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन