Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

राहुल गांधी ने कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दी बधाई

  • by: news desk
  • 19 October, 2022
राहुल गांधी ने कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दी बधाई

नई दिल्ली:   कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नए 'बॉस' बन गये है|  कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है| मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोटों से हरा दिया| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। कांग्रेस अध्यक्ष भारत की लोकतांत्रिक दृष्टि का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका विशाल अनुभव और वैचारिक प्रतिबद्धता पार्टी के बहुत काम आएगा|



निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी | उनकी पत्नी राधाबाई खड़गे से भी मुलाकात की।



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन