मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

‘HAHK-8’: ...क्या आपको डर है कि एक स्वतंत्र जाँच अडानी समूह के गलत कार्यों में आपकी व्यक्तिगत संलिप्तता उजागर कर सकती है?, कांग्रेस ने आज फिर पीएम मोदी से पूछे तीन सवाल

नई दिल्ली: गौतम अडानी पर लगे 'कॉर्पोरेट इतिहास के सबसे बड़े घोटाले' के आरोपों पर कांग्रेस ने आज फिर प्रधानमंत्री मोदी से "HAHK - हम अडानी के हैं कौन" श्रृंखला के तहत 3 सवाल पूछे है| भारतीय राष्ट्रीय…

‘HAHK-8’: ...क्या आपको डर है कि एक स्वतंत्र जाँच अडानी समूह के गलत कार्यों में आपकी व्यक्तिगत संलिप्तता उजागर कर सकती है?, कांग्रेस ने आज फिर पीएम मोदी से पूछे तीन सवाल
‘HAHK-8’: ...क्या आपको डर है कि एक स्वतंत्र जाँच अडानी समूह के गलत कार्यों में आपकी व्यक्तिगत संलिप्तता उजागर कर सकती है?, कांग्रेस ने आज फिर पीएम मोदी से पूछे तीन सवाल | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली: गौतम अडानी पर लगे 'कॉर्पोरेट इतिहास के सबसे बड़े घोटाले' के आरोपों पर कांग्रेस ने आज फिर प्रधानमंत्री मोदी से  "HAHK - हम अडानी के हैं कौन" श्रृंखला के तहत 3 सवाल पूछे है| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि ,“एक दिन के ब्रेक के बाद "HAHK - हम अडानी के हैं कौन" श्रृंखला के तहत ये हैं प्रधानमंत्री से हमारे आज के तीन सवाल।  जयराम रमेश ने कहा कि ,“उन्हें क्या लगता है, उनकी (PM मोदी) मदद से और उनकी आंखों के सामने जो महाघोटाला हुआ है उससे जुड़े हमारे सवाल ख़त्म हो गए?



भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि ,“ जैसा कि वादा किया गया था, आपके लिए आज का तीन प्रश्नों का अगला सेट प्रस्तुत है, HAHK (हम अदानी के हैं कौन) श्रृंखला में आठवां । “ये प्रश्न इस सच्चाई से संबद्ध हैं कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा बार-बार इस निष्कर्ष पर पहुंचने के बावजूद कि अडानी समूह स्टॉक में हेरफेर का दोषी है, आश्चर्यजनक रूप से भारतीय नियामकों द्वारा पिछले तीन साल के दौरान अडानी के शेयरों की कीमतों में संदिग्ध उछाल की जांच करने के लिए कोई तत्परता नहीं दिखाई गई ।



(1) 1999 और 2001 के दौरान अडानी एक्सपोर्ट्स (जिसे अब अडानी एंटरप्राइजेज के नाम से जाना जाता है) के शेयरों की कीमतों में अत्यधिक उतार-चढ़ाव की जांच के बाद 2007 में सेबी के एक विनिर्णय में पाया गया था कि स्टॉक में हेरफेर करने के लिए कुख्यात केतन पारेख (केपी) से जुड़ी संस्थाएं “अडानी के शेयरों की कीमत को प्रभावित करने के लिए समक्रमिक / छद्म व्यापार (सिंक्रोनाइज़्ड ट्रेडिंग / सर्कुलर ट्रेडिंग) और कृत्रिम मात्रा का निर्माण” जैसी "हेरफेर पूर्ण गतिविधियों" में संलिप्त थीं। 


यह भी पाया गया कि "अडानी समूह के संस्थापकों ने बाजार में हेरफेर करने में केतन पारेख की संस्थाओं को सहायता और प्रोत्साहन दिया।" यह अडानी समूह के खिलाफ मौजूदा आरोपों के साथ एक परेशान करने वाली समानता है, अंतर केवल इतना है कि अब स्टॉक में हेरफेर संदिग्ध विदेशी संस्थाओं के माध्यम से किया जा रहा है। सेबी ने 2020 के बाद समुचित गंभीरता के साथ जांच करके अडानी समूह के शेयरों की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि पर अंकुश लगाने का प्रयास क्यों नहीं किया?


(2) हाल के खुलासों से यह संकेत मिलते हैं कि दोषी शेयर दलाल केतन पारेख के अदानी समूह के साथ संबंध अभी भी बने हुए हैं। उसके एक करीबी रिश्तेदार ने एलारा कैपिटल के साथ काम किया है, जिस फर्म के इंडिया फंड ने अदानी के शेयरों में 99% निवेश किया था। एलारा को पारेख के सहयोगी चार्टर्ड अकाउंटेंट धर्मेश दोषी के साथ संबंध होने के लिए भी जाना जाता है, जो 2002 में भारत से फरार हो गया था। इस गंभीर आरोप को समक्ष रखते हुए कि एलारा अडानी समूह के मुखौटे के तौर पर कार्य करता है, क्या सरकार केतन पारेख और अडानी समूह के बीच इस ताजा सांठ-गांठ से आंख मूंदकर बैठी है, जो रिश्ता लगभग 25 साल पुराना है?


(3) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों के नेतृत्व वाली सरकारें अतीत में शेयर बाजार में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामलों की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने पर सहमत हुई थी। 1992 में हर्षद मेहता मामले की जांच के लिए जेपीसी की स्थापना गई थी, जबकि 2001 में केतन पारेख मामले की जांच जेपीसी ने की थी। 


प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दोनों को करोड़ों भारतीय निवेशकों को प्रभावित करने वाले घोटालों की जांच के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों पर विश्वास और भरोसा था। आप किस बात से भयभीत हैं? क्या आपको डर है कि वास्तव में एक स्वतंत्र जाँच अडानी समूह के गलत कार्यों में आपकी व्यक्तिगत संलिप्तता उजागर कर सकती है?


यह भी पढ़ें:'HAHK-1': अडानी समूह पर लगे 'कॉर्पोरेट इतिहास के सबसे बड़े घोटाले' के आरोपों के बीच मोदी सरकार की रहस्यमयी चुप्पी 'सांठ-गांठ' का इशारा 

यह भी पढ़ें:'HAHK-2': प्रधानमंत्री ये कहकर बच नहीं सकते कि ‘हम अडानी के हैं कौन’, कांग्रेस स के 3 सवाल 

यह भी पढ़ें: ‘प्रधानमंत्री और अडाणी एक ही सिक्के के दो चेहरे..’: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश 

यह भी पढ़ें: 'HAHK-4': PM मोदी अपने मित्र अडानी के महाघोटाले पर चुप , सदन में भी इसका जिक्र नहीं किया, कांग्रेस के 3 सवाल

यह भी पढ़ें:'HAHK-5': अडानी समूह के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी के आरोपों की जांच नहीं करने के लिए पीएम मोदी ने सेबी पर दबाव डाला 

यह भी पढ़ें:‘HAHK-6’: क्या कृषि का ऐसा कोई क्षेत्र है जिसे आपने अडानी समूह को सौंपने का प्रयास नहीं किया है? 

‘HAHK-7’: सरकारी रियायत वाले बंदरगाह बिनी किसी बोली के अडानी समूह को बेच दिए गए 



पीएम मोदी ने हिंदुस्तान की फॉरेन पॉलिसी को अडानी को बिजनेस दिलाने की पॉलिसी बना दिया: राहुल गांधी 


' अडानी , अडानी , अडानी ...': राहुल ने गौतम अडानी के पीएम मोदी से लिंक पर उठाए सवाल 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।