मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जेल में 'मजे और मसाज' दिनों का आनंद उठा रहे AAP के स्वास्थ्य मंत्री: सत्येंद्र जैन के नए VIDEO पर बोले अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में जेल मंत्री सत्येंद्र जैन का 'मसाज' के बाद एक और वीडियो सामने आया है| इसमें सत्येंद्र जैन खाना खाते हुए नजर आ…

जेल में 'मजे और मसाज' दिनों का आनंद उठा रहे AAP के स्वास्थ्य मंत्री: सत्येंद्र जैन के नए VIDEO पर बोले अनुराग ठाकुर
जेल में 'मजे और मसाज' दिनों का आनंद उठा रहे AAP के स्वास्थ्य मंत्री: सत्येंद्र जैन के नए VIDEO पर बोले अनुराग ठाकुर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में जेल मंत्री सत्येंद्र जैन का 'मसाज' के बाद एक और वीडियो सामने आया है| इसमें सत्येंद्र जैन खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सत्येंद्र जैन के वकील ने दावा किया है कि उनको उचित भोजन नहीं मिल रहा है| यह वीडियो 13 सितंबर, 1 अक्टूबर, 3 अक्टूबर का है| इसपर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को जमकर घेरा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि  'उन्हें ऐसा खाना मिल रहा जैसे कि वो 5 स्टार होटल में हों, ये कैसी जेल है?'



दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल के सूत्रों से एक नई CCTV फुटेज सामने आई है, फुटेज में वे उचित आहार लेते हुए दिख रहे हैं। तिहाड़ जेल सूत्र के अनुसार जेल में रहने के दौरान उनका वजन 8 किलो बढ़ गया है, जबकि उनके वकील ने दावा किया है कि उनका वजन 28 किलो कम हुआ है।


तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराते VIDEO वायरल 


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा,'' दिल्ली में AAP के स्वास्थ्य मंत्री 6 महीने से जेल में हैं और जेल में मजे और मसाज दिनों का आनंद उठा रहे हैं। AAP सत्ता का आनंद तो उठाती थी, भ्रष्टाचार करके जेल में जाकर भी आनंद कैसे उठाया जाता है, ये उसका जीता जागता उदाहरण हैं|


'मसाज' के बाद जेल मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और VIDEO: बाहर का खाना खाते दिखे, 8KG बढ़ा वजन 


अनुराग ठाकुर ने कहा,'कोर्ट में आकर खाने की तकलीफ की बात करते हैं लेकिन उन्हें(सत्येंद्र जैन) खाने की ऐसी प्लेट मिल रही है, जैसी फाइव स्टार होटल में भी न मिले। मिनरल वाटर मिल रहा है, जेल में मसाज हो रही है, ये कैसी जेल है?|


'सजा' की जगह 'मजा' का मजा ले रहे सत्येंद्र जैन: तिहाड़ जेल से “मसाज VIDEO” सामने आने के बाद बोलीं भाजपा 


केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा,जेल में जेल के नियम होते हैं मनीष सिसोदिया के घर के नियम नहीं। जेल के प्रबंधन की जो व्यवस्थाएं हैं वह जेल की नियमावली से चलती हैं। फुटेज देखकर लग रहा है कि इनका खुद का स्टाफ है। (मनीष) सिसोदिया नियमावली पढ़ लें, पता नहीं अगली खातिर किसकी होनी है|


बीमार व्यक्ति को थेरेपी दी जा रही है, BJP उसका मज़ाक बना रही है: जेल में बंद सत्येंद्र जैन के 'मसाज' VIDEO पर 'AAP' का भाजपा पर पलटवार 



तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन को 'मसाज' देने के मामले में नया मोड़, मालिश करने वाला 'फ़िज़ियोथेरेपिस्ट' नही रेपिस्ट है 
















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।