मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराते VIDEO वायरल

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में मसाज करवाते हुए तीन CCTV वीडियो सामने आई है। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्…

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराते VIDEO वायरल
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराते VIDEO वायरल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में मसाज करवाते हुए तीन CCTV वीडियो सामने आई है।  तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का सोशल मीडिया पर मसाज करवाते हुए सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। सत्येंद्र जैन सेल के अंदर मसाज करवाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सितंबर महीने का है| सीस???टीवी फुटेज जेल अधीक्षक अजीत कुमार को जेल में बंद मंत्री को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया कराने के आरोप में निलंबित करने के कुछ दिनों बाद सामने आया है|



आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन को इसी साल मई महीने में  प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज है। 



इससे पहले, अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थीं। इसमें अकिंचन डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की संपत्तियां शामिल थीं।  

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।