मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कंझावला हिट एंड ड्रैग केस: मृतका अंजलि के घर चोरी, परिजनों ने बताया निधि की साजिश; सीबीआई जांच की मांग

नई दिल्ली: आउटर दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला मामले की मृतका अंजलि के घर चोरी हुई। मृतका अंजलि के घर करन विहार में चोरी की घटना हुई है| दरअसल घटना के बाद अंजलि का परिवार अपना घर छोड़कर मामा के यहा…

कंझावला हिट एंड ड्रैग केस: मृतका अंजलि के घर चोरी, परिजनों ने बताया निधि की साजिश; सीबीआई जांच की मांग
कंझावला हिट एंड ड्रैग केस: मृतका अंजलि के घर चोरी, परिजनों ने बताया निधि की साजिश; सीबीआई जांच की मांग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आउटर दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला मामले की मृतका अंजलि के घर चोरी हुई। मृतका अंजलि के घर करन विहार में चोरी की घटना हुई है|  दरअसल घटना के बाद अंजलि का परिवार अपना घर छोड़कर मामा के यहां सुल्तानपुरी में रह रहा था|  इस मामले में पीड़िता का परिवार शुरू से ही पुलिस की तहकीकात पर सवाल उठा रहा है| घटना के वक्त अंजलि के साथ उसकी दोस्त निधि भी मौजूद थी, जो कि घटना के बाद वहां से भाग गई थी|



अंजलि के परिवारजन अनु ने कहा, "पड़ोसियों ने चोरी के बारे में बताया था। यह निधि की साजिश है। वह पकड़े जाने के डर से अपना सामान हमारे घर में रखवाना चाह रही है। पुलिस 8 दिन से हर जगह थी लेकिन कल ही क्यों नहीं थी?"



अंजलि की मां ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। मां ने कहा,'हमारे घर में अब तो चोरी भी हो गई, पुलिस कुछ नहीं कर रही। मामले(अंजलि हत्याकांड) की सीबीआई जांच होनी चाहिए|



गौरतलब है कि 1 जनवरी को अंजलि (20) की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग 13 किलोमीटर घसीटती हुई ले गई| घटना में युवती की मौत हो गई थी| अंजलि का शव बाहरी दिल्ली के कंझावला में मिला था| युवती की हालत यह हो गई कि सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए।



घटना के बाद कार सवार लोगों समेत सात पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है| पुलिस ने इस मामले में पहले दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था| बाद में, आशुतोष और अंकुश खन्ना को गिरफ्तार किया गया था| हालांकि हालांकि सातवें आरोपी अंकुश खन्ना को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने जमानत दे दी| उसे 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है| इस मामले में पुलिस ने इससे पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था| अंकुश खन्ना ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया. अंकुश कार चला रहे मुख्य आरोपी अमित खन्‍ना का भाई है|



सुल्तानपुरी हिट एंड ड्रैग मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्हें पता था कि युवती अंजलि उनकी ग्रे रंग की मारुति सुजुकी बलेनो कार के नीचे फंसी हुई है, लेकिन डर के मारे गाड़ी चलाते रहे।

 अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खुलासे में इसका जिक्र किया गया था, जिसके आधार पर आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) को मामले में जोड़ा गया था. हालांकि, पुलिस के सामने अभियुक्त द्वारा खुलासा अदालत में स्वीकार्य नहीं है।

अमित खन्ना, दीपक खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल नाम के पांच आरोपी फिलहाल चार दिन की पुलिस हिरासत में हैं। उन पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से मौत और सार्वजनिक रास्ते पर तेज गति से गाड़ी चलाने सहित विभिन्न अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है।



दिल्ली पुलिस ने आशुतोष और अंकुश खन्ना नाम के दो और लोगों को यह कहते हुए गिरफ्तार किया है कि वे पांचों आरोपियों को बचाने में शामिल थे। अंकुश ने सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि आशुतोष को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बुद्ध विहार से गिरफ्तार किया गया था।



कार ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार कई किलोमीटर तक घसीटा, सड़क पर नग्न अवस्था में मिली ला 


कंझावला रोड हॉरर केस में दो और लोग थे शामिल, आरोपियों ने सबूतों से भी की छेड़छाड़ की कोशिश; केस में बड़ा खुलासा 


दिल्ली रोड हॉरर: बहुत ज्यादा नशे की हालत में थी अंजलि, मृतक की दोस्त निधि ने किया खुलासा 


कार से घसीटकर युवती को मार डालने के मामले में आया नया मोड़, मृतका के साथ उसकी सहेली भी स्कूटी पर थी 


कार से घसीटकर युवती को मार डालने के मामले में कोर्ट ने पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा 


अंजलि और निधि के बीच होटल में हुआ था झगड़ा, मैनेजर ने रोका तो बाहर आकर दोनों खूब लड़ी... 


मृतका की मां ने निधि के 'अंजलि के शराब पीने के' दावों को बताया झूठा, कहा- सब सोची-समझी साजिश 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।