मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कंझावला हत्याकांड: कार से घसीटकर युवती को मार डालने के मामले में आया नया मोड़, मृतका के साथ उसकी सहेली भी स्कूटी पर थी

नई दिल्ली: आउटर दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला में 20 वर्षीय युवती को कार से घसीटकर मार डालने के मामले में एक और खुलासा हुआ है|हादसे के वक्त युवती (मृतका) अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। उसके साथ एक…

कंझावला हत्याकांड: कार से घसीटकर युवती को मार डालने के मामले में आया नया मोड़, मृतका के साथ उसकी सहेली भी स्कूटी पर थी
कंझावला हत्याकांड: कार से घसीटकर युवती को मार डालने के मामले में आया नया मोड़, मृतका के साथ उसकी सहेली भी स्कूटी पर थी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आउटर दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला में 20 वर्षीय युवती को कार से घसीटकर मार डालने के मामले में एक और खुलासा हुआ है|हादसे के वक्त युवती (मृतका) अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। उसके साथ एक और लड़की भी थी। हादसे में वह घायल हो गई और मौके से भाग गई लेकिन मृतका का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया।


कंझावला मामले में एक्सीडेंट से करीब 15 मिनट पहले का एक CCTV भी सामने आया है| CCTV फुटेज में मृतिक के साथ के एक अन्य लड़की दिखी जो स्कूटी पर सवार थी। हादसे के वक्त वो मृतिक के साथ थी। वह घायल हो गई और मौके से भाग गई लेकिन मृतिक का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया। पुलिस ने CCTV फुटेज की पुष्टि की।



गौरतलब है कि, नए साल के जश्न में शराब के नशे में चूर पांच युवकों ( भाजपा नेता मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन) ने अपनी कार से स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी। इसके बाद आरोपी उसे 12 किलोमीटर से ज्यादा घसीटते हुए ले गए। युवती की हालत यह हो गई कि सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई और उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। 


इस मामले में पहले कहा जा रहा था कि आरोपियों ने युवती को 4-5  किलोमीटर तक घसीटा, लेकिन अब सामने आया है कि कार सवार पांचों युवकों ने कार से युवती को 13 किलोमीटर से ज्यादा घसीटा था। कार सवार आरोपी युवती को सुल्तानपुरी से लेकर कंझावला तक घसीटते रहे। जिससे शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।


घसीटे जाने की वजह से युवती की पीठ और सिर की हड्डियां बुरी तरह से घिस गईं। मांस निकल गया। दोनों पैर की हड्डियां भी टूट गईं| कपड़े फट गए। जब उसकी लाश मिली तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। 


 

मृतक युवती के साथ स्कूटी पर थी एक और लड़की

अब कंझावला हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है| दिल्ली पुलिस जब मृतक अंजलि का रूट ट्रेस कर रही थी तब उन्हें पता लगा अंजली के साथ स्कूटी पर एक और लड़की थी| अंजली का उस रात जब एक्सीडेंट हुआ तो लड़की (सहेली) उसके पीछे बैठी थी| एक्सीडेंट के दौरान दूसरी सहेली को थोड़ी चोट आई और वह मौके से भाग गई| लेकिन अंजली की टांगे गाड़ी के एक्सेल में फंस गई थी, जिसके बाद कार मैं बैठे आरोपी अंजलि को घसीटते रहे| पुलिस ने लड़की को ट्रेस कर लिया है, पुलिस लड़की का बयान भी दर्ज करेगी|



कंझावला मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने बताया कि,जब हमने मृतका के रास्ते का पता लगाया तो पता चला कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक लड़की थी। वह घायल हो गई और मौके से भाग गई लेकिन मृतका का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया|


सहेली के साथ स्कूटी पर निकली थी अंजलि

वहीं एक्सीडेंट से करीब 15 मिनट पहले का एक CCTV भी सामने आया है| रात 1 बजकर 45 मिनट पर एक होटल से नए साल की पार्टी करके ये निकलती दिखा रही हैं| पिंक टी- शर्ट में अंजलि है, जबकि रेड टी- शर्ट में उसकी दोस्त निधि| स्कूटी निधि चला रही है, जबकि अंजलि पीछे बैठी हुई है| कुछ देर बात अंजलि कहती है कि वह स्कूटी चलाएगी| इसके बाद वह आगे स्कूटी चलाने लगती है और उसकी दोस्त पीछे बैठ जाती है|इसके थोड़ी देर बाद हादसा हो जाता है.. निधि को हल्की चोट आती है वो मौके से भाग जाती है| लेकिन अंजली का पैर गाड़ी के एक्सेल में फंस गया, जिसके बाद कार मैं बैठे आरोपी अंजलि को 13 किमी तक घसीटते रहे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।